Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dainik News Rewari रेलवे स्टेशन पर रात को जब एक लड़के की बैग की चेकिंग करी तो उसके बैग में से निकला डोडा पोस्त। पूछताछ पर बताया कि उसका नाम अंकित है वह गांव पाली में रहता है। और यह चित्तौड़गढ़ से अपने गांव ले जा रहा था। *रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान करीब पौने 6 किलो डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पाली ,जिला महेंद्रगढ़ निवासी तीस वर्षीय अंकित के रूप में हुई है।*
Dainik news rewari
Dainik News Rewari रेलवे स्टेशन पर रात को जब एक लड़के की बैग की चेकिंग करी तो उसके बैग में से निकला डोडा पोस्त। पूछताछ पर बताया कि उसका नाम अंकित है वह गांव पाली में रहता है। और यह चित्तौड़गढ़ से अपने गांव ले जा रहा था। *रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान करीब पौने 6 किलो डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पाली ,जिला महेंद्रगढ़ निवासी तीस वर्षीय अंकित के रूप में हुई है।*
More news from Haryana and nearby areas
- रणबीर गंगवा का बड़ा एक्शन। 2 ME और 2 JE चार्जशीट। Dainik news Rewari रेवाड़ी में जनता की शिकायत पर लापरवाही बरतना नगर परिषद के चार अधिकारियों को भारी पड़ गया। जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो एई और दो जेई को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। मामला कोविड काल के दौरान किए गए काम के बकाया भुगतान से जुड़ा था। शिकायत लंबे समय से लंबित थी और भुगतान नहीं होने पर मामले की सुनवाई कष्ट निवारण समिति की बैठक में हुई। मंत्री रणवीर गंगवा ने मामले में अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए चारों अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की कार्यवाही के निर्देश दिए।1
- car car accident mein Mare Gaye Bahu aur bete mayke Walon Ne Lagaya Ilzaam Revadi Haryana1
- तावड़ू में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, 6 एकड़ भूमि में हो रहे निर्माण को किया ध्वस्त तावडू क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की ओर से मंगलवार को कार्रवाई की गई। तावड़ू और गुढ़ी गांव में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 6 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में बने करीब 14 डीपीसी तथा कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गुढ़ी में निर्माणाधीन एक व्यक्तिगत भवन को भी तोड़ा गया। डीटीपी अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई तावड़ू बाईपास स्थित इनोवेटिव वेयरहाउस के सामने विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। वहीं दूसरी अवैध कॉलोनी तावड़ू बाईपास के पास सोहना-तावड़ू रोड पर हुई। दोनों कॉलोनियों में विकसित किए जा रहे सड़क नेटवर्क और डीपीसी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गांव गुढ़ी में निर्माणाधीन एक व्यक्तिगत भवन को ध्वस्त किया गया।2
- फरुखनगर में बाहरी पशुओं का आतंक, क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। फरुखनगर (जयप्रकाश शर्मा) क्षेत्र में लगातार विकराल रूप धारण करती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किसान क्लब गुड़गांव के चेयरमैन राव मानसिंह के नेतृत्व में स्थानीय किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा रोष जताया है। इस संदर्भ में तहसील परिसर क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम नायब तहसीलदार विनय मुदगिल को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सड़कों पर घूम रहे बाहरी व राजस्थानी नस्ल के पशुओं पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की गई। किसानों ने सड़क सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों पर बड़े सींगों वाले सांडों और बछड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों की जान को हर समय खतरा बना रहता है। सड़कों के बीचों-बीच पशुओं का कब्जा रहने से एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये पशु पंचायती जमीनों और सड़कों किनारे लगे पेड़-पौधों को नष्ट कर रहे हैं। इनके गोबर व पेशाब से जगह-जगह गंदगी फैल रही है, जिससे गंभीर बीमारियां पनपने की आशंका है। किसानों का आरोप है कि ये लोग बाहर से लाकर बीमार व अपाहिज पशुओं को यहाँ लावारिस छोड़ दिया देते हैं। स्थानीय गौशालाएं अपने क्षेत्र के पशुओं के रखरखाव में सक्षम हैं, लेकिन बाहरी पशुओं के कारण व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। क्षेत्र के लोगों की प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान कर नागरिकों को राहत दी जाए। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल, अधिवक्ता संदीप यादव, पूर्व सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच सुशील चौहान, रोहताश नंबरदार, नरेश नंबरदार, सुखबीर नंबरदार, महेंद्र यादव, उमेश तिरपड़ी, ज्ञानचंद, विनोद डिघलिया, अधिवक्ता प्रदीप यादव सहित काफी लोग मौजूद रहे।2
- किसानों की जमीन पर फर्जी बीमा कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग रफीक खान पुनहाना। तिरवाड़ा क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि करीब 25 से 30 किसानों की लगभग 254 बीघा जमीन से संबंधित बीमा वर्ष 2020 से लगातार कथित तौर पर गलत तरीके से कराया जा रहा है। किसानों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता किसानों का कहना है कि 25 सितंबर को पंचकूला से एक टीम क्षेत्र में पहुंची थी और किसानों से उनकी जमीन तथा फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली गई। किसानों के अनुसार, उन्होंने बीमा कराने से अनभिज्ञता जताई और संबंधित पट्टा व किरायेदारी दस्तावेज दिखाने की मांग की। इसके बाद मामले में कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का संदेह गहरा गया।किसानों ने आरोप लगाया कि एक आढ़ती और उससे जुड़े लोगों के नाम पर उनकी जमीन से संबंधित फसल बीमा का लाभ लिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक किसके नाम पर आवेदन हुए, किस बैंक खाते में बीमा क्लेम की राशि गई और किस आधार पर जमीन का बीमा कराया गया, इसकी जांच जरूरी है।आई शिकायत में कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। किसानों ने विभागीय पोर्टल, बीमा कंपनी के रिकॉर्ड, आवेदन, फसल विवरण, पट्टा दस्तावेज, प्रीमियम और क्लेम भुगतान का वर्षवार मिलान कराने की मांग की है।किसानों ने सीएम विंडो, कृषि विभाग और उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर मांग की है कि जांच किसी स्वतंत्र अधिकारी या अन्य जिले की टीम से कराई जाए। यदि जांच में फर्जी दस्तावेज या गलत तरीके से बीमा लाभ लेने की पुष्टि होती है तो राशि की रिकवरी के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। बाइट:- मोहम्मद साहिद किसान शिकायत करता बाइट:- नसीम शिकायत करता किसान बाइट:- खालिद हुसैन शिकायत करता किसान3
- सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद1
- पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से किया संवाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को लेकर की अहम बैठक लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का लिया जायजा, प्रबुद्ध नागरिकों से भी किया संवाद गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 सितंबर । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने आज गुरुग्राम का दौरा कर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के कल्याण तथा आमजन के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों तथा गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया। नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन गुरुग्राम पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल का पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 की नवनिर्मित इमारत का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम श्री शिबास कबिराज सहित सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक ने नवनिर्मित थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिसिंग से संबंधित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मीडिया प्रतिनिधियों से किया संवाद उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत पुलिस महानिदेशक ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने मीडिया के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मीडिया एवं आमजन के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया तथा पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से किया संवाद इसके बाद पुलिस महानिदेशक पुलिस लाइन्स, गुरुग्राम पहुंचे, जहां कम्युनिटी हॉल में आयोजित वेलफेयर मीटिंग के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों, कल्याण, सुविधाओं तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी मुलाकात की और उनकी अपेक्षाओं एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने HPHC गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों के परिवारों से बातचीत करते हुए पुलिस बल के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण को भी महत्वपूर्ण बताया। लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का लिया जायजा पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों द्वारा विशेष डेमो प्रस्तुत किया गया। पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न कंपनियों की तैयारियों, अनुशासन एवं कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। इस प्रदर्शन में ईस्ट, वेस्ट, साउथ, मानेसर, मुख्यालय तथा महिला लॉ एंड ऑर्डर कंपनी के जवानों ने भाग लिया। डेमो के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैयारियों एवं समन्वय का प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर अहम बैठक इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक ने कमिश्नरेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस आयुक्त, सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गुरुग्राम की वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग, बेहतर समन्वय तथा नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं संवेदनशील निवारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रबुद्ध नागरिकों से भी किया संवाद पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक पुलिस टावर में गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भी संवाद किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा तथा पुलिस-जनसहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। श्री अजय सिंघल ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल पुलिस बल के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता से भी मजबूत होती है। उन्होंने पुलिस एवं समाज के बीच निरंतर संवाद और विश्वास को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर पुलिस महानिदेशक का गुरुग्राम दौरा पुलिसिंग के विभिन्न आयामों की समीक्षा एवं जमीनी स्तर पर संवाद को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ हुए संवाद का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाना रहा।गुरुग्राम पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक के दौरे के दौरान निर्धारित सभी कार्यक्रमों का सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया।1
- Dainik News Rewari रेलवे स्टेशन पर रात को जब एक लड़के की बैग की चेकिंग करी तो उसके बैग में से निकला डोडा पोस्त। पूछताछ पर बताया कि उसका नाम अंकित है वह गांव पाली में रहता है। और यह चित्तौड़गढ़ से अपने गांव ले जा रहा था। *रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान करीब पौने 6 किलो डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पाली ,जिला महेंद्रगढ़ निवासी तीस वर्षीय अंकित के रूप में हुई है।*1