logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर के जिला अस्पताल के शौचालय में बुजुर्गों का शव मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_Rajguru News
Rajguru News
Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

शाजापुर के जिला अस्पताल के शौचालय में बुजुर्गों का शव मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। बार-बार हो रही बिजली कटौती और भीषण गर्मी से त्रस्त ग्रामीणों का धैर्य आज जवाब दे गया, जिसके बाद उन्होंने भारी संख्या में एकत्रित होकर सलसलाई स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब वे अपनी शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे, लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सी पर मौजूद नहीं मिला। अधिकारियों की इस घोर लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीण कार्यालय के भीतर ही धरने पर बैठ गए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। घेराव और हंगामे की सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद कनिष्ठ यंत्री प्रवीण कुशवाह कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही अघोषित और मनमानी बिजली कटौती को तत्काल बंद करने तथा सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली की इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत मंडल और प्रशासन की होगी।
    1
    शाजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। बार-बार हो रही बिजली कटौती और भीषण गर्मी से त्रस्त ग्रामीणों का धैर्य आज जवाब दे गया, जिसके बाद उन्होंने भारी संख्या में एकत्रित होकर सलसलाई स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब वे अपनी शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे, लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सी पर मौजूद नहीं मिला। अधिकारियों की इस घोर लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीण कार्यालय के भीतर ही धरने पर बैठ गए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

घेराव और हंगामे की सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद कनिष्ठ यंत्री प्रवीण कुशवाह कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही अघोषित और मनमानी बिजली कटौती को तत्काल बंद करने तथा सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली की इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत मंडल और प्रशासन की होगी।
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • देवास शहर में शादी के नाम पर ठगी का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहाँ क्लब ग्राउंड पर 42 से ज़्यादा दूल्हे अपनी बारातें लेकर पहुँचे, लेकिन देर रात तक एक भी दुल्हन मौके पर नहीं आई। इस घटना के बाद सभी दूल्हों में भारी गुस्सा देखा गया। बताया जा रहा है कि विदिशा निवासी एक युवक ने कई लोगों से संपर्क कर शादी कराने का दावा किया था। उसने वादा किया था कि इंदौर के एक अनाथ आश्रम से लड़कियाँ लाकर सभी की शादी करवाई जाएगी। इस दावे के बदले आरोपी ने दूल्हों और उनके परिवारों से हजारों से लेकर लाखों रुपए तक की ठगी की। तय तारीख पर, सभी दूल्हे सेहरा बांधकर और अपने रिश्तेदारों के साथ क्लब ग्राउंड पहुँचे। मंडप सजाया गया और बारातें तैयार थीं, लेकिन घंटों के इंतजार के बाद भी दुल्हनों का कोई अता-पता नहीं चला। धीरे-धीरे लोगों को एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं, जिसके बाद मौके पर ज़ोरदार हंगामा हुआ। पीड़ितों ने आरोपी पर शादी के नाम पर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई और पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः यह देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें एक साथ इतने सारे दूल्हों को शादी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस घटना को लेकर कहा गया, “बारात तैयार थी, सेहरे सज चुके थे… लेकिन देवास में 42 दूल्हों की जिंदगी का सबसे बड़ा सपना उस वक्त टूट गया, जब शादी कराने का दावा करने वाला शख्स दुल्हनों समेत गायब हो गया।”
    1
    देवास शहर में शादी के नाम पर ठगी का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहाँ क्लब ग्राउंड पर 42 से ज़्यादा दूल्हे अपनी बारातें लेकर पहुँचे, लेकिन देर रात तक एक भी दुल्हन मौके पर नहीं आई। इस घटना के बाद सभी दूल्हों में भारी गुस्सा देखा गया।

बताया जा रहा है कि विदिशा निवासी एक युवक ने कई लोगों से संपर्क कर शादी कराने का दावा किया था। उसने वादा किया था कि इंदौर के एक अनाथ आश्रम से लड़कियाँ लाकर सभी की शादी करवाई जाएगी। इस दावे के बदले आरोपी ने दूल्हों और उनके परिवारों से हजारों से लेकर लाखों रुपए तक की ठगी की।

तय तारीख पर, सभी दूल्हे सेहरा बांधकर और अपने रिश्तेदारों के साथ क्लब ग्राउंड पहुँचे। मंडप सजाया गया और बारातें तैयार थीं, लेकिन घंटों के इंतजार के बाद भी दुल्हनों का कोई अता-पता नहीं चला। धीरे-धीरे लोगों को एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं, जिसके बाद मौके पर ज़ोरदार हंगामा हुआ। पीड़ितों ने आरोपी पर शादी के नाम पर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई और पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः यह देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें एक साथ इतने सारे दूल्हों को शादी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस घटना को लेकर कहा गया, “बारात तैयार थी, सेहरे सज चुके थे… लेकिन देवास में 42 दूल्हों की जिंदगी का सबसे बड़ा सपना उस वक्त टूट गया, जब शादी कराने का दावा करने वाला शख्स दुल्हनों समेत गायब हो गया।”
    user_मंगल भिलाला
    मंगल भिलाला
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया में मंगलवार को बस स्टैंड, नलखेड़ा रोड और मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसकी तैयारी में राजस्व विभाग ने अपने अमले के साथ चिन्हांकन की कार्रवाई पूरी कर ली है। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन, नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता, जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया, ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान और मोहन बड़ोदिया थाने से एसआई जीबी चौबे अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए टीन शेड और ठेला व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण की पहचान की गई, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। राजस्व विभाग और कोटवार ने मौके पर सड़क से 52 फीट की जगह को मापकर देखा, जिसमें बस स्टैंड पर भारी मात्रा में अतिक्रमण पाया गया। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को मंगलवार से पहले अवैध टीन शेड हटाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात में बाधा न आए। ठेला और गुमटी व्यवसायियों को मोहन बड़ोदिया के नवीन बस स्टैंड पर अपने ठेले और गुमटियां लगाने को कहा गया है। तहसीलदार ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक रोड किनारे से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो मंगलवार सुबह राजस्व विभाग जेसीबी, पुलिस प्रशासन और अपने अमले के साथ मौजूद रहेगा और अवैध अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई करेगा।
    1
    मोहन बड़ोदिया में मंगलवार को बस स्टैंड, नलखेड़ा रोड और मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसकी तैयारी में राजस्व विभाग ने अपने अमले के साथ चिन्हांकन की कार्रवाई पूरी कर ली है। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन, नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता, जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया, ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान और मोहन बड़ोदिया थाने से एसआई जीबी चौबे अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए टीन शेड और ठेला व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण की पहचान की गई, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था।

राजस्व विभाग और कोटवार ने मौके पर सड़क से 52 फीट की जगह को मापकर देखा, जिसमें बस स्टैंड पर भारी मात्रा में अतिक्रमण पाया गया। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को मंगलवार से पहले अवैध टीन शेड हटाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात में बाधा न आए। ठेला और गुमटी व्यवसायियों को मोहन बड़ोदिया के नवीन बस स्टैंड पर अपने ठेले और गुमटियां लगाने को कहा गया है। तहसीलदार ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक रोड किनारे से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो मंगलवार सुबह राजस्व विभाग जेसीबी, पुलिस प्रशासन और अपने अमले के साथ मौजूद रहेगा और अवैध अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई करेगा।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाजापुर के आदर्श नवीन नगर में रविवार, 24 मई को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का 120वाँ स्थापना दिवस जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 57 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयाँ वितरित की गईं। यह आयोजन लोगों के प्राचीन चिकित्सा पद्धति 'आयुर्वेद' की ओर पुनः लौटने के उद्देश्य को साकार करता है, ताकि वे भागदौड़ भरी जिंदगी में निरोगी काया प्राप्त कर सकें। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की शाजापुर जिला शाखा, नवांकुर संस्था जन अभियान परिषद और कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि अवधेश शेशा और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. आर.बी. सिंह बिसेन (पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी) ने माँ सरस्वती एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ. जगदीश भावसार और महेश सौराष्ट्रीय विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. विजय कुमार पाठक, डॉ. वी.डी. शर्मा, डॉ. सुरेश सिंदल और डॉ. संजय चांदना ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कुल 57 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक औषधियाँ दी गईं, साथ ही शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँच भी की गई। उपस्थित नागरिकों ने आयुर्वेद के प्रति गहरी रुचि दिखाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. आर.बी. सिंह बिसेन ने जोर देकर कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं है, बल्कि यह एक पूर्ण और संतुलित प्राचीन भारतीय जीवनशैली है, जिसके सिद्धांतों का पालन कर एक बेहतर एवं निरोग जीवन की ओर अग्रसर हुआ जा सकता है।
    2
    शाजापुर के आदर्श नवीन नगर में रविवार, 24 मई को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का 120वाँ स्थापना दिवस जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 57 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयाँ वितरित की गईं। यह आयोजन लोगों के प्राचीन चिकित्सा पद्धति 'आयुर्वेद' की ओर पुनः लौटने के उद्देश्य को साकार करता है, ताकि वे भागदौड़ भरी जिंदगी में निरोगी काया प्राप्त कर सकें।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की शाजापुर जिला शाखा, नवांकुर संस्था जन अभियान परिषद और कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि अवधेश शेशा और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. आर.बी. सिंह बिसेन (पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी) ने माँ सरस्वती एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ. जगदीश भावसार और महेश सौराष्ट्रीय विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. विजय कुमार पाठक, डॉ. वी.डी. शर्मा, डॉ. सुरेश सिंदल और डॉ. संजय चांदना ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कुल 57 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक औषधियाँ दी गईं, साथ ही शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँच भी की गई। उपस्थित नागरिकों ने आयुर्वेद के प्रति गहरी रुचि दिखाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. आर.बी. सिंह बिसेन ने जोर देकर कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं है, बल्कि यह एक पूर्ण और संतुलित प्राचीन भारतीय जीवनशैली है, जिसके सिद्धांतों का पालन कर एक बेहतर एवं निरोग जीवन की ओर अग्रसर हुआ जा सकता है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की दतिया जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक उनाव रोड दतिया स्थित होटल प्राक्षी में सम्पन्न हुई। यह बैठक मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय श्री शलभ भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रांतीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री मनोज गोस्वामी और जिला अध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी ने प्रांतीय अध्यक्ष की सहमति के बाद दतिया में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की रूपरेखा तय करने सहित संगठन हित के विभिन्न बिंदुओं पर पत्रकार साथियों के साथ विचार-विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि प्रांतीय अधिवेशन अक्टूबर माह में दतिया में आयोजित किया जाएगा। बैठक में दतिया में पिछले दिनों कुछ वरिष्ठ पत्रकार साथियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर भी गंभीर चर्चा की गई। इस घटना के विरोध में पत्रकारों के हक और सम्मान के लिए सदैव तैयार रहने वाले, तथा पत्रकार हितों की मांगों को पूरी ताकत से पूरा करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित वरिष्ठ नेतृत्व, सम्माननीय प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया 'दद्दाजी' के दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दतिया को एक ज्ञापन दिया गया था। बैठक में बताया गया कि इस ज्ञापन का भरपूर असर हुआ और सभी दोषियों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रांतीय संयोजक मनोज गोस्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकारों पर हो रहे हमलों और सोशल मीडिया हमलों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए संघ हमेशा संघर्षरत रहेगा। श्री गोस्वामी ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हित में सदैव खड़े रहते हैं। उन्होंने शलभ भदौरिया की नेतृत्व क्षमता और पत्रकारों के प्रति समर्पण भावना को सराहनीय बताया, यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में संघ और भी मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हित में प्रभावी रूप से काम करेगा क्योंकि उन्होंने पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और कई आंदोलन भी किए हैं। इस बैठक में जिलाध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, महासचिव अखिलेश दांतरे, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, सचिव चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद बटौलिया, राममिलन यादव, राहुल शर्मा, दिनेश रजक, रोहित गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, नोमेड्य उपाध्याय, धीरज कुचिया, भाण्डेर बिपुल शर्मा, अमित राजावत, राहुल त्रिपाठी, नरेश तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, रुपेश सैन, विकास सैन, अमर राव दिनकर, कमलेश साहू, मोहन स्वरुप श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पण्डा, अशोक कुमार दुबे, शायर अली, सुरेश बघेल, रविदीप लिटौरिया, अनवर खान, पंकज मोर, दिनेश कुशवाह, सुनील सिंह, सनत प्रोहित, बसंत त्रिपाठी, दिनेश रजक, सफीक काजी, शैलेन्द्र सिंह सेंगर सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
    1
    मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की दतिया जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक उनाव रोड दतिया स्थित होटल प्राक्षी में सम्पन्न हुई। यह बैठक मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय श्री शलभ भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रांतीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री मनोज गोस्वामी और जिला अध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी ने प्रांतीय अध्यक्ष की सहमति के बाद दतिया में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की रूपरेखा तय करने सहित संगठन हित के विभिन्न बिंदुओं पर पत्रकार साथियों के साथ विचार-विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि प्रांतीय अधिवेशन अक्टूबर माह में दतिया में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में दतिया में पिछले दिनों कुछ वरिष्ठ पत्रकार साथियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर भी गंभीर चर्चा की गई। इस घटना के विरोध में पत्रकारों के हक और सम्मान के लिए सदैव तैयार रहने वाले, तथा पत्रकार हितों की मांगों को पूरी ताकत से पूरा करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित वरिष्ठ नेतृत्व, सम्माननीय प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया 'दद्दाजी' के दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दतिया को एक ज्ञापन दिया गया था। बैठक में बताया गया कि इस ज्ञापन का भरपूर असर हुआ और सभी दोषियों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रांतीय संयोजक मनोज गोस्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकारों पर हो रहे हमलों और सोशल मीडिया हमलों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए संघ हमेशा संघर्षरत रहेगा। श्री गोस्वामी ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हित में सदैव खड़े रहते हैं। उन्होंने शलभ भदौरिया की नेतृत्व क्षमता और पत्रकारों के प्रति समर्पण भावना को सराहनीय बताया, यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में संघ और भी मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हित में प्रभावी रूप से काम करेगा क्योंकि उन्होंने पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और कई आंदोलन भी किए हैं। इस बैठक में जिलाध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, महासचिव अखिलेश दांतरे, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, सचिव चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद बटौलिया, राममिलन यादव, राहुल शर्मा, दिनेश रजक, रोहित गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, नोमेड्य उपाध्याय, धीरज कुचिया, भाण्डेर बिपुल शर्मा, अमित राजावत, राहुल त्रिपाठी, नरेश तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, रुपेश सैन, विकास सैन, अमर राव दिनकर, कमलेश साहू, मोहन स्वरुप श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पण्डा, अशोक कुमार दुबे, शायर अली, सुरेश बघेल, रविदीप लिटौरिया, अनवर खान, पंकज मोर, दिनेश कुशवाह, सुनील सिंह, सनत प्रोहित, बसंत त्रिपाठी, दिनेश रजक, सफीक काजी, शैलेन्द्र सिंह सेंगर सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और गौ रक्षा विभाग मालवा प्रांत देशी गोवंश रक्षण संवर्धन न्यास ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से बकरीद से पहले गौवंश हत्या और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने अपने ज्ञापन में गौवंश को भारतीय संस्कृति, सात्विक ऊर्जा, आर्थिक समृद्धि और आरोग्य का महत्वपूर्ण आधार बताया। इसके बावजूद, देश में लगातार गौवंश तस्करी और हत्या की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई। विहिप ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में गौवंश संरक्षण हेतु कठोर कानून होने के बावजूद, पुलिस-प्रशासन की लापरवाही और तस्करों से मिलीभगत के कारण अपराधी सक्रिय रहते हैं, जिससे गौरक्षकों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि बकरीद के दौरान वाहनों में गौवंश परिवहन को दी जाने वाली छूट समाप्त की जाए और गौवंश हत्यारों व तस्करों के खिलाफ स्वतः सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, संगठन ने मुस्लिम समाज के विद्वानों और उलेमाओं से भी अपील की कि वे गौकशी रोकने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करें। विहिप ने राजस्थान और महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी गौ माता को "राज्यमाता" का दर्जा दिए जाने और गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय बजरंग दल जिला सह संयोजक हरीश फौजी, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख कृष्ण पुष्पद, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख श्याम गुर्जर, प्रखंड सहमंत्री अनिल राजपूत, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र राजपूत, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रेम कुंभकार, प्रखंड समरसता प्रमुख केदार राजपूत, मोहन बड़ोदिया नगर अध्यक्ष गोविंद बरेठा, नगर मंत्री विलास राव, नगर समरसता प्रमुख पवन सोनी, अरुण प्रजापति, कुबेर राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन नगर मंत्री विलास राव ने किया।
    1
    मोहन बड़ोदिया में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और गौ रक्षा विभाग मालवा प्रांत देशी गोवंश रक्षण संवर्धन न्यास ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से बकरीद से पहले गौवंश हत्या और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

संगठन ने अपने ज्ञापन में गौवंश को भारतीय संस्कृति, सात्विक ऊर्जा, आर्थिक समृद्धि और आरोग्य का महत्वपूर्ण आधार बताया। इसके बावजूद, देश में लगातार गौवंश तस्करी और हत्या की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई। विहिप ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में गौवंश संरक्षण हेतु कठोर कानून होने के बावजूद, पुलिस-प्रशासन की लापरवाही और तस्करों से मिलीभगत के कारण अपराधी सक्रिय रहते हैं, जिससे गौरक्षकों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि बकरीद के दौरान वाहनों में गौवंश परिवहन को दी जाने वाली छूट समाप्त की जाए और गौवंश हत्यारों व तस्करों के खिलाफ स्वतः सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, संगठन ने मुस्लिम समाज के विद्वानों और उलेमाओं से भी अपील की कि वे गौकशी रोकने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करें।

विहिप ने राजस्थान और महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी गौ माता को "राज्यमाता" का दर्जा दिए जाने और गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय बजरंग दल जिला सह संयोजक हरीश फौजी, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख कृष्ण पुष्पद, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख श्याम गुर्जर, प्रखंड सहमंत्री अनिल राजपूत, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र राजपूत, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रेम कुंभकार, प्रखंड समरसता प्रमुख केदार राजपूत, मोहन बड़ोदिया नगर अध्यक्ष गोविंद बरेठा, नगर मंत्री विलास राव, नगर समरसता प्रमुख पवन सोनी, अरुण प्रजापति, कुबेर राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन नगर मंत्री विलास राव ने किया।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • महाकाल मंदिर में कलेक्टर श्रद्वालुओं के साथ कतार में खड़े होकर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में की गई दर्शन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    1
    महाकाल मंदिर में कलेक्टर श्रद्वालुओं के साथ कतार में खड़े होकर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में की गई दर्शन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    user_Sachin Khare
    Sachin Khare
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाजापुर के जिला अस्पताल के शौचालय में बुजुर्गों का शव मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    शाजापुर के जिला अस्पताल के शौचालय में बुजुर्गों का शव मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.