Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेता नहीं, भाई हूं और बेटा बनकर जनता के लिए काम करूंगा — विधायक रविंद्र सिंह भाटी ‘शिव रोज़गार मेले’ के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह जनता की सेवा करना है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। शिव की जनता के साथ मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने का संकल्प भी दोहराया।
Dharmendra kumar
नेता नहीं, भाई हूं और बेटा बनकर जनता के लिए काम करूंगा — विधायक रविंद्र सिंह भाटी ‘शिव रोज़गार मेले’ के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह जनता की सेवा करना है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। शिव की जनता के साथ मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने का संकल्प भी दोहराया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जोधपुर सेंट्रल जेल में सामने आए इफ्तार पार्टी प्रकरण के बाद समूचे प्रदेश में जेल सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी के चलते आज सीमान्त जिले जैसलमेर में जिला कारागार में औचक निरीक्षण और तलाशी अभियान चलाया गया। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब हैकि जोधपुर जेल से सामने आए मामले के बाद प्रदेशभर में जेलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए थे। इसी के चलते जैसलमेर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। कलेक्टर के निर्देश पर कारागार में अचानक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पुलिस और प्रशासन की बड़ी टीम शामिल रही। जिसमे तीन आरपीएस अधिकारी, विभिन्न थाना क्षेत्रों के अधिकारी, करीब 40 से अधिक पुलिसकर्मी और RAC के जवान मौजूद रहे। टीम ने जेल की सभी बैरकों, शौचालयों, स्टोर रूम और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। हर उस जगह को खंगाला गया, जहां किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री छिपाई जा सकती थी। इस निरीक्षण के दौरान जेल उपअधीक्षक मुरली मनोहर सहित कारागार स्टाफ भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी, हालांकि किसी प्रकार की विशेष शिकायत सामने नहीं आई। इस औचक तलाशी अभियान के दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि जेल परिसर से कोई भी संदिग्ध या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने इसे जेल प्रशासन की सतर्कता का परिणाम बताया और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रखने की बात कही है।1
- जालोर के बहुचर्चित गणपत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों में ब्लैकमेलिंग के कारण हत्या की गई थी।1
- Post by Sachin vyas1
- बालोतरा जिले में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन। राखी नगरी में मां आशापुरा सेवा समिति द्वारा 75 वर्ष व 75 वर्ष से अधिक उम्र के 200 से अधिक बुजुर्गों का हुआ बहुमान। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राखी में मां आशापुरा सेवा समिति राखी के तत्वाधान में बालोतरा जिले में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 75 वर्ष व 75 वर्ष से अधिक उम्र के महिला व पुरुष अर्थात पूरे गांव के सभी बुजुर्गों का स्व.श्रीमती प्यारी देवी धर्मपत्नी स्व.श्री मंगनीरामजी सिंघवी परिवार की ओर से तिलक लगाकर, माला पहनाकर,शाल ओढ़ाकर तथा पारितोषिक द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राखी ठाकुर चक्रवर्ती सिंह चौहान, विकास अधिकारी समदडी करनाराम पटेल, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक गणपतसिंह चौहान, समाजसेवी मानसिंह चौहान, शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी, प्राचार्य राकेश मीणा, सेवानिवृत प्राचार्य भंवरसिंह राव, उप सरपंच महोदया श्रीमती श्याम कंवर ने अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मां आशापुरा सेवा समिति के कर्णधार जसराज, भंवरलाल, बाबूलाल, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार सिंघवी, मदनलाल बाफना, सूरजमल रांका,सुगालचंद लुंकड़, पुष्पा लुंकड़, सुनीता बागरेशा, पुष्पा सिंघवी तथा मां आशापुरा सेवा समिति राखी की समस्त कार्यकारिणी रही। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य शिक्षाविद् भंवरसिंह राव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय जाने माने प्रखर वक्ता के रूप में पहचाने जाने वाले ठाकुर चक्रवर्तीसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि मां आशापुरा सेवा समिति ने इस राखी नगरी की पावन धरा पर ऐसा भव्य और अनूठे कार्यक्रम का आयोजन रखा शायद ही बालोतरा जिले का बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित होने वाला यह पहला कार्यक्रम है जिसमें हर जाति वर्ग के सभी बुजुर्गों का बहुमान किया गया है। धन्य है ऐसे परिवार को। विकास अधिकारी महोदय श्रीमान करनाराम पटेल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कार्यक्रम तो बहुत देखे लेकिन ऐसा भव्य और अनूठा कार्यक्रम मैंने कहीं नहीं देखा जिसमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान हो। हमारे इस क्षेत्र का भव्य और अनूठा कार्यक्रम है। हमारी इस आदर्श पीढ़ी का सम्मान ही हमारे जीवन का सबसे पुण्य कर्म है। शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा आजकल के बच्चे अपने मां-बाप की सेवा करने से कतराते हैं, लेकिन मैं धन्यवाद देना चाहूंगा इस सिंघवी परिवार को जिन्होंने पूरे गांव के 200 से अधिक बुजुर्गों का सम्मान करने का जो बीड़ा उठाया है। बहुत सराहनीय कदम है। आजकल की युवा पीढ़ी को हमें उनसे सीख लेनी चाहिए कि हमारी संस्कृति हमें यही सिखाती है कि हमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इतने बड़े और भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने वाले कर्णधार समाजसेवी जसराज सिंघवी ने इस भव्य कार्यक्रम में पधारे हुए मुख्य अतिथियों और बड़े बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि की सबसे बड़ी मेहरबानी तो हमारे ऊपर यह रही कि यह अपने गांव के सभी बड़े बुजुर्ग असहाय होते हुए भी अपना कीमती समय निकालकर, परिवार के सदस्यों का सहारा लेकर इस कार्यक्रम में पधारे। हमारे लिए यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की उपलब्धियां और उनके अनुभव और समाज में उनके योगदान पर हमें अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उनकी राह पर चलना चाहिए। और बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति की धरोहर है। कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद-बड़े बुजुर्ग छत्तरसिंह चौहान, उप सरपंच महोदया श्रीमती श्याम कंवर, हरकंवर, नारायणी देवी, अजातशत्रु सिंह, सुल्तानसिंह चौहान ,पन्नेसिंह शेखावत, भंवरसिंह राव, अचलसिंह, भगवतसिंह चौहान, पुजारी वीरदास वैष्णव, हड़मानाराम खागड़ा, मोहनलाल सुथार, मोतीसिंह, मदनसिंह राव, तगाराम, भूराराम सोलंकी, मंगलाराम, हिंदूराम पाविया, वीराराम टोटीया, अशोक सिंह, हड़मत सिंह पवार, केवलदास, सोहन दास, मगाराम सुथार, पीरसिंह रावणा,गणेशाराम, भेराराम मेघवाल, बाबूलाल देवड़ा, भेराराम प्रजापत, धीरज गुर्जर, स्वरूप सिंह राव, मुरलीधर, धर्मेंद्र, दिनेश प्रजापत,गौतम हरिजन आदि कार्यकर्ताओं का अपार सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की खबर गांव गांव तक पहुंची जो इस भव्य कार्यक्रम का हर कोई सराहना करता नजर आया। कि हमारी नजरों में ऐसा पहला कार्यक्रम और भव्य हमने देखा है। धन्य है ऐसे परिवार को जिसने पूरे गांव के बुजुर्गों का बहुमान किया।6
- आज मंगलवार को शितला माता जी मन्दिर में मंदिर में भक्तों की संख्या बहुत कम नजर आई1
- चोरों के हौसले बुलंद पुलिस बेबस पिछले कई समय से बढ़ती चोरिया ओर एक रात हुई सीरियल चोरी का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा जोधपुर के भीतरी शहर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लगातार चोरिया जहां क्षेत्र वाशी खौफ के साए में पुलिस बेबस खाली हाथ वाह वाही लूट रही । पिछले कुछ महीनों में लगातार चोरिया बड़ी हे चोरिया थमने का नाम नहीं अभी तक ब्रह्मपुरी में सीरियल चोरी का खुलासा खांडा फ़लशा थाना पुलिस कर ही नहीं पाई लेकिन चोर अपने काम को लगातार अंजाम देने की कोशिश में हे कल देर रात दो अज्ञात युवक तीसरी नजर में कैद हुए स्वान के कारण चोरी करने में नाकाम हुए दोनों युवकों को उल्टे पर दौड़ना पड़ा । लेकिन क्षेत्र वाशियो से सुनने में आ रहा हे उन दोनों को क्षेत्र के अलग अलग गलियों में घूमते देखे गए । अगर रात्रि गश्त सुचारु रूप से चालू हे तो चोरों के हौसले बुलंद कैसे हो रहे हे ओर हा अभी पिछले महीने भीम जी हटाई पर दुकान में चोरी हुई जिसका खुलासा हो गया तो ब्रह्मपुरी में हुई चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम कैसे ?1
- ‘शिव रोज़गार मेले’ के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह जनता की सेवा करना है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। शिव की जनता के साथ मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने का संकल्प भी दोहराया।1
- जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल को मारकर जला दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वन्यजीव अधिनियम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैरेकल के अधजले शव को भी बरामद किया है।1
- मोकलसर ग्रामपंचायत द्वारा गलियों एवं नलियों की सफाई नहीं होने से जगह जगह कचरे के ढेर लग गए हे।नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया हे1