logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट में पशुधन सहायक डिग्री विवाद: श्याम यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का आमरण अनशन जारी पशुधन सहायक डिग्री विवाद को लेकर छात्रों का आमरण अनशन डीडवाना स्थित श्याम यूनिवर्सिटी से पशुधन सहायक डिग्री प्राप्त छात्रों का डिग्री विवाद को लेकर आमरण अनशन जारी है। छात्रों का आरोप है कि भर्ती के दस्तावेज सत्यापन में उनकी डिग्री को फर्जी बताया गया। छात्रों ने मामले में न्याय और उचित राहत की मांग की है। 300 डिग्री धारी छात्रों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

3 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago

लालसोट में पशुधन सहायक डिग्री विवाद: श्याम यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का आमरण अनशन जारी पशुधन सहायक डिग्री विवाद को लेकर छात्रों का आमरण अनशन डीडवाना स्थित श्याम यूनिवर्सिटी से पशुधन सहायक डिग्री प्राप्त छात्रों का डिग्री विवाद को लेकर आमरण अनशन जारी है। छात्रों का आरोप है कि भर्ती के दस्तावेज सत्यापन में उनकी डिग्री को फर्जी बताया गया। छात्रों ने मामले में न्याय और उचित राहत की मांग की है। 300 डिग्री धारी छात्रों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लालसोट में पशुधन सहायक डिग्री विवाद: श्याम यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का आमरण अनशन जारी पशुधन सहायक डिग्री विवाद को लेकर छात्रों का आमरण अनशन डीडवाना स्थित श्याम यूनिवर्सिटी से पशुधन सहायक डिग्री प्राप्त छात्रों का डिग्री विवाद को लेकर आमरण अनशन जारी है। छात्रों का आरोप है कि भर्ती के दस्तावेज सत्यापन में उनकी डिग्री को फर्जी बताया गया। छात्रों ने मामले में न्याय और उचित राहत की मांग की है। 300 डिग्री धारी छात्रों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
    1
    लालसोट  में पशुधन सहायक डिग्री विवाद: श्याम यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का आमरण अनशन जारी
पशुधन सहायक डिग्री विवाद को लेकर छात्रों का आमरण अनशन
डीडवाना स्थित श्याम यूनिवर्सिटी से पशुधन सहायक डिग्री प्राप्त छात्रों का डिग्री विवाद को लेकर आमरण अनशन जारी है। छात्रों का आरोप है कि भर्ती के दस्तावेज सत्यापन में उनकी डिग्री को फर्जी बताया गया। 
छात्रों ने मामले में न्याय और उचित राहत की मांग की है। 300 डिग्री धारी छात्रों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सीता माता मंदिर निमाली सवाई माधोपुर से श्री कामेश्वर महादेव मंदिर सिंगवाडा की 19वीं पैदल यात्रा गाजे - बाजे साथ निकली सीता माता मंदिर निमाली सवाई माधोपुर से श्री कामेश्वर महादेव मंदिर सिंगवाड़ा के लिए 19वीं पैदल यात्रा धूमधाम से गाजे- बाजे के साथ बोल बम की जय करो साथ रवाना हुई। जिसमें शिव भक्त पवित्र जल कावड़ में भरकर रवाना हुए। जगह-जगह लोगों द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान सारा वातावरण शिवमय हो गया।
    1
    सीता माता मंदिर निमाली सवाई माधोपुर से श्री कामेश्वर महादेव मंदिर सिंगवाडा की 19वीं पैदल यात्रा गाजे - बाजे साथ निकली 
सीता माता मंदिर निमाली सवाई माधोपुर से श्री कामेश्वर महादेव मंदिर सिंगवाड़ा के लिए 19वीं पैदल यात्रा धूमधाम से गाजे- बाजे के साथ बोल बम की जय करो साथ रवाना हुई। जिसमें शिव भक्त पवित्र जल कावड़ में भरकर रवाना हुए। जगह-जगह लोगों द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान सारा वातावरण शिवमय हो गया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पैतृक गांव पहुंचे हाईकोर्ट जस्टिस गणेशराम मीणा, ग्रामीणों संग किया पौधरोपण बामनवास। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस गणेशराम मीणा पहुँचे अपने पैतृक गांव बामनवास। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को प्रेषित कीं विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनायें। साथ ही जैता का तालाब स्थित देवस्थान परिसर में ग्रामीणों के साथ किया पौधरोपण। जस्टिस मीणा ने नीम, पीपल सहित विभिन्न औषधीय एवं फूलदार पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का लिया संकल्प। पौधरोपण कार्यक्रम में हरिसिंह, रुपनारायण, गोवर्धन, कमलेश, राजमोहन, प्रकाश सहित अनेक ग्रामीण रहे मौजूद। कार्यक्रम की जानकारी राजमोहन मीणा ने दी।
    2
    पैतृक गांव पहुंचे हाईकोर्ट जस्टिस गणेशराम मीणा, ग्रामीणों संग किया पौधरोपण
बामनवास। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस गणेशराम मीणा पहुँचे अपने पैतृक गांव बामनवास। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को प्रेषित कीं विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनायें। साथ ही जैता का तालाब स्थित देवस्थान परिसर में ग्रामीणों के साथ किया पौधरोपण। जस्टिस मीणा ने नीम, पीपल सहित विभिन्न औषधीय एवं फूलदार पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का लिया संकल्प। पौधरोपण कार्यक्रम में हरिसिंह, रुपनारायण, गोवर्धन, कमलेश, राजमोहन, प्रकाश सहित अनेक ग्रामीण रहे मौजूद। कार्यक्रम की जानकारी राजमोहन मीणा ने दी।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • _‘हर घर तिरंगा’ अभियान_ तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजे देशभक्ति के जयघोष आनंद शर्मा स्कूल से गांधी तिराहे तक निकली भव्य प्रभात फेरी दौसा, 9 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आनंद शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से गांधी तिराहे तक भव्य तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाते हुए प्रभात फेरी को अनुशासित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी को किया नमन प्रभात फेरी के समापन अवसर पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी एवं समसा के सहायक परियोजना समन्वयक मदनलाल शर्मा, रामगोपाल सोनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दौसा घनश्याम स्वर्णकार, जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी, सह प्रभारी अधिकारी एवं समसा कार्यक्रम अधिकारी लोकेश शर्मा, गांधी चौक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला शर्मा, आनंद शर्मा राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य माधुरी गुप्ता, रेलवे स्टेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनी लाल मीणा, रामकुंड राजकीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश जोशी, रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय के प्राचार्य हरकेश मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान कार्यक्रम के सह प्रभारी अधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि तिरंगा प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहने तथा देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दिलाई मतदाता शपथ कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने, अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
    1
    _‘हर घर तिरंगा’ अभियान_
तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजे देशभक्ति के जयघोष
आनंद शर्मा स्कूल से गांधी तिराहे तक निकली भव्य प्रभात फेरी

दौसा, 9 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आनंद शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से गांधी तिराहे तक भव्य तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाते हुए प्रभात फेरी को अनुशासित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी को किया नमन
प्रभात फेरी के समापन अवसर पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी एवं समसा के सहायक परियोजना समन्वयक मदनलाल शर्मा, रामगोपाल सोनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दौसा घनश्याम स्वर्णकार, जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी, सह प्रभारी अधिकारी एवं समसा कार्यक्रम अधिकारी लोकेश शर्मा, गांधी चौक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला शर्मा, आनंद शर्मा राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य माधुरी गुप्ता, रेलवे स्टेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनी लाल मीणा, रामकुंड राजकीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश जोशी, रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय के प्राचार्य हरकेश मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान
कार्यक्रम के सह प्रभारी अधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि तिरंगा प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहने तथा देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
दिलाई मतदाता शपथ
कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने, अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    22 min ago
  • **बिजली विभाग की अनदेखी ने ली बेजुबान की जान: जमीन पर रखे खंभे-ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत!** **बिजली विभाग की अनदेखी ने ली बेजुबान की जान: जमीन पर रखे खंभे-ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत!** **रामगढ़ मुराडा (सवाई माधोपुर)।** तलावडा तहसील के रामगढ़ मुराडा गांव में बिजली विभाग की भीषण लापरवाही और घोर अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बारिश के इस संवेदनशील मौसम में, जहां 11 हजार केवी की हाई-टेंशन लाइन का ट्रांसफॉर्मर खंभे पर सुरक्षित ऊंचाई पर लगाया जाना चाहिए था, उसे विभाग द्वारा जमीन पर खुला छोड़ दिया गया था। जमीन पर रखा यही ट्रांसफॉर्मर अब बेजुबान पशुओं के लिए सीधा 'मौत का जाल' साबित हुआ है। पानी से भरे खेत में फैले करंट की चपेट में आने से एक असहाय भैंस की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। **विभाग की संवेदनहीनता पर फूटा गुस्सा** हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बावजूद कोई भी कर्मचारी या जिम्मेदार अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा। इस घोर लापरवाही के चलते पीड़ित पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनकी आजीविका का मुख्य साधन छीन गया है। **ग्रामीणों का भारी रोष और सीधी मांगें:** * **सख्त कार्रवाई:** इस जानलेवा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। * **उचित मुआवजा:** पीड़ित पशुपालक को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए। * **सुरक्षा के कड़े कदम:** जमीन पर खुले पड़े ट्रांसफॉर्मर को तुरंत खंभे पर सुरक्षित ऊंचाई पर स्थापित किया जाए ताकि आगे किसी इंसान या पशु की जान न जाए।
    1
    **बिजली विभाग की अनदेखी ने ली बेजुबान की जान: जमीन पर रखे खंभे-ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत!**
**बिजली विभाग की अनदेखी ने ली बेजुबान की जान: जमीन पर रखे खंभे-ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत!**
**रामगढ़ मुराडा (सवाई माधोपुर)।**
तलावडा तहसील के रामगढ़ मुराडा गांव में बिजली विभाग की भीषण लापरवाही और घोर अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बारिश के इस संवेदनशील मौसम में, जहां 11 हजार केवी की हाई-टेंशन लाइन का ट्रांसफॉर्मर खंभे पर सुरक्षित ऊंचाई पर लगाया जाना चाहिए था, उसे विभाग द्वारा जमीन पर खुला छोड़ दिया गया था। जमीन पर रखा यही ट्रांसफॉर्मर अब बेजुबान पशुओं के लिए सीधा 'मौत का जाल' साबित हुआ है।
पानी से भरे खेत में फैले करंट की चपेट में आने से एक असहाय भैंस की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई।
**विभाग की संवेदनहीनता पर फूटा गुस्सा**
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बावजूद कोई भी कर्मचारी या जिम्मेदार अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा। इस घोर लापरवाही के चलते पीड़ित पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनकी आजीविका का मुख्य साधन छीन गया है।
**ग्रामीणों का भारी रोष और सीधी मांगें:**
* **सख्त कार्रवाई:** इस जानलेवा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।
* **उचित मुआवजा:** पीड़ित पशुपालक को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए।
* **सुरक्षा के कड़े कदम:** जमीन पर खुले पड़े ट्रांसफॉर्मर को तुरंत खंभे पर सुरक्षित ऊंचाई पर स्थापित किया जाए ताकि आगे किसी इंसान या पशु की जान न जाए।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उपखंड अधिकारी बसवा ने विधालय का किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा। बसवा। उपखंड अधिकारी बसवा **रवि कांत सिंह** ने आज बसवा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत बडियाल खुर्द, कोलाना एवं अन्य राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में भवन की स्थिति शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी बसवा एवं संस्थाप्रधान को अध्ययन के लिए सुरक्षित भवन होने पर ही विद्यालय संचालन के निर्देश दिए इस अवसर पर विकास अधिकारी पंचायत समिति बसवा हजारी लाल बैरवा एवं सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बसवा विनोद मीना भी साथ रहे l निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने विद्यालय में **विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, मिड-डे मील, विद्यालय परिसर तथा आधारभूत सुविधाओं** का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी भी ली। उपखंड अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपखंड अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।**
    2
    उपखंड अधिकारी बसवा ने विधालय का किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा।
बसवा। उपखंड अधिकारी बसवा **रवि कांत सिंह** ने आज  बसवा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत बडियाल खुर्द, कोलाना एवं अन्य राजकीय विद्यालय  का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में  भवन की स्थिति शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी बसवा एवं संस्थाप्रधान को  अध्ययन के लिए सुरक्षित भवन होने पर ही विद्यालय संचालन के निर्देश दिए इस अवसर पर विकास अधिकारी पंचायत समिति बसवा हजारी लाल बैरवा एवं सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बसवा विनोद मीना भी साथ रहे l 
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने विद्यालय में **विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, मिड-डे मील, विद्यालय परिसर तथा आधारभूत सुविधाओं** का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी भी ली।
उपखंड अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपखंड अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता प्रशासन की
प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।**
    user_Nasir Khan आवाम न्यूज़ बसवा
    Nasir Khan आवाम न्यूज़ बसवा
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवाण कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित। --- *प्रेस रिपोर्ट - _राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित_ _राजगढ़, अलवर, 8 अगस्त 2026_ | _अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ_ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में _गुरुवंदन कार्यक्रम_ के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य _डॉ. देशराज वर्मा_ एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता _डॉ. गंगा श्याम गुर्जर, संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ_ द्वारा संयुक्त रूप से _दीप प्रज्ज्वलन_ एवं _माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण_ कर किया गया। सेमिनार के _विषय का प्रवर्तन प्रोफेसर नीरज कुमार सैनी, विभाग सचिव_ ने किया। उन्होंने कहा कि _"गुरुवंदन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जागृत करना है।"_ इस अवसर पर मुख्य वक्ता _डॉ. गंगा श्याम गुर्जर_ ने अपने उद्बोधन में कहा कि _"शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और गुरु के प्रति सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विद्यार्थी अपने जीवन में गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।"_ प्राचार्य _डॉ. देशराज वर्मा_ ने कहा कि _"गुरुवंदन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है। महाविद्यालय ऐसे आयोजनों के लिए निरंतर प्रयासरत है।"_ सेमिनार में महाविद्यालय के _सभी संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी_ उपस्थित रहे। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं थी उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में _वरिष्ठ साथी प्रो पीएम मीणा_ ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    1
    राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवाण कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित।
---
*प्रेस रिपोर्ट - 
_राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित_
_राजगढ़, अलवर, 8 अगस्त 2026_ | _अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ_ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में _गुरुवंदन कार्यक्रम_ के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य _डॉ. देशराज वर्मा_ एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता _डॉ. गंगा श्याम गुर्जर, संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ_ द्वारा संयुक्त रूप से _दीप प्रज्ज्वलन_ एवं _माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण_ कर किया गया।
सेमिनार के _विषय का प्रवर्तन प्रोफेसर नीरज कुमार सैनी, विभाग सचिव_ ने किया। उन्होंने कहा कि _"गुरुवंदन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जागृत करना है।"_ 
इस अवसर पर मुख्य वक्ता _डॉ. गंगा श्याम गुर्जर_ ने अपने उद्बोधन में कहा कि _"शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और गुरु के प्रति सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विद्यार्थी अपने जीवन में गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।"_ 
प्राचार्य _डॉ. देशराज वर्मा_ ने कहा कि _"गुरुवंदन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है। महाविद्यालय ऐसे आयोजनों के लिए निरंतर प्रयासरत है।"_
सेमिनार में महाविद्यालय के _सभी संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी_ उपस्थित रहे। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं थी उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में _वरिष्ठ साथी प्रो पीएम मीणा_ ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_Najreen
    Najreen
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • जैतपुर ढाणी श्मशान घाट विकास कार्य के लिए ₹3 लाख स्वीकृत, लापरवाही पर पूर्व VDO व प्रशासक को नोटिस जारी जैतपुर ढाणी श्मशान घाट विकास कार्य के लिए ₹3 लाख स्वीकृत, लापरवाही पर पूर्व VDO व प्रशासक को नोटिस जारी तलावड़ा/खेड़ा बाढ़ रामगढ़। ग्राम पंचायत खेड़ा बाढ़ रामगढ़ के जैतपुर ढाणी स्थित श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने श्मशान घाट विकास कार्य और टीनशेड निर्माण के लिए तत्काल ₹3,00,000 की राशि स्वीकृत की है। मामले में संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी (BDO) डॉ. जगदीश गुर्जर ने पूर्व ग्राम विकास अधिकारी (VDO) तथा वर्तमान प्रशासक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोषियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों के श्मशान घाटों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने की भी हिदायत दी गई है। श्मशान घाट के लिए टीनशेड निर्माण की स्वीकृति मिलने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत व्यक्त करते हुए खुशी जताई है।
    1
    जैतपुर ढाणी श्मशान घाट विकास कार्य के लिए ₹3 लाख स्वीकृत, लापरवाही पर पूर्व VDO व प्रशासक को नोटिस जारी
जैतपुर ढाणी श्मशान घाट विकास कार्य के लिए ₹3 लाख स्वीकृत, लापरवाही पर पूर्व VDO व प्रशासक को नोटिस जारी
तलावड़ा/खेड़ा बाढ़ रामगढ़।
ग्राम पंचायत खेड़ा बाढ़ रामगढ़ के जैतपुर ढाणी स्थित श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने श्मशान घाट विकास कार्य और टीनशेड निर्माण के लिए तत्काल ₹3,00,000 की राशि स्वीकृत की है।
मामले में संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी (BDO) डॉ. जगदीश गुर्जर ने पूर्व ग्राम विकास अधिकारी (VDO) तथा वर्तमान प्रशासक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोषियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके साथ ही प्रशासन ने मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों के श्मशान घाटों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने की भी हिदायत दी गई है। श्मशान घाट के लिए टीनशेड निर्माण की स्वीकृति मिलने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत व्यक्त करते हुए खुशी जताई है।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.