Shuru
Apke Nagar Ki App…
"ये इंडिया नहीं है, नेपाल है. पानी डाल साफ़ करो" इन गुटका खोरों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती कराई है नेपाली पुलिसकर्मी ने इन लोगों को गुटखा थूकते सड़क पर देख लिया फिर कहा- आप लोग इतने बड़े देश 'इंडिया' से आये हो और ऐसा काम कर रहे हो।
Sanskar mishra
"ये इंडिया नहीं है, नेपाल है. पानी डाल साफ़ करो" इन गुटका खोरों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती कराई है नेपाली पुलिसकर्मी ने इन लोगों को गुटखा थूकते सड़क पर देख लिया फिर कहा- आप लोग इतने बड़े देश 'इंडिया' से आये हो और ऐसा काम कर रहे हो।
More news from Varanasi and nearby areas
- Post by Sanskar mishra1
- बनारस मे इन दिनो भू मफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मौन हो गया है गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती है। varanasi varanasi News varanasi local News1
- *उत्तर-प्रदेश सरकार के सुपरस्टार IAS सुप्रीमकोर्ट में डांट खा रहे है!* मेरठ के मंडलायुक्त रहे IAS ह्रषिकेश भास्कर यशोद ने सुप्रीमकोर्ट के "सेन्ट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण आदेश" के खिलाफ "प्रमुख नेताओं" के दबाब में एक आर्डर जारी किया जिसमें "ध्वस्तीकरण अब नही होगा" लिखा गया था. प्रदेश के आवास विकास चेयरमैन पी. गुरूप्रसाद ने SC को बताया- "कमिश्नर के आर्डर की वजह से विभाग SC के आदेश का अनुपालन नही कर सका." पूर्व कमिश्नर ने अपने ही आदेश को "मीटिंग की मिनिट्स" बताकर सुप्रीमकोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की. IAS को आईना दिखाते हुए SC के जज ने कमिश्नर का आर्डर अदालत में ही पढ़ दिया. कहा- "आप इसे मिनिट्स कहते है, आपको आर्डर और मिनिट्स की समझ नही है. आपने यह आर्डर कैसे पास किया? किसने आपको ऑथोराइज किया इसके लिए?" "आपको यह मीटिंग करने, आर्डर करने के लिए किसने कहा. आपको इस कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराना था. आपने इस अदालत को चुनौती दी है."1
- good morning shuru app se local janakari ke liye hame subscribe kare mirzapuriya_vishal6253
- निजी नर्सिंग होम में चोरी, 11 ताले तोड़ नकदी व सामान पार, डीवीआर भी ले गए चोर गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- इच्छाशक्ति हो तो फर्क पड़ता है: चेतगंज में दिखा असर, जाम से मिली राहत वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में स्थित आर्य महिला स्कूल के आसपास छुट्टी के समय रोजाना लगने वाला भीषण जाम आज नज़र नहीं आया। आम दिनों में यहां अभिभावकों और वाहनों की भारी भीड़ के चलते सड़कें जाम से जूझती रहती थीं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन आज तस्वीर कुछ अलग रही। थाना प्रभारी चेतगंज ने खुद मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल छुट्टी के समय ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात सामान्य रूप से चलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से निगरानी और प्रबंधन किया जाए, तो रोज लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिल सकती है। यह पहल इस बात का उदाहरण है कि यदि जिम्मेदारी के साथ इच्छाशक्ति जुड़ जाए, तो हालात बदलने में देर नहीं लगती।1
- चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर में बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर बस पर चढ़ रही महिला से पैसे छीनकर भाग रही एक संदिग्ध महिला को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह बिहार के रोहतास की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से पैसे निकालते समय सतर्क रहें।1
- *नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध चढ़ाया गया* नर्मदा नदी किनारे टैंकर खड़ा करके 11 हजार लीटर दूध "दादा जी बाबा" के द्वारा चढ़ाया गया। 👇🏻👇🏻1