आकरा भट्टा में आवारा कुत्ते का हमला, दुकानदार गंभीर रूप से घायल — प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग आकरा भट्टा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मोहनलाल बंजारा अपनी चाय की दुकान खोल रहे थे, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मोहनलाल बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें कुत्ते से छुड़ाया और नजदीकी उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज एवं आवश्यक इंजेक्शन लगाए गए। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार आकरा भट्टा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह-शाम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकाला गया। इस संबंध में कांग्रेस नेता अजय बंजारा ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से विशेष अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाहर से कुत्तों को लाकर क्षेत्र में छोड़े जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने नगर पालिका एवं संबंधित विभाग से मांग की कि आवारा कुत्तों की धरपकड़ की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अजय बंजारा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जनआंदोलन किया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासन को इस विषय में संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखानी चाहिए।

- सनसिटी कॉलोनी में फाग उत्सव का भव्य आयोजन, राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबी महिलाएं। आबूरोड नगर के मानपुर स्थित सनसिटी कॉलोनी में कॉलोनी की महिलाओं द्वारा फाग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फाग उत्सव वसंत ऋतु के आगमन और राधा कृष्ण की रासलीला का जश्न के लिए मनाया जाता है। फाग उत्सव को लेकर कॉलोनी की महिलाओं में उत्साह का माहौल नजर आया। कॉलोनी में आयोजित फाग उत्सव में कृष्ण राधा का रूप धारण किए रेणुका और प्रीति ने सनसिटी की गोपियों के साथ रास किया साथ ही गुलाल एवं फूलों से होली खेल फाग गीत गाए। इस अवसर पर संगीता शर्मा, आशा प्रजापत, वीणा गोयल, रूही, लाली शर्मा, विन्नी, सरोज, माया, गीता, कविता, श्वेता, विमला, मंजू अग्रवाल, मीना कर्दम, खुशी, प्रीति, आशा गोयल, उर्मिला त्यागी, ललिता, सीमा शर्मा, रेखा, साधना, डोली, तपस्या, पवन, कैलाश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, हेतल, वंदना समेत कॉलोनी के अन्य लोगों ने उपस्थित रहकर हर्षौल्लास से फाग उत्सव मनाया।1
- #कैलाश_कुमार_जैन| 25 फरवरी 2026|कोरा| कोरा (भीनमाल तहसील, जालौर) | अरिहंत रक्त सारथी/सोनल फाउंडेशन की बैठक में अहम निर्णय 1 व 2 मार्च को धार्मिक आयोजन व विशाल रक्तदान शिविर होगा आयोजित भीनमाल तहसील के कोरा गांव में आज अरिहंत रक्त सारथी/सोनल फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को दूर करने के लिए विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करना, पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना तथा बेजुबान पशुओं के आपातकालीन उपचार एवं सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। ग्रामवासियों ने यह भी तय किया कि कोरा गांव में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा तथा सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में पूरा गांव मिल-जुलकर सक्रिय भागीदारी निभाएगा। --- 1 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन निर्णय के अनुसार 01 मार्च 2026 को प्रातःकाल गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं सायंकाल “एक शाम गौमाता के नाम” विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। यह कार्यक्रम कोरा नगर स्थित श्री कवलेश्वर सनातन धर्म जीवदया गोशाला में संपन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ करना तथा समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। --- 2 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर इसके पश्चात 02 मार्च 2026 (सोमवार) को कोरा स्थित श्री कवलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन का उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को दूर करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना है। आयोजन की सफलता हेतु जिम्मेदारियों का वितरण कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। --- सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों — जगदीश कुमार, एन. राजपुरोहित, पारस भारती, श्रवण भारती, नाथाराम, जालमसिंह, जूटाराम, मकनाराम, बगदाराम, लाखाराम, दिनेश कुमार, सूजाराम, भारताराम सहित समस्त ग्रामवासी कोरा — ने एकमत से निर्णय लिया कि: गांव में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में ग्रामवासी मिल-जुलकर भाग लेंगे। पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बेजुबान पशुओं के आपातकालीन उपचार के लिए सहयोगात्मक व्यवस्था विकसित की जाएगी। --- अंत में अरिहंत रक्त सारथी/सोनल फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और सामाजिक सेवा के इस अभियान को सफल बनाएं। — समाचार संवाददाता3
- Post by भगाराम देवासी1
- दूदनी निवासी दो बच्चों का पिता हरीराम पुत्र जगाराम देवासी निवासी दुदनी मुंबई से फालना पहुंच फालना पहुंचने के बाद हुआ लापता परिवार सहित समाज बंधु कर रहे हैं हीरामन की खोज। बता दे की हरीराम देवासी जो कि मुंबई से 24 तारीख को फालना रेलवे स्टेशन देर रात उतरता है उसके बाद वह पास में ही स्थिति चंद्र भुलेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला में उसके बाद सुबह धर्मशाला से निकलकर फालना रेलवे स्टेशन पर आता है एवं उसके बाद रेलवे पटरी क्रॉस करने के बाद उसकी कोई भी लोकेशन नहीं मिलती है जिसके बाद परिवार जनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज तुमसे का करवाया उसके बाद पुलिस ताकत में आई एवं उसकी लोकेशन निकलती हुई फालना पहुंची जहां पर फालना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह रेलवे पटरी क्रॉस करता दिखता है उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता है।1
- जालौर गुरुवार को शहर के अटल बिहारी कृष्ण मंदिर में फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, आयोजित कार्यक्रम महिलाओं ने राधे कृष्ण के फाग गीतों का गायन किया इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी1
- mission is very nice1
- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्राइवेट बसों को लेकर विधानसभा में रखी मांग1
- आकरा भट्टा में आवारा कुत्ते का हमला, दुकानदार गंभीर रूप से घायल — प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग आकरा भट्टा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मोहनलाल बंजारा अपनी चाय की दुकान खोल रहे थे, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मोहनलाल बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें कुत्ते से छुड़ाया और नजदीकी उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज एवं आवश्यक इंजेक्शन लगाए गए। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार आकरा भट्टा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह-शाम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकाला गया। इस संबंध में कांग्रेस नेता अजय बंजारा ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से विशेष अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाहर से कुत्तों को लाकर क्षेत्र में छोड़े जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने नगर पालिका एवं संबंधित विभाग से मांग की कि आवारा कुत्तों की धरपकड़ की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अजय बंजारा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जनआंदोलन किया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासन को इस विषय में संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखानी चाहिए।1