बाबा गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव में उमड़ा हलवाई समाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां मधेपुरा के जिला परिषद विवाह भवन में हलवाई समाज अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा, मधेपुरा के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। समारोह में समाज के लोगों ने बाबा गणिनाथ गोविंद की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की एकजुटता, समृद्धि और उन्नति की कामना की। पूजनोत्सव को लेकर जिला परिषद विवाह भवन में उत्सवी माहौल देखने को मिला। समाज के महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का आनंद लिया। मंच संचालन नवोदित गायक सुनीत साना ने किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी अपनी विरासत से परिचित कराने का काम करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और बाबा गणिनाथ गोविंद के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। बाइट 1 - हरिनंदन साह, जिला अध्यक्ष, अ. भा. मध्यदेशीय वैश्य सभा बाइट 2 - गणेश साह, संयोजक, अ. भा. मध्यदेशीय वैश्य सभा बाइट 3 - जयकुमार, गुप्ता, नगर अध्यक्ष, अ. भा. मध्यदेशीय वैश्य सभा
बाबा गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव में उमड़ा हलवाई समाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां मधेपुरा के जिला परिषद विवाह भवन में हलवाई समाज अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा, मधेपुरा के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। समारोह में समाज के लोगों ने बाबा गणिनाथ गोविंद की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की एकजुटता, समृद्धि
और उन्नति की कामना की। पूजनोत्सव को लेकर जिला परिषद विवाह भवन में उत्सवी माहौल देखने को मिला। समाज के महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का आनंद लिया। मंच
संचालन नवोदित गायक सुनीत साना ने किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी अपनी विरासत से परिचित कराने का काम करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह
और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और बाबा गणिनाथ गोविंद के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। बाइट 1 - हरिनंदन साह, जिला अध्यक्ष, अ. भा. मध्यदेशीय वैश्य सभा बाइट 2 - गणेश साह, संयोजक, अ. भा. मध्यदेशीय वैश्य सभा बाइट 3 - जयकुमार, गुप्ता, नगर अध्यक्ष, अ. भा. मध्यदेशीय वैश्य सभा
- सोनबरसा राज प्रखंड अंतर्गत लड़की लापता होने की प्राथमिकी, वीडियो में लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही.. सोनबरसा राज (सहरसा) पड़रिया पंचायत के अरसी गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़ी किशोरि के 13 सितंबर से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई के आवेदन पर बताया जा रहा है कि प्राथमिकी दर्ज कि गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किशोरी अपनी इच्छा से शादी करने की बात कहती नजर आ रही है। आगे सुनिए वीडियो में लड़की क्या कुछ कर रही है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं।1
- प्रेम विवाह Independent coverage परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, पिता ने उठाया ऐसा कदम... अब बेटी ने खोले सारे राज़! सुनिए #lovemarriage #purniya #virallovestory #पूर्णिया प्रेम विवाह Independent coverage परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, पिता ने उठाया ऐसा कदम... अब बेटी ने खोले सारे राज़! सुनिए #lovemarriage #purniya #virallovestory #पूर्णिया1
- खबर- सहसवान में डाक बंगला पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ा युवक युवक आपसी झगड़े को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया चढ़ 3 घंटे से ज्यादा टाइम होने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा । मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को नीचे उतरने की कोशिश में लगी कोतवाली में तैनात सिपाही पर लगाए पैसे लेकर छोड़ने का आरोप मौके पर सैकड़ो की तादात मे भीड़ मौजूद परिवार के लोग नीचे उतारने के लिए मनाने में लग पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला कॉलोनी पर वनी टंकी का है।1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र सरकारी सेवक के आश्रित को SBI ने दिया एक करोड़ का बीमा चेक सरकारी सेवक के आश्रित को SBI ने दिया एक करोड़ का बीमा चेक मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मानसी शाखा की ओर से एक मृत सरकारी सेवक के आश्रित को बीमा योजना के तहत एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। बैंक के अनुसार, जिन सरकारी कर्मियों एवं पदाधिकारियों का वेतन खाता SBI में संचालित होता है, उन्हें बैंक की बीमा योजना का लाभ मिलता है। सेवा अवधि के दौरान दुर्घटना में मृत्यु या सामान्य मृत्यु होने पर नियमानुसार उनके आश्रितों को बीमा राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में मानसी SBI शाखा में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक RBO संतोष कुमार सिन्हा, शाखा प्रबंधक रोहित कुमार एवं जीविका के बीपीएम नीरज कुमार की मौजूदगी में मृत सरकारी सेवक के आश्रित को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। इस दौरान मृतक के परिजन भी उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने सरकारी कर्मियों से SBI की इस योजना की समुचित जानकारी लेने और पात्र होने पर इसका लाभ उठाने की अपील की। अधिकारियों ने योजना को सरकारी सेवकों एवं उनके परिवार के आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।1
- पूर्णिया में पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर चोर चोर बनकर मारता 20 सितंबर है 3:00 रात में और रेलवे प्रशासन को लापरवाही से देखने को मिल रहा है यहां पर इस वीडियो को शेयर कर दे एक बार जोर लगाकर2
- पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज नवीश संघ का असहयोग आंदोलन जारी। *गोगरी (खगड़िया):* बिहार में पेपर लेस रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में दस्तावेज नवीश संघ का अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन 32वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को लगभग 2 बजे गोगरी रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर हॉल में संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद झा ने की। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक पटना हाई कोर्ट में पेपर लेस रजिस्ट्री के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल आंदोलन को 8 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। बैठक में अमित कुमार, हरिश्चंद्र पटेल, अमर साह, रामजी गोस्वामी, शैलेंद्र अम्बष्ट, प्रवीण राठौर सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में पेपर लेस रजिस्ट्री लागू तो कर दी, लेकिन जमीनी हकीकत में यह पेपर लेस है ही नहीं। क्रेता को 14 पन्ने का बिना हस्ताक्षर वाला डीड थमा दिया जाता है। ऐसे में पेपर लेस का औचित्य क्या रह जाता है। इससे न सिर्फ दस्तावेज नवीशों के रोजगार पर संकट खड़ा हुआ है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेपर लेश रजिस्ट्री नहीं कराना चाहते है संघ ने सरकार से मांग की है कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाती और हाई कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक पुरानी व्यवस्था को ही बहाल रखा जाए।1
- खगड़िया जिले के चौथन प्रखंड अंतर्गत जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जलजमाव वाले स्थानों पर होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव खगड़िया / चौथम गौतम कुमार चौरसिया स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत चौथम प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता चौथम के सत्यम कुमार द्वारा सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले सभी स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। जलजमाव के कारण संक्रमण एवं मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को छिड़काव कार्य का फोटो एवं आवश्यक विवरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अभियान के तहत दिए गए कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।1
- पूर्णिया जिला के पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन क्या हाल है पूरा भ्रष्टाचार से भरा हुआ 370 का टिकट 420 में दिया जा रहा है युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णिया ❤️🙏❤️1
- गोगरी में सीओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का किया गया आयोजन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता-दरबार शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 5:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।1