logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए जाते हैं हमारी न्यूज़ चैनल को अनुभवी जिला तथा तहसील रिपोर्टरों की आवश्यकता है इच्छुक संपर्क करें संपर्क सूत्र9️⃣7️⃣5️⃣2️⃣3️⃣7️⃣4️⃣5️⃣6️⃣5️⃣

5 hrs ago
user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
प्रधान संपादक Rudradatt Pande
Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए जाते हैं हमारी न्यूज़ चैनल को अनुभवी जिला तथा तहसील रिपोर्टरों की आवश्यकता है इच्छुक संपर्क करें संपर्क सूत्र9️⃣7️⃣5️⃣2️⃣3️⃣7️⃣4️⃣5️⃣6️⃣5️⃣

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेशन* पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में विगत रात्रि काम्बिंग आपरेशन चलाया गया, आपरेशन की तैयारी एवं क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा कन्ट्रोल रूम में आपरेशन में शामिल अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। आपरेशन में शामिल टीमः काम्बिंग आपरेशन दौरान थाना रीठी के आपराधिक डेरा बिरुहली एवं कुठला क्षेत्र में ग्राम खडोला डेरा में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की तलाश में दबिश दी गई। दबिश हेतु उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कटनी रत्नेश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में 02 टीमों द्वारा, जिनमें निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, विजय विश्वकर्मा, अखलेश दाहिया, अनूप सिंह, शैलेन्द्र यादव, महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, किशोर द्विवेदी, रश्मि सोनकर, सिद्धार्थ राय, अनिल यादव, दिनेश चौहान, राजेश दुबे, नेहा मौर्य, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, संतोष बड़गैयां, कृष्ण कुमार पटेल, अरुणपाल सिंह, मानसिंह मार्को, योगेश मिश्रा, दीपू कुशवाहा, सूबेदार संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा थाना कुठला, रीठी, एनकेजे, बस स्टैन्ड चौकी, पुलिस कार्यालय तथा रक्षित केन्द्र के करीब 100 के संख्या बल शामिल थे, सर्चिग आपरेशन किया गया। काम्बिंग आपरेशन में पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया जिससे आरोपी भागनें में असफल रहे। ▫️सर्चिग आपरेशन में 15 संदिग्ध आरोपी एवं फरारी बदमाश पकड़े गए। ▫️बदमाशों से बरामदगीः 07 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया । ▫️01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस, 01 एयर गन तथा भारी मात्रा में धारदार हथियार बरामद किए गए। ▫️करीब 2500-3000 नकली सोनें के सिक्के बरामद किए गए। 15 संदिग्ध मोटरसाईकिल जप्त की गई। बदमाशों की पूर्व के लंबित अपराधों में गिरफ्तारी कर पूंछताछ, बरामदगी की कार्यवाही जारी है। पवन श्रीवास्तव जिला ब्यूरो,कटनी
    1
    *फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेशन*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में विगत रात्रि काम्बिंग आपरेशन चलाया गया, आपरेशन की तैयारी एवं क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा कन्ट्रोल रूम में आपरेशन में शामिल अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।
आपरेशन में शामिल टीमः काम्बिंग आपरेशन दौरान थाना रीठी के आपराधिक डेरा बिरुहली एवं कुठला क्षेत्र में
ग्राम खडोला डेरा में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की तलाश में दबिश दी गई। दबिश हेतु उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कटनी रत्नेश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में 02 टीमों द्वारा, जिनमें निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, विजय विश्वकर्मा, अखलेश दाहिया, अनूप सिंह, शैलेन्द्र यादव, महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, किशोर द्विवेदी, रश्मि सोनकर, सिद्धार्थ राय, अनिल यादव, दिनेश चौहान, राजेश दुबे, नेहा मौर्य, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, संतोष बड़गैयां, कृष्ण कुमार पटेल, अरुणपाल सिंह, मानसिंह मार्को, योगेश मिश्रा, दीपू कुशवाहा, सूबेदार संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा थाना कुठला, रीठी, एनकेजे, बस स्टैन्ड चौकी, पुलिस कार्यालय तथा रक्षित केन्द्र के करीब 100 के संख्या बल शामिल थे, सर्चिग आपरेशन किया गया। काम्बिंग आपरेशन में पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया जिससे आरोपी भागनें में असफल रहे।
▫️सर्चिग आपरेशन में 15 संदिग्ध आरोपी एवं फरारी बदमाश पकड़े गए।
▫️बदमाशों से बरामदगीः 07 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया ।
▫️01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस, 01 एयर गन तथा भारी मात्रा में धारदार हथियार बरामद किए गए।
▫️करीब 2500-3000 नकली सोनें के सिक्के बरामद किए गए।
15 संदिग्ध मोटरसाईकिल जप्त की गई। बदमाशों की पूर्व के लंबित अपराधों में गिरफ्तारी कर पूंछताछ, बरामदगी की कार्यवाही जारी है।
पवन श्रीवास्तव 
जिला ब्यूरो,कटनी
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए जाते हैं हमारी न्यूज़ चैनल को अनुभवी जिला तथा तहसील रिपोर्टरों की आवश्यकता है इच्छुक संपर्क करें संपर्क सूत्र9️⃣7️⃣5️⃣2️⃣3️⃣7️⃣4️⃣5️⃣6️⃣5️⃣
    3
    ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है
हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए जाते हैं 
हमारी न्यूज़ चैनल को अनुभवी जिला तथा तहसील रिपोर्टरों की आवश्यकता है इच्छुक संपर्क करें संपर्क सूत्र9️⃣7️⃣5️⃣2️⃣3️⃣7️⃣4️⃣5️⃣6️⃣5️⃣
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥* मैहर - नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका। हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।" इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी? पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई? परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।
    1
    *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥*
मैहर -  नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।
मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका।
हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
"6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।"
इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी?
पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी?
वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई?
परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    2
    Post by अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    रिपोर्टर Katni Nagar, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by User1151
    1
    Post by User1151
    user_User1151
    User1151
    कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हनुमान भक्तों ने धूमधाम से मनाया हनुमान जयंती, जगह जगह हुई पूजा अर्चना, नगर वाशियो ने विशाल भंडारा में पाया प्रसाद
    1
    हनुमान भक्तों ने धूमधाम से मनाया हनुमान जयंती, जगह जगह हुई पूजा अर्चना, नगर वाशियो ने विशाल भंडारा में पाया प्रसाद
    user_Anurag Trisholiya
    Anurag Trisholiya
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मैहर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर: खड़ी कार से टकराकर पलटा, छात्रा गंभीर घायल, चालक मौके से फरार मैहर। शहर के व्यस्त काली माता चौक में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से आ रहा एक बेलगाम ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी अल्टो कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार स्कूल जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत बाहर निकाला और जिला अस्पताल मैहर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया
    1
    मैहर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर: खड़ी कार से टकराकर पलटा, छात्रा गंभीर घायल, चालक मौके से फरार
मैहर। शहर के व्यस्त काली माता चौक में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से आ रहा एक बेलगाम ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी अल्टो कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया।
हादसे में ऑटो में सवार स्कूल जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत बाहर निकाला और जिला अस्पताल मैहर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी* *नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर* विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।
    4
    *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी*
*नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर*
विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर  नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.