Shuru
Apke Nagar Ki App…
घुघरी सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस अब पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। आज पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने न केवल वाहनों के दस्तावेजों को चेक किया, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। साथ ही, विभाग ने चेतावनी दी है कि यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।"
Akash Chakarwarti
घुघरी सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस अब पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। आज पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने न केवल वाहनों के दस्तावेजों को चेक किया, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। साथ ही, विभाग ने चेतावनी दी है कि यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।"
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- घुघरी सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस अब पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। आज पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने न केवल वाहनों के दस्तावेजों को चेक किया, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। साथ ही, विभाग ने चेतावनी दी है कि यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।"1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर 3 बजे माहिष्मती सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र, बीआरसी भवन मंडला में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूहों की महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम के लिए संकल्प दिलाया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय ने उपस्थित महिलाओं से ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। बाल विवाह कराने, करवाने अथवा इसमें सहभागी बनने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना और दो वर्ष तक का कारावास या दोनों का प्रावधान है। कार्यक्रम में जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम की जानकारी दी गई तथा कम उम्र में विवाह न करने के संबंध में समझाइश दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी जिला प्रबंधक आईबीसीबी नीलू सोनी, सहायक विकासखंड प्रबंधक श्री योगेंद्र तिवारी, श्री प्रदीप पाठक, सलमा बेगम तथा म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के सदस्य एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।1
- मोहगांव में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई106.92 लीटर शराब व इनोवा क्रिस्टा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार — एक फरार1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला जिले के बीजेगांव में लगातार हो रही ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जर्जर स्कूल भवन में बच्चे दरारों के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि आसपास के घरों में कंपन और दीवारों में दरारें बढ़ती जा रही हैं। आरोप है कि खबर सामने न आए, इसके लिए ठेकेदार योगेश द्वारा दबाव और गुंडागर्दी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले बच्चों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- 12 पेटियां शराब और इनोवा क्रिस्टा कार जप्त1
- *ग्राम पंचायत घुसिया के वाशिदों के लिए पानी की टंकी बनी दिखावा* *लगभग 6 सालों में बूंद भर पानी भी न हो सका नशीब* *कागजों में सरपट दौड़ता जल जीवन मिशन* डिंडोरी --- आदिवासी बाहुल्य इस जिले में शासन की अति महत्वाकांक्षी योजनाएं जमीन पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं!पर इससे न तो जनप्रतिनधियों को कोई सरोकार है! और न ही सम्बंधित विभाग के आला अफसरों को जिसका नतीजा योजनाएं जमीन पर तो नहीं लेकिन सरकारी दावों पर जरूर सरपट दौड़ रही हैं! जिसका ताज़ा तरीन मामला है! जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घुसिया का जहां जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के पी, एच, ई विभाग एवं ठेकेदार के द्वारा लगभग 6 - 7 साल पहले पेय जल के लिए पानी की टंकी के पाइप लाईन का विस्तार तो किया गया लेकिन लगभग 3500 से 3600 सौ की आवादी वाली ग्राम पंचयत के वाशिदों को अब तक बूंद भर पानी नशीब नहीं हुआ ग्रामीणों ने इस बावद संबंधित विभाग सहित जिला कलेक्टर को अनेकों शिकायत पत्र दिये पर नतीजा सिफ़र ही रहा उल्लेखनीय है!कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना क्षेत्र में पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है। योजना के अंतर्गत गांव में टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तार का कार्य करीब 6 वर्ष पूर्व पूरा कर लिया गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक ग्रामीणों को पेयजल की एक बूंद भी नसीब नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए गए, टंकी बनाए गए और घर-घर पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन न तो टंकी में पानी भरा गया और न ही नलों से पानी आया। वर्तमान स्थिति यह है कि टंकी सूखी पड़ी हैं और पाइपलाइन शोपीस बनकर रह गई है। पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिन्हें रोजाना समय और मेहनत दोनों खर्च कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है। कागजों में योजना को पूर्ण दिखाकर भुगतान कर लिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर योजना आज तक शुरू ही नहीं हो पाई। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब सवाल यह है कि जब सरकार हर घर नल से जल का दावा कर रही है, तो फिर 6 वर्षों से पानी को तरस रहे इन ग्रामीणों की जिम्मेदारी कौन लेगा?7
- पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को शाम 5 बजे इस अभियान के अंतर्गत थाना निवास पुलिस द्वारा ग्राम मोहपानी में निवास पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध न करने तथा संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी।1