Shuru
Apke Nagar Ki App…
रणबीर गंगवा का बड़ा एक्शन। 2 ME और 2 JE चार्जशीट। Dainik news Rewari रेवाड़ी में जनता की शिकायत पर लापरवाही बरतना नगर परिषद के चार अधिकारियों को भारी पड़ गया। जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो एई और दो जेई को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। मामला कोविड काल के दौरान किए गए काम के बकाया भुगतान से जुड़ा था। शिकायत लंबे समय से लंबित थी और भुगतान नहीं होने पर मामले की सुनवाई कष्ट निवारण समिति की बैठक में हुई। मंत्री रणवीर गंगवा ने मामले में अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए चारों अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की कार्यवाही के निर्देश दिए।
Dainik news rewari
रणबीर गंगवा का बड़ा एक्शन। 2 ME और 2 JE चार्जशीट। Dainik news Rewari रेवाड़ी में जनता की शिकायत पर लापरवाही बरतना नगर परिषद के चार अधिकारियों को भारी पड़ गया। जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो एई और दो जेई को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। मामला कोविड काल के दौरान किए गए काम के बकाया भुगतान से जुड़ा था। शिकायत लंबे समय से लंबित थी और भुगतान नहीं होने पर मामले की सुनवाई कष्ट निवारण समिति की बैठक में हुई। मंत्री रणवीर गंगवा ने मामले में अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए चारों अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की कार्यवाही के निर्देश दिए।
More news from Haryana and nearby areas
- रणबीर गंगवा का बड़ा एक्शन। 2 ME और 2 JE चार्जशीट। Dainik news Rewari रेवाड़ी में जनता की शिकायत पर लापरवाही बरतना नगर परिषद के चार अधिकारियों को भारी पड़ गया। जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो एई और दो जेई को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। मामला कोविड काल के दौरान किए गए काम के बकाया भुगतान से जुड़ा था। शिकायत लंबे समय से लंबित थी और भुगतान नहीं होने पर मामले की सुनवाई कष्ट निवारण समिति की बैठक में हुई। मंत्री रणवीर गंगवा ने मामले में अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए चारों अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की कार्यवाही के निर्देश दिए।1
- car car accident mein Mare Gaye Bahu aur bete mayke Walon Ne Lagaya Ilzaam Revadi Haryana1
- तावड़ू में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, 6 एकड़ भूमि में हो रहे निर्माण को किया ध्वस्त तावडू क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की ओर से मंगलवार को कार्रवाई की गई। तावड़ू और गुढ़ी गांव में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 6 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में बने करीब 14 डीपीसी तथा कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गुढ़ी में निर्माणाधीन एक व्यक्तिगत भवन को भी तोड़ा गया। डीटीपी अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई तावड़ू बाईपास स्थित इनोवेटिव वेयरहाउस के सामने विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। वहीं दूसरी अवैध कॉलोनी तावड़ू बाईपास के पास सोहना-तावड़ू रोड पर हुई। दोनों कॉलोनियों में विकसित किए जा रहे सड़क नेटवर्क और डीपीसी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गांव गुढ़ी में निर्माणाधीन एक व्यक्तिगत भवन को ध्वस्त किया गया।2
- फरुखनगर में बाहरी पशुओं का आतंक, क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। फरुखनगर (जयप्रकाश शर्मा) क्षेत्र में लगातार विकराल रूप धारण करती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किसान क्लब गुड़गांव के चेयरमैन राव मानसिंह के नेतृत्व में स्थानीय किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा रोष जताया है। इस संदर्भ में तहसील परिसर क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम नायब तहसीलदार विनय मुदगिल को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सड़कों पर घूम रहे बाहरी व राजस्थानी नस्ल के पशुओं पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की गई। किसानों ने सड़क सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों पर बड़े सींगों वाले सांडों और बछड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों की जान को हर समय खतरा बना रहता है। सड़कों के बीचों-बीच पशुओं का कब्जा रहने से एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये पशु पंचायती जमीनों और सड़कों किनारे लगे पेड़-पौधों को नष्ट कर रहे हैं। इनके गोबर व पेशाब से जगह-जगह गंदगी फैल रही है, जिससे गंभीर बीमारियां पनपने की आशंका है। किसानों का आरोप है कि ये लोग बाहर से लाकर बीमार व अपाहिज पशुओं को यहाँ लावारिस छोड़ दिया देते हैं। स्थानीय गौशालाएं अपने क्षेत्र के पशुओं के रखरखाव में सक्षम हैं, लेकिन बाहरी पशुओं के कारण व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। क्षेत्र के लोगों की प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान कर नागरिकों को राहत दी जाए। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल, अधिवक्ता संदीप यादव, पूर्व सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच सुशील चौहान, रोहताश नंबरदार, नरेश नंबरदार, सुखबीर नंबरदार, महेंद्र यादव, उमेश तिरपड़ी, ज्ञानचंद, विनोद डिघलिया, अधिवक्ता प्रदीप यादव सहित काफी लोग मौजूद रहे।2
- किसानों की जमीन पर फर्जी बीमा कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग रफीक खान पुनहाना। तिरवाड़ा क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि करीब 25 से 30 किसानों की लगभग 254 बीघा जमीन से संबंधित बीमा वर्ष 2020 से लगातार कथित तौर पर गलत तरीके से कराया जा रहा है। किसानों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता किसानों का कहना है कि 25 सितंबर को पंचकूला से एक टीम क्षेत्र में पहुंची थी और किसानों से उनकी जमीन तथा फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली गई। किसानों के अनुसार, उन्होंने बीमा कराने से अनभिज्ञता जताई और संबंधित पट्टा व किरायेदारी दस्तावेज दिखाने की मांग की। इसके बाद मामले में कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का संदेह गहरा गया।किसानों ने आरोप लगाया कि एक आढ़ती और उससे जुड़े लोगों के नाम पर उनकी जमीन से संबंधित फसल बीमा का लाभ लिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक किसके नाम पर आवेदन हुए, किस बैंक खाते में बीमा क्लेम की राशि गई और किस आधार पर जमीन का बीमा कराया गया, इसकी जांच जरूरी है।आई शिकायत में कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। किसानों ने विभागीय पोर्टल, बीमा कंपनी के रिकॉर्ड, आवेदन, फसल विवरण, पट्टा दस्तावेज, प्रीमियम और क्लेम भुगतान का वर्षवार मिलान कराने की मांग की है।किसानों ने सीएम विंडो, कृषि विभाग और उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर मांग की है कि जांच किसी स्वतंत्र अधिकारी या अन्य जिले की टीम से कराई जाए। यदि जांच में फर्जी दस्तावेज या गलत तरीके से बीमा लाभ लेने की पुष्टि होती है तो राशि की रिकवरी के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। बाइट:- मोहम्मद साहिद किसान शिकायत करता बाइट:- नसीम शिकायत करता किसान बाइट:- खालिद हुसैन शिकायत करता किसान3
- सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद1
- महेंद्रगढ़ के जिला परिषद अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला। बोले चुनाव आयोग से फैसले सर्वसम्मती से हुए। हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज़। महेंद्रगढ़। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राकेश और अमित मिश्रा। महेंद्रगढ़ में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राकेश ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग को लेकर फैलाए जा रहे नैरेटिव पर हमला बोला। डॉ. राकेश ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष चुनाव आयोग को लेकर नकारात्मक बातें फैला रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के बयान का हवाला देते हुए बताया कि सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों ने सर्वसम्मति से लिए हैं। ऐसे में राहुल गांधी के आरोप झूठे साबित होते हैं। उन्होंने वोटों के निरीक्षण पर भी बात की। डॉ. राकेश ने बताया कि वोटों की जांच कोई नया काम नहीं है। पहले कांग्रेस सरकार के समय भी इसकी जांच हुई थी और अब भाजपा सरकार में भी पारदर्शिता से यह काम हो रहा है। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी असली वोटर वोट देने से न छूटे और किसी का नाम दो जगहों पर दर्ज न हो। आयोग इस पर मुस्तैदी से काम कर रहा है। फर्जी या गलत आईडी के सहारे कोई भी फर्जी वोट न बनाया जा सके।1
- Dainik News Rewari रेलवे स्टेशन पर रात को जब एक लड़के की बैग की चेकिंग करी तो उसके बैग में से निकला डोडा पोस्त। पूछताछ पर बताया कि उसका नाम अंकित है वह गांव पाली में रहता है। और यह चित्तौड़गढ़ से अपने गांव ले जा रहा था। *रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान करीब पौने 6 किलो डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पाली ,जिला महेंद्रगढ़ निवासी तीस वर्षीय अंकित के रूप में हुई है।*1