logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम के माखन नगर में धक्का मारकर चली एंबुलेंस, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। एंकर नर्मदापुरम- जिले के माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा की बदहाल तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। यहां गंभीर मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस खुद ही दम तोड़ती नजर आ रही है। सोमवार को बागरा तवा के पास हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक को इलाज के लिए माखननगर CHC लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। लेकिन जब मरीज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई तो एंबुलेंस समय पर स्टार्ट ही नहीं हो सकी। हालात इतने खराब थे कि मौके पर मौजूद लोगों को एंबुलेंस को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा है

2 hrs ago
user_Maneesh dubey
Maneesh dubey
इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नर्मदापुरम के माखन नगर में धक्का मारकर चली एंबुलेंस, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। एंकर नर्मदापुरम- जिले के माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा की बदहाल तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। यहां गंभीर मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस खुद ही दम तोड़ती नजर आ रही है। सोमवार को बागरा तवा के पास हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक को इलाज के लिए माखननगर CHC लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। लेकिन जब मरीज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई तो एंबुलेंस समय पर स्टार्ट ही नहीं हो सकी। हालात इतने खराब थे कि मौके पर मौजूद लोगों को एंबुलेंस को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा है

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • Post by ABDUL
    1
    Post by ABDUL
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    3 hrs ago
  • नरवाई में आग लगाने पर मामला दर्ज, आरोपी ने पड़ोसी किसानों को दी जान से मारने की धमकी सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थाना क्षेत्र में नरवाई की आग से फसल जलने से बच गई तथा बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की दिनांक 17 मार्च 2026 को फरियादी शिवकुमार पिता गोविंद सिंह यादव (32 वर्ष) निवासी शिवपुर ने थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका खेत भिलाडिया–चन्द्रपुरा रोड पर स्थित है, जिसके पास ही केशव यादव, जितेंद्र यादव, राधेश्याम यादव एवं शेखर यादव के खेत भी लगे हुए हैं, जिनमें गेहूं की फसल खड़ी है। फरियादी के अनुसार, पड़ोस में मोरसिंह कुशवाह का खेत है, जिसने पहले ही अपनी गेहूं की फसल काट ली थी। 17 मार्च की सुबह करीब 9 बजे, जब सभी किसान अपने-अपने खेतों पर मौजूद थे, तभी मोरसिंह कुशवाह ने अपने खेत में बची नरवाई (फसल अवशेष) में आग लगा दी। आग तेजी से फैलने लगी और पास के खड़े गेहूं के खेतों तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। यह देखकर आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आरोपी मोरसिंह कुशवाह ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए रोकने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसानों ने तत्काल फायर टैंकर को बुलाया, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के कई खेत जल सकते थे और बड़ी जनहानि की आशंका थी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी मोरसिंह कुशवाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 351(3), 280, 287, 326(क) एवं 223(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
    1
    नरवाई में आग लगाने पर मामला दर्ज, आरोपी ने पड़ोसी किसानों को दी जान से मारने की धमकी
सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थाना क्षेत्र में नरवाई की आग से फसल जलने से बच गई तथा बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की दिनांक 17 मार्च 2026 को फरियादी शिवकुमार पिता गोविंद सिंह यादव (32 वर्ष) निवासी शिवपुर ने थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका खेत भिलाडिया–चन्द्रपुरा रोड पर स्थित है, जिसके पास ही केशव यादव, जितेंद्र यादव, राधेश्याम यादव एवं शेखर यादव के खेत भी लगे हुए हैं, जिनमें गेहूं की फसल खड़ी है।
फरियादी के अनुसार, पड़ोस में मोरसिंह कुशवाह का खेत है, जिसने पहले ही अपनी गेहूं की फसल काट ली थी। 17 मार्च की सुबह करीब 9 बजे, जब सभी किसान अपने-अपने खेतों पर मौजूद थे, तभी मोरसिंह कुशवाह ने अपने खेत में बची नरवाई (फसल अवशेष) में आग लगा दी। आग तेजी से फैलने लगी और पास के खड़े गेहूं के खेतों तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। यह देखकर आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आरोपी मोरसिंह कुशवाह ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए रोकने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसानों ने तत्काल फायर टैंकर को बुलाया, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के कई खेत जल सकते थे और बड़ी जनहानि की आशंका थी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी मोरसिंह कुशवाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 351(3), 280, 287, 326(क) एवं 223(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter Kolar, Bhopal•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर एन एच 45 पर ग्राम पीपलवाली के पास चलती मारुति वेन में लगी भीषण आग कार चालक और पत्नी ने भाग कर बचाई जान
    1
    सुल्तानपुर एन एच 45 पर ग्राम पीपलवाली के पास चलती मारुति वेन में लगी भीषण आग कार चालक और पत्नी ने भाग कर बचाई जान
    user_Khbar ki teh tak
    Khbar ki teh tak
    Voice of people सुल्तानपुर, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बनखेड़ी के नदी मोहल्ले में हुई मारपीट को लेकर परिजन पिपरिया एसडीओपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे हैं जिसमें बनखेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने एवं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई गई हैं पिपरिया एसडीओपी मोहित यादव ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बनखेड़ी के नदी मोहल्ले से कुछ लोग आवेदन लेकर कार्यालय पहुंचे हैं दिनांक 3 मार्च की रात्रि 8 30 बजे महिला के एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट की वारदात के संबंध में ज्ञापन दिया गया है बनखेड़ी थाना पुलिस को इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने आदेशित किया गया है उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं मामले में जो भी अपराधी होगा कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बनखेड़ी के नदी मोहल्ले में हुई मारपीट को लेकर परिजन पिपरिया एसडीओपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे हैं जिसमें बनखेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने एवं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई गई हैं पिपरिया एसडीओपी मोहित यादव ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बनखेड़ी के नदी मोहल्ले से कुछ लोग आवेदन लेकर कार्यालय पहुंचे हैं दिनांक 3 मार्च की रात्रि 8 30 बजे महिला के एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट की वारदात के संबंध में ज्ञापन दिया गया है बनखेड़ी थाना पुलिस को इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने आदेशित किया गया है उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं मामले में जो भी अपराधी होगा कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • विचार धारा में मतभेद हों सकता है लेकिन मक़सद एक है ‌विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश
    1
    विचार धारा में मतभेद हों सकता है 
लेकिन मक़सद एक है 
‌विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नगर के बड़ी बजरिया वार्ड में फैजान उल हक और उनके फैंस क्लब द्वारा रमजान के पावन माह के 24वें रोजे के अवसर पर नगर की सेठ साहब वाली मस्जिद बड़ी बजरिया में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फैजान उल हक ने बताया कि सभी धर्मों का सम्मान करना और जनसेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ रमजान के इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार मुस्लिम भाई इफ्तार में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
    4
    नगर के बड़ी बजरिया वार्ड में फैजान उल हक और उनके फैंस क्लब द्वारा रमजान के पावन माह के 24वें रोजे के अवसर पर नगर की सेठ साहब वाली  मस्जिद बड़ी बजरिया में  रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
फैजान उल हक  ने बताया कि सभी धर्मों का सम्मान करना और जनसेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ रमजान के इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके।
इस अवसर पर बड़ी संख्या  में रोजेदार मुस्लिम भाई इफ्तार में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने  इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    7 hrs ago
  • जीरावेह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 हितग्राहियों को मिला लाभ सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जीरावेह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) द्वारा जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आंगनवाड़ी केंद्र डेठी एवं शासकीय माध्यमिक शाला डेठी में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या (दैनिक जीवनशैली), ऋतुचर्या (मौसमी जीवनशैली) एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा रोग के अनुसार उचित परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें ‘गर्भाणी परिचर्या’ के अंतर्गत गर्भावस्था में खान-पान, दिनचर्या एवं सावधानियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली लोवंशी (CAMO), रेखा गौर (दवासज), गुरुशरण मालवीय (योग प्रशिक्षक), शिवानी गुजर (योग सहायिका), आशा कार्यकर्ता मोनिका कीर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा बारवे एवं सहायिका सविता धानक सहित अन्य स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा सके।
    1
    जीरावेह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 हितग्राहियों को मिला लाभ
सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जीरावेह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) द्वारा जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम डेठी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आंगनवाड़ी केंद्र डेठी एवं शासकीय माध्यमिक शाला डेठी में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या (दैनिक जीवनशैली), ऋतुचर्या (मौसमी जीवनशैली) एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा रोग के अनुसार उचित परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें ‘गर्भाणी परिचर्या’ के अंतर्गत गर्भावस्था में खान-पान, दिनचर्या एवं सावधानियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली लोवंशी (CAMO), रेखा गौर (दवासज), गुरुशरण मालवीय (योग प्रशिक्षक), शिवानी गुजर (योग सहायिका), आशा कार्यकर्ता मोनिका कीर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा बारवे एवं सहायिका सविता धानक सहित अन्य स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा सके।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदा टिमरनी एप्रोच रोड निर्माण एवं वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत्तिकरण की मांग को लेकर वार्ड वासियों ने मार्ग किया अवरुद्ध, 2 घंटे तक लगा जाम, वार्ड वासियों ने जताई नाराजगी। ज्ञात हो कि टिमरनी नगर में रेलवे ओव्हरब्रिज विगत 2 वर्षों से निर्माणाधीन है जिसके चलते बस स्टेशन से छिदगांव रोड वार्ड क्रमांक 3 तक एप्रोच रोड निर्माण नहीं किया गया, वैकल्पिक मार्ग छोटे वाहनों के लिए प्रशासन द्वारा कुछ समय के लिए बनाया गया किंतु इस मार्ग से लंबे समय से भारी वाहन निकल रहे हैं जिससे यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है वार्डवासी एवं राहगीर परेशान है ,निर्माण कंपनी के द्वारा इस बाईपास वैकल्पिक मार्ग पर किसी भी प्रकार से कोई निर्माण कार्य कर सुविधा नहीं दी जा रही। कई बार वार्ड क्रमांक 3 के वाशिंदे धरना प्रदर्शन पूर्व में कर चुके हैं लेकिन प्रशासन इस ओर नहीं दे रहा ध्यान। 1 माह पहले भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के आसपास अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया गया किंतु इसके बावजूद भी ठेकेदार द्वारा एप्रोच रोड नहीं बनाई गई। इन्हीं सब समस्याओं से ग्रसित वार्ड क्रमांक 3 के रहवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए मार्ग अवरुद्ध किया। वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकलने से रोका जिसके चलते 2 घंटे तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई, लगा लम्बा जाम । कल बुधवार को मुख्यमंत्री हरदा पहुंच रहे हैं जाम लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मचा ,मौके पर राजस्व एवं पुलिस दल पहुंचा। तीन दिनों की समय अवधि में मार्ग निर्माण कार्य कर समस्या का निराकरण करने के आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।वाहन चालकों ने भी नाराजगी व्यक्त की इर कम्पनी के कर्मचारियों पर नगद राशि लेकर भारी वाहनों को निकाले जसने का आरोप भी लगाया।विरोध कर्ताओ ने कम्पनी के उन कर्मचारियों को हटाने की मांग की। इस निर्माणाधीन ब्रिज कार्य के चलते जर जर हालत में ओहुँच चुके वैकल्पिक मार्ग एवं अधूरे पड़े क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग पर रोजाना वाहन दुर्घटना हो रही है।
    4
    हरदा
टिमरनी
एप्रोच रोड निर्माण एवं वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत्तिकरण की मांग को लेकर वार्ड वासियों ने मार्ग किया अवरुद्ध, 2 घंटे तक लगा जाम, वार्ड वासियों ने जताई नाराजगी।
ज्ञात हो कि टिमरनी नगर में रेलवे ओव्हरब्रिज विगत 2 वर्षों से निर्माणाधीन है जिसके चलते बस स्टेशन से छिदगांव रोड वार्ड क्रमांक 3 तक एप्रोच रोड निर्माण नहीं किया गया, वैकल्पिक मार्ग छोटे वाहनों के लिए प्रशासन द्वारा कुछ समय के लिए बनाया गया किंतु इस मार्ग से लंबे समय से भारी वाहन निकल रहे हैं जिससे यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है वार्डवासी एवं राहगीर परेशान है ,निर्माण कंपनी के द्वारा इस बाईपास वैकल्पिक मार्ग पर किसी भी प्रकार से कोई निर्माण कार्य कर सुविधा नहीं दी जा रही। कई बार वार्ड क्रमांक 3 के वाशिंदे धरना प्रदर्शन पूर्व में कर चुके हैं लेकिन प्रशासन इस ओर नहीं दे रहा ध्यान। 1 माह पहले भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के आसपास अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया गया किंतु इसके बावजूद भी ठेकेदार द्वारा एप्रोच रोड नहीं बनाई गई। इन्हीं सब समस्याओं से ग्रसित वार्ड क्रमांक 3 के रहवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए मार्ग अवरुद्ध किया। वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकलने से रोका जिसके चलते 2 घंटे तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई, लगा लम्बा जाम । कल बुधवार को मुख्यमंत्री हरदा पहुंच रहे हैं जाम लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मचा ,मौके पर राजस्व एवं पुलिस दल पहुंचा। तीन दिनों की समय अवधि में मार्ग निर्माण कार्य कर समस्या का निराकरण करने के आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।वाहन चालकों ने भी नाराजगी व्यक्त की इर कम्पनी के कर्मचारियों पर नगद राशि लेकर भारी वाहनों को निकाले जसने का आरोप भी लगाया।विरोध कर्ताओ ने कम्पनी के उन कर्मचारियों को हटाने की मांग की। इस निर्माणाधीन ब्रिज कार्य के चलते जर जर हालत में ओहुँच चुके वैकल्पिक मार्ग एवं अधूरे पड़े क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग पर रोजाना वाहन दुर्घटना हो रही है।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.