चुटका परमाणु परियोजना: ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर-एसपी संवाद से दूर कीं विस्थापन की शंकाएं, पारदर्शिता और न्याय का दिया भरोसा चुटका परमाणु परियोजना: ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर-एसपी संवाद से दूर कीं विस्थापन की शंकाएं, पारदर्शिता और न्याय का दिया भरोसा मंडला। कलेक्टर राहुल नामदेव और एसपी रजत सकलेचा नारायणगंज के चुटका पहुंचे। बताया गया कि चुटका परमाणु परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने जनसंवाद की अनूठी पहल की है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और एसपी रजत सकलेचा ने चुटका एवं नारायणगंज पहुँचकर ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चर्चा की। इस सहज संवाद में ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और पुनर्वास स्थल की सुविधाओं को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। मंडला कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक प्रभावित परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें पुनर्वास नीति और प्लॉट आवंटन की विस्तृत जानकारी दें। कलेक्टर ने बताया कि नई पुनर्वास कॉलोनी को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। एसपी रजत सकलेचा ने सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by Neelesh THAKUR1
- चुटका परमाणु परियोजना: ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर-एसपी संवाद से दूर कीं विस्थापन की शंकाएं, पारदर्शिता और न्याय का दिया भरोसा मंडला। कलेक्टर राहुल नामदेव और एसपी रजत सकलेचा नारायणगंज के चुटका पहुंचे। बताया गया कि चुटका परमाणु परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने जनसंवाद की अनूठी पहल की है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और एसपी रजत सकलेचा ने चुटका एवं नारायणगंज पहुँचकर ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चर्चा की। इस सहज संवाद में ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और पुनर्वास स्थल की सुविधाओं को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। मंडला कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक प्रभावित परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें पुनर्वास नीति और प्लॉट आवंटन की विस्तृत जानकारी दें। कलेक्टर ने बताया कि नई पुनर्वास कॉलोनी को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। एसपी रजत सकलेचा ने सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मंडला में बाल सुरक्षा और संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। गुरुवार को शाम 4:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बालकों से जुड़े हर प्रकरण में नियमानुसार और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टीओआर, एसओपी और न्यायालयों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने किशोर न्याय अधिनियम 2015, पॉक्सो एक्ट 2012 और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बालकों के संरक्षण, पुनर्वास और पुलिस की भूमिका को समझाया। उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सतीश कुमार चतुर्वेदी ने विषय का परिचय दिया, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक रोहित बड़कुल ने कार्यशाला का उद्देश्य बताते हुए विभागीय समन्वय और संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यशाला में जिलेभर के बाल कल्याण अधिकारी, पुलिसकर्मी और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।1
- मंडला जिला के विकासखंड घुघरी अंतर्गत मचला और मिर्चाखेड़ा क्षेत्र में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग तेजी से फैलते हुए मलवाथर जंगल तक पहुंच गई है, जहां अब यह विकराल रूप धारण कर चुकी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जंगल में लगी यह आग लगातार फैल रही है और फिलहाल बेकाबू बनी हुई है। आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।1
- घुघरी मचला मिर्चाखेडा के तरफ से लगी आग ,मलवाथर जंगल में भीषण रूप ,आग बेकाबू ।1
- जल गंगा संवर्धन अभियान में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, डिंडोरी देश में प्रथम, खंडवा द्वितीय मध्यप्रदेश ने वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी 22 अप्रैल की रैंकिंग में प्रदेश का डिंडोरी जिला देश में प्रथम एवं खंडवा जिला द्वितीय स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि राज्य में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” की सफलता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन है। अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में जल संरचनाओं के निर्माण एवं पुनर्संरक्षण के कार्य व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं। डिंडोरी जिले में अब तक 1.23 लाख से अधिक जल संरचनाएं निर्मित की जा चुकी हैं, जबकि खंडवा जिले में 87 हजार से अधिक संरचनाएं तैयार की गई हैं। वहीं पूरे मध्यप्रदेश में यह संख्या लगभग 3.97 लाख से अधिक पहुंच चुकी है, जो अभियान की व्यापकता और प्रभावशीलता को दर्शाती है। अभियान के तहत खेत तालाब, कुओं का रिचार्ज, अमृत सरोवर निर्माण, बोरवेल रिचार्ज सिस्टम, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग तथा तालाबों के जीर्णोद्धार जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इस अभियान की विशेषता यह है कि इसमें जनभागीदारी को प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन भी सक्रिय रूप से जल संरक्षण से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जहां गिरे, जब गिरे, वर्षा जल का संग्रह करें” संदेश को आत्मसात करते हुए यह अभियान जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों और जनसहभागिता के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनकर उभरा है।1
- Post by Rishi Rajak1
- अनुविभागीय अधिकारी श्री सचिन जैन द्वारा गुरुवार को दोपहर 3 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवगांव, रयगांव एवं मुनू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर श्री जैन ने टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार नियोजन, एनीमिया रोकथाम अभियान के अंतर्गत आयु वर्ग अनुसार पिंक टैबलेट (0-10 वर्ष), ब्लू टैबलेट (10-19 वर्ष) एवं रेड टैबलेट (19-49 वर्ष) के वितरण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही संस्थागत प्रसव, एएनसी (एंटी नेटल केयर) एवं पीएनसी सेवाओं के क्रियान्वयन का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन एवं उससे जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा लाभार्थियों तक सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1