Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिश्वत का खेल बेनकाब! जिला परिषद कार्यालय में 1.26 लाख लेते जेई समेत दो गिरफ्तार
N.k.choudhary
रिश्वत का खेल बेनकाब! जिला परिषद कार्यालय में 1.26 लाख लेते जेई समेत दो गिरफ्तार
More news from बिहार and nearby areas
- "शहर की सफाई थमी... अब सफाई कर्मियों ने खोल दिया मोर्चा! आखिर क्यों उतरना पड़ा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर?" 🚨 🛑 बांका नगर परिषद और अमरपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मी निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। 📍 सोमवार को समाहरणालय गेट पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नाम अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ⚠️ सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनके वेतन से पीएफ की राशि तो काटी जाती है, लेकिन खातों में जमा नहीं होती। साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। 📢 कर्मियों की मुख्य मांगें: ✅ निजीकरण की व्यवस्था समाप्त हो। ✅ सरकार सफाई कर्मियों को स्थायी रूप से बहाल करे। ✅ पीएफ और सरकार द्वारा निर्धारित वेतन का पूरा लाभ दिया जाए। 👮 प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांका थाना प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। 🗣️ सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 👉 इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 आपके जिले की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।1
- रिश्वत का खेल बेनकाब! जिला परिषद कार्यालय में 1.26 लाख लेते जेई समेत दो गिरफ्तार1
- श्रावणी मेला को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की गई चाक-चौबंद बांका श्रावणी मेला को लेकर बांका पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा को लेकर जिले में व्यापक इंतजाम किये गए हैं।चांदन थानाध्यक्ष ने बताया कि और सुल्तानगंज की ओर से बड़ी संख्या में कांवरिया छोटी -बड़ी गाड़ी चांदन के रास्ते होकर गुजरते हैं इसे देखते हुए चांदन व आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही थानाध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें उन्होंने कहा कि चांदन पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।1
- CM सम्राट चौधरी के क्षेत्र दरियापुर पंचायत में प्रशांत किशोर के जीतने के बाद लड्डू बांटना शुरू विरोधियों का जलन का।1
- सावन के प्रथम सोमवारी को बाबाधाम देवघर में उमड़ी श्रद्धांलुओं की भीड़ @deoghar1
- सन्हौला अंचल में नौ नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती, जल्द संभालेंगे पदभार; पंचायतों में राजस्व कार्यों को मिलेगी रफ्तार भागलपुर जिला के सन्हौला अंचल क्षेत्र में राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अंचल कार्यालय में नौ नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इनके योगदान के बाद विभिन्न पंचायतों में राजस्व सेवाओं के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है। पदभार ग्रहण करने वाले राजस्व कर्मचारियों में बजरंग कुमार, मोहम्मद इमरान अंसारी, मिथिलेश कुमार, संगीता कुमारी, प्रणव कुमार, संदीप कुमार मुरमुर, सुकांत कुमार सिंह, संतोष कुमार सुमन सहित कुल नौ कर्मचारी शामिल हैं। अंचल प्रशासन के अनुसार, नए कर्मचारियों के कार्यभार संभालने के बाद दाखिल-खारिज, भूमि परिमार्जन, लगान वसूली, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का निष्पादन अधिक सुचारु एवं तेज गति से किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की संभावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण कई पंचायतों में राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए कर्मचारियों की तैनाती से पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाएं बेहतर होंगी और लोगों को समय पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। अंचल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि सभी नए राजस्व कर्मचारी अपनी-अपनी पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आम जनता को बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और भूमि संबंधी कार्यों में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।3
- 🚨 बाराहाट में गूंजा जनसुराज का विजय जश्न! प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव 🎉🌈 🎊 बाकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी की जीत के बाद बांका जिले के बाराहाट में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार किया। 🍬🎉 🚩 जिला उपाध्यक्ष विभाष सिंह सोनी की अगुवाई में बाराहाट बाजार से भेड़ामोड़ चौक तक विजय जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी साझा करते हुए पार्टी के पक्ष में उत्साहपूर्ण नारे लगाए। 🗣️ प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा कि जनता ने अपने जनादेश से विकास और जनसेवा की राजनीति पर भरोसा जताया है। 📍 बांका की हर बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ें सिर्फ बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल पर।1
- श्रावणी मेले में संकल्प सेवा संस्था के डाक बम सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ, कटोरिया विधायक ने किया उद्घाटन श्रावणी मेले के अवसर पर डाक बम श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा को समर्पित संकल्प सेवा संस्था द्वारा आयोजित डाक बम सेवा शिविर का शुभारंभ रविवार को भक्ति एवं उत्साह के वातावरण में किया गया। शिविर का उद्घाटन कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा तथा बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सेवा शिविर का अवलोकन किया और संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि श्रावणी यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये इस प्रकार की सेवा शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की ओर से बताया गया कि शिविर में डाक बम श्रद्धालुओं के लिये निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण सहित यात्रा के दौरान आवश्यक विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। श्रद्धालुओं को सेवा भावना के साथ हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिये स्वयंसेवकों की टीम लगातार शिविर में तैनात रहेगी। शिविर का संचालन लगातार एक माह तक चलेगा। श्रावणी यात्रा के दौरान पूरी माह आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना होगा। कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों, अतिथियों एवं संस्था के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज सेवा और श्रद्धालुओं की सहायता का यह प्रयास आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा। शिविर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पंडित नन्द लाल झा के नेतृत्व में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, संध्या आरती, प्रसाद वितरण एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में भोले बाबा और मां पार्वती की संध्या आरती की गई। यह धार्मिक कार्यक्रम पूरे श्रावणी माह तक निरंतर चलता रहेगा। श्रावणी यात्रा के दौरान संकल्प सेवा संस्था का यह शिविर श्रद्धालुओं के लिये सेवा, सहयोग और आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा करना है, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद बन सके। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष साह, संस्था के सचिव डाक्टर शाहिद ईकबाल, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार झा, बंटी पाठक, पवन बिहारी,किशोर मंडल,बंटी चौधरी, वार्ड पार्षद गुलशन सिंह, आफ़ताब आलम,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रसाद, पिंटू घोष, श्रीकांत यादव सहित अन्य मौजूद थे।2