Shuru
Apke Nagar Ki App…
UCC समान नागरिक संहिता कानून आदिवासी अधिकारों को छीनने का कार्य करता है। UCC समान नागरिक संहिता कानून अनुसूचित क्षेत्र में लागू नहीं होना चाहिए।
Santlal Urre
UCC समान नागरिक संहिता कानून आदिवासी अधिकारों को छीनने का कार्य करता है। UCC समान नागरिक संहिता कानून अनुसूचित क्षेत्र में लागू नहीं होना चाहिए।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- UCC समान नागरिक संहिता कानून आदिवासी अधिकारों को छीनने का कार्य करता है। UCC समान नागरिक संहिता कानून अनुसूचित क्षेत्र में लागू नहीं होना चाहिए।1
- विजयादशमी यानी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व। देशभर में दशहरे पर रावण दहन किया जाता है, लेकिन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी स्थित कोरिया कॉलरी में रावण दहन का अंदाज बेहद अनोखा है। यहां मैदान में नहीं, बल्कि गहरे तालाब के बीचों-बीच बने टापू पर रावण का दहन किया जाता है। पानी के बीच रावण दहन का यह नजारा देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।1
- बलरामपुर .. कोलुआ गांव में बेला अनिल कुशवाहा ने ग्रामीणों के साथ मनाया कर्मा त्योहार, आपसी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश .. बलरामपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा लगातार गांव-गांव पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मेल-मिलाप कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कोलुआ गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर कर्मा त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ समय बिताया और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। गांव के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होना और उनके साथ आत्मीयता से मिलना उनके जनसंपर्क का हिस्सा बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा की इस सक्रियता की क्षेत्र में चर्चा हो रहा है। कोलुआ में ग्रामीणों के साथ मनाया कर्मा त्योहार ... कर्मा त्योहार आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार प्रकृति, आस्था, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक माना जाता है। कोलुआ गांव में ग्रामीणों के साथ कर्मा त्योहार मनाकर जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने स्थानीय लोगों के साथ खुशियां साझा कीं। त्योहार के अवसर पर ग्रामीणों के बीच पहुंचना और उनके साथ समय बिताना सामाजिक जुड़ाव और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में एक अच्छी पहल है। लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से कर रही हैं मुलाकात .... जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा अपने जिला पंचायत क्षेत्र के गांवों में लगातार पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों के साथ सीधा संवाद बना रहे और उनकी समस्याओं, जरूरतों तथा परिस्थितियों को करीब से समझा जा सके। गांवों में लोगों से मिलना-जुलना और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उनकी खुशियों में सहभागी बनना उनकी गतिविधियों का हिस्सा बना हुआ है। ग्रामीणों के बीच उनकी लगातार उपस्थिति और आत्मीय व्यवहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहने का संदेश ... जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा का कहना है कि वे क्षेत्र के लोगों के साथ लगातार जुड़ी हुई हैं और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का प्रयास करती हैं। उनके अनुसार, जनप्रतिनिधि होने का अर्थ केवल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनके साथ पारिवारिक संबंध बनाए रखना भी है। लोगों की खुशियों में शामिल होना और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहना ही आपसी रिश्तों की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका जुड़ाव आगे भी बना रहेगा और वे लगातार उनके बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होने तथा जरूरत के समय उनका साथ देने का प्रयास करती रहेंगी। सामाजिक सहभागिता से मजबूत हो रहा लोगों से जुड़ाव .... ग्रामीण अंचलों में त्योहार और सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। ऐसे अवसरों पर साथ बैठना, खुशियां बांटना और एक-दूसरे का हालचाल जानना आपसी रिश्तों को मजबूत बनाता है। कोलुआ गांव में कर्मा त्योहार के दौरान ग्रामीणों के साथ शामिल होकर बेला अनिल कुशवाहा ने भी लोगों के साथ अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया। उनका प्रयास है कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच केवल कामकाज का ही नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन और परिवार जैसा रिश्ता भी बना रहे। क्षेत्र के लोगों के बीच लगातार पहुंचकर सामाजिक आयोजनों में सहभागिता निभाना इसी जुड़ाव को दर्शाता है। , कोलुआ में ग्रामीणों के साथ कर्मा त्योहार मनाने की यह पहल आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दे रहे है।2
- विधायक श्रीमती पोर्ते के निवास पर नौ दिनों तक गूंजे भजन-कीर्तन विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के निवास पर नौ दिनों तक गूंजे भजन-कीर्तन, एक हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली विधायक ने कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ बैठकर किया भजन कीर्तन, जनसमस्याएं सुनकर लोगों से किया संवाद नन्दु कुशवाहा वाड्रफनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के वाड्रफनगर स्थित निवास पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन किया। विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के मार्गदर्शन में नगर की महिलाओं ने लगभग एक हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई इस यात्रा में महिलाओं ने भाग लिया और मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता रानी को चुनरी अर्पित की। इस धार्मिक आयोजन से नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। नवरात्रि के दौरान विधायक ने कन्या पूजन की परंपरा निभाते हुए कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, महिलाओं के साथ भी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। पूजा-अर्चना के साथ जनसमस्याओं पर भी रहा ध्यान नवरात्रि के नौ दिनों में विधायक अपने निवास पर लोगों से लगातार मुलाकात करती रहीं। इस दौरान नगरवासियों और क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन्हें विधायक ने सुना। लोगों ने बताया कि इस बार उन्हें विधायक से सहजता से मुलाकात करने और अपनी बात रखने का अवसर मिला। विधायक का कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के बीच बैठकर भजन गाना करना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि धार्मिक आयोजन में विधायक के साथ बैठकर भजन-कीर्तन करने का अनुभव अच्छा रहा। नवरात्रि के दौरान धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता और जनसंवाद का संगम देखने को मिला।1
- बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त।अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! ब्रेकिंग न्यूज | बलरामपुर अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त। यूपी से छत्तीसगढ़ आ रहा 150 बोरी धान से लदा स्वराज माजदा वाहन पकड़ा गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई। आ क्यू कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई। धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्ती!1
- गुड़ी चौक बोईदा का मां दुर्गा को नम आंखों में भक्तों ने दिया विदाई1
- समान नागरिक संहिता कानून को लेकर डॉक्टर नारवेन कासव टेकाम क्या बोले देखें वीडियो में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से पांचवी अनुसूची पेशा कानून एट्रोसिटी एक्ट वन अधिकार अधिनियम 2006 परम्परा गत रूढ़ी प्रथा सब खत्म हों जाएगा।1
- लव मैरिज के 6 महीने बाद युवक पर फायरिंग रात 12 बजे की घटना1