logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौरीबाजार में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा लवकनी गांव पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने की वार्ता, निष्पक्ष जांच का भरोसा; पत्थरबाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई देवरिया। थाना गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम लवकनी में सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। प्रशासनिक पहल के बाद संबंधित पक्ष ने सम्मानपूर्वक अंबेडकर प्रतिमा को उक्त स्थान से हटा लिया। प्रशासन और पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की संयुक्त प्रशासनिक एवं पुलिस टीम द्वारा निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाद के दौरान अराजकता फैलाने और पत्थरबाजी करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दोहराया कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

2 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गौरीबाजार में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा लवकनी गांव पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने की वार्ता, निष्पक्ष जांच का भरोसा; पत्थरबाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई देवरिया। थाना गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम लवकनी में सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। प्रशासनिक पहल के बाद संबंधित पक्ष ने सम्मानपूर्वक अंबेडकर प्रतिमा को उक्त स्थान से हटा लिया। प्रशासन और पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की संयुक्त प्रशासनिक एवं पुलिस टीम द्वारा निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाद के दौरान अराजकता फैलाने और पत्थरबाजी करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दोहराया कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरकारी भूमि पर प्रतिमा रखे जाने को लेकर बवाल पुलिस कार्यवाही में जुटी जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार अंतर्गत ग्राम लवकनी में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिना अनुमति सरकारी खलिहान की भूमि पर अंबेडकर जी की मूर्ति रखवाने का मामला सामने आया। इस सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा था और जिन लोगों द्वारा मूर्ति रखवाया गया उनसे संवाद किया जा रहा था। जिनके द्वारा मूर्ति रखवायी गयी थी उनके द्वारा सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति वहां से हटाने को तैयार हो गये। मूर्ति हटाते वक्त वहीं पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया। ईंट और पत्थर से किये गये इस हमले में मौके पर मौजूद प्रशासन व पुलिस के कर्मचारीगण को चोट आयी है। सभी के सुरक्षार्थ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति उक्त स्थान से हटाया गया है। जिन लोगों द्वारा पत्थरबाजी किया गया है, उनके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जायेगा। साथ-साथ जो भी विभागीय कमी हुई है, उसकी जांच करके जो दोषी कर्मचारी हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ........जिलाधिकारी देवरिया श्री मधुसूदन हुल्गी के साथ पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर की बाइट।
    1
    सरकारी भूमि पर प्रतिमा रखे जाने को लेकर बवाल पुलिस कार्यवाही में जुटी
जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार अंतर्गत ग्राम लवकनी में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिना अनुमति सरकारी खलिहान की भूमि पर अंबेडकर जी की मूर्ति रखवाने का मामला सामने आया। इस सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा था और जिन लोगों द्वारा मूर्ति रखवाया गया उनसे संवाद किया जा रहा था। जिनके द्वारा मूर्ति रखवायी गयी थी उनके द्वारा सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति वहां से हटाने को तैयार हो गये। मूर्ति हटाते वक्त वहीं पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया। ईंट और पत्थर से किये गये इस हमले में मौके पर मौजूद प्रशासन व पुलिस के कर्मचारीगण को चोट आयी है। सभी के सुरक्षार्थ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति उक्त स्थान से हटाया गया है। जिन लोगों द्वारा पत्थरबाजी किया गया है, उनके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जायेगा। साथ-साथ जो भी विभागीय कमी हुई है, उसकी जांच करके जो दोषी कर्मचारी हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
........जिलाधिकारी देवरिया श्री मधुसूदन हुल्गी के साथ पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर की बाइट।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • देवरिया के रुद्रपुर के दूधेश्वर नाथ मंदिर छोटी काशी के नाम से जाना जाता है देवरिया श्रावण मास को लेकर छोटी काशी बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूर्ण, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार नगर पंचायत रुद्रपुर देवरिया। श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत रुद्रपुर की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगर पंचायत रुद्रपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    2
    देवरिया के रुद्रपुर के दूधेश्वर नाथ मंदिर छोटी काशी के नाम से जाना जाता है
देवरिया श्रावण मास को लेकर छोटी काशी बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूर्ण, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार नगर पंचायत रुद्रपुर
देवरिया। श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत रुद्रपुर की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
नगर पंचायत रुद्रपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत नशे के धूत में बेटे ने मां की हत्या सालेपुर क्षेत्र अंतर्गत नशे के धूत में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार
    1
    सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत नशे के धूत में बेटे ने मां की हत्या
सालेपुर क्षेत्र अंतर्गत नशे के धूत में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भारत समाचार के स्टूडियो में डिबेट के दौरान दलितों का वोट प्रतिशत कितना है दलित किधर जाएगा सुनिए भारत समाचार के नेशनल हेडVirendra Singh से सुनिए,दलित वोट और ताला चाभी वाली कहानी,यूपी का सबसे कठिन चुनाव
    1
    भारत समाचार के स्टूडियो में डिबेट के दौरान दलितों का वोट प्रतिशत कितना है दलित किधर जाएगा सुनिए भारत समाचार के नेशनल हेडVirendra Singh से सुनिए,दलित वोट और ताला चाभी वाली कहानी,यूपी का सबसे कठिन चुनाव
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    14 hrs ago
  • कुशीनगर में मिला 'नागलोक'! एक घर से निकले 28 कोबरा के बच्चे, मचा हड़कंप
    1
    कुशीनगर में मिला 'नागलोक'! एक घर से निकले 28 कोबरा के बच्चे, मचा हड़कंप
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गौरीबाजार में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा लवकनी गांव पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने की वार्ता, निष्पक्ष जांच का भरोसा; पत्थरबाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई देवरिया। थाना गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम लवकनी में सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। प्रशासनिक पहल के बाद संबंधित पक्ष ने सम्मानपूर्वक अंबेडकर प्रतिमा को उक्त स्थान से हटा लिया। प्रशासन और पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की संयुक्त प्रशासनिक एवं पुलिस टीम द्वारा निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाद के दौरान अराजकता फैलाने और पत्थरबाजी करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दोहराया कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    गौरीबाजार में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा
लवकनी गांव पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने की वार्ता, निष्पक्ष जांच का भरोसा; पत्थरबाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
देवरिया। थाना गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम लवकनी में सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया।
प्रशासनिक पहल के बाद संबंधित पक्ष ने सम्मानपूर्वक अंबेडकर प्रतिमा को उक्त स्थान से हटा लिया। प्रशासन और पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की संयुक्त प्रशासनिक एवं पुलिस टीम द्वारा निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाद के दौरान अराजकता फैलाने और पत्थरबाजी करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने दोहराया कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.