logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमान अंश फिल्म का बजरंग दल ने किया स्वागत l दमोह । बजरंग दल दमोह के कार्यकर्ताओं ने बहराम टॉकीज में लगी हनुमान अंश फिल्म के पोस्टर पर माल्यार्पण कर फिल्म के प्रदर्शन का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। बताया गया कि बहराम टॉकीज में अब यह फिल्म प्रतिदिन प्रदर्शित की जाएगी।

1 hr ago
user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
30feb559-36ab-4486-bbcc-83db7e3cbb1e
0d482ebf-396f-411a-ab28-5461174afcd8

हनुमान अंश फिल्म का बजरंग दल ने किया स्वागत l दमोह । बजरंग दल दमोह के कार्यकर्ताओं ने बहराम टॉकीज में लगी हनुमान अंश फिल्म के पोस्टर पर माल्यार्पण कर फिल्म के प्रदर्शन का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। बताया गया कि बहराम टॉकीज में अब यह फिल्म प्रतिदिन प्रदर्शित की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हनुमान अंश फिल्म का बजरंग दल ने किया स्वागत l दमोह । बजरंग दल दमोह के कार्यकर्ताओं ने बहराम टॉकीज में लगी हनुमान अंश फिल्म के पोस्टर पर माल्यार्पण कर फिल्म के प्रदर्शन का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। बताया गया कि बहराम टॉकीज में अब यह फिल्म प्रतिदिन प्रदर्शित की जाएगी।
    4
    हनुमान अंश फिल्म का बजरंग दल ने किया स्वागत l
दमोह । बजरंग दल दमोह के कार्यकर्ताओं ने बहराम टॉकीज में लगी हनुमान अंश फिल्म के पोस्टर पर माल्यार्पण कर फिल्म के प्रदर्शन का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। बताया गया कि बहराम टॉकीज में अब यह फिल्म प्रतिदिन प्रदर्शित की जाएगी।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारी बारिश से दमोह में बाढ़ जैसे हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट; SDERF टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला सुभाष कॉलोनी में सड़क कर नाव चलते वीडियो वायरल भारी बारिश से दमोह में बाढ़ जैसे हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट; SDERF टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला सुभाष कॉलोनी में सड़क कर नाव चलते वीडियो वायरल दमोह। शहर में बीती रात हुई तेज बारिश से सुभाष कॉलोनी, किल्लाई नाका, पुलिस लाइन, आम चौपरा और हिरदेपुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आया और प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू शुरू किया गया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल और SDERF की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। नगर पालिका अमला भी जलभराव वाले क्षेत्रों में जुटा रहा। सुभाष कॉलोनी में SDERF टीम ने नाव के जरिए लोगों का रेस्क्यू किया, जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालों के चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। लोगों में समस्या को लेकर आक्रोश है। जिन्होंने जल्द ही जल निकासी का प्रबंध न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी है।
    1
    भारी बारिश से दमोह में बाढ़ जैसे हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट; SDERF टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला

सुभाष कॉलोनी में सड़क कर नाव चलते वीडियो वायरल
भारी बारिश से दमोह में बाढ़ जैसे हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट; SDERF टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला
सुभाष कॉलोनी में सड़क कर नाव चलते वीडियो वायरल
दमोह। शहर में बीती रात हुई तेज बारिश से सुभाष कॉलोनी, किल्लाई नाका, पुलिस लाइन, आम चौपरा और हिरदेपुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आया और प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू शुरू किया गया।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल और SDERF की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। नगर पालिका अमला भी जलभराव वाले क्षेत्रों में जुटा रहा। सुभाष कॉलोनी में SDERF टीम ने नाव के जरिए लोगों का रेस्क्यू किया, जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालों के चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। लोगों में समस्या को लेकर आक्रोश है। जिन्होंने जल्द ही जल निकासी का प्रबंध न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “रोड नहीं तो वोट नहीं!” दादी का फूटा गुस्सा—हाथ में डंडा लेकर बोलीं, ‘नेताओं की ठठरी बंदे’ 😡 मझौली के बीजडोल-पटपरा में दलदल बनी सड़क से ग्रामीण परेशान! बारिश के बाद रास्ते में इतना दलदल है कि बच्चों को स्कूल जाने में डर लगता है, बुजुर्गों को चलने में परेशानी होती है और ग्रामीणों के मुताबिक मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। ग्राउंड पर पहुंचने पर एक बुजुर्ग दादी का गुस्सा भी सामने आया। हाथ में डंडा लेकर उन्होंने नेताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रोड नहीं बनी तो वोट नहीं मिलेगा और गुस्से में बुंदेलखंड की प्रचलित गाली “नेताओं की ठठरी बंदे” भी कह दी। अब सवाल है—बीजडोल-पटपरा के करीब 200 ग्रामीणों की यह समस्या कब दूर होगी? 📍 बीजडोल-पटपरा मोहल्ला, ग्राम पंचायत मझौली, ब्लॉक पटेरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.) अगर आपके गांव में भी ऐसी समस्या है, तो उसकी ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमें वीडियो भेजें।
    1
    “रोड नहीं तो वोट नहीं!” दादी का फूटा गुस्सा—हाथ में डंडा लेकर बोलीं, ‘नेताओं की ठठरी बंदे’ 😡
मझौली के बीजडोल-पटपरा में दलदल बनी सड़क से ग्रामीण परेशान!
बारिश के बाद रास्ते में इतना दलदल है कि बच्चों को स्कूल जाने में डर लगता है, बुजुर्गों को चलने में परेशानी होती है और ग्रामीणों के मुताबिक मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्राउंड पर पहुंचने पर एक बुजुर्ग दादी का गुस्सा भी सामने आया। हाथ में डंडा लेकर उन्होंने नेताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रोड नहीं बनी तो वोट नहीं मिलेगा और गुस्से में बुंदेलखंड की प्रचलित गाली “नेताओं की ठठरी बंदे” भी कह दी।
अब सवाल है—बीजडोल-पटपरा के करीब 200 ग्रामीणों की यह समस्या कब दूर होगी?
📍 बीजडोल-पटपरा मोहल्ला, ग्राम पंचायत मझौली, ब्लॉक पटेरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.)
अगर आपके गांव में भी ऐसी समस्या है, तो उसकी ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमें वीडियो भेजें।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं। उर्मिला आदिवासी द्वारा खेर माता समूह के माध्यम से पशुधन क्षेत्र में हासिल की गई सफलता की जानकारी दी गई। वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भरत पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि शासन की नीति एवं पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, 160 से अधिक आवेदनों का हुआ पंजीयन जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश, एक सप्ताह में गड्ढों की मरम्मत कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश अमर सेन दंबग देश दमोह । जनपद पंचायत पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, कमिश्नर दिलीप कुमार, पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, जिला अध्यक्ष गौरव पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलगुरे, एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार मानसी अग्रवाल, जनपद सीईओ हलदर मिश्रा, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। शिविर में करीब 160 से 170 आवेदन एवं पंजीयन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों तक निराकरण के लिए भेजा गया। बाल विकास, कृषि, विद्युत, वन, नगर परिषद, स्वास्थ्य, आधार सेंटर, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और योजनाओं की जानकारी दी गई। जनता की समस्याओं का समय सीमा में हो निराकरण जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निराकरण कम से कम समय में करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने आवागमन में बाधक सड़क के गड्ढों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। शिविर में साइबर टीम द्वारा बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों को साइबर ठगी से बचने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। सफलता की कहानियों का हुआ वाचन कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं। उर्मिला आदिवासी द्वारा खेर माता समूह के माध्यम से पशुधन क्षेत्र में हासिल की गई सफलता की जानकारी दी गई। वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भरत पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि शासन की नीति एवं मार्गदर्शन के साथ मेहनत कर लोन लेकर स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के साथ आसपास के लोगों को भी रोजगार देने का प्रयास किया जाना चाहिए। कृषि संबंधी जानकारी दी वैज्ञानिक मनोज कुमार ने किसानों से कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। हाई स्कूल मझगुवा पतोल से आए हुए छात्र-छात्राओं ने सड़क निर्माण को लेकर आवेदन दिया जिला सीओ ने जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया, रिंकी ने आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर गड़बड़ी जिसकी शिकायत दर्ज कराई, घरेलू गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने नाराज की व्यक्त करते हुए आवेदन दिया, नगर परिषद पटेरा में पीएम आवास निर्माण को लेकर नहीं मिल रही जिसको लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन दिया, विधायक ने विकास कार्यों की जानकारी दी हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा। विधायक ने क्षेत्र की सड़क समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 23 सड़कें स्वीकृत की गई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना से संबंधित कार्य शामिल हैं। उन्होंने पटेरा बस स्टैंड के निर्माण तथा पटेरा विकासखंड में महाविद्यालय निर्माण की दिशा में भी कार्य होने की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही।
    3
    कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं। उर्मिला आदिवासी द्वारा खेर माता समूह के माध्यम से पशुधन क्षेत्र में हासिल की गई सफलता की जानकारी दी गई। वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भरत पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि शासन की नीति एवं
पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, 160 से अधिक आवेदनों का हुआ पंजीयन
जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश, एक सप्ताह में गड्ढों की मरम्मत कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश
अमर सेन दंबग देश 
दमोह । जनपद पंचायत पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, कमिश्नर दिलीप कुमार, पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, जिला अध्यक्ष गौरव पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलगुरे, एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार मानसी अग्रवाल, जनपद सीईओ हलदर मिश्रा, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।
शिविर में करीब 160 से 170 आवेदन एवं पंजीयन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों तक निराकरण के लिए भेजा गया। बाल विकास, कृषि, विद्युत, वन, नगर परिषद, स्वास्थ्य, आधार सेंटर, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनता की समस्याओं का समय सीमा में हो निराकरण
जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निराकरण कम से कम समय में करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने आवागमन में बाधक सड़क के गड्ढों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
शिविर में साइबर टीम द्वारा बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों को साइबर ठगी से बचने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।
सफलता की कहानियों का हुआ वाचन
कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं। उर्मिला आदिवासी द्वारा खेर माता समूह के माध्यम से पशुधन क्षेत्र में हासिल की गई सफलता की जानकारी दी गई। वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भरत पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि शासन की नीति एवं मार्गदर्शन के साथ मेहनत कर लोन लेकर स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के साथ आसपास के लोगों को भी रोजगार देने का प्रयास किया जाना चाहिए।
कृषि संबंधी जानकारी दी
वैज्ञानिक मनोज कुमार ने किसानों से कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। हाई स्कूल मझगुवा पतोल से आए हुए छात्र-छात्राओं ने सड़क निर्माण को लेकर आवेदन दिया जिला सीओ ने जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया, रिंकी ने आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर गड़बड़ी जिसकी शिकायत दर्ज कराई, घरेलू गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने नाराज की व्यक्त करते हुए आवेदन दिया, नगर परिषद पटेरा में पीएम आवास निर्माण को लेकर नहीं मिल रही जिसको लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन दिया, 
विधायक ने विकास कार्यों की जानकारी दी
हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा।
विधायक ने क्षेत्र की सड़क समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 23 सड़कें स्वीकृत की गई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना से संबंधित कार्य शामिल हैं। उन्होंने पटेरा बस स्टैंड के निर्माण तथा पटेरा विकासखंड में महाविद्यालय निर्माण की दिशा में भी कार्य होने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 100 करोड़ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू, लेकिन जल निकासी व्यवस्था बनी चुनौती बारिश के बाद जागेश्वर धाम बांदकपुर में जलभराव,
    1
    100 करोड़ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू, लेकिन जल निकासी व्यवस्था बनी चुनौती
बारिश के बाद जागेश्वर धाम बांदकपुर में जलभराव,
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हटा के बनगांव में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, आरोपी ने खुद भी किया जहरीले पदार्थ का सेवन 2 घंटे में गिरफ्तार
    1
    हटा के बनगांव में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, आरोपी ने खुद भी किया जहरीले पदार्थ का सेवन 2 घंटे में गिरफ्तार
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फुटेरा कला में नल-जल योजना पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने मांगी जांच l बटियागढ़ । जनपद पंचायत बटियागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत फुटेरा कला में संचालित नल-जल योजना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घर-घर पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने योजना के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पाइपलाइन एवं नल कनेक्शन सहित पानी की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने सहित विभिन्न कार्य कराए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। उनका कहना है कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक नियमित पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसके संचालन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण गुणवत्ता पर सवाल ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि योजना के कार्य के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी और निर्माण के बाद गुणवत्ता परीक्षण किया गया या नहीं, इसकी भी जांच होना चाहिए। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि योजना का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार हुआ है, तो उन्हें नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध क्यों नहीं हो पा रहा है। स्थलीय जांच की मांग ग्रामीणों ने जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों से मांग की है कि फुटेरा कला की नल-जल योजना का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाए। पाइपलाइन की स्थिति, नल कनेक्शन, पानी की उपलब्धता, निर्माण गुणवत्ता तथा योजना के तहत कराए गए कार्यों की जांच कर कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की मंशा प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाने की है। ऐसे में योजना का लाभ लोगों तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि जांच के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी फुटेरा कला पहुंचकर योजना की वास्तविक स्थिति की जांच करते हैं या नहीं। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि जांच हो, कमियां दूर हों और प्रत्येक घर तक नियमित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    3
    फुटेरा कला में नल-जल योजना पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने मांगी जांच l
बटियागढ़ । जनपद पंचायत बटियागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत फुटेरा कला में संचालित नल-जल योजना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घर-घर पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने योजना के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पाइपलाइन एवं नल कनेक्शन सहित पानी की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने सहित विभिन्न कार्य कराए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। उनका कहना है कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक नियमित पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसके संचालन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि योजना के कार्य के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी और निर्माण के बाद गुणवत्ता परीक्षण किया गया या नहीं, इसकी भी जांच होना चाहिए। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि योजना का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार हुआ है, तो उन्हें नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध क्यों नहीं हो पा रहा है।
स्थलीय जांच की मांग
ग्रामीणों ने जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों से मांग की है कि फुटेरा कला की नल-जल योजना का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाए। पाइपलाइन की स्थिति, नल कनेक्शन, पानी की उपलब्धता, निर्माण गुणवत्ता तथा योजना के तहत कराए गए कार्यों की जांच कर कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की मंशा प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाने की है। ऐसे में योजना का लाभ लोगों तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि जांच के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी फुटेरा कला पहुंचकर योजना की वास्तविक स्थिति की जांच करते हैं या नहीं। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि जांच हो, कमियां दूर हों और प्रत्येक घर तक नियमित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा,9 माह पुराने मामले में हटा न्यायालय का फैसला, आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी.. एंकर/- हटा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गाँव मे 8 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने बाले आरोपी को माननीय न्यायालय ने 20 साल की सजा से दंडित किया है। और 5 हजार का अर्थदंड लगाया है। घटना 9 माह पहले घटित हुई थी। जिसका फैसला शुक्रवार को आया है। मामले में अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह यादव जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी 2026 को 8 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी मिथुन अहिरवार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
    1
    8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा,9 माह पुराने मामले में हटा न्यायालय का फैसला, आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी..
एंकर/- हटा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गाँव मे 8 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने बाले आरोपी को माननीय न्यायालय ने 20 साल की सजा से दंडित किया है। और 5 हजार का अर्थदंड लगाया है। घटना 9 माह पहले घटित हुई थी। जिसका फैसला शुक्रवार को आया है। मामले में अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह यादव जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी 2026 को 8 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी मिथुन अहिरवार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.