Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत राजा बंदी हितग्राही की कुआं एवं रोड की राशि ना आने की शिकायत करते हुए कलेक्टर से
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
ग्राम पंचायत राजा बंदी हितग्राही की कुआं एवं रोड की राशि ना आने की शिकायत करते हुए कलेक्टर से
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय "यात्री परिवहन विजन समिट 2026" में स्मारिका, MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में चयनित तीन युवा प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ खाले बिलगुवा में सड़क-पुलिया की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम पटेरा। ग्राम पंचायत बिलगुवा के ग्राम खाले बिलगुवा में सड़क एवं पुलिया नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कुम्हरी पटेरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुलिया के अभाव में आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। ग्रामीण सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग पर अड़े हुए हैं।3
- रातभर मूसलाधार बारिश सुबह नदी-नाले उफने पटेरा में थम गया जनजीवन कहीं शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाए तो कहीं नाले के पास खड़े होकर डालनी पड़ी अटेंडेंस, 11 बजे वयारमा नदी के पुल पर पानी चढ़ने से आवागमन बंद रातभर मूसलाधार बारिश सुबह नदी-नाले उफने पटेरा में थम गया जनजीवन कहीं शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाए तो कहीं नाले के पास खड़े होकर डालनी पड़ी अटेंडेंस, 11 बजे वयारमा नदी के पुल पर पानी चढ़ने से आवागमन बंद पटेरा। 10 सितंबर की रात हुई मूसलाधार बारिश ने पटेरा विकासखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह होते-होते नदी-नाले उफान पर आ गए। कई गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित हुआ तो शिक्षक और बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच सके। हालात ऐसे रहे कि प्राथमिक शाला सांगा के शिक्षक नाला पार नहीं कर पाए और नाले के पास खड़े होकर ही अटेंडेंस डालनी पड़ी। कुमारी-पटेरा मार्ग पर स्थित ब्यारमा नदी पर बने पुल की स्थिति भी गंभीर रही। सुबह से लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण करीब 11 बजे पुल के ऊपर पानी आ गया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। रास्ता बंद होने से बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में भी नहीं पहुंच सके। खालेपुरा में नाले ने रोकी राह, स्कूल नहीं पहुंच पाए बच्चे ग्राम पंचायत बिलगुवा के खालेपुरा में नाले के ऊपर पानी आ जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों को घंटों जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ा। विधायक प्रतिनिधि ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा पटेरा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने मौके पर पहुंचकर बारिश और जलभराव से बने हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली। वहीं पटेरा पुलिस ने भी कुडई-महूना मार्ग का निरीक्षण किया। यहां नाला उफान पर मिलने से पुलिस ने मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और आवागमन को लेकर सतर्कता बरती। जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक बारिश का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दिया। कई स्थानों पर शिक्षक जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन उफनते नालों ने उनकी राह रोक दी। प्राथमिक शाला सागा के शिक्षक स्कूल तक नहीं पहुंच सके और नाले के पास खड़े होकर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करानी पड़ी। लगातार बारिश के चलते पटेरा विकासखंड के कई हिस्सों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा रहा। ग्रामीणों में डर का माहौल रहा और प्रशासन को भी प्रभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ानी पड़ी।1
- हटा के बनगांव में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, आरोपी ने खुद भी किया जहरीले पदार्थ का सेवन 2 घंटे में गिरफ्तार1
- हनुमान अंश फिल्म का बजरंग दल ने किया स्वागत l दमोह । बजरंग दल दमोह के कार्यकर्ताओं ने बहराम टॉकीज में लगी हनुमान अंश फिल्म के पोस्टर पर माल्यार्पण कर फिल्म के प्रदर्शन का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। बताया गया कि बहराम टॉकीज में अब यह फिल्म प्रतिदिन प्रदर्शित की जाएगी।4
- भारी बारिश से दमोह में बाढ़ जैसे हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट; SDERF टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला सुभाष कॉलोनी में सड़क कर नाव चलते वीडियो वायरल भारी बारिश से दमोह में बाढ़ जैसे हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट; SDERF टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला सुभाष कॉलोनी में सड़क कर नाव चलते वीडियो वायरल दमोह। शहर में बीती रात हुई तेज बारिश से सुभाष कॉलोनी, किल्लाई नाका, पुलिस लाइन, आम चौपरा और हिरदेपुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आया और प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू शुरू किया गया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल और SDERF की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। नगर पालिका अमला भी जलभराव वाले क्षेत्रों में जुटा रहा। सुभाष कॉलोनी में SDERF टीम ने नाव के जरिए लोगों का रेस्क्यू किया, जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालों के चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। लोगों में समस्या को लेकर आक्रोश है। जिन्होंने जल्द ही जल निकासी का प्रबंध न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी है।1
- सागर की घटना और कानून-व्यवस्था को लेकर हमने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।1
- 8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा,9 माह पुराने मामले में हटा न्यायालय का फैसला, आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी.. एंकर/- हटा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गाँव मे 8 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने बाले आरोपी को माननीय न्यायालय ने 20 साल की सजा से दंडित किया है। और 5 हजार का अर्थदंड लगाया है। घटना 9 माह पहले घटित हुई थी। जिसका फैसला शुक्रवार को आया है। मामले में अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह यादव जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी 2026 को 8 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी मिथुन अहिरवार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।1