विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने उठाई आवाज चाचरिया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने चाचरिया चौकी पहुंचकर सुशीला लक्ष्मण फ्यूल नायरा पेट्रोल पंप की नियमानुसार जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने बताया कि पेट्रोल पंप हायर सेकेंडरी एवं प्राइमरी स्कूल परिसर के सामने संचालित है, जहां 1200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। युवाओं ने प्रशासन से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरानी, कड़वाज़ीरा, कड़ाईपानी, कामोद, भामपुरा, रामगड़ी, हिंदली, रामकोला, शिवन्या एवं खुर्माबाद सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं ने स्पष्ट किया कि मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने उठाई आवाज चाचरिया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने चाचरिया चौकी पहुंचकर सुशीला लक्ष्मण फ्यूल नायरा पेट्रोल पंप की नियमानुसार जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने बताया कि पेट्रोल पंप हायर सेकेंडरी एवं प्राइमरी स्कूल परिसर के सामने संचालित है, जहां 1200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। युवाओं ने प्रशासन से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरानी, कड़वाज़ीरा, कड़ाईपानी, कामोद, भामपुरा, रामगड़ी, हिंदली, रामकोला, शिवन्या एवं खुर्माबाद सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं ने स्पष्ट किया कि मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए है।
- निहाली क्षेत्र में दो तेंदुओं की हलचल से ग्रामीणों में दहशत एक माह से लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर रेस्क्यू करने की मांग की जुलवानिया। राजपुर तहसील के जुलवानिया नगर के समीप ग्राम निहाली एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले करीब एक माह से दो तेंदुओं की लगातार हलचल से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए आए दिन खेतों एवं गांव के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते किसान कृषि कार्य करने और पशुओं को चराने के लिए ले जाने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में फसल की निदाई, खाद एवं बीज डालने सहित अन्य कृषि कार्य चल रहे हैं। तेंदुओं की मौजूदगी के कारण किसान खेतों में जाने से भयभीत हैं। यदि समय पर कृषि कार्य नहीं किए गए तो फसल प्रभावित होने के साथ किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिला वन विभाग अधिकारी (डीएफओ) को आवेदन देकर ग्राम निहाली एवं नसरी क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरे लगाने तथा तेंदुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तेंदुओं की आवाजाही से ग्रामीणों, किसानों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में टीम भेजकर तेंदुओं की निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की भी मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, कलेक्टर बड़वानी, पुलिस अधीक्षक बड़वानी एवं एसडीएम राजपुर को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई कर जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- सुबह 4:00 बजे ताला तोड़कर 35000 से 40000 की सिगरेट और गले में से नगद पैसे तोड़के ले गए बजरंग किराना पर चोरी की खबर चोरों द्वारा 5 मिनट में तालिब तोड़ दिए और अंदर जाकर अंदर जाकर सिगरेट के काम से कम 35000 से ज्यादा अपने साथ ले गए इस घटना से जनता में रोज है और पुलिस विभाग छोड़ोगे सर्चिंग कर रही है पुलिस चौकी प्रभारी परवल कृष्णा मिश्रा सर ने बताया कि हम चोरों की तलाश कर रहे हैं आसपास के क्षेत्र में और अग्रिम कार्यालय3
- 70 साल का इंतजार खत्म… अब पटरियों पर दौड़ेगा विकास आदिवासी अंचल के सपने को भाजपा सरकार ने किया साकार, 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा का शुभारंभ धार। आजादी के सात दशक बाद धार जिले के आदिवासी अंचल के लिए वह ऐतिहासिक क्षण आने जा रहा है, जिसका इंतजार पीढ़ियों से किया जा रहा था। भाजपा सरकार के प्रयासों से धार जिले को रेल सुविधा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही जिले के आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। रेल के रूप में जिले को मिलने वाली यह सौगात केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, व्यापार और बेहतर अवसरों के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। रेल सुविधा से गरीब, मध्यमवर्गीय और आदिवासी परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों और युवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी देंगे रेल सौगात की सौगात धार जिले के लिए इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। टांडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहेंगी। आज रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने वीडियो जारी कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया। आदिवासी अंचल में विकास की नई पटरी लंबे समय से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे धार जिले के लिए यह उपलब्धि विकास की नई दिशा का संकेत है। रेल आने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने, रोजगार के अवसर पैदा होने और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। आदिवासी अंचल में रेल की सीटी केवल ट्रेन के आगमन की आवाज नहीं होगी, बल्कि यह तरक्की, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद की आवाज बनेगी। भाजपा सरकार की विकास नीति के तहत धार जिले को मिली यह रेल सौगात आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।1
- पूर्व सरपंच के अचानक निधन से सावरियापानी में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में उमड़ी 5 हजार से अधिक लोगों की भीड़1
- गणेश उत्सव को आपसी सौहार्द से मनाए जाने हेतु MLA बर्डे ने समिति सदस्यों से की चर्चा, पानसेमल। गणेश उत्सव को आपसी सौहार्द के साथ संपन्न किये जाने हेतु समिति सदस्यों के साथ विधायक श्याम बर्डे ने बैठक की।उपस्थित सदस्यों से आवश्यक चर्चा की एवं 17 सितम्बर को सामूहिक महाआरती करने का आव्हान भी किया।1
- *सावित्री ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आदिवासी अंचल में रेल कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार* *आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल,* *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने टांडा रोड स्टेशन के ऐतिहासिक समारोह में किया आमंत्रित* *सावित्री ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आदिवासी अंचल में रेल कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार* *आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल,* *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने टांडा रोड स्टेशन के ऐतिहासिक समारोह में किया आमंत्रित* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज। धार लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण आने वाला है। आजादी के बाद पहली बार धार जिले के आदिवासी अंचल में रेल सुविधा पहुंचने जा रही है। छोटा उदयपुर–धार रेल परियोजना के अंतर्गत टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक नई रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर टांडा रोड रेलवे स्टेशन से बड़ोदरा (प्रतापनगर) के बीच नई ट्रेन सेवा प्रारंभ की जाएगी। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जी को भेजे गए आमंत्रण पत्र में इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि 8 सितंबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बड़ोदरा में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी अवसर पर टांडा रोड स्टेशन से नई ट्रेन सेवा तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चार मालगाड़ियों का शुभारंभ भी किया जाएगा। *श्रीमती सावित्री ठाकुर जी वर्ष 2014 में अपने प्रथम कार्यकाल में सांसद निर्वाचित होने के समय से ही धार लोकसभा क्षेत्र को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रही हैं। उन्होंने समय-समय पर केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के समक्ष क्षेत्र की रेल संबंधी आवश्यकताओं को मजबूती से रखा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रेल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दिलाने का सतत प्रयास किया जाता रहा है।* आज उनके वर्षों के निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है। गंधवानी विधानसभा के टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक रेल का पहुंचना केवल आवागमन का साधन उपलब्ध होना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक विकास के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ ही बड़ोदरा–रतलाम 4-लेन रेल परियोजना को स्वीकृति तथा रेल, सड़क, परिवहन एवं राज्य सरकार की ₹35,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण से पश्चिमी मध्यप्रदेश और धार क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुराना रेल का सपना अब साकार हो रहा है। शीघ्र ही टांडा रोड रेलवे स्टेशन से धार नगर के रेलवे स्टेशन का कार्य भी पूर्ण होगा। यह उपलब्धि क्षेत्र के विकास के नए युग का शुभारंभ है।3
- विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने उठाई आवाज चाचरिया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने चाचरिया चौकी पहुंचकर सुशीला लक्ष्मण फ्यूल नायरा पेट्रोल पंप की नियमानुसार जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने बताया कि पेट्रोल पंप हायर सेकेंडरी एवं प्राइमरी स्कूल परिसर के सामने संचालित है, जहां 1200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। युवाओं ने प्रशासन से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरानी, कड़वाज़ीरा, कड़ाईपानी, कामोद, भामपुरा, रामगड़ी, हिंदली, रामकोला, शिवन्या एवं खुर्माबाद सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं ने स्पष्ट किया कि मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए है।1