Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी जिले के नरवर में स्थित सामुदायिक अंबेडकर भवन में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करैरा विधायक रमेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जन चौपाल के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र व प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने की बात पर भी विशेष जोर दिया।
Anil Bhargava
शिवपुरी जिले के नरवर में स्थित सामुदायिक अंबेडकर भवन में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करैरा विधायक रमेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जन चौपाल के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र व प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने की बात पर भी विशेष जोर दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवपुरी जिले के नरवर में स्थित सामुदायिक अंबेडकर भवन में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करैरा विधायक रमेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जन चौपाल के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र व प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने की बात पर भी विशेष जोर दिया।1
- ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने ग्राम लोडी स्थित पार्वती नदी में चल रहे अवैध रेत खनन पर शिकंजा कसते हुए माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसडीएम राजीव समाधिया और नायब तहसीलदार हरनाम सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान, नदी से अवैध रूप से रेत निकालने के लिए लगाई गई पनडुब्बी मशीन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही, रेत के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले डंपरों और अन्य वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए नदी तक पहुंचने वाले मार्ग को जेसीबी की मदद से काटकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बरसात के मौसम में नदियों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन के इस कदम को माफियाओं के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है, हालांकि अब यह देखना होगा कि इस अभियान का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है।2
- शिवपुरी के सतनवाड़ा कलां में 'नेकी कर दरिया में डाल' वाली कहावत सच साबित हुई है, जहां लोगों को मुफ्त पानी पिलाने वाले एक किसान को बिजली का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया है। सतनवाड़ा कलां निवासी किसान हरिवल्लभ धाकड़ ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट के दौरान उन्होंने अपने निजी कृषि विद्युत कनेक्शन से गांव के लोगों को निःशुल्क पानी उपलब्ध कराया था, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग ने उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने किसान के खिलाफ 1 लाख 82 हजार 716 रुपए का विद्युत प्रकरण बना दिया। हरिवल्लभ धाकड़ ने इस कार्रवाई को निरस्त करने और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी किसान का समर्थन करते हुए कहा कि गांव के कई परिवार हरिवल्लभ धाकड़ के ही बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं।3
- मध्य प्रदेश के दिनारा में नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना दिनारा के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने नशा न करने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं थनरा चौकी प्रभारी अनुराधा सिंह ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशे के खिलाफ केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जन जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। थनरा चौकी प्रभारी अनुराधा सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराई से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। दिनारा पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जनभागीदारी से लगातार चलता रहेगा और इसके माध्यम से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गौशाला में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गौशाला में गौवंश की मौतों, अत्यधिक गंदगी और प्रशासन की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस पूरी बदहाली पर गहरा रोष जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।2
- मध्य प्रदेश पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत दिनारा थाना परिसर में एक नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। दिनारा थाना पुलिस ने इस अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ ली और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।1
- भितरवार में विकास के दावों के बीच जर्जर सड़कों की बदहाली अब मासूम स्कूली बच्चों की जान पर भारी पड़ने लगी है। बुधवार सुबह संदीपनी सीएम राइज स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं से भरी एक टमटम (ई-रिक्शा) सड़क के गहरे गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि टमटम की रफ्तार कम थी, जिससे एक बहुत बड़ा और भयावह हादसा होने से टल गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आस-पास के राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में चालक और आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को अंदरूनी व बाहरी चोटें आई हैं, और पलटने के कारण बच्चों के स्कूल बैग तथा कीमती किताबें तक फट गईं। डरे-सहमे बच्चे सड़क पर रोते हुए नजर आए। इस हादसे को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे और मिट्टी का कटाव हो चुका है, जिससे आए दिन दोपहिया और तिपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के पालक और संदीपनी सीएम राइज स्कूल की प्राचार्य जयमन्ती मिंज ने गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की है। पालकों और प्राचार्य ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पक्की सड़क बनने में जो समय लगेगा, तब तक बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और सड़क के जानलेवा गड्ढों को मुरम डालकर तुरंत समतल किया जाए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने विभागीय इंजीनियरों के साथ इस जर्जर सड़क का मौका मुआयना किया था और जल्द ही नई तथा पक्की सड़क बनवाने का भरोसा दिया था। लेकिन धरातल की हकीकत यह है कि अध्यक्ष के आश्वासन के बाद भी तात्कालिक रूप से सड़क को सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया गया, जिसका खामियाजा आज इन मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा। अभिभावकों का कहना है कि पक्की सड़क जब बनेगी तब बनेगी, लेकिन तब तक बच्चों को इस खतरे से बचाने के लिए प्रशासन को तुरंत कदम उठाने होंगे।1