NEWS:-रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी, डीजे-ढोल की धुन पर झूमे श्रद्धालु मनासा। सावन के पावन अवसर पर सोमवार को ग्राम भाटखेड़ी में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच निकली सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री शेषावतार मंदिर परिसर स्थित महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई बाबा महाकाल की शाही सवारी का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। डीजे और ढोल की धुन पर युवा युवतियां जमकर नाचे और झूमते नजर आए। वहीं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भक्ति गीतों पर आनंद लिया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा ग्राम भाटखेड़ी गूंज उठा। सवारी के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाही सवारी के दौरान गांव की गलियों में जगह-जगह धार्मिक एवं उत्सवी माहौल दिखाई दिया। युवाओं, महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह रहा। रिमझिम बारिश और भक्ति के रंग में रंगी यह शाही सवारी ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। **हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा महाकाल की शाही सवारी का पुनः मंदिर परिसर में पहुंच समापन हुआ।**
NEWS:-रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी, डीजे-ढोल की धुन पर झूमे श्रद्धालु मनासा। सावन के पावन अवसर पर सोमवार को ग्राम भाटखेड़ी में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच निकली सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री शेषावतार मंदिर परिसर स्थित महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई बाबा महाकाल की शाही सवारी का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। डीजे और ढोल की धुन पर युवा युवतियां जमकर नाचे और झूमते नजर आए। वहीं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भक्ति गीतों पर आनंद लिया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा ग्राम भाटखेड़ी गूंज उठा। सवारी के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाही सवारी के दौरान गांव की गलियों में जगह-जगह धार्मिक एवं उत्सवी माहौल दिखाई दिया। युवाओं, महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह रहा। रिमझिम बारिश और भक्ति के रंग में रंगी यह शाही सवारी ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। **हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा महाकाल की शाही सवारी का पुनः मंदिर परिसर में पहुंच समापन हुआ।**
- भाटखेड़ी में रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी भाटखेड़ी में रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी जय जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर मनासा। समीप गांव भाटखेड़ी में सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच बाबा महाकाल की ऐसी भव्य शाही सवारी निकली, जिसे देख हर कोई शिवभक्ति के रंग में रंग गया। डीजे और ढोल की धुन पर झूमते इन श्रद्धालुओं का उत्साह आसमान छू रहा है!सावन के पावन सोमवार को ग्राम भाटखेड़ी के प्रसिद्ध श्री शेषावतार मंदिर से इस भव्य शाही सवारी का आगाज हुआ। जैसे ही बाबा की पालकी नगर भ्रमण पर निकली, पूरा इलाका 'हर-हर महादेव' और 'जय महाकाल' के जयकारों से गूंज उठा। आसमान से बरसती रिमझिम फुहारें भी शिवभक्तों के इस सैलाब को रोक नहीं पाईं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं... हर कोई भजनों की धुन पर थिरकता नजर आया। गांव की गलियों में जगह-जगह बाबा का स्वागत किया गया।पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद यह शाही सवारी वापस शेषावतार मंदिर पहुंची, जहाँ शंखध्वनि के साथ बाबा की अलौकिक महाआरती की गई और भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया।1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नीमच में होंगे व्यापक आयोजन नीमच। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। तिरंगा यात्रा, रैली, मैराथन, साइक्लोथॉन, बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा सजावट, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी और देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस और श्रद्धांजलि सभा होगी। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी।1
- MP मुर्दा भी शर्मा गया होगा मेरे घर की ये हालात मुझे यहां भी सुकून से नहीं जलने दिया अंतिम संस्कार के लिए चिता जल रही है ऊपर छत से पानी टपक रहा है लोग भीगते हुए खड़े हैं श्मशान की छत और व्यवस्थाएं जर्जर हालत में हैं बारिश में टेंट लगाकर किसी तरह अंतिम संस्कार करना पड़ा दाग देने वाले लोग भी परेशान सीतामऊ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलारा के ग्राम वर्दीचंद पाटीदार के निधन होने से अंतिम संस्कार में पड़े फोड़े श्मशान की बदहाली हर किसी से छुपी नहीं बारिश में टेंट लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार पंचायत के श्मशान की हालत इतनी खराब है कि बारिश के कारण परिजनों को टेंट लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा ऊपर से पानी टपकता रहा और लोग भीगते हुए दाग देने को मजबूर हुए ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान में न तो पक्की छत है न ही बैठने की व्यवस्था शायद *मुर्दा भी शर्मा गया होगा कि मेरे घर की ये हालत है ये दर्द हर किसी की जुबान पर है* ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कर के शेड बैठने की व्यवस्था और पानी की निकासी की जाए ताकि किसी और को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.! ये है बेलारा पंचायत के श्मशान की हकीकत बारिश में टेंट लगाकर अंतिम संस्कार। ऊपर से टपकता पानी क्या यही है हमारी व्यवस्था? जिम्मेदारों से निवेदन है जल्द ध्यान दें अंतिम विदाई भी सम्मान से नहीं -बेलारा श्मशान में मूलभूत सुविधाएं तक नही दागी हुए लोग परेशान। कृपया संज्ञान लें श्मशान भी रो रहा है बेलारा में श्मशान की हालत देखकर हर कोई शर्मसार प्रशासन से मांग तुरंत मरम्मत हो4
- चंदवासा में निकाली गई भोले बाबा कीशोभायात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागतधूमधाम के साथ निकलीशोभा यात्रा चंदवासा मे सावन के दुसरे सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा मे काफी सख्या मे श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई धूमधाम के साथनगर में निकाली शोभा यात्रा1
- NEWS:-रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी, डीजे-ढोल की धुन पर झूमे श्रद्धालु मनासा। सावन के पावन अवसर पर सोमवार को ग्राम भाटखेड़ी में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच निकली सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री शेषावतार मंदिर परिसर स्थित महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई बाबा महाकाल की शाही सवारी का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। डीजे और ढोल की धुन पर युवा युवतियां जमकर नाचे और झूमते नजर आए। वहीं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भक्ति गीतों पर आनंद लिया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा ग्राम भाटखेड़ी गूंज उठा। सवारी के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाही सवारी के दौरान गांव की गलियों में जगह-जगह धार्मिक एवं उत्सवी माहौल दिखाई दिया। युवाओं, महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह रहा। रिमझिम बारिश और भक्ति के रंग में रंगी यह शाही सवारी ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। **हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा महाकाल की शाही सवारी का पुनः मंदिर परिसर में पहुंच समापन हुआ।**1
- NEWS:-रतनगढ़-जाट मार्ग पर बड़ी कार्रवाई: 20.5 लाख की 4.100 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार मनासा।मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे नशाविरोधी अभियान के तहत थाना रतनगढ़ के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जाट की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मोटरसाइकिल और 4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ रंगे हाथों दबोचा है। वहीं, माल सप्लाई करने वाले दूसरे मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ज़ब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पिठ्ठू बैग से बरामद हुई अफीम मिली जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को जाट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रतनगढ़-जाट मार्ग स्थित चावण्डिया फंटे पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी की पीठ पर टंगे पिठ्ठू बैग से एक प्लास्टिक की थैली बरामद हुई, जिसकी जांच करने पर उसमें 4 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पाई गई। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी शांतिलाल (40), पिता भवाना धाकड़, निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। सप्लाई देने वाला दूसरा आरोपी भी दबोचा गया पूछताछ के दौरान शांतिलाल ने खुलासा किया कि उसने यह अफीम कैलाश (36), पिता नंदलाल धाकड़, निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़ से प्राप्त की थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को अफीम उपलब्ध कराने वाले आरोपी कैलाश को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद माल व सामग्री: * अवैध अफीम: 04 किलो 100 ग्राम (कीमत ₹20,50,000) * मोटरसाइकिल: एक काले रंग की प्लेटिना (क्रमांक RJ 09 SP 6239, कीमत ₹40,000) * मोबाइल: एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन (कीमत ₹10,000) गिरफ्तार आरोपियों के नाम: * शांतिलाल धाकड़ (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। * कैलाश धाकड़ (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। कार्रवाई करने वाली टीम इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भूरालाल भाबर (थाना प्रभारी रतनगढ़), उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर (चौकी प्रभारी जाट) और उनकी टीम की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।1