logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

70 साल का इंतजार खत्म… अब पटरियों पर दौड़ेगा विकास आदिवासी अंचल के सपने को भाजपा सरकार ने किया साकार, 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा का शुभारंभ धार। आजादी के सात दशक बाद धार जिले के आदिवासी अंचल के लिए वह ऐतिहासिक क्षण आने जा रहा है, जिसका इंतजार पीढ़ियों से किया जा रहा था। भाजपा सरकार के प्रयासों से धार जिले को रेल सुविधा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही जिले के आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। रेल के रूप में जिले को मिलने वाली यह सौगात केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, व्यापार और बेहतर अवसरों के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। रेल सुविधा से गरीब, मध्यमवर्गीय और आदिवासी परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों और युवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी देंगे रेल सौगात की सौगात धार जिले के लिए इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। टांडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहेंगी। आज रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने वीडियो जारी कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया। आदिवासी अंचल में विकास की नई पटरी लंबे समय से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे धार जिले के लिए यह उपलब्धि विकास की नई दिशा का संकेत है। रेल आने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने, रोजगार के अवसर पैदा होने और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। आदिवासी अंचल में रेल की सीटी केवल ट्रेन के आगमन की आवाज नहीं होगी, बल्कि यह तरक्की, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद की आवाज बनेगी। भाजपा सरकार की विकास नीति के तहत धार जिले को मिली यह रेल सौगात आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

5 hrs ago
user_MP 11 NEWS
MP 11 NEWS
Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

70 साल का इंतजार खत्म… अब पटरियों पर दौड़ेगा विकास आदिवासी अंचल के सपने को भाजपा सरकार ने किया साकार, 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा का शुभारंभ धार। आजादी के सात दशक बाद धार जिले के आदिवासी अंचल के लिए वह ऐतिहासिक क्षण आने जा रहा है, जिसका इंतजार पीढ़ियों से किया जा रहा था। भाजपा सरकार के प्रयासों से धार जिले को रेल सुविधा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही जिले के आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। रेल के रूप में जिले को मिलने वाली यह सौगात केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, व्यापार और बेहतर अवसरों के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। रेल सुविधा से गरीब, मध्यमवर्गीय और आदिवासी परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों और युवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी देंगे रेल सौगात की सौगात धार जिले के लिए इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। टांडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहेंगी। आज रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने वीडियो जारी कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया। आदिवासी अंचल में विकास की नई पटरी लंबे समय से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे धार जिले के लिए यह उपलब्धि विकास की नई दिशा का संकेत है। रेल आने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने, रोजगार के अवसर पैदा होने और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। आदिवासी अंचल में रेल की सीटी केवल ट्रेन के आगमन की आवाज नहीं होगी, बल्कि यह तरक्की, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद की आवाज बनेगी। भाजपा सरकार की विकास नीति के तहत धार जिले को मिली यह रेल सौगात आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 70 साल का इंतजार खत्म… अब पटरियों पर दौड़ेगा विकास आदिवासी अंचल के सपने को भाजपा सरकार ने किया साकार, 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा का शुभारंभ धार। आजादी के सात दशक बाद धार जिले के आदिवासी अंचल के लिए वह ऐतिहासिक क्षण आने जा रहा है, जिसका इंतजार पीढ़ियों से किया जा रहा था। भाजपा सरकार के प्रयासों से धार जिले को रेल सुविधा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही जिले के आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। रेल के रूप में जिले को मिलने वाली यह सौगात केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, व्यापार और बेहतर अवसरों के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। रेल सुविधा से गरीब, मध्यमवर्गीय और आदिवासी परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों और युवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी देंगे रेल सौगात की सौगात धार जिले के लिए इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। टांडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहेंगी। आज रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने वीडियो जारी कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया। आदिवासी अंचल में विकास की नई पटरी लंबे समय से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे धार जिले के लिए यह उपलब्धि विकास की नई दिशा का संकेत है। रेल आने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने, रोजगार के अवसर पैदा होने और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। आदिवासी अंचल में रेल की सीटी केवल ट्रेन के आगमन की आवाज नहीं होगी, बल्कि यह तरक्की, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद की आवाज बनेगी। भाजपा सरकार की विकास नीति के तहत धार जिले को मिली यह रेल सौगात आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
    1
    70 साल का इंतजार खत्म… अब पटरियों पर दौड़ेगा विकास
आदिवासी अंचल के सपने को भाजपा सरकार ने किया साकार, 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा का शुभारंभ
धार। आजादी के सात दशक बाद धार जिले के आदिवासी अंचल के लिए वह ऐतिहासिक क्षण आने जा रहा है, जिसका इंतजार पीढ़ियों से किया जा रहा था। भाजपा सरकार के प्रयासों से धार जिले को रेल सुविधा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी 8 सितंबर से टांडा रोड–प्रतापनगर ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही जिले के आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
रेल के रूप में जिले को मिलने वाली यह सौगात केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, व्यापार और बेहतर अवसरों के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। रेल सुविधा से गरीब, मध्यमवर्गीय और आदिवासी परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों और युवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी देंगे रेल सौगात की सौगात
धार जिले के लिए इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। टांडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहेंगी।
आज रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने वीडियो जारी कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया।
आदिवासी अंचल में विकास की नई पटरी
लंबे समय से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे धार जिले के लिए यह उपलब्धि विकास की नई दिशा का संकेत है। रेल आने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने, रोजगार के अवसर पैदा होने और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
आदिवासी अंचल में रेल की सीटी केवल ट्रेन के आगमन की आवाज नहीं होगी, बल्कि यह तरक्की, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद की आवाज बनेगी।
भाजपा सरकार की विकास नीति के तहत धार जिले को मिली यह रेल सौगात आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पूर्व सरपंच के अचानक निधन से सावरियापानी में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में उमड़ी 5 हजार से अधिक लोगों की भीड़
    1
    पूर्व सरपंच के अचानक निधन से सावरियापानी में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में उमड़ी 5 हजार से अधिक लोगों की भीड़
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश का सबसे फेमस डीजे एसआरएस सांवरिया डीजे छोटा उदयपुर में फूल तबाही छोटा उदयपुर में तारीख 5 9 2026 को फुल तबाही मध्य प्रदेश का फेमस डीजे श्री सांवरिया डीजे
    1
    मध्य प्रदेश का सबसे फेमस डीजे एसआरएस सांवरिया डीजे छोटा उदयपुर में फूल तबाही
छोटा उदयपुर में तारीख 5 9 2026 को फुल तबाही मध्य प्रदेश का फेमस डीजे श्री सांवरिया डीजे
    user_Mukesh Dudwe
    Mukesh Dudwe
    जोबट, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • निहाली क्षेत्र में दो तेंदुओं की हलचल से ग्रामीणों में दहशत एक माह से लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर रेस्क्यू करने की मांग की जुलवानिया। राजपुर तहसील के जुलवानिया नगर के समीप ग्राम निहाली एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले करीब एक माह से दो तेंदुओं की लगातार हलचल से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए आए दिन खेतों एवं गांव के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते किसान कृषि कार्य करने और पशुओं को चराने के लिए ले जाने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में फसल की निदाई, खाद एवं बीज डालने सहित अन्य कृषि कार्य चल रहे हैं। तेंदुओं की मौजूदगी के कारण किसान खेतों में जाने से भयभीत हैं। यदि समय पर कृषि कार्य नहीं किए गए तो फसल प्रभावित होने के साथ किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिला वन विभाग अधिकारी (डीएफओ) को आवेदन देकर ग्राम निहाली एवं नसरी क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरे लगाने तथा तेंदुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तेंदुओं की आवाजाही से ग्रामीणों, किसानों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में टीम भेजकर तेंदुओं की निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की भी मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, कलेक्टर बड़वानी, पुलिस अधीक्षक बड़वानी एवं एसडीएम राजपुर को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई कर जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    निहाली क्षेत्र में दो तेंदुओं की हलचल से ग्रामीणों में दहशत

एक माह से लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर रेस्क्यू करने की मांग की

जुलवानिया। राजपुर तहसील के जुलवानिया नगर के समीप ग्राम निहाली एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले करीब एक माह से दो तेंदुओं की लगातार हलचल से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए आए दिन खेतों एवं गांव के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते किसान कृषि कार्य करने और पशुओं को चराने के लिए ले जाने में भी डर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में फसल की निदाई, खाद एवं बीज डालने सहित अन्य कृषि कार्य चल रहे हैं। तेंदुओं की मौजूदगी के कारण किसान खेतों में जाने से भयभीत हैं। यदि समय पर कृषि कार्य नहीं किए गए तो फसल प्रभावित होने के साथ किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है।

ग्रामीणों ने जिला वन विभाग अधिकारी (डीएफओ) को आवेदन देकर ग्राम निहाली एवं नसरी क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरे लगाने तथा तेंदुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तेंदुओं की आवाजाही से ग्रामीणों, किसानों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में टीम भेजकर तेंदुओं की निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की भी मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, कलेक्टर बड़वानी, पुलिस अधीक्षक बड़वानी एवं एसडीएम राजपुर को भी भेजी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई कर जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित* *आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित* इमरान खत्री अलीराजपुर आम आदमी पार्टी, जिला आलीराजपुर की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सुरेन्द्र उद्यान, आलीराजपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से धार जोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री रालू निनामा जी, प्रदेश यूथ सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आलीराजपुर राकेश जमरा जी, प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप सिंह भूरिया जी, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष इमरान खत्री जी, एसटी विंग जिलाध्यक्ष हीरालाल पटेल जी, किसान विंग जिलाध्यक्ष दशरथ चौहान जी, जिला सचिव भीमसिंह चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश डावर जी, यूथ विंग जिला सचिव संजय भूरिया जी, सुनील तोमर जी, करण सिंह अवास्या,एवं पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई नए युवाओं ने भी आम आदमी पार्टी के विचारों को समझा और पार्टी रीति नीति को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
    2
    *आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित*
*आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित*
इमरान खत्री
अलीराजपुर
आम आदमी पार्टी, जिला आलीराजपुर की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सुरेन्द्र उद्यान, आलीराजपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से धार जोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री  रालू निनामा जी, प्रदेश यूथ सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आलीराजपुर राकेश जमरा जी, प्रदेश संयुक्त सचिव  दिलीप सिंह भूरिया जी, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष  इमरान खत्री जी, एसटी विंग जिलाध्यक्ष  हीरालाल पटेल जी, किसान विंग जिलाध्यक्ष दशरथ चौहान जी, जिला सचिव  भीमसिंह चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश डावर जी, यूथ विंग जिला सचिव संजय भूरिया जी, सुनील तोमर जी, करण सिंह अवास्या,एवं पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कई नए युवाओं ने भी आम आदमी पार्टी के विचारों को समझा और पार्टी रीति नीति को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_इमरान खत्री
    इमरान खत्री
    अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुबह 4:00 बजे ताला तोड़कर 35000 से 40000 की सिगरेट और गले में से नगद पैसे तोड़के ले गए बजरंग किराना पर चोरी की खबर चोरों द्वारा 5 मिनट में तालिब तोड़ दिए और अंदर जाकर अंदर जाकर सिगरेट के काम से कम 35000 से ज्यादा अपने साथ ले गए इस घटना से जनता में रोज है और पुलिस विभाग छोड़ोगे सर्चिंग कर रही है पुलिस चौकी प्रभारी परवल कृष्णा मिश्रा सर ने बताया कि हम चोरों की तलाश कर रहे हैं आसपास के क्षेत्र में और अग्रिम कार्यालय
    3
    सुबह 4:00 बजे ताला तोड़कर 35000 से 40000 की सिगरेट और गले में से नगद पैसे तोड़के ले गए
बजरंग किराना पर चोरी की खबर चोरों द्वारा 5 मिनट में तालिब तोड़ दिए और अंदर जाकर अंदर जाकर सिगरेट के काम से कम 35000 से ज्यादा अपने साथ ले गए इस घटना से जनता में रोज है और पुलिस विभाग छोड़ोगे सर्चिंग कर रही है पुलिस चौकी प्रभारी परवल कृष्णा मिश्रा सर ने बताया कि हम चोरों की तलाश कर रहे हैं आसपास के क्षेत्र में और अग्रिम कार्यालय
    user_डॉ मयंक बैरागी
    डॉ मयंक बैरागी
    Pain Management Doctor धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने उठाई आवाज चाचरिया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने चाचरिया चौकी पहुंचकर सुशीला लक्ष्मण फ्यूल नायरा पेट्रोल पंप की नियमानुसार जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने बताया कि पेट्रोल पंप हायर सेकेंडरी एवं प्राइमरी स्कूल परिसर के सामने संचालित है, जहां 1200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। युवाओं ने प्रशासन से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरानी, कड़वाज़ीरा, कड़ाईपानी, कामोद, भामपुरा, रामगड़ी, हिंदली, रामकोला, शिवन्या एवं खुर्माबाद सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं ने स्पष्ट किया कि मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए है।
    1
    विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने उठाई आवाज

चाचरिया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक युवाओं ने चाचरिया चौकी पहुंचकर सुशीला लक्ष्मण फ्यूल नायरा पेट्रोल पंप की नियमानुसार जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

युवाओं ने बताया कि पेट्रोल पंप हायर सेकेंडरी एवं प्राइमरी स्कूल परिसर के सामने संचालित है, जहां 1200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। युवाओं ने प्रशासन से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरानी, कड़वाज़ीरा, कड़ाईपानी, कामोद, भामपुरा, रामगड़ी, हिंदली, रामकोला, शिवन्या एवं खुर्माबाद सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं ने स्पष्ट किया कि मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.