5 फीट पानी में सेना की तैयारी, बाढ़ भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का हौसला* *5 फीट पानी में सेना की तैयारी, बाढ़ भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का हौसला* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर का निचला और दियारा इलाका इन दिनों पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। कई इलाके टापू में तब्दील हो चुके हैं। बाढ़ के पानी से आम जनजीवन प्रभावित है लेकिन सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का जुनून कम नहीं हुआ है जिस मैदान में युवा सुबह-शाम दौड़ लगाकर सेना में भर्ती की तैयारी करते थे आज उसी मैदान में 4 से 5 फीट तक बाढ़ का पानी जमा है मैदान पूरी तरह जलमग्न है इसके बावजूद युवा इसी पानी के बीच अपनी शारीरिक तैयारी करते नजर आ रहे हैं इन युवाओं को सेना में भर्ती की तैयारी के लिए पैरा कमांडो से सेवानिवृत्त रणजीत सोलंकी प्रशिक्षण दे रहे हैं बाढ़ के कारण मैदान में पानी भर जाने के बावजूद रणजीत सोलंकी युवाओं का अभ्यास जारी रखे हुए हैं और उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी फिटनेस बनाए रखने के लिए तैयार कर रहे हैं युवाओं का कहना है कि आने वाले दिनों में सेना की परीक्षा है। ऐसे में तैयारी रोकना संभव नहीं है सेना में जाने का सपना है और इस सपने को पूरा करने के लिए वे हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं बाढ़ ने इन युवाओं से उनका मैदान जरूर छीन लिया लेकिन उनका हौसला नहीं छीन पाई 5 फीट पानी के बीच जारी इनकी तैयारी और पैरा कमांडो से रिटायर प्रशिक्षक की ट्रेनिंग यह दिखाती है कि देश की सेवा करने का जुनून मुश्किल हालात में भी कम नहीं होता बाइट -- अभिमन्यु कुमार सिंह छात्र बाइट -- रंजीत सोलंकी ट्रेनर
5 फीट पानी में सेना की तैयारी, बाढ़ भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का हौसला* *5 फीट पानी में सेना की तैयारी, बाढ़ भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का हौसला* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर का निचला और दियारा इलाका इन दिनों पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। कई इलाके टापू में तब्दील हो चुके हैं। बाढ़ के पानी से आम जनजीवन प्रभावित है लेकिन सेना में भर्ती
की तैयारी कर रहे युवाओं का जुनून कम नहीं हुआ है जिस मैदान में युवा सुबह-शाम दौड़ लगाकर सेना में भर्ती की तैयारी करते थे आज उसी मैदान में 4 से 5 फीट तक बाढ़ का पानी जमा है मैदान पूरी तरह जलमग्न है इसके बावजूद युवा इसी पानी के बीच अपनी शारीरिक तैयारी करते नजर आ रहे हैं इन युवाओं को सेना में भर्ती की तैयारी के लिए पैरा कमांडो से
सेवानिवृत्त रणजीत सोलंकी प्रशिक्षण दे रहे हैं बाढ़ के कारण मैदान में पानी भर जाने के बावजूद रणजीत सोलंकी युवाओं का अभ्यास जारी रखे हुए हैं और उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी फिटनेस बनाए रखने के लिए तैयार कर रहे हैं युवाओं का कहना है कि आने वाले दिनों में सेना की परीक्षा है। ऐसे में तैयारी रोकना संभव नहीं है सेना में जाने का सपना है और इस सपने को पूरा
करने के लिए वे हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं बाढ़ ने इन युवाओं से उनका मैदान जरूर छीन लिया लेकिन उनका हौसला नहीं छीन पाई 5 फीट पानी के बीच जारी इनकी तैयारी और पैरा कमांडो से रिटायर प्रशिक्षक की ट्रेनिंग यह दिखाती है कि देश की सेवा करने का जुनून मुश्किल हालात में भी कम नहीं होता बाइट -- अभिमन्यु कुमार सिंह छात्र बाइट -- रंजीत सोलंकी ट्रेनर
- हरपुर में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 100 लीटर से अधिक शराब बरामद हरपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 100.2 लीटर देसी शराब बरामद की। गनैली शीतला स्थान मोड़ के समीप पुलिस ने हरा-पीला टेंपो से 80.4 लीटर शराब बरामद कर चालक राकेश कुमार (30), निवासी नदिया टोला, बरियारपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर उसका सहयोगी ऋतिक कुमार टेंपो से कूदकर फरार हो गया। मामले में टेंपो मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, हरपुर मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान नीले टोटो से 19.8 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने टोटो सवार दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया। शराब 0.2 लीटर क्षमता वाली 99 पॉलीथीन में रखी थी। दोनों ने शराब बेलडीह मुसहरी पहुंचाने की बात बताई। पुलिस ने टोटो जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- मुंगेर में शुरू हुआ आंदोलन सरकार के खिलाफ देखिये #UGCRollBack #mungerbihar #Andolan1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी कन्या मध्य विद्यालय में अनुमंडल भवन निर्माण व विधानसभा क्षेत्र की मांग को लेकर जन विकास मंच ने बैठक का किया आयोजन। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोछारी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को जन विकास मंच गोगरी के तत्वावधान में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम एक खुला पत्र जारी कर गोगरी अनुमंडल की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। खुले पत्र में कहा गया कि गोगरी अनुमंडल की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी, लेकिन स्थापना के कई दशक बाद भी अनुमंडल का अपना भवन नहीं बन सका है। इससे अनुमंडल कार्यालय के कामकाज को लेकर लोगों को परेशानी होती है। मंच ने गोगरी अनुमंडल के लिए शीघ्र स्थायी भवन निर्माण की मांग की। बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में गोगरी के नाम से विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में गोगरी नाम से कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है। जन विकास मंच ने गोगरी को पुनः विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही। मंच के मीडिया प्रवक्ता आशीष कुमार यादव ने कहा कि गोगरी की ऐतिहासिक पहचान और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए इन मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में मंच के प्रमुख सदस्य सचिन कुमार निषाद एवं उपाध्यक्ष अनिल कुमार पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे।1
- चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की खगड़िया/महेशखूंट। गौतम कुमार चौरसिया चौरसिया समाज के लिए भवन निर्माण एवं समाज के उत्थान को लेकर रविवार, 13 सितंबर को महेशखूंट स्थित स्वर्गीय रामकिशोर चौरसिया के कल्याणी विवाह भवन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य समाज के लिए एक सुसज्जित भवन के निर्माण के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना रहा। बैठक में दादा जेपी हॉस्पिटल महेशखूंट के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. दीपक कुमार चौरसिया भी शामिल हुए। उन्होंने चौरसिया समाज भवन निर्माण में सहयोग के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी घोषणा के बाद बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। डॉ. दीपक कुमार चौरसिया ने कहा कि “समाज का अपना भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार का प्रतीक होगा। सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए। समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयास से भवन निर्माण का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक विकास और जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए भी समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, कांग्रेस गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, महेशखूंट मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया सहित चौरसिया समाज के कई अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज के विकास, आपसी सहयोग और भवन निर्माण के लिए सामूहिक योगदान की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. दीपक कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत भूतौली-मालपा निवासी हैं। उनके सहयोग की घोषणा को चौरसिया समाज भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है। मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है। मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- विधिज्ञ संघ के मुख्य हाल में अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। मुंगेर: मुंगेर विधिज्ञ संघ के मुख्य हाल में रविवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस जिला इकाई के तत्वावधान में मनाया गया स्थापना दिवस का कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री श्री संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री अमरजीत लाल उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह ने किया जबकि मंच संचालन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री निर्मल कुमार सिंह ने किया स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका के विषय पर भी चर्चा की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने कहा कि आजादी के समय से ही अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका के विषय पर अन्य वक्ताओं ने भी विस्तार से चर्चा किया स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विधिज्ञ संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद के बिहार प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री निर्मल कुमार सिंह अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई मुंगेर के अध्यक्ष श्री ज्योति कुमार जिला इकाई के महामंत्री श्री प्रवीण कुमार सिंह अधिवक्ता परिषद जिला इकाई मुंगेर के कार्यकारिणी सदस्य युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह रामगुलाम मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी धन्ना मल विधिज्ञ संघ मुंगेर की पूर्व महासचिव रानी कुमारी दर्जनों संघ के अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे।1
- कैमूर से इस वक्त की बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जिले में अब तक नकली खाद्य सामग्री से जुड़े कई मामले सामने आते रहे हैं, कैमूर में नकली खाद का मामला, आखिर दोषी कौन? कैमूर में नकली खाद का मामला, आखिर दोषी कौन? कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर से इस वक्त की बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जिले में अब तक नकली खाद्य सामग्री से जुड़े कई मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन अब खेतों में इस्तेमाल होने वाली डुप्लीकेट खाद को लेकर भी बड़ा मामला सामने आया है। भभुआ-कुदरा मुख्य पथ पर सोनहन थाना क्षेत्र के कुकराड़ गांव के समीप एक गोदाम में प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध DAP खाद और खाद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल बरामद किए। जांच के बाद भभुआ SDO ओर क़ृषि पदाधिकारी की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया गया। अब सबसे बड़ा सवाल है—आखिर यह कारोबार इतने दिनों से कैसे चलता रहा? क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी? अगर जानकारी नहीं थी तो निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। और अगर जानकारी थी, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आखिर दोषी कौन है और किनके संरक्षण या शह पर कथित तौर पर यह कारोबार चलता रहा? हालांकि पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद खाद वास्तव में नकली थी या नहीं और इसके पीछे कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। लेकिन किसानों के हित से जुड़े इस मामले ने कृषि विभाग की निगरानी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। यहाँ बता दे की कुकूराड मे डुप्लीकेट खाद बनाए जाने की चर्चा ज़ोरो पर थी4
- तीज-चकचंदा व गणेश चतुर्थी की खरीदारी को तारापुर बाजार में उमड़ी भीड़ तारापुर। तीज-चकचंदा एवं गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर रविवार दोपहर बाद तारापुर बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीनों पर्व सोमवार को मनाए जाएंगे। पर्व को लेकर चूड़ी, लहठी, श्रृंगार सामग्री, फल एवं मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। मनीष कुमार, दीपा कुमारी, संगीता देवी एवं सजनी कुमारी ने बताया कि इस बार चूड़ी, लहठी समेत श्रृंगार सामग्री के दाम में वृद्धि हुई है। वहीं सेव, केला समेत अन्य फलों और मिट्टी के बर्तनों की कीमत भी बढ़ी हुई है। इसके बावजूद पर्व को लेकर लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में अत्यधिक भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात ट्रैफिक सिपाहियों ने जाम हटाकर वाहनों का परिचालन सुचारू कराया। खबर को ठीक 150 शब्दों में करें1
- मुंगेर के गंगटा जंगल का सड़क 9 महीना में होगा काम Samrat1