Shuru
Apke Nagar Ki App…
8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा,9 माह पुराने मामले में हटा न्यायालय का फैसला, आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी.. एंकर/- हटा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गाँव मे 8 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने बाले आरोपी को माननीय न्यायालय ने 20 साल की सजा से दंडित किया है। और 5 हजार का अर्थदंड लगाया है। घटना 9 माह पहले घटित हुई थी। जिसका फैसला शुक्रवार को आया है। मामले में अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह यादव जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी 2026 को 8 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी मिथुन अहिरवार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Akib khan press
8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा,9 माह पुराने मामले में हटा न्यायालय का फैसला, आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी.. एंकर/- हटा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गाँव मे 8 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने बाले आरोपी को माननीय न्यायालय ने 20 साल की सजा से दंडित किया है। और 5 हजार का अर्थदंड लगाया है। घटना 9 माह पहले घटित हुई थी। जिसका फैसला शुक्रवार को आया है। मामले में अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह यादव जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी 2026 को 8 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी मिथुन अहिरवार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हटा के बनगांव में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, आरोपी ने खुद भी किया जहरीले पदार्थ का सेवन 2 घंटे में गिरफ्तार1
- दमोह पुलिस की यातायात सुरक्षा व ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: जब्त किए गए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न पर चला रोलर (बेलन), किए गए नष्ट* दमोह,, जिला दमोह में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वीआईपी मार्ग पर एक विशेष विनष्टीकरण कार्रवाई की गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जब्त किए गए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड/कर्कश आवाज वाले साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न को वीआईपी मार्ग पर व्यवस्थित रूप से रखकर रोड रोलर (बेलन) चलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) एच.आर. पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह, निरीक्षक आकांक्षा जोशी एवं यातायात पुलिस का बल उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले और तेज आवाज से आमजन, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी में डालने वाले गैर-कानूनी उपकरणों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दमोह पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर और हॉर्न का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न या अनाधिकृत हूटर का प्रयोग न करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।4
- ग्राम पंचायत राजा बंदी हितग्राही की कुआं एवं रोड की राशि ना आने की शिकायत करते हुए कलेक्टर से1
- रातभर मूसलाधार बारिश सुबह नदी-नाले उफने पटेरा में थम गया जनजीवन कहीं शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाए तो कहीं नाले के पास खड़े होकर डालनी पड़ी अटेंडेंस, 11 बजे वयारमा नदी के पुल पर पानी चढ़ने से आवागमन बंद रातभर मूसलाधार बारिश सुबह नदी-नाले उफने पटेरा में थम गया जनजीवन कहीं शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाए तो कहीं नाले के पास खड़े होकर डालनी पड़ी अटेंडेंस, 11 बजे वयारमा नदी के पुल पर पानी चढ़ने से आवागमन बंद पटेरा। 10 सितंबर की रात हुई मूसलाधार बारिश ने पटेरा विकासखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह होते-होते नदी-नाले उफान पर आ गए। कई गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित हुआ तो शिक्षक और बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच सके। हालात ऐसे रहे कि प्राथमिक शाला सांगा के शिक्षक नाला पार नहीं कर पाए और नाले के पास खड़े होकर ही अटेंडेंस डालनी पड़ी। कुमारी-पटेरा मार्ग पर स्थित ब्यारमा नदी पर बने पुल की स्थिति भी गंभीर रही। सुबह से लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण करीब 11 बजे पुल के ऊपर पानी आ गया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। रास्ता बंद होने से बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में भी नहीं पहुंच सके। खालेपुरा में नाले ने रोकी राह, स्कूल नहीं पहुंच पाए बच्चे ग्राम पंचायत बिलगुवा के खालेपुरा में नाले के ऊपर पानी आ जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों को घंटों जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ा। विधायक प्रतिनिधि ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा पटेरा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने मौके पर पहुंचकर बारिश और जलभराव से बने हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली। वहीं पटेरा पुलिस ने भी कुडई-महूना मार्ग का निरीक्षण किया। यहां नाला उफान पर मिलने से पुलिस ने मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और आवागमन को लेकर सतर्कता बरती। जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक बारिश का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दिया। कई स्थानों पर शिक्षक जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन उफनते नालों ने उनकी राह रोक दी। प्राथमिक शाला सागा के शिक्षक स्कूल तक नहीं पहुंच सके और नाले के पास खड़े होकर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करानी पड़ी। लगातार बारिश के चलते पटेरा विकासखंड के कई हिस्सों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा रहा। ग्रामीणों में डर का माहौल रहा और प्रशासन को भी प्रभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ानी पड़ी।1
- पटेरा थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक पटेरा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पटेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार मानसी अग्रवाल, थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान गणेश उत्सव के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने बैठक में बुलाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि नगर के कई लोगों में से कुछ को ही बैठक में आमंत्रित किया गया, जबकि कुछ लोग बिना बुलाए ही बैठक में पहुंचे। लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक में उपस्थित लोगों ने गणेश उत्सव को लेकर अपने विचार साझा किए। थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें।1
- हनुमान अंश फिल्म का बजरंग दल ने किया स्वागत l दमोह । बजरंग दल दमोह के कार्यकर्ताओं ने बहराम टॉकीज में लगी हनुमान अंश फिल्म के पोस्टर पर माल्यार्पण कर फिल्म के प्रदर्शन का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। बताया गया कि बहराम टॉकीज में अब यह फिल्म प्रतिदिन प्रदर्शित की जाएगी।4
- अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध... एंकर/- दमोह जिले के बटियागढ़ अंतर्गत आने वाले अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर धरना-प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र तो मौजूद है, लेकिन यहां डॉक्टर और चिकित्सा स्टाफ की नियमित मौजूदगी नहीं रहती, जिसके चलते मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। अजब धाम फतेहपुर में ग्रामीण लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी उन्हें बटियागढ़ का रुख करना पड़ता है। वहीं, गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।1
- 8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा,9 माह पुराने मामले में हटा न्यायालय का फैसला, आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी.. एंकर/- हटा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गाँव मे 8 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने बाले आरोपी को माननीय न्यायालय ने 20 साल की सजा से दंडित किया है। और 5 हजार का अर्थदंड लगाया है। घटना 9 माह पहले घटित हुई थी। जिसका फैसला शुक्रवार को आया है। मामले में अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह यादव जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी 2026 को 8 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी मिथुन अहिरवार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।1