Shuru
Apke Nagar Ki App…
करौली पालना गृह में मिली नवजात बालिका घंटी बजने पर कर्मचारियों ने संभाला डॉक्टरों ने बालिका को पूर्ण स्वस्थ बताया राजकीय अस्पताल किशोर गृह परिसर स्थित पालना गृह में सोमवार सुबह एक नवजात बालिका को कोई छोड़ गया पुलिस बच्ची के मां-बाप की तलाश में
मनोज तिवाड़ी
करौली पालना गृह में मिली नवजात बालिका घंटी बजने पर कर्मचारियों ने संभाला डॉक्टरों ने बालिका को पूर्ण स्वस्थ बताया राजकीय अस्पताल किशोर गृह परिसर स्थित पालना गृह में सोमवार सुबह एक नवजात बालिका को कोई छोड़ गया पुलिस बच्ची के मां-बाप की तलाश में
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।1
- जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।2
- गंगापुर सिटी। प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में अतिक्रमणों का चिन्हिकरण कर लाल निशान लगाए गए। अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई और यह दोपहर करीब 1:30 बजे तक चला। नगर परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित किया। गौरतलब है कि इससे पहले प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। उस दौरान व्यापारियों ने मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। दुकानदारों का कहना था कि जेसीबी से वर्षों पुराने चबूतरे तोड़ दिए गए, जबकि ये लंबे समय से बने थे और व्यापार संचालन के लिए जरूरी थे। चबूतरे हटने से दुकानों के सामने ग्राहकों के खड़े होने, माल रखने और आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए कारोबार प्रभावित होने की बात भी कही थी। विरोध के बाद सोमवार को एडीएम सुदर्शनसिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की मौजूदगी में दुकानदार-व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अपनी आपत्तियां रखीं। वहीं प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में अव्यवस्था फैल रही है। आपात स्थिति में दमकल और एंबुलेंस तक रास्ता नहीं मिल पाता, और हादसे की स्थिति में प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में चर्चा के बाद यह तय किया गया कि सीधे तोड़फोड़ की बजाय पहले अतिक्रमणों का चिन्हिकरण किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाया। टीम में सफाई निरीक्षक पिंटू राम मीणा, सफाई इंचार्ज कमलेश, विकास, बबलू, महेश सहित आठ जमादार शामिल रहे। सभी सदस्य मिनी सचिवालय में एकत्रित होने के बाद माल गोदाम रोड से अभियान की शुरुआत कर स्टेशन बजरिया, सोनी बाबा चौराहा, महेश टॉकीज, सरकारी अस्पताल, नया बाजार और खारी बाजार तक पहुंचे। अभियान के दौरान दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए। इसके साथ ही सड़क के बीच में लगे बिजली और टेलीफोन के खंभों को भी चिन्हित कर सूची तैयार की गई, ताकि संबंधित विभागों को अवगत कराकर हटाने की कार्रवाई की जा सके। चिन्हिकरण के चलते मंगलवार को कई बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर टीम के सदस्यों और दुकानदारों के बीच नोंक-झोंक भी हुई और विरोध के स्वर सुनाई दिए। दिनभर बाजारों में अभियान को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।2
- Post by User87881
- सर मथुरा में राशन डीलर आज गेहूं का वितरण किया गया सभी गरीब परिवार को गेहूं दिया और हजारों लोगों को राशन कार्ड से गेहूं मिला जो राशन डीलर को बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक एक नंबर का काम करते हैं वह इंसान भगवान का रूप होता है राशन डीलर वाले1
- 24 वे जन्मदिवस पर सवाई माधोपुर विभाग संयोजक ABVP योगेंद्र डागुर ने किया रक्तदान3