logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंधविश्वास में हत्या: 4 साल बाद शव कब्र से बाहर: बेटी ने पिता की हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम-डीएनए जांच होगी गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ बैगा टोली में चार साल पहले दफनाये गये एक शव को मंगलवार को प्रशासनिक निगरानी में कब्र से बाहर निकाला गया. मृतक के कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है. यह कार्रवाई मृतक की पुत्री द्वारा अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद की गई. जानकारी के अनुसार, नवागढ़ बैगा टोली निवासी उर्मिला देवी (35 वर्ष) ने रायडीह थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता मलकन बैगा की 7 जून 2022 को डायन-बिसाही के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मृतक की बेटी ने चाचा पर लगाया आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में उनके चाचा दीपक बैगा, चाची झबली देवी, चचेरा भाई हीरा बैगा सहित गांव के गंगा बैगा, राजेश बैगा, देवकी देवी, पोको देवी, सुकरो देवी और सुरमई देवी शामिल थे. उर्मिला देवी का आरोप है कि हत्या के बाद पूरे गांव ने मामले को दबाने की कोशिश की और किसी को भनक न लगे, इसलिए शव को बैगा टोली स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया. चार वर्षों तक यह मामला दबा रहा, लेकिन अब पुत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. प्रशासनिक अधिकारी रहे मौके पर मौजूद शिकायत के आधार पर रायडीह थाना में कांड संख्या 29/2026 दर्ज किया गया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर के निर्देश पर मंगलवार को अंचलाधिकारी की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर मलकन बैगा के कंकाल को बाहर निकाला गया. पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी और पुलिस की उपस्थिति में संपन्न हुई. पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग निकाले गए कंकाल को वैज्ञानिक जांच के लिए पोस्टमार्टम एवं डीएनए परीक्षण हेतु भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर अंचलाधिकारी शैलेन्द्र चौरसिया, रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, सीआई प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा. प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई. अंधविश्वास की भयावह तस्वीर यह मामला एक बार फिर समाज में फैले डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को उजागर करता है. यदि शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो यह न केवल एक जघन्य हत्या का मामला होगा, बल्कि अंधविश्वास के नाम पर कानून और मानवता को चुनौती देने वाली गंभीर घटना भी मानी जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

19 hrs ago
user_Hemant dubey
Hemant dubey
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
19 hrs ago

अंधविश्वास में हत्या: 4 साल बाद शव कब्र से बाहर: बेटी ने पिता की हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम-डीएनए जांच होगी गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ बैगा टोली में चार साल पहले दफनाये गये एक शव को मंगलवार को प्रशासनिक निगरानी में कब्र से बाहर निकाला गया. मृतक के कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है. यह कार्रवाई मृतक की पुत्री द्वारा अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद की गई. जानकारी के अनुसार, नवागढ़ बैगा टोली निवासी उर्मिला देवी (35 वर्ष) ने रायडीह थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता मलकन बैगा की 7 जून 2022 को डायन-बिसाही के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मृतक की बेटी ने चाचा पर लगाया आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में उनके चाचा दीपक बैगा, चाची झबली देवी, चचेरा भाई हीरा बैगा सहित गांव के गंगा बैगा, राजेश बैगा, देवकी देवी, पोको देवी, सुकरो देवी और सुरमई देवी शामिल थे. उर्मिला देवी का आरोप है कि हत्या के बाद पूरे गांव ने मामले को दबाने की कोशिश की और किसी को भनक न लगे, इसलिए शव को बैगा टोली स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया. चार वर्षों तक यह मामला दबा रहा, लेकिन अब पुत्री की शिकायत के बाद पुलिस

ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. प्रशासनिक अधिकारी रहे मौके पर मौजूद शिकायत के आधार पर रायडीह थाना में कांड संख्या 29/2026 दर्ज किया गया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर के निर्देश पर मंगलवार को अंचलाधिकारी की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर मलकन बैगा के कंकाल को बाहर निकाला गया. पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी और पुलिस की उपस्थिति में संपन्न हुई. पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग निकाले गए कंकाल को वैज्ञानिक जांच के लिए पोस्टमार्टम एवं डीएनए परीक्षण हेतु भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर अंचलाधिकारी शैलेन्द्र चौरसिया, रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, सीआई प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा. प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई. अंधविश्वास की भयावह तस्वीर यह मामला एक बार फिर समाज में फैले डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को उजागर करता है. यदि शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो यह न केवल एक जघन्य हत्या का मामला होगा, बल्कि अंधविश्वास के नाम पर कानून और मानवता को चुनौती देने वाली गंभीर घटना भी मानी जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

More news from झारखंड and nearby areas
  • स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?* गुमला: एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है। इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।
    1
    स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?*
गुमला:
एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है।
मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है।
इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • *समाजसेवी रोहित शर्मा के पहल पर मंगलो टंगराटोली में लगा 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर , ग्रामीणों ने जताया आभार* सिसई प्रखंड के मंगलो टंगराटोली गांव में पिछले एक महीने से अंधेरे का सामना कर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है। समाजसेवी रोहित शर्मा की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग द्वारा मात्र तीन दिनों के भीतर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी पंकज कुमार साहू और रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है कि गांव का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया था। बीते शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना समाजसेवी रोहित शर्मा को दी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर नए ट्रांसफार्मर की मांग की। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
    1
    *समाजसेवी रोहित शर्मा के पहल पर मंगलो टंगराटोली में लगा 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर , ग्रामीणों ने जताया आभार* 

सिसई प्रखंड के मंगलो टंगराटोली गांव में पिछले एक महीने से अंधेरे का सामना कर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है। समाजसेवी रोहित शर्मा की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग द्वारा मात्र तीन दिनों के भीतर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी पंकज कुमार साहू और रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है कि गांव का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया था। बीते शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना समाजसेवी रोहित शर्मा को दी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर नए ट्रांसफार्मर की मांग की। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    11 min ago
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, विधि-व्यवस्था, सेवा, सामाजिक सुरक्षा, मुआवजा, रोजगार एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विशुनपुर प्रखंड के ग्राम सुरसा निवासी के एक आवेदक ने भूमि विवाद को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा अपने एवं परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विवादित भूमि पर कार्य कराने को लेकर उन्हें फोन पर गंभीर धमकी दी गई है तथा पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग को आवेदन की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आवेदक की सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कामडारा प्रखंड के ग्राम जरिया निवासी अनिकान्त प्यारेलाल ओहदार ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के आलोक में उनके हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप से संबंधित लंबित प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को न्यायालय के आदेश का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। घाघरा प्रखंड के ग्राम बर्राग निवासी निरंजन महतो ने स्वयं को शिक्षित बेरोजगार बताते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने किसी भी उपयुक्त पद पर नियुक्ति अथवा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। रायडीह प्रखंड के ग्राम परसा निवासी लोलस तिर्की ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में अपने हिस्से से वंचित किए जाने तथा संबंधित लोगों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बिहार के पटना निवासी नजमा खातून ने अपने पति, जो पालकोट प्रखंड कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के परिवार से अलग रहने एवं परिवार के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रायडीह प्रखंड के जनसेवक (वीएलडब्ल्यू) गनु शांति एक्का के पुत्र आशित एक्का ने अपने पिता की गंभीर बीमारी के बाद योगदान एवं लंबित वेतन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक आदेश प्राप्त होने के बावजूद उन्हें अब तक योगदान नहीं कराया जा रहा है, जिससे वेतन भी लंबित है और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गुमला प्रखंड के घटगांव पंचायत अंतर्गत पहाड़ पनारी निवासी संजय नायक ने अपनी पत्नी, जो सहिया के पद पर कार्यरत थीं, के निधन के बाद तीन पुत्रियों के पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार लाभ एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, विधि-व्यवस्था, सेवा, सामाजिक सुरक्षा, मुआवजा, रोजगार एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विशुनपुर प्रखंड के ग्राम सुरसा निवासी के एक आवेदक ने भूमि विवाद को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा अपने एवं परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विवादित भूमि पर कार्य कराने को लेकर उन्हें फोन पर गंभीर धमकी दी गई है तथा पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग को आवेदन की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आवेदक की सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कामडारा प्रखंड के ग्राम जरिया निवासी अनिकान्त प्यारेलाल ओहदार ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के आलोक में उनके हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप से संबंधित लंबित प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को न्यायालय के आदेश का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
घाघरा प्रखंड के ग्राम बर्राग निवासी निरंजन महतो ने स्वयं को शिक्षित बेरोजगार बताते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने किसी भी उपयुक्त पद पर नियुक्ति अथवा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। 
रायडीह प्रखंड के ग्राम परसा निवासी लोलस तिर्की ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में अपने हिस्से से वंचित किए जाने तथा संबंधित लोगों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बिहार के पटना निवासी नजमा खातून ने अपने पति, जो पालकोट प्रखंड कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के परिवार से अलग रहने एवं परिवार के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
रायडीह प्रखंड के जनसेवक (वीएलडब्ल्यू) गनु शांति एक्का के पुत्र आशित एक्का ने अपने पिता की गंभीर बीमारी के बाद योगदान एवं लंबित वेतन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक आदेश प्राप्त होने के बावजूद उन्हें अब तक योगदान नहीं कराया जा रहा है, जिससे वेतन भी लंबित है और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गुमला प्रखंड के घटगांव पंचायत अंतर्गत पहाड़ पनारी निवासी संजय नायक ने अपनी पत्नी, जो सहिया के पद पर कार्यरत थीं, के निधन के बाद तीन पुत्रियों के पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। 
इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार लाभ एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 day ago
  • पुल व गड़वाल निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौन डीसी ने लिया संज्ञान उक्त मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना के समीप गड़वाल एवं पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव की शिकायत डीसी से किया गया था। गौरतलब हो कि ढलाई के दौरान संवेदक के इशारे पर पत्थर चूर से गड़वाल निर्माण किया जा रहा है इतना ही नही पत्रकार के द्वारा पूछे जाने पर संवेदक के सहयोगी दीपांकर शर्मा ने गुमराह करते हुए आत्मविश्वास के साथ बालू से ढलाई करने का बात कहा जा रहा है। जो जांच का विषय है गहन जांच के पश्चात अनियमितता का उजागर होना तय माना जा रहा है।
    1
    पुल व गड़वाल निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौन डीसी ने लिया संज्ञान
उक्त मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना के समीप गड़वाल एवं पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव की शिकायत डीसी से किया गया था। गौरतलब हो कि ढलाई के दौरान संवेदक के इशारे पर पत्थर चूर से गड़वाल निर्माण किया जा रहा है इतना ही नही पत्रकार के द्वारा पूछे जाने पर संवेदक के सहयोगी दीपांकर शर्मा ने गुमराह करते हुए आत्मविश्वास के साथ बालू से ढलाई करने का बात कहा जा रहा है। जो जांच का विषय है गहन जांच के पश्चात अनियमितता का उजागर होना तय माना जा रहा है।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 day ago
  • नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पहली बार सांसद पहुंचने पर जोर दार स्वागत। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट पेपर लीक मामले में अपने इस्तीफा के बाद जब पहली बार संसद भवन पहुंचे तो बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत किया।
    1
    नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पहली बार सांसद पहुंचने पर जोर दार स्वागत।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट पेपर लीक मामले में अपने इस्तीफा के बाद जब पहली बार संसद भवन पहुंचे तो बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत किया।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • गुमला में बड़ी मा के शव जलाने के लिए लकड़ी काट रहे शख्स की आम के पेड़ से गिरकर मौत गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुटासी टोंगरी टोली निवासी 47 वर्षिय व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मंगलवार की दोपहर के करीब 12 बजे मौत हो गई। मृतक की पहचान कुटासी टोंगरी टोली निवासी लक्ष्मण गुप्त के रूप में हुई है जिसकी सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और छानबीन में जुट गया है। मृतक के परिजन सुरेश गोप ने पुलिस को बताया है की लक्ष्मण के बड़ी मां दोदि देवी की बीमारी से आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उसके शव जलाने और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने के लिए बुधवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था जिस दौरान अनियंत्रित होकर पैर फिसल जाने की वजह से आम के पेड़ के नीचे गिर गया और सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद एक ही घर में दो लोगों की मौत हो जाने के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
    1
    गुमला में बड़ी मा के शव जलाने के लिए लकड़ी काट रहे शख्स की आम के पेड़ से गिरकर मौत
गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुटासी टोंगरी टोली निवासी 47 वर्षिय व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मंगलवार की दोपहर के करीब 12 बजे मौत हो गई।
मृतक की पहचान कुटासी टोंगरी टोली निवासी लक्ष्मण गुप्त के रूप में हुई है जिसकी सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और छानबीन में जुट गया है।
मृतक के परिजन सुरेश गोप ने पुलिस को बताया है की लक्ष्मण के बड़ी मां दोदि देवी की बीमारी से आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उसके शव जलाने और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने के लिए बुधवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था जिस दौरान अनियंत्रित होकर पैर फिसल जाने की वजह से आम के पेड़ के नीचे गिर गया और सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद एक ही घर में दो लोगों की मौत हो जाने के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • अंधविश्वास में हत्या: 4 साल बाद शव कब्र से बाहर: बेटी ने पिता की हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम-डीएनए जांच होगी गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ बैगा टोली में चार साल पहले दफनाये गये एक शव को मंगलवार को प्रशासनिक निगरानी में कब्र से बाहर निकाला गया. मृतक के कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है. यह कार्रवाई मृतक की पुत्री द्वारा अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद की गई. जानकारी के अनुसार, नवागढ़ बैगा टोली निवासी उर्मिला देवी (35 वर्ष) ने रायडीह थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता मलकन बैगा की 7 जून 2022 को डायन-बिसाही के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मृतक की बेटी ने चाचा पर लगाया आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में उनके चाचा दीपक बैगा, चाची झबली देवी, चचेरा भाई हीरा बैगा सहित गांव के गंगा बैगा, राजेश बैगा, देवकी देवी, पोको देवी, सुकरो देवी और सुरमई देवी शामिल थे. उर्मिला देवी का आरोप है कि हत्या के बाद पूरे गांव ने मामले को दबाने की कोशिश की और किसी को भनक न लगे, इसलिए शव को बैगा टोली स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया. चार वर्षों तक यह मामला दबा रहा, लेकिन अब पुत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. प्रशासनिक अधिकारी रहे मौके पर मौजूद शिकायत के आधार पर रायडीह थाना में कांड संख्या 29/2026 दर्ज किया गया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर के निर्देश पर मंगलवार को अंचलाधिकारी की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर मलकन बैगा के कंकाल को बाहर निकाला गया. पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी और पुलिस की उपस्थिति में संपन्न हुई. पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग निकाले गए कंकाल को वैज्ञानिक जांच के लिए पोस्टमार्टम एवं डीएनए परीक्षण हेतु भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर अंचलाधिकारी शैलेन्द्र चौरसिया, रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, सीआई प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा. प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई. अंधविश्वास की भयावह तस्वीर यह मामला एक बार फिर समाज में फैले डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को उजागर करता है. यदि शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो यह न केवल एक जघन्य हत्या का मामला होगा, बल्कि अंधविश्वास के नाम पर कानून और मानवता को चुनौती देने वाली गंभीर घटना भी मानी जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
    2
    अंधविश्वास में हत्या: 4 साल बाद शव कब्र से बाहर: बेटी
ने पिता की हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम-डीएनए जांच होगी
गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ बैगा टोली में चार साल पहले दफनाये गये एक शव को मंगलवार को प्रशासनिक निगरानी में कब्र से बाहर निकाला गया. मृतक के कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है. यह कार्रवाई मृतक की पुत्री द्वारा अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद की गई. जानकारी के अनुसार, नवागढ़ बैगा टोली निवासी उर्मिला देवी (35 वर्ष) ने रायडीह थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता मलकन बैगा की 7 जून 2022 को डायन-बिसाही के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.
मृतक की बेटी ने चाचा पर लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में उनके चाचा दीपक बैगा, चाची झबली देवी, चचेरा भाई हीरा बैगा सहित गांव के गंगा बैगा, राजेश बैगा, देवकी देवी, पोको देवी, सुकरो देवी और सुरमई देवी शामिल थे. उर्मिला देवी का आरोप है कि हत्या के बाद पूरे गांव ने मामले को दबाने की कोशिश की और किसी को भनक न लगे, इसलिए शव को बैगा टोली स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया. चार वर्षों तक यह मामला दबा रहा, लेकिन अब पुत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की.
प्रशासनिक अधिकारी रहे मौके पर मौजूद
शिकायत के आधार पर रायडीह थाना में कांड संख्या 29/2026 दर्ज किया गया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर के निर्देश पर मंगलवार को अंचलाधिकारी की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर मलकन बैगा के कंकाल को बाहर निकाला गया. पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी और पुलिस की उपस्थिति में संपन्न हुई.
पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग
निकाले गए कंकाल को वैज्ञानिक जांच के लिए पोस्टमार्टम एवं डीएनए परीक्षण हेतु भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर अंचलाधिकारी शैलेन्द्र चौरसिया, रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, सीआई प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा. प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई.
अंधविश्वास की भयावह तस्वीर
यह मामला एक बार फिर समाज में फैले डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को उजागर करता है. यदि शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो यह न केवल एक जघन्य हत्या का मामला होगा, बल्कि अंधविश्वास के नाम पर कानून और मानवता को चुनौती देने वाली गंभीर घटना भी मानी जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.