प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन शुरू,आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल तक,10 मई को होगी प्रवेश परीक्षा बलरामपुर।आदिवासी विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक तथा जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।विद्यार्थी 1 मई से 9 मई 2026 के बीच अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। बलरामपुर जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बलरामपुर से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन शुरू,आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल तक,10 मई को होगी प्रवेश परीक्षा बलरामपुर।आदिवासी विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक तथा जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।विद्यार्थी 1 मई से 9 मई 2026 के बीच अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। बलरामपुर जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बलरामपुर से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- बलरामपुर।आदिवासी विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक तथा जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।विद्यार्थी 1 मई से 9 मई 2026 के बीच अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। बलरामपुर जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बलरामपुर से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।1
- Post by सतभक्ति संदेश1
- *बुनागाँव की छात्रा जानवी कौशिक का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन* कोंडागांव - प्रतिभा और कड़े संघर्ष के संगम से सफलता की नई इबारत लिखी जाती है।कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कोंडागांव जिला अंतर्गत ग्राम बुनागाँव की होनहार छात्रा जानवी कौशिक ने।जनपद प्राथमिक शाला बुनागाँव की कक्षा पांचवी की छात्रा जानवी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव के लिए हुआ है। *सफलता की परंपरा बना बुनागाँव स्कूल* यह उपलब्धि न केवल जानवी के परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।इस सफलता के पीछे शिक्षक सूरज नेताम और मोनिका साहू का विशेष योगदान है जिनके मार्गदर्शन में छात्र 4-5 माह तक कड़ी मेहनत और विशेष अध्ययन करते हैं।गौरतलब हो कि शाला में प्रतिवर्ष स्कूल सहित अवकाश के दिनों में शिक्षकों के द्वारा कोचिंग सह मार्गदर्शन दिए जा रहे हैं,फलस्वरूप हर वर्ष बच्चे प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शैक्षणिक संस्थानों चयनित हो रहे हैं।उनके मार्गदर्शन में अभी तक 45 से अधिक बच्चे नवोदय स्कूल, एकलव्य,आदर्श,बुनियादी विद्यालय,प्रयास सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर निःशुल्क उच्च आवासीय शैक्षणिक संस्थानों में चयनित होकर अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।1
- नए थाना प्रभारी सीएस श्रीवास से उम्मीद संस्था के सदस्यों ने की भेंट मुलाकात फरसगांव :- थाने में नये थाना प्रभारी चन्द्रशेखर श्रीवास के पदभार ग्रहण करने के बाद उम्मीद समाजिक संस्था के सदस्यों ने आज थाने पहुँच नए अधिकारी को गुलदस्ता देकर स्वागत कर मुह मीठा कराया। इस अवसर पर सभी ने थाना प्रभारी चन्द्रशेखर श्रीवास से परिचय प्राप्त किया। नगर के गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई, मौके पर नये थाना प्रभारी चन्द्रशेखर श्रीवास ने कहा कि क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द्र एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक में भाईचारा जरुरी है। आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है, इसलिए लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, पुलिस से डरें नहीं। पुलिस अपराध पर नियंत्रण एंव अपराधियों की धरपकड़ के लिए है, आम लोगों की तरह पुलिस कर्मी भी इंसान हैं। इस दौरान उम्मीद संस्था के सदस्य फिरोज मेमन, अभिषेक जायसवाल, हरीश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।2
- नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और स्पेशल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 34 नग बिना तराशे हुए हीरे (रॉ डायमंड्स) के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इन हीरों की अनुमानित कीमत 63 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी ग्राहक की तलाश में नहरगांव स्कूल के पास घूम रहा था, तभी पुलिस की नजर पड़ गई। घटना की विस्तृत जानकारी कुछ यूं है… गरियाबंद पुलिस और स्पेशल टीम की सतर्कता के कारण उड़ीसा के कालाहांडी जिले का निवासी बंशी शेट्टी (पिता डमरू शेट्टी, उम्र 50 वर्ष, निवासी भवानीपटम धोबीपारा, जिला कालाहांडी, उड़ीसा) को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हुए हीरे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नहरगांव स्कूल के पास ग्राहक ढूंढने के लिए घूम रहा था। टीम ने उसकी तलाशी ली तो भारी मात्रा में हीरे मिले। इन अनकट हीरों की बाजार मूल्य लगभग 63 लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। वर्तमान में आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस आगे की जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हीरे कहां से आए हैं, इनका असली स्रोत क्या है और क्या कोई बड़ा गिरोह इस तस्करी में शामिल है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस की सतर्कता और अवैध खनन-तस्करी पर सख्त रुख को दर्शाती है। ऐसे तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की लूट रोकी जा सके। द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह राज्य की महत्वपूर्ण खबरें आपके तक बिना किसी संशोधन के पहुंचाता रहेगा। दर्शकों, अगर आपके इलाके में कोई अवैध खनन, हीरे-मणियों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत गरियाबंद पुलिस या नजदीकी थाने में सूचना दें। आपकी एक सतर्कता राज्य की संपत्ति बचाने में मदद कर सकती है। हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी कॉल करें। अधिक अपडेट्स के लिए द छत्तीसगढ़ चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, लाइक और शेयर जरूर करें। नमस्कार… जय छत्तीसगढ़!1
- प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश मे फिर एक बार लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है?2
- - धमधा की सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। खुशियों से भरा माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। ग्राम गीरोधा थाना नंदिनी निवासी हरिश्चंद्र यादव (48 वर्ष) पिता माखन यादव और ग्राम खमतराई, बेरला निवासी पीतांबर उर्फ भोले (35 वर्ष) पिता झाड़ी राम, बरहापुर से धमधा की ओर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि बस चालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस हृदयविदारक घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर है। जहां एक ओर शादी के घर में बैंड-बाजे की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में उठाया एम्स में डॉक्टरों की कमी का मामला बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के इलाज के लिए मरीज जाते हैं एम्स फरसगांव :- रायपुर एम्स में डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की कमी का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा। कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने मंगलवार को शून्यकाल के दौरान अस्पताल की माली हालत बयां करते हुए रिक्त पदों को शीघ्र भरते हुए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की मांग की, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। बताते चलें कि रायपुर स्थित एम्स में इलाज कराने छत्तीसगढ़ के बस्तर सहित दो दर्जन से अधिक जिलों के मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं, किंतु यहां व्याप्त अव्यवस्था के चलते इन्हें पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलता तो वह भी इलाज नहीं देने के समान ही माना जाता है। यही हाल रायपुर स्थित एम्स का है। जहां गंभीर बीमारियों से पीडित मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एम्स, रायपुर में चिकित्सक के 305 पद स्वीकृत हैं, जिसकी तुलना में केवल 190 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। 115 पद खाली पड़े हैं. सबसे ज्यादा कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और सर्जरी विभाग चिकित्सक की कमी से जूझ रहे हैं। नर्स, तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों में लगे स्टाफ के 3 हजार 884 पद स्वीकृत हैं, 2 हजार 387 स्टाफ कार्यरत है, 1 हजार 497 पद खाली पडे हैं।2