Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार भवन सनावद क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला के साथ पत्रकार साथी सनावद पत्रकार। पत्रकार भवन पर सभी पत्रकारों के साथ क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला
रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
पत्रकार भवन सनावद क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला के साथ पत्रकार साथी सनावद पत्रकार। पत्रकार भवन पर सभी पत्रकारों के साथ क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सनावद पत्रकार। पत्रकार भवन पर सभी पत्रकारों के साथ क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला1
- खाटूश्याम मंदिर करही में चोरी का प्रयास,चोरी करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में1
- 2 मार्च को मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, 25 मंत्रियों के साथ सेंधवा के नागलवाड़ी पहुंचेंगे, जहां कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी, पश्चात सीएम यादव जुलवानिया के भगोरिया हाट पर्व में भी शामिल हो सकते हैं, प्रभारी मंत्री ने दी जानकारी1
- Post by MKP Mr baba1
- ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by Hemant Nagziriya2
- खंडवा में भगोरिया पर्व का उत्साह चरम पर है जहां पर युवक युवती जमकर डांस कर रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में लोगों का उत्साह चरम पर था1
- *प्रदेश के स्थानीय निकायों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि का आवंटन: सचिन बिरला*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान भेदभाव के आरोप निराधार सनावद / प्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार स्थानीय निकायों को बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया करा रही है।प्रदेश सरकार ने विगत 3 वर्षों में सनावद नगरपालिका को विभिन्न मद से लगभग 41 करोड़ रु विकास कार्यों के लिए दिए हैं। प्रदेश सरकार नगरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ये बातें विधायक सचिन बिरला ने पत्रकार भवन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। विगत दिनों नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों एवं दैनिक वेतनभोगियों की हड़ताल के दौरान कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का विधायक ने सिलसिलेवार जवाब दिया। विधायक ने कहा कि सनावद नगरपालिका की दयनीय आर्थिक व्यवस्था के लिए कांग्रेसनीत परिषद की निष्क्रियता और लापरवाही जिम्मेदार है। कांग्रेस परिषद ने संपत्ति कर,जल कर,समेकित कर एवं अन्य स्थानीय करों की वसूली पर ध्यान नहीं दिया और प्रदेश सरकार से मिली करोड़ों रु की विकास कार्यों की राशि का इस्तेमाल वेतन,भत्तों,बिजली बिल के भुगतान में किया है। स्थानीय निकाय की दयनीय आर्थिक स्थिति के लिए पूरी तरह कांग्रेस परिषद जिम्मेदार है। प्रदेश की डॉ.मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्थानीय निकाय के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया करवा रहे हैं। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 से अभी तक सनावद नगरपालिका को मुद्रांक शुल्क के 2.28 करोड़ रु,चुंगी क्षतिपूर्ति के 9.43 करोड़ रु,यात्री कर के 64 लाख रु,संचित निधि से कुल 1.15 करोड़ रु दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने सनावद नगरपालिका को 15 वें वित्त से 4.28 करोड़ रु,राज्य वित्त आयोग से 6.32 करोड़ रु,विशेष निधि से 87 लाख रु,स्वच्छ भारत अभियान मद से 60 लाख रु,सड़क विकास के लिए 1.75 करोड़ रु,मूलभूत सुविधाओं के लिए 2.25 करोड़ रु,मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के 3.65 करोड़ रु,कायाकल्प मद से 2.30 करोड़ रु,शहरी स्वच्छता मद से 5 लाख रु,स्वच्छ भारत मिशन के 21.50 लाख रु, एसडीआरएफ फंड से 24 लाख रु एवं अमृत 2.0 योजना के 5 करोड़ उपलब्ध कराए हैं। इस प्रकार लगभग 41 करोड़ रु पिछले तीन वर्षों में सनावद नगर के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने दिए हैं। विधायक ने सनावद नगर की विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगर में गीता भवन निर्माण हेतु 15 करोड़ रु,खेल स्टेडियम के लिए 5 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त राशि से नगर में सड़क, बांकुर नदी के किनारे रिटेनिंग वॉल आदि निर्माण कार्य जारी हैं। नगर में 46 लाख रु की लागत से संजीवनी क्लिनिक का निर्माण किया जा चुका है। विधायक ने कहा कि नगरपालिका के पास वर्ष 2023-24 से दीनदयाल रसोई योजना के 13.33 लाख रु जमा हैं। इस राशि का उपयोग नगरपालिका परिषद ने भोजन शाला में नए बर्तन और टेबल कुर्सी की सुविधा के लिए नहीं किया है। इसी प्रकार रैन बसेरा की सुविधाओं के लिए भी नगरपालिका के पास 14 लाख रु जमा हैं।इस राशि का उपयोग भी निराश्रित लोगों के लिए नहीं किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार से स्थानीय निकाय के लिए क्षतिपूर्ति के 1 करोड़ रु की स्वीकृत करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है। विधायक ने कहा कि सनावद नगरपालिका की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए जल्दी ही समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। विधायक ने प्रश्नों के जवाब में कहा कि प्रदेश सरकार गौवंश की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए गौशालाओं का निर्माण कर रही है।सनावद नगर की गोपाल गौशाला की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले और कर्तव्य पालन करने में लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष राजेश अंजने,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,दिनेश शर्मा,पार्षद गजेंद्र उपाध्याय,भाजपा नेता श्याम माहेश्वरी, सुदीश वर्मा,सुनील माली,पवन अरझरे दुर्गेश परिहार उपस्थित थे।1