सात गायों की मौत के जिम्मेदार लहार बिजली विभाग के लापरवाह रवैया से गायों की हो रही मौत *सात गायों की मौत के जिम्मेदार लहार बिजली विभाग के लापरवाह रवैया से गायों की हो रही मौत* ------------------------------------------ *लहार (भिंड) - रिपोर्टर संतोष सिंह चौहान* ------------------------------------------ लहार बिजली विभाग का लापरवाह रवैया एक बार फिर सामने आया है। बिजली विभाग कार्यालय परिसर में जगह-जगह महिनो से खुले पड़े गहरे गड्ढों में गिरकर गौवंशों की मौत हो रही है। स्थानीय गौ रक्षक गायों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लापरवाह बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।यहां बता दें कि विगत३ दिनों लहार बिजली विभाग की लापरवाही से नगर में स्थित बीआरसी ऑफिस के पीछे जमीन को छूती बिजली लाइन की चपेट में आने से सात गायों की दुखद मौत का मामला सामने आया था। उक्त मामले में बिजली विभाग पर कार्रवाई के संबंध में गौ रक्षक संतोष चौहान द्वारा तत्कालीन जिला कलेक्टर महोदय से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से गायों की मौत के जिम्मेदार बिजली विभाग के हौसले बुलंद हैं।गौ रक्षकों का आरोप है कि विभाग ने किसी भी शिकायत एवं मीडिया खबर की परवाह न कर स्थानीय नेताओं के संरक्षण में शिकायतकर्ता गौ रक्षक संतोष चौहान के बगीचे के दर्जनों वर्षों पुराने हरे-भरे वृक्षों को अवैध तरीके से नष्ट कर तानाशाही दिखाई थी। उक्त मामले में भी कार्रवाई हेतु जिला कलेक्टर महोदय, वन विभाग अधिकारी, लहार पुलिस एवं नगर पालिका अधिकारी को आवेदन दिए गए थे, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा आवेदन पर कार्रवाई न कर मामला रफा-दफा किया जा रहा है।गौ रक्षकों ने लापरवाह रवैये को लेकर गायों की मौत के जिम्मेदार बिजली विभाग पर कार्रवाई हेतु नवागत जिला कलेक्टर महोदय से मांग की है।
सात गायों की मौत के जिम्मेदार लहार बिजली विभाग के लापरवाह रवैया से गायों की हो रही मौत *सात गायों की मौत के जिम्मेदार लहार बिजली विभाग के लापरवाह रवैया से गायों की हो रही मौत* ------------------------------------------ *लहार (भिंड) - रिपोर्टर संतोष सिंह चौहान* ------------------------------------------ लहार बिजली विभाग का लापरवाह रवैया एक बार फिर सामने आया है। बिजली विभाग कार्यालय परिसर में जगह-जगह महिनो से खुले पड़े गहरे गड्ढों में गिरकर गौवंशों की मौत हो रही है। स्थानीय गौ रक्षक गायों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लापरवाह बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।यहां बता दें कि विगत३ दिनों लहार बिजली विभाग की लापरवाही से नगर में स्थित बीआरसी ऑफिस के पीछे जमीन को छूती बिजली लाइन की चपेट में आने से सात गायों की दुखद मौत का मामला सामने आया था। उक्त मामले में बिजली विभाग पर कार्रवाई के संबंध में गौ रक्षक संतोष चौहान द्वारा तत्कालीन जिला कलेक्टर महोदय से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से गायों की मौत के जिम्मेदार बिजली विभाग के हौसले बुलंद हैं।गौ रक्षकों का आरोप है कि विभाग ने किसी भी शिकायत एवं मीडिया खबर की परवाह न कर स्थानीय नेताओं के संरक्षण में शिकायतकर्ता गौ रक्षक संतोष चौहान के बगीचे के दर्जनों वर्षों पुराने हरे-भरे वृक्षों को अवैध तरीके से नष्ट कर तानाशाही दिखाई थी। उक्त मामले में भी कार्रवाई हेतु जिला कलेक्टर महोदय, वन विभाग अधिकारी, लहार पुलिस एवं नगर पालिका अधिकारी को आवेदन दिए गए थे, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा आवेदन पर कार्रवाई न कर मामला रफा-दफा किया जा रहा है।गौ रक्षकों ने लापरवाह रवैये को लेकर गायों की मौत के जिम्मेदार बिजली विभाग पर कार्रवाई हेतु नवागत जिला कलेक्टर महोदय से मांग की है।
- सात गायों की मौत के जिम्मेदार लहार बिजली विभाग के लापरवाह रवैया से गायों की हो रही मौत *सात गायों की मौत के जिम्मेदार लहार बिजली विभाग के लापरवाह रवैया से गायों की हो रही मौत* ------------------------------------------ *लहार (भिंड) - रिपोर्टर संतोष सिंह चौहान* ------------------------------------------ लहार बिजली विभाग का लापरवाह रवैया एक बार फिर सामने आया है। बिजली विभाग कार्यालय परिसर में जगह-जगह महिनो से खुले पड़े गहरे गड्ढों में गिरकर गौवंशों की मौत हो रही है। स्थानीय गौ रक्षक गायों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लापरवाह बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।यहां बता दें कि विगत३ दिनों लहार बिजली विभाग की लापरवाही से नगर में स्थित बीआरसी ऑफिस के पीछे जमीन को छूती बिजली लाइन की चपेट में आने से सात गायों की दुखद मौत का मामला सामने आया था। उक्त मामले में बिजली विभाग पर कार्रवाई के संबंध में गौ रक्षक संतोष चौहान द्वारा तत्कालीन जिला कलेक्टर महोदय से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से गायों की मौत के जिम्मेदार बिजली विभाग के हौसले बुलंद हैं।गौ रक्षकों का आरोप है कि विभाग ने किसी भी शिकायत एवं मीडिया खबर की परवाह न कर स्थानीय नेताओं के संरक्षण में शिकायतकर्ता गौ रक्षक संतोष चौहान के बगीचे के दर्जनों वर्षों पुराने हरे-भरे वृक्षों को अवैध तरीके से नष्ट कर तानाशाही दिखाई थी। उक्त मामले में भी कार्रवाई हेतु जिला कलेक्टर महोदय, वन विभाग अधिकारी, लहार पुलिस एवं नगर पालिका अधिकारी को आवेदन दिए गए थे, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा आवेदन पर कार्रवाई न कर मामला रफा-दफा किया जा रहा है।गौ रक्षकों ने लापरवाह रवैये को लेकर गायों की मौत के जिम्मेदार बिजली विभाग पर कार्रवाई हेतु नवागत जिला कलेक्टर महोदय से मांग की है।1
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम मसूरी में की छापामार कार्रवाई एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम मसूरी में की छापामार कार्रवाई एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया *डेयरी संचालक का लाइसेंस निलंबित* *मिलावटखोरों के खिलाफ होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई* *भिण्ड 01 नवम्बर 2026/* कलेक्टर भिण्ड श्री पवन जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तहसील क्षेत्र में दूध एवं दूध से बने पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम मसूरी स्थित एक डेयरी से एक क्विंटल मिलावटी मावा जप्त किया गया और डेयरी संचालक का लाइसेंस मौके पर ही निलंबित कर दिया गया। *मसूरी में मिलावटी मावा बरामद* खाद्य सुरक्षा टीम को ग्राम मसूरी में संदीप सिंह भदौरिया की डेयरी पर रिफाइंड पामोलिन तेल एवं वनस्पति के मिश्रण से मावा बनाते हुए पाया गया। टीम ने मौके पर उपलब्ध दूध, तेल-वनस्पति मिश्रण तथा तैयार मावा के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए। रैपिड किट से जांच में मावा मिलावटी पाए जाने पर एक क्विंटल मावा जप्त कर कोल्ड स्टोर में रखवाया गया। इसके अलावा मावा बनाने में प्रयोग हो रहे 30 किलोग्राम रिफाइंड तेल एवं वनस्पति मिश्रण को भी जप्त किया गया। मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी ने डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया। *शहर की डेयरियों की भी जांच* टीम ने शहर की डेयरियों में भी दूध एवं दूध से बने पदार्थों की रैपिड किट तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की। गौरी रोड स्थित विनोद डेयरी से पनीर, दूध एवं घी के नमूने लिए गए। इसी क्रम में किरार कॉलोनी स्थित अनुराधा डेयरी से पनीर, घी एवं सप्रेटा दही के नमूने लिए गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी, श्रीमती किरन सेंगर, श्रीमती रीना बंसल एवं लैब केमिस्ट सुश्री आरती शिवहरे मौजूद रहीं। विभाग ने बताया कि लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों और नकली खाद्य सामग्री बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री निर्माण की जानकारी मिलने पर तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों या संबंधित एसडीएम, तहसीलदार को सूचना दें।3
- पोरसा में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम: श्री नागाजी सफाई अभियान टीम ने किया मंदिरों का व्यापक स्वच्छता अभियान पोरसा,,,,,,,,,धर्म, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण आज पोरसा नगर में देखने को मिला, जब श्री नागाजी सफाई अभियान टीम के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों—श्री नागाजी मंदिर, छोटी जग्गा मंदिर एवं गिर्राज जी मंदिर—करोली वाली माता मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान मंदिर परिसर की बारीकी से सफाई की गई, जिसमें झाड़ू-पोछा के साथ-साथ पानी से धुलाई कर संपूर्ण परिसर को स्वच्छ और पवित्र बनाया गया। मंदिरों की इस तरह की नियमित सफाई न केवल वातावरण को शुद्ध बनाती है, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। नौ वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प गौरतलब है कि पोरसा शहर के समाजसेवियों द्वारा लगभग नौ वर्ष पूर्व इस टीम का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक यह टीम हर महीने दंदरौआ मंदिर ,,शहर के कईयो मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाती आ रही है। यह निरंतरता टीम की सेवा भावना और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इन सेवाभावियों ने निभाई प्रमुख भूमिका आज के इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से बबलू दुबे, मुकेश शर्मा, गंभीर सिंह तोमर,संजय शर्मा ,, सुरेश शर्मा,अभिलेन्द्र सिंह तोमर, रामकिशोर सिंह तोमर,अजय पचौरी, राधा कृष्ण सिंह तोमर,रवि ओझा, मनीष सिंह तोमर,,, अनिल शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा,टीटू पचौरी, अभिषेक पचौरी,गोरव लाक्षाकार,सहित कई समाजसेवियों ने भाग लेकर अपना योगदान दिया। मंदिर की सफाई से मिलने वाले पुण्य लाभ (धार्मिक व सामाजिक दृष्टि से) 1. आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति हिंदू धर्म में मंदिर को भगवान का निवास माना जाता है। उसकी सफाई करना सीधे तौर पर ईश्वर की सेवा करने के समान है, जिससे व्यक्ति को विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। 2. मन और आत्मा की शुद्धि जब व्यक्ति निःस्वार्थ भाव से सेवा करता है, तो उसका मन निर्मल होता है। मंदिर की सफाई करते समय व्यक्ति का ध्यान ईश्वर में लगता है, जिससे मानसिक शांति और संतोष मिलता है। 3. सकारात्मक ऊर्जा का संचार स्वच्छ और सुव्यवस्थित मंदिर वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। इससे वहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। 4. समाज में प्रेरणा और जागरूकता ऐसे कार्य समाज में स्वच्छता और सेवा का संदेश देते हैं। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने के लिए आगे आते हैं। 5. स्वास्थ्य लाभ साफ-सफाई से बीमारियों का खतरा कम होता है। मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता से पूरे समाज को स्वास्थ्य लाभ मिलता है सेवा ही सच्चा धर्म श्री नागाजी सफाई अभियान टीम का यह प्रयास यह सिद्ध करता है कि “सेवा ही सच्चा धर्म है।” इन समाजसेवियों की निस्वार्थ भावना न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। पोरसा के नागरिकों से अपील है कि वे भी इस तरह के पुण्य कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने धार्मिक स्थलों को स्वच्छ व पवित्र बनाए रखने में सहयोग करें।1
- किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी निवासी जगमोहन बघेल को मिला प्रथम पुरस्कार भिंड में किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता का रविवार को लगभग 3 बजे आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी गांव निवासी जगमोहन बघेल को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त हुआ है। प्रथम पुरस्कार विजेता जगमोहन बघेल की माताजी द्वारा पुरुस्कार लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया1
- भिंड में पुलिस ने सेंट्रो कार से बरामद की अवैध शराब की बड़ी खेप; तस्करों में मचा हड़कंप भिंड जिले में खाकी का शिकंजा अवैध कारोबारियों पर लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में मेहगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मेहगांव के संवेदनशील क्षेत्र चौधरी मोहल्ला में छापेमारी कर लावारिस हालत में खड़ी एक सेंट्रो कार को अपने कब्जे में लिया,जिसकी तलाशी लेने पर अंदर अवैध शराब का भारी जखीरा बरामद हुआ। अंधाधुंध मुनाफे के फेर में लगे शराब तस्कर पुलिस की भनक लगते ही वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। बहरहाल,जप्त की गई सेंट्रो कार और उसमें लदी अवैध शराब की कुल बाजारू कीमत तीन लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। मेहगांव पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब मुखबिर तंत्र की मदद से फरार शातिर कार चालक एवं अन्य तस्करों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में भारी दहशत का माहौल है।2
- राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई* *सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न* *सरदार पटेल द्वारा देश की एकता के लिए रखी गई नींव ही है आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार - सांसद श्रीमती राय* *सांसद श्रीमती राय और कलेक्टर भिण्ड ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का किया शुभारंभ* *राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई* *सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न* *भिण्ड 31 अक्टूबर 2026/* सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन शनिवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। "रन फॉर यूनिटी" को इंदिरा गांधी चौराहा से सांसद श्रीमती संध्या राय एवं कलेक्टर श्री पवन जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ इंदिरा गांधी चौराहा से प्रारम्भ होकर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड परिसर में सम्पन्न हुई। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्रा, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी , स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक शामिल हुए। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नमन किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती राय ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता संबंधी शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जो नींव रखी, वही आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि रियासतों को भारत संघ में जोड़ने और देश के पहले गृह मंत्री के रूप में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनका योगदान अमिट है। सरदार पटेल की जयंती प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। सांसद राय ने कहा कि आज आईएएस और आईपीएस समेत पूरी प्रशासनिक व्यवस्था सरदार पटेल द्वारा रखी गई नींव पर काम कर रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि सरदार साहब को आदर्श मानकर उनके जीवन और सिद्धांतों को अपनाया जाए। उन्होंने भिण्ड जिले के लिए भी एकता और विकास का संकल्प लेने की बात कही। सांसद ने कहा कि जिले के लोग मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जब देश विकसित भारत की ओर बढ़ेगा, तब भिंड भी विकास की अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, डीएफओ भिण्ड श्री वी.आर. सिरसाम, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *बटालियन परिसर में पौधारोपण* सांसद श्रीमती संध्या राय, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री पवन जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया सहित अन्य अधिकारियों ने 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। *वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर* सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के अवसर पर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री पवन जैन सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा एसएएफ बटालियन के जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।1
- भिंड/दबोह के पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव, छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में किया आयोजन भिंड/दबोह। पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह (विद्यालय कोड 23030510432) में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षक अजय कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं चंदन-वंदन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष को नमन किया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपने दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक दिनेश शाक्य ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कुशल रणनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर स्वतंत्रता के बाद देश की 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली। सरदार पटेल का जीवन हम सभी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और एकता का संदेश देता है। उन्होंने छात्राओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविन्द सिंह कौरव (आचार्य जी) ने किया, जबकि अंत में शिक्षक राममोहन हिननारिया ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका मीनू सिरोठिया, प्रह्लाद कुशवाह, नवीन पाल, मिथलेश कुशवाह, अंजली कौरव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- *मौ के श्री जगमोहन बघेल को ट्रैक्टर, मिहोना के श्री सरदार सिंह को बुलेट बाइक और भिण्ड की श्रीमती कोमलश्री को ई-स्कूटी मिली* *भिण्ड जिले के किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान* *जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में मंत्री श्री शुक्ला और सांसद श्रीमती राय ने सौंपी प्रतीकात्मक चाबी* *मौ के श्री जगमोहन बघेल को ट्रैक्टर, मिहोना के श्री सरदार सिंह को बुलेट बाइक और भिण्ड की श्रीमती कोमलश्री को ई-स्कूटी मिली* *भिण्ड 01 नवम्बर 2026/* जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में भिण्ड जिले के किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला और सांसद श्रीमती संध्या राय द्वारा प्रतीकात्मक चाबी सौंप कर किया गया। प्रतियोगिता अंतर्गत मौ तहसील के छैंकुरी निवासी श्री जगमोहन बघेल को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ट्रैक्टर प्राप्त हुआ है। पुरस्कार उनकी माताजी द्वारा ग्रहण किया गया। मिहोना तहसील के सिंघपुरा निवासी श्री सरदार सिंह को द्वितीय पुरस्कार बुलेट बाइक प्राप्त हुई है तथा भिण्ड तहसील की बिलाव निवासी श्रीमती कोमलश्री को ई-स्कूटी प्राप्त हुई है। सभी विजेताओं ने पुरस्कार के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 15 मार्च, 2026 के बीच संस्कृति संचालनालय के वीर भारत न्यास द्वारा किया गया था। प्रदेश के मूलनिवासी कृषकों को प्रतियोगिता अंतर्गत 24 मिनिट में 24 आसान प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन देने थे। लॉटरी पद्धति से विजेताओं का चयन 27 अक्टूबर 2026 को किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता के प्रदेश के 55 जिलों के प्रथम विजेताओं को 55 ट्रैक्टर, द्वितीय विजेताओं को 55 बुलेट और तृतीय विजेताओं को 55 ई-स्कूटी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर देश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किसानों के लिए उपयोगी पुरस्कार वितरित किए गए हैं। उपसंचालक कृषि विभाग श्री राम सुजान शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और किसानों के हित के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें भिण्ड जिले के टॉप तीन चयनित कृषकों को क्रमशः ट्रैक्टर, रॉयल एनफील्ड बुलेट और ई-स्कूटी प्रदान की गई है। श्री शर्मा ने बताया कि चयनित कृषकों द्वारा उनकी पसंद के अनुसार वाहन कोटेशन प्रस्तुत किए गए थे और डीबीटी के माध्यम से प्राप्त पुरस्कार राशि मिलने के 10 दिवस के भीतर विजेताओं को वाहन क्रय करना होगा। उन्होंने जिलेवासियों की ओर से विजेताओं को बधाई दी और किसानों को मिले इनाम के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव का धन्यवाद दिया। उन्होंने कृषकों से अपील की कि उन्नत कृषि पद्धति को अपनाएं और जिले को प्रगति में योगदान दें। .1