logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है। प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।

12 hrs ago
user_Yash kumar
Yash kumar
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित

b9e86f50-17c2-4ef2-a00d-79242ff887e9

किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है। प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है। प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।
    2
    सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे'
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे'
रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी  ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है।
प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    1
    🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सावन में काशी में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये,,,,, ​वाराणसी: पवित्र सावन मास के दौरान काशी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है। ​अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध खेप को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों और उनके अन्य ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    सावन में काशी में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये,,,,, 
​वाराणसी: पवित्र सावन मास के दौरान काशी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है।
​अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध खेप को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों और उनके अन्य ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    7 hrs ago
  • फूल-मालाओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला व शिवलाल मौजूद रहे। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव दीपक कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, ऋषभ सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    फूल-मालाओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत
जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला व शिवलाल मौजूद रहे।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव दीपक कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अलावा जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, ऋषभ सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति तथा जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक क्रियात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग एवं विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए छात्रवृत्ति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करें। बैठक में अवगत कराया गया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उसका सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण एवं निजी विद्यालयों की मार्किंग का कार्य 23 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संपन्न होगा। विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा नवीनीकरण के लिए 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तथा नवीन आवेदनों के लिए 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संस्थाओं में जमा करने, संस्थाओं द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक एवं उपस्थिति दर्ज करने, पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने तथा अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त करने की कार्यवाही भी शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने समस्त प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर अग्रसारित किए जाएं तथा अपात्र आवेदनों को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संस्था स्तर पर छात्रवृत्ति आवेदन लंबित पाए गए तो संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0वी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित संबंधित अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
    1
    सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति तथा जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक क्रियात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग एवं विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए छात्रवृत्ति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करें।
बैठक में अवगत कराया गया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उसका सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण एवं निजी विद्यालयों की मार्किंग का कार्य 23 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संपन्न होगा।
विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा नवीनीकरण के लिए 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तथा नवीन आवेदनों के लिए 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संस्थाओं में जमा करने, संस्थाओं द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक एवं उपस्थिति दर्ज करने, पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने तथा अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त करने की कार्यवाही भी शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने समस्त प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर अग्रसारित किए जाएं तथा अपात्र आवेदनों को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संस्था स्तर पर छात्रवृत्ति आवेदन लंबित पाए गए तो संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0वी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित संबंधित अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • #अमेठी यही उस दिन की घटना का वीडियो चार दिन बाद नहर में मिला महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता! वही मृतक गुड़िया के पिता व भाई ने दाह संस्कार से किया इनकार जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक दाह संस्कार नहीं करेंगे! uppolice amthipolice
    3
    #अमेठी यही उस दिन की घटना का वीडियो 

चार दिन बाद नहर में मिला महिला का शव संदिग्ध  परिस्थितियों में हुई थी लापता! 

वही मृतक गुड़िया के पिता व भाई ने दाह संस्कार से किया इनकार जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक दाह संस्कार नहीं करेंगे! uppolice amthipolice
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन ‎ ‎ ‎रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया। ‎ ‎सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल ‎ ‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है। ‎ ‎राज्यमंत्री की मौजूदगी पर उठाए सवाल ‎ ‎​सुशील पासी ने घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और भड़काऊ बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के सामने इस तरह की बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। ‎ ‎​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग ‎ ‎​प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि अपने नेता के खिलाफ इस तरह के अपशब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरेआम गाली देने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा बनी रहे।
    1
    रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन
रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन
‎
‎
‎रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।
‎
‎सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल
‎
‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है।
‎
‎राज्यमंत्री की मौजूदगी पर उठाए सवाल
‎
‎​सुशील पासी ने घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और भड़काऊ बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के सामने इस तरह की बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।
‎
‎​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
‎
‎​प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि अपने नेता के खिलाफ इस तरह के अपशब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरेआम गाली देने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा बनी रहे।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जगतपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला, शिवलाल, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार तथा ऋषभ सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्वागत के दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्व मंत्री का अभिवादन किया, जिससे मुख्य चौराहे पर कुछ समय तक चहल-पहल का माहौल बना रहा।
    2
    जगतपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला, शिवलाल, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार तथा ऋषभ सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्वागत के दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्व मंत्री का अभिवादन किया, जिससे मुख्य चौराहे पर कुछ समय तक चहल-पहल का माहौल बना रहा।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ऊंचाहार में पुरानी रंजिश में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर परिवार को पीटा, महिला समेत तीन घायल,,,, रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक स्थित रत्नापर मजरे सलारपुर (इटौरा बुजुर्ग) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। खेत से लौट रही महिला के साथ रास्ते में मारपीट की गई और बाद में घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना में महिला, उनके पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़िता फूलकली के अनुसार, वह गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे खेत में धान की रोपाई निपटाकर घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में गांव के ही कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला जब जान बचाकर घर की ओर भागीं, तो आरोपी भी पीछे-पीछे घर में घुस आए और वहां जमकर तांडव मचाया। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति अवधेश कुमार और पुत्र शैलेंद्र कुमार को भी दबंगों ने बुरी तरह पीटा। पीड़िता को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना की सूचना डायल 112 पर दिए जाने के बाद पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने रात 8 बजे ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ओ. पी. राय ने बताया कि आरोपों के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ऊंचाहार में पुरानी रंजिश में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर परिवार को पीटा, महिला समेत तीन घायल,,,, 
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक स्थित रत्नापर मजरे सलारपुर (इटौरा बुजुर्ग) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। खेत से लौट रही महिला के साथ रास्ते में मारपीट की गई और बाद में घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना में महिला, उनके पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पीड़िता फूलकली के अनुसार, वह गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे खेत में धान की रोपाई निपटाकर घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में गांव के ही कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला जब जान बचाकर घर की ओर भागीं, तो आरोपी भी पीछे-पीछे घर में घुस आए और वहां जमकर तांडव मचाया।
बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति अवधेश कुमार और पुत्र शैलेंद्र कुमार को भी दबंगों ने बुरी तरह पीटा। पीड़िता को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना की सूचना डायल 112 पर दिए जाने के बाद पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने रात 8 बजे ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ओ. पी. राय ने बताया कि आरोपों के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.