Shuru
Apke Nagar Ki App…
Md Sarfaraj
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Md Sarfaraj1
- सीधी। सोशल मीडिया के मंचों पर जातिगत विद्वेष फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अब शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित ज्ञापन सौंपकर समाज में वैमनस्यता घोलने वालों पर तत्काल नकेल कसने की मांग की है। प्रमुख बिंदु: ज्ञापन की मुख्य बातें निगरानी की मांग: साइबर सेल के माध्यम से भड़काऊ और जातिसूचक पोस्ट डालने वालों की पहचान की जाए। सामाजिक सौहार्द: व्यक्तिगत स्वार्थ और सस्ती लोकप्रियता के लिए वर्गों (General, OBC, SC, ST) के बीच तनाव पैदा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। अमिलिया घटना का जिक्र: हाल ही में अमिलिया थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं को उदाहरण बताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो सामाजिक शांति भंग हो सकती है। सतत सक्रियता: प्रशासन से जमीनी स्तर और ऑनलाइन—दोनों मोर्चों पर सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है। "कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस तत्काल FIR दर्ज करे और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रतिबंधित किया जाए।" > — विवेक पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवसेना प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद ज्ञापन सौंपते समय विवेक पाण्डेय के साथ शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल (भोले), जिला महामंत्री सुनील रावत, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान (मुन्ना), और नगर सह संयोजक राजन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे। संपादकीय नोट: यह खबर समाज में शांति व्यवस्था और डिजिटल अनुशासन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।1
- *♦ प्रेस नोट ♦* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 17.04.2026* *सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या में वांछित शातिर अभियुक्त अभय पाल गिरफ्तार—सुनियोजित षड्यंत्र में की गई हत्या का खुलासा-* जनपद सोनभद्र में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राहुल पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल *श्री बृजेश कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 17.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा गुरेठ मोड़ से ओदार जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान *मु0अ0सं0-250/2025 धारा 3(5), 61(2), 103(1), 324(4) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त ट्रक चालक *अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल निवासी रौप चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 35 वर्ष)* को समय करीब 09:28 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 08.12.2025 को घोरावल खुटहा बाईपास पर ट्रक संख्या यूपी 70डीटी 7488 द्वारा क्रेटा कार को टक्कर मारने से कार चालक *राजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल* की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई दिनेश कुमार यादव द्वारा थाना घोरावल पर *मु0अ0सं0 250/2025 धारा 281, 61(2), 324(4), 103(1) बीएनएस* के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रथम दृष्टया यह घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, किन्तु विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि) के गहन विश्लेषण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई हत्या थी। विवेचना में यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 05.03.2023 को *मंगल पाल पुत्र स्व0 डंगर पाल निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के इकलौते पुत्र अनुराग पाल (उम्र 09 वर्ष) का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 42/2023 धारा 364/120B/302/34/201 भादवि पंजीकृत हुआ था,* जिसमें राजेश यादव मुख्य आरोपी था। उक्त प्रकरण में राजेश यादव जमानत पर रिहा होकर बाहर था। इसी रंजिश के चलते अभियुक्त मंगल पाल द्वारा राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई गई। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त अभय पाल ने बताया कि मंगल पाल उसका बुआ का लड़का है, जिसके पुत्र अनुराग पाल की वर्ष 2023 में राजेश यादव व उसके साथियों द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसी रंजिश के चलते मंगल पाल ने राजेश यादव की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत मंगल पाल द्वारा राजगढ़ क्षेत्र से एक पुरानी ट्रक अपने परिचित राजकुमार पुत्र उमाशंकर निवासी गड़बड़ दुबार कला, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के नाम से 4,30,000/- रुपये में स्टाम्प के माध्यम से विक्रीनामा तैयार कराकर खरीदा और उसे अभियुक्त अभय पाल के घर खड़ा कर दिया। मंगल पाल ने अभय पाल को बताया कि राजेश यादव तहसील घोरावल में वकालत करता है वह अपने घर से प्रतिदिन सुबह तहसील घोरावल जाता है । योजनानुसार, 08.12.2025 को मंगल पाल ने अभय पाल को खुटहां बाईपास बुलाया। वहाँ मंगल पाल और अशोक मांझी मिले। मंगल पाल, राजेश यादव की लोकेशन देने पेढ़ की तरफ चला गया, जबकि अशोक मांझी और अभय पाल ट्रक के साथ तैयार रहे। जैसे ही राजेश यादव अपनी क्रेटा कार से तहसील की ओर आता दिखा, अभय पाल ने ट्रक से उसे जोरदार टक्कर मार दी और फिर अशोक मांझी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. अभय पाल पुत्र धनुरधारी पाल निवासी रौप चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 2. हे0का0 राज सिंह राणा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 3. हे0का0 सर्वजीत यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 रामनारायण यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।3
- सोनभद्र.... - तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत से मची सनसनी - भैंस को तालाब में नहाने के दौरान हुई घटना - डूबते अधेड़ को देख स्थानीय लोगों ने मचाया शोर - घटना से परिवार में मचा कोहराम - मृतक की पहचान 50 वर्षीय रजिन्दर यादव पुत्र स्व चन्दन यादव निवासी रौप के रूप में हुई - राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव की घटना।1
- ओबरा सी की बुलंद दीवारें और मजदूरों का 'दम घोंटता' खौफ ओबरा (सोनभद्र)। औद्योगिक विकास की दौड़ में हम अक्सर उन हाथों की कीमत भूल जाते हैं जो इन इमारतों को सींचते हैं। सोनभद्र की 'ओबरा सी' तापीय विद्युत परियोजना में वर्तमान में जो स्थितियां बन रही हैं, वे केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की हत्या है। आधे घंटे का 'अघोषित कारावास' मजदूरों की शिकायत है कि दोपहर 12 बजे लंच होने के बावजूद गेट को 12:30 बजे तक नहीं खोला जाता। सुरक्षाकर्मियों का यह कहना कि "यह प्रदर्शन की सजा है", यह बताने के लिए काफी है कि प्रबंधन अब व्यवस्था के नाम पर प्रतिशोध ले रहा है। आधे घंटे तक चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे मजदूरों को खड़ा रखना किस नियमावली का हिस्सा है? क्या यह प्रशासनिक कर प्रणाली का हिस्सा है या किसी निजी तानाशाही का? गरीबी और छंटनी का 'हथियार' परियोजना में एक ऐसा 'खौफ का तंत्र' विकसित कर दिया गया है जहाँ मजदूर अपनी जायज तकलीफ बोलने से भी कतरा रहे हैं। कारण स्पष्ट है—आवाज उठाने वाले को सीधे काम से बाहर कर दिया जाता है। गरीबी और परिवार की आजीविका की मजबूरी ने मजदूरों को 'मूक गुलाम' बनने पर विवश कर दिया है। श्रम विभाग और जिला प्रशासन का मौन इस शोषण को मौन स्वीकृति दे रहा है। प्रशासनिक उत्तरदायित्व कहाँ है? क्या श्रम आयुक्त और जिलाधिकारी महोदय इस बात से अवगत हैं कि उनके आश्वासन के बाद भी मजदूरों की स्थिति और बदतर हुई है? यदि विकास की कीमत मजदूरों का आत्मसम्मान और उनकी बुनियादी सुविधाएं हैं, तो ऐसा विकास खोखला है। उच्चाधिकारियों को तत्काल धरातल पर आकर इस 'डर के माहौल' को समाप्त करना होगा, वरना यह शांति किसी बड़े जन-आक्रोश का संकेत हो सकती है।1
- सोनभद्र/डाला जनपद के डाला चौकी क्षेत्र में स्थित वैष्णो मंदिर के पास गुरुवार देर रात लगभग 2:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोयले से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर डाला से चोपन की ओर जा रहा था। इसी दौरान वनवे रोड होने के कारण वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के वक्त सड़क पर सन्नाटा था, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना सबसे पहले मौके पर मौजूद रोड सिक्योरिटी गार्ड ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर वनवे व्यवस्था के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार प्रशासन से सुधार की मांग भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।1
- सी न्यूज़ संवाददाता न्यूज | सरई (सिंगरौली) नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 4 (थाना रोड) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। एडवोकेट गोमती जायसवाल के निवास पर चल रही इस संगीतमय कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान का जन्म हुआ,पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वामन अवतार और कृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन। कथा व्यास पूज्या देवी चित्रा शुक्ला ने कथा के चौथे दिन भगवान के वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और विनाशकारी शक्तियों के अंत के लिए अवतार लेते हैं। भगवान का अवतार केवल कंस के वध के लिए नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति की स्थापना के लिए भी था। भक्ति में डूबे श्रद्धालु, आकर्षण का केंद्र रही झांकी। श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग के दौरान बाल गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही। कान्हा के जन्म की खुशी में महिलाओं और बच्चों ने जमकर भजन-कीर्तन किया और नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इलाके में भक्तिमय माहौल। इस धार्मिक आयोजन की मुख्य आयोजक एडवोकेट गोमती जायसवाल एवं एडवोकेट जावित्री जायसवाल हैं। कार्यक्रम में थाना रोड क्षेत्र सहित आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में भगवान की अन्य बाल लीलाओं और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा।3
- आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को शा उ मा वि खड्डी में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परीक्षा में विद्यालय स्तर पर टाप करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। तथा कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को नि: शुल्क सायकल का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के लिए में जिला पंचायत सीधी के सहकारिता एवं उद्योग के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश मिश्रा, भाजपा मंडल खड्डी के महामंत्री राजीव पांडेय, जनपद सदस्य जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी उर्मिला साकेत तथा अभिवावक बंधु एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। ज्ञात हो की संस्था के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शा उ मा वि खड्डी का वार्षिक परीक्षा परिणाम कक्षा 12 में 97% और कक्षा 10 में 87% रहा । कक्षा 10 में ऋषभ सिंह पिता अशोक सिंह मौरा ने 91.7% अंक प्राप्त कर के टाप किया तथा कक्षा 12 में जागृति सिंह पिता मान सिंह 91% तथा साहिल सिंह पिता आशीष सिंह ने 86% अंक प्राप्त कर के बालक बालिका वर्ग में टाप किया । संस्था प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह ने पूरे सत्र में विधिवत रूप से अवकाश के दिनों में भी रेमेडियल कक्षाओं का संचालन करवाया तथा कठिन विषयों का पठन पाठन कराते हुए छात्र छात्राओं को परीक्षा में सफलता कैसे प्राप्त करनी है इसकी बारीकियां समझाई । प्राचार्य का वक्तव्य 👇👇 हमने अपने शिक्षक साथियों एवं अतिथि शिक्षक साथियों के साथ मिलकर सतत् रूप से पठन पाठन कराने हेतु सिस्टम तैयार किया तथा कक्षाओं की मानीटरिंग के लिए अलग अलग शिक्षकों को तैनात करके अध्ययन अध्यापन का कार्य कराया जिला शिक्षा अधिकारी सीधी एवं एपीसी रमशा के मार्गदर्शन में अवकाश के दिनों में भी रेमेडियल कक्षाओं का आयोजन कराया और परीक्षा परिणाम बेहतर हो इसके लिए तैयारी कराई थी । सभी छात्र-छात्राओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं1
- *दुष्कर्म व आईटी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार* ओबरा (सोनभद्र), 17 अप्रैल 2026।जनपद सोनभद्र के थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना ओबरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज जायसवाल (31 वर्ष) पुत्र बेचू जायसवाल, निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। उसे 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:10 बजे थाना सैनी (जनपद कौशाम्बी) के सामने ओवरब्रिज हाईवे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसके निजी फोटो व वीडियो अपने पास रखकर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से वायरल कर दिए। विरोध करने पर वह दोबारा वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान थी।मामले में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 290/25 के तहत धारा 69, 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1