खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम मसूरी में की छापामार कार्रवाई एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम मसूरी में की छापामार कार्रवाई एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया *डेयरी संचालक का लाइसेंस निलंबित* *मिलावटखोरों के खिलाफ होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई* *भिण्ड 01 नवम्बर 2026/* कलेक्टर भिण्ड श्री पवन जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तहसील क्षेत्र में दूध एवं दूध से बने पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम मसूरी स्थित एक डेयरी से एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त किया गया और डेयरी संचालक का लाइसेंस मौके पर ही निलंबित कर दिया गया। *मसूरी में मिलावटी मावा बरामद* खाद्य सुरक्षा टीम को ग्राम मसूरी में संदीप सिंह भदौरिया की डेयरी पर रिफाइंड पामोलिन तेल एवं वनस्पति के मिश्रण से मावा बनाते हुए पाया गया। टीम ने मौके पर उपलब्ध दूध, तेल-वनस्पति मिश्रण तथा तैयार मावा के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए। रैपिड किट से जांच में मावा मिलावटी पाए जाने पर एक क्विंटल मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया गया। इसके अलावा मावा बनाने में प्रयोग हो रहे 30 किलोग्राम रिफाइंड तेल एवं वनस्पति मिश्रण को भी जप्त किया गया। मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी ने डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया। *शहर की डेयरियों की भी जांच* टीम ने शहर की डेयरियों में भी दूध एवं दूध से बने पदार्थों की रैपिड किट तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की। गौरी रोड स्थित विनोद डेयरी से पनीर, दूध एवं घी के नमूने लिए गए। इसी क्रम में किरार कॉलोनी स्थित अनुराधा डेयरी से पनीर, घी एवं सप्रेटा दही के नमूने लिए गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी, श्रीमती किरन सेंगर, श्रीमती रीना बंसल एवं लैब केमिस्ट सुश्री आरती शिवहरे मौजूद रहीं। विभाग ने बताया कि लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों और नकली खाद्य सामग्री बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री निर्माण की जानकारी मिलने पर तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों या संबंधित एसडीएम, तहसीलदार को सूचना दें।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम मसूरी में की छापामार कार्रवाई एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम मसूरी में की छापामार कार्रवाई एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया *डेयरी संचालक का लाइसेंस निलंबित* *मिलावटखोरों के खिलाफ होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई* *भिण्ड 01 नवम्बर 2026/* कलेक्टर भिण्ड श्री पवन जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तहसील क्षेत्र में दूध एवं दूध से बने पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम मसूरी स्थित एक डेयरी से एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त किया गया और डेयरी संचालक का लाइसेंस मौके पर ही निलंबित कर दिया गया। *मसूरी में मिलावटी मावा बरामद* खाद्य सुरक्षा टीम को ग्राम मसूरी में संदीप सिंह भदौरिया की डेयरी पर रिफाइंड पामोलिन तेल
एवं वनस्पति के मिश्रण से मावा बनाते हुए पाया गया। टीम ने मौके पर उपलब्ध दूध, तेल-वनस्पति मिश्रण तथा तैयार मावा के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए। रैपिड किट से जांच में मावा मिलावटी पाए जाने पर एक क्विंटल मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया गया। इसके अलावा मावा बनाने में प्रयोग हो रहे 30 किलोग्राम रिफाइंड तेल एवं वनस्पति मिश्रण को भी जप्त किया गया। मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी ने डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया। *शहर की डेयरियों की भी जांच* टीम ने शहर की डेयरियों में भी दूध एवं दूध से बने पदार्थों की रैपिड किट तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की। गौरी रोड स्थित विनोद डेयरी से पनीर, दूध एवं घी के नमूने
लिए गए। इसी क्रम में किरार कॉलोनी स्थित अनुराधा डेयरी से पनीर, घी एवं सप्रेटा दही के नमूने लिए गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी, श्रीमती किरन सेंगर, श्रीमती रीना बंसल एवं लैब केमिस्ट सुश्री आरती शिवहरे मौजूद रहीं। विभाग ने बताया कि लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों और नकली खाद्य सामग्री बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री निर्माण की जानकारी मिलने पर तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों या संबंधित एसडीएम, तहसीलदार को सूचना दें।
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम मसूरी में की छापामार कार्रवाई एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम मसूरी में की छापामार कार्रवाई एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया *डेयरी संचालक का लाइसेंस निलंबित* *मिलावटखोरों के खिलाफ होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई* *भिण्ड 01 नवम्बर 2026/* कलेक्टर भिण्ड श्री पवन जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तहसील क्षेत्र में दूध एवं दूध से बने पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम मसूरी स्थित एक डेयरी से एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त किया गया और डेयरी संचालक का लाइसेंस मौके पर ही निलंबित कर दिया गया। *मसूरी में मिलावटी मावा बरामद* खाद्य सुरक्षा टीम को ग्राम मसूरी में संदीप सिंह भदौरिया की डेयरी पर रिफाइंड पामोलिन तेल एवं वनस्पति के मिश्रण से मावा बनाते हुए पाया गया। टीम ने मौके पर उपलब्ध दूध, तेल-वनस्पति मिश्रण तथा तैयार मावा के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए। रैपिड किट से जांच में मावा मिलावटी पाए जाने पर एक क्विंटल मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया गया। इसके अलावा मावा बनाने में प्रयोग हो रहे 30 किलोग्राम रिफाइंड तेल एवं वनस्पति मिश्रण को भी जप्त किया गया। मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी ने डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया। *शहर की डेयरियों की भी जांच* टीम ने शहर की डेयरियों में भी दूध एवं दूध से बने पदार्थों की रैपिड किट तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की। गौरी रोड स्थित विनोद डेयरी से पनीर, दूध एवं घी के नमूने लिए गए। इसी क्रम में किरार कॉलोनी स्थित अनुराधा डेयरी से पनीर, घी एवं सप्रेटा दही के नमूने लिए गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी, श्रीमती किरन सेंगर, श्रीमती रीना बंसल एवं लैब केमिस्ट सुश्री आरती शिवहरे मौजूद रहीं। विभाग ने बताया कि लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों और नकली खाद्य सामग्री बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री निर्माण की जानकारी मिलने पर तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों या संबंधित एसडीएम, तहसीलदार को सूचना दें।3
- सात गायों की मौत के जिम्मेदार लहार बिजली विभाग के लापरवाह रवैया से गायों की हो रही मौत *सात गायों की मौत के जिम्मेदार लहार बिजली विभाग के लापरवाह रवैया से गायों की हो रही मौत* ------------------------------------------ *लहार (भिंड) - रिपोर्टर संतोष सिंह चौहान* ------------------------------------------ लहार बिजली विभाग का लापरवाह रवैया एक बार फिर सामने आया है। बिजली विभाग कार्यालय परिसर में जगह-जगह महिनो से खुले पड़े गहरे गड्ढों में गिरकर गौवंशों की मौत हो रही है। स्थानीय गौ रक्षक गायों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लापरवाह बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।यहां बता दें कि विगत३ दिनों लहार बिजली विभाग की लापरवाही से नगर में स्थित बीआरसी ऑफिस के पीछे जमीन को छूती बिजली लाइन की चपेट में आने से सात गायों की दुखद मौत का मामला सामने आया था। उक्त मामले में बिजली विभाग पर कार्रवाई के संबंध में गौ रक्षक संतोष चौहान द्वारा तत्कालीन जिला कलेक्टर महोदय से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से गायों की मौत के जिम्मेदार बिजली विभाग के हौसले बुलंद हैं।गौ रक्षकों का आरोप है कि विभाग ने किसी भी शिकायत एवं मीडिया खबर की परवाह न कर स्थानीय नेताओं के संरक्षण में शिकायतकर्ता गौ रक्षक संतोष चौहान के बगीचे के दर्जनों वर्षों पुराने हरे-भरे वृक्षों को अवैध तरीके से नष्ट कर तानाशाही दिखाई थी। उक्त मामले में भी कार्रवाई हेतु जिला कलेक्टर महोदय, वन विभाग अधिकारी, लहार पुलिस एवं नगर पालिका अधिकारी को आवेदन दिए गए थे, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा आवेदन पर कार्रवाई न कर मामला रफा-दफा किया जा रहा है।गौ रक्षकों ने लापरवाह रवैये को लेकर गायों की मौत के जिम्मेदार बिजली विभाग पर कार्रवाई हेतु नवागत जिला कलेक्टर महोदय से मांग की है।1
- भिंड में पुलिस ने सेंट्रो कार से बरामद की अवैध शराब की बड़ी खेप; तस्करों में मचा हड़कंप भिंड जिले में खाकी का शिकंजा अवैध कारोबारियों पर लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में मेहगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मेहगांव के संवेदनशील क्षेत्र चौधरी मोहल्ला में छापेमारी कर लावारिस हालत में खड़ी एक सेंट्रो कार को अपने कब्जे में लिया,जिसकी तलाशी लेने पर अंदर अवैध शराब का भारी जखीरा बरामद हुआ। अंधाधुंध मुनाफे के फेर में लगे शराब तस्कर पुलिस की भनक लगते ही वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। बहरहाल,जप्त की गई सेंट्रो कार और उसमें लदी अवैध शराब की कुल बाजारू कीमत तीन लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। मेहगांव पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब मुखबिर तंत्र की मदद से फरार शातिर कार चालक एवं अन्य तस्करों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में भारी दहशत का माहौल है।2
- किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी निवासी जगमोहन बघेल को मिला प्रथम पुरस्कार भिंड में किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता का रविवार को लगभग 3 बजे आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी गांव निवासी जगमोहन बघेल को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त हुआ है। प्रथम पुरस्कार विजेता जगमोहन बघेल की माताजी द्वारा पुरुस्कार लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया1
- राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई* *सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न* *सरदार पटेल द्वारा देश की एकता के लिए रखी गई नींव ही है आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार - सांसद श्रीमती राय* *सांसद श्रीमती राय और कलेक्टर भिण्ड ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का किया शुभारंभ* *राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई* *सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न* *भिण्ड 31 अक्टूबर 2026/* सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन शनिवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। "रन फॉर यूनिटी" को इंदिरा गांधी चौराहा से सांसद श्रीमती संध्या राय एवं कलेक्टर श्री पवन जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ इंदिरा गांधी चौराहा से प्रारम्भ होकर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड परिसर में सम्पन्न हुई। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्रा, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी , स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक शामिल हुए। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नमन किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती राय ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता संबंधी शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जो नींव रखी, वही आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि रियासतों को भारत संघ में जोड़ने और देश के पहले गृह मंत्री के रूप में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनका योगदान अमिट है। सरदार पटेल की जयंती प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। सांसद राय ने कहा कि आज आईएएस और आईपीएस समेत पूरी प्रशासनिक व्यवस्था सरदार पटेल द्वारा रखी गई नींव पर काम कर रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि सरदार साहब को आदर्श मानकर उनके जीवन और सिद्धांतों को अपनाया जाए। उन्होंने भिण्ड जिले के लिए भी एकता और विकास का संकल्प लेने की बात कही। सांसद ने कहा कि जिले के लोग मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जब देश विकसित भारत की ओर बढ़ेगा, तब भिंड भी विकास की अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, डीएफओ भिण्ड श्री वी.आर. सिरसाम, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *बटालियन परिसर में पौधारोपण* सांसद श्रीमती संध्या राय, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री पवन जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया सहित अन्य अधिकारियों ने 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। *वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर* सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के अवसर पर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री पवन जैन सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा एसएएफ बटालियन के जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।1
- भिंड/दबोह के पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव, छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में किया आयोजन भिंड/दबोह। पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह (विद्यालय कोड 23030510432) में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षक अजय कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं चंदन-वंदन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष को नमन किया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपने दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक दिनेश शाक्य ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कुशल रणनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर स्वतंत्रता के बाद देश की 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली। सरदार पटेल का जीवन हम सभी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और एकता का संदेश देता है। उन्होंने छात्राओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविन्द सिंह कौरव (आचार्य जी) ने किया, जबकि अंत में शिक्षक राममोहन हिननारिया ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका मीनू सिरोठिया, प्रह्लाद कुशवाह, नवीन पाल, मिथलेश कुशवाह, अंजली कौरव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर पीएम श्री कन्या विद्यालय मौ में युवा विमर्श कार्यशाला आयोजित, नैतिक शिक्षा से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ, जिला भिंड। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ में “राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी जीवन में नैतिक शिक्षा के निमित्त युवा विमर्श कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, चरित्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षित युवा ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम पिप्पल, शासकीय अधिवक्ता, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एम.एल. वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में भारत सिंह परिहार, प्रधान संपादक लोकमत सत्याग्रह समाचार पत्रिका, सुल्तान सिंह मौर्य पार्षद, डॉ. प्रतिभा सिंह गुर्जर, प्रोफेसर सेवढ़ा कॉलेज तथा शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवदीप सिंह गुर्जर ने किया।कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके दृढ़ संकल्प, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के भविष्य की आधारशिला होता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ईमानदार,अनुशासित, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। सत्यनिष्ठा, परिश्रम, बड़ों का सम्मान, सामाजिक सद्भाव और देश के प्रति कर्तव्यबोध जैसे गुण राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला में छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, समय का सदुपयोग करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी गई। वक्ताओं ने कहा कि संस्कारवान और कर्तव्यनिष्ठ युवा ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा सकते हैं।कार्यक्रम में डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, मुनेंद्र रमन, इंद्र सिंह राणा, शिशुपाल सिंह यादव, सुमन गौड़, दीप्ति गोयल, सतपाल सिंह यादव दीपू, सतीश कदम, अशोक किशन, मुकेश कुशवाहा, बृज नारायण श्रीवास्तव, बृजेश यादव, कैप्टन महबूब खान, संतोष सोनी, रामनाथ दोहरे, लीलावती कुशवाहा, रीता यादव, भगवती वर्मा, छाया चौहान, प्रिया ठाकुर, पूर्वी गुप्ता, राजेश गुर्जर, राजवीर सिंह यादव, राजेश सिंह नागोरिया, शैलेंद्र सिंह, दिव्या रतन, गौतम,राजेंद्र आदिवासी, नितिन यादव, योगेंद्र सिंह कुशवाहा, अरविंद तोमर, विकास पटेल, तिलक सिंह बघेल, गजराज सिंह, डालचंद, उमेश कुमार गोयल एवं भगवान सिंह बाथम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय की समस्त छात्राओं ने भी कार्यशाला में सहभागिता की।1
- एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गूंजा देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने लोगों को किया भावविभोर एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गूंजा देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने लोगों को किया भावविभोर मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर शहर के गौरी सरोवर किनारे आयोजित हुआ कार्यक्रम *भिण्ड 01 नवम्बर 2026/* मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन भिण्ड ने शहर के गौरी सरोवर किनारे “एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इस वर्ष राज्य अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पवन जैन, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलित किए और सेवा ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या, सीएमओ भिण्ड श्री वीरेन्द्र चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति में माया इवेंट इंटरटेनमेंट संस्था भिण्ड के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने उपस्थित दर्शकों को काफी भावविभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थापना दिवस को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता और सांस्कृतिक चेतना के उत्सव के रूप में मनाना रहा। गौरी सरोवर के मनोरम वातावरण में आयोजित यह संध्या भिण्ड की सांस्कृतिक पहचान और प्रदेश के प्रति नागरिकों के गर्व को दर्शाती रही। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने भिण्ड निवासियों को मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का संदेश दिया। अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की और सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।1