logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग जालौन → नरी-पहाड़गांव के बीच जरया नाले में दिखा विशाल मगरमच्छ मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मची दहशत कुछ देर नाले के पास विचरण करता रहा मगरमच्छ ग्रामीणों को देख पानी में चला गया मगरमच्छ ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए पकड़ने की मांग की ब्रेकिंग जालौन → नरी-पहाड़गांव के बीच जरया नाले में दिखा विशाल मगरमच्छ मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मची दहशत कुछ देर नाले के पास विचरण करता रहा मगरमच्छ ग्रामीणों को देख पानी में चला गया मगरमच्छ ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए पकड़ने की मांग की

59 min ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
59 min ago

ब्रेकिंग जालौन → नरी-पहाड़गांव के बीच जरया नाले में दिखा विशाल मगरमच्छ मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मची दहशत कुछ देर नाले के पास विचरण करता रहा मगरमच्छ ग्रामीणों को देख पानी में चला गया मगरमच्छ ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए पकड़ने की मांग की ब्रेकिंग जालौन → नरी-पहाड़गांव के बीच जरया नाले में दिखा विशाल मगरमच्छ मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मची दहशत कुछ देर नाले के पास विचरण करता रहा मगरमच्छ ग्रामीणों को देख पानी में चला गया मगरमच्छ ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए पकड़ने की मांग की

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश सुना, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रहे मौजूद कोंच (जालौन)। नगर के सुभाष नगर स्थित बूथ संख्या 520 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कोषाध्यक्ष अनिल कपूर के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन बूथ संख्या 520 पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से साझा किए गए विभिन्न विषयों और संदेशों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम में राजेंद्र दुबे, सभासद अनिल वर्मा, महेंद्र सोनी, नरेश कुशवाहा, अवध यादव, विकास धनोरा, अरविंद मिश्रा, मान सिंह चौहान, अवधेश पटेल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसके बाद आपस में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    1
    कोंच,मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश सुना, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रहे मौजूद
कोंच (जालौन)। नगर के सुभाष नगर स्थित बूथ संख्या 520 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कोषाध्यक्ष अनिल कपूर के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन बूथ संख्या 520 पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से साझा किए गए विभिन्न विषयों और संदेशों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का आधार है।
कार्यक्रम में राजेंद्र दुबे, सभासद अनिल वर्मा, महेंद्र सोनी, नरेश कुशवाहा, अवध यादव, विकास धनोरा, अरविंद मिश्रा, मान सिंह चौहान, अवधेश पटेल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसके बाद आपस में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • जालौन में राधे कॉलोनी बनी नरक, जलभराव से स्कूली बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल!! जालौन। लगातार बारिश के बाद राधे कॉलोनी में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। कॉलोनी की गलियों में पानी और कीचड़ जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें जलभराव के कारण स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में ही जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी भरा रहने से रास्ते नरक जैसे हो जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कॉलोनी में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक समस्या का समाधान करता है।
    1
    जालौन में राधे कॉलोनी बनी नरक, जलभराव से स्कूली बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल!!
जालौन। लगातार बारिश के बाद राधे कॉलोनी में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। कॉलोनी की गलियों में पानी और कीचड़ जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें जलभराव के कारण स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में ही जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी भरा रहने से रास्ते नरक जैसे हो जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कॉलोनी में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक समस्या का समाधान करता है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नगर के बीचों-बीच स्थित करीब 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई महल भरभराकर गिरा; जर्जर हालत के चलते पहले ही खाली कराया गया था भवन। ऐतिहासिक धरोहर जमींदोज/बड़ा हादसा टला: जालौन ➡️ छुट्टी का दिन होने से टली बड़ी जनहानि; वर्षों तक इस ऐतिहासिक इमारत में संचालित होता रहा है तहसील कार्यालय। ➡️ 1857 की क्रांति से जुड़ा है इतिहास: महारानी ताईबाई ने रानी लक्ष्मीबाई व तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा था युद्ध; आभूषण बेचकर तैयार की थी सेना। ➡️ जालौन, कालपी, कोंच व उरई समेत पूरे बुंदेलखंड में अंग्रेजी हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने वाली वीरांगना ताईबाई की प्रतिमा लगाने की लंबे समय से उठ रही है मांग। ➡️ ऐतिहासिक इमारत ध्वस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश; बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल!
    1
    नगर के बीचों-बीच स्थित करीब 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई महल भरभराकर गिरा; जर्जर हालत के चलते पहले ही खाली कराया गया था भवन।
ऐतिहासिक धरोहर जमींदोज/बड़ा हादसा टला: जालौन
➡️ छुट्टी का दिन होने से टली बड़ी जनहानि; वर्षों तक इस ऐतिहासिक इमारत में संचालित होता रहा है तहसील कार्यालय।
➡️ 1857 की क्रांति से जुड़ा है इतिहास: महारानी ताईबाई ने रानी लक्ष्मीबाई व तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा था युद्ध; आभूषण बेचकर तैयार की थी सेना।
➡️ जालौन, कालपी, कोंच व उरई समेत पूरे बुंदेलखंड में अंग्रेजी हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने वाली वीरांगना ताईबाई की प्रतिमा लगाने की लंबे समय से उठ रही है मांग।
➡️ ऐतिहासिक इमारत ध्वस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश; बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल!
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • gora bhoopka me sadak se gujarne vale school bale bache aur anya logo ko nikalne me muskil hoti hai aap log is video ko support karo aur sabhi adhikariyon ke pas share karen #viralpost #jalaun #gorabhoopka #madhaugarh #post
    1
    gora bhoopka me sadak se gujarne vale school bale bache aur anya logo ko nikalne me muskil hoti hai aap log is video ko support karo aur sabhi adhikariyon ke pas share karen 

#viralpost #jalaun #gorabhoopka #madhaugarh  
#post
    user_ABHISHEK CHAUDHARY
    ABHISHEK CHAUDHARY
    Farmer Madhogarh, Jalaun•
    13 hrs ago
  • मंदिर चोरी की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में फायरिंग एक के पैर मे गोली लगने पर घायल विश्व वार्ता न्यूज उरई *मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा /घंटे निकालने पहुंचे बदमाशों से हुई मुठभेड़* *जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली /तीन गिरफ्तार /26 पीतल के घंटे और 12 हजार रुपये बरामद* उरई जालौन/जनपद जालौन कालपी उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में 16 सितंबर की रात हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया कोतवाली पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जवाबी फायरिंग में एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 पीतल के घंटे 12 हजार रुपये नकद एक होंडा मोटर साइकिल और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए आप को बता दें पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात बदमाशों ने देवपुरा माता मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर करीब डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली थी मामले में अनुराग तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी हरकूपुर रोड पर मिट्टी में दबाकर रखे थे घंटे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर चोरी में शामिल बदमाश किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम ने हाईवे से हरकूपुर गांव जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस के अनुसार बदमाश हरकूपुर रोड के किनारे मिट्टी में दबाकर रखे गए चोरी के घंटे निकाल रहे थे पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार निवासी गौर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात के पैर में गोली लग गई पुलिस ने मौके से भाग रहे उसके साथी बलराम निवासी गौर और लाला उर्फ लालचंद निवासी अंडवा थाना बरौर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया घायल आरोपित संदीप को उपचार के लिए सीएचसी कालपी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 पीतल के घंटे 12 हजार रुपये नकद सब्बल कटर प्लास और होंडा मोटरसाइकिल बरामद की बता दें पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद आरोपितों ने घंटों को हरकूपुर रोड के किनारे मिट्टी में दबा दिया था और शुक्रवार रात उन्हें निकालने पहुंचे थे पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है
    3
    मंदिर चोरी की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 
पुलिस चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में फायरिंग एक के पैर मे  गोली लगने पर घायल
विश्व वार्ता न्यूज उरई 
*मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा /घंटे निकालने पहुंचे बदमाशों से हुई मुठभेड़*
*जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली /तीन गिरफ्तार /26 पीतल के घंटे और 12 हजार रुपये बरामद*
उरई जालौन/जनपद जालौन कालपी उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में 16 सितंबर की रात हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया कोतवाली पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जवाबी फायरिंग में एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 पीतल के घंटे 12 हजार रुपये नकद एक होंडा मोटर साइकिल और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए 
आप को बता दें पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात बदमाशों ने देवपुरा माता मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर करीब डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली थी मामले में अनुराग तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी हरकूपुर रोड पर मिट्टी में दबाकर रखे थे घंटे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर चोरी में शामिल बदमाश किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम ने हाईवे से हरकूपुर गांव जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस के अनुसार बदमाश हरकूपुर रोड के किनारे मिट्टी में दबाकर रखे गए चोरी के घंटे निकाल रहे थे पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार निवासी गौर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात के पैर में गोली लग गई पुलिस ने मौके से भाग रहे उसके साथी बलराम निवासी गौर और लाला उर्फ लालचंद निवासी अंडवा थाना बरौर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया
घायल आरोपित संदीप को उपचार के लिए सीएचसी कालपी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 पीतल के घंटे 12 हजार रुपये नकद सब्बल कटर प्लास और होंडा मोटरसाइकिल बरामद की  
बता दें पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद आरोपितों ने घंटों को हरकूपुर रोड के किनारे मिट्टी में दबा दिया था और शुक्रवार रात उन्हें निकालने पहुंचे थे पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है
    user_दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
    1
    सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई।
मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • जनपद जालौन रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू कर दी है जनपद जालौन रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू कर दी है
    1
    जनपद जालौन 
रिपोर्टर निखिल तिवारी 
मो9335270943

रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू कर दी है
जनपद जालौन 
रिपोर्टर निखिल तिवारी 
मो9335270943
रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निनावली जागीर में किसान हरनारायण को खेत पर जहरीले जीव जंतु द्वारा काट लेने पर किसान के परिजन आनंनं-फानन में रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले आइ जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई घटना घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है जिसमें मृतक के एक 15 वर्षीय बेटा है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू कर दी है
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • कोंच तहसील के ग्राम गोरा करनपुर में बारिश से पशुबाड़ा भरभराकर ढहा, मलबे में दबे कई पशु जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरकरणपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे अचानक एक पशुबाड़ा भरभराकर ढह गया। हादसे के समय पशुबाड़े में कई पशु मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पशुओं को मलबे से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हादसे में कई पशुओं के घायल होने की सूचना है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पशुबाड़े की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह अचानक पूरा पशुबाड़ा भरभराकर गिर पड़ा। पशुबाड़े में रखा भूसा और आटा भी मलबे में दब गया, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में पिछले कुछ दिनों के दौरान करीब चार से पांच मकान भी ढह चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने कच्चे मकानों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी घटनाओं के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और पशुबाड़ों का आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों को अब और मकानों के गिरने का डर सता रहा है।
    1
    कोंच तहसील के ग्राम गोरा करनपुर में बारिश से पशुबाड़ा भरभराकर ढहा, मलबे में दबे कई पशु

जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरकरणपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे अचानक एक पशुबाड़ा भरभराकर ढह गया। हादसे के समय पशुबाड़े में कई पशु मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पशुओं को मलबे से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हादसे में कई पशुओं के घायल होने की सूचना है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पशुबाड़े की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह अचानक पूरा पशुबाड़ा भरभराकर गिर पड़ा। पशुबाड़े में रखा भूसा और आटा भी मलबे में दब गया, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में पिछले कुछ दिनों के दौरान करीब चार से पांच मकान भी ढह चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने कच्चे मकानों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी घटनाओं के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और पशुबाड़ों का आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों को अब और मकानों के गिरने का डर सता रहा है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
  • mera pura ghar barish se gir gaya hai yaha ke pradhan ji se bhi kalauni ki baat kahi lekin unhone kuch nahi kaha aap log meri madad kare #post #gorabhoopka #jalaun #orai #madhaugarh #viral
    3
    mera pura ghar barish se gir gaya hai yaha ke pradhan ji se bhi kalauni ki baat kahi lekin unhone kuch nahi kaha aap log meri madad kare 
#post #gorabhoopka #jalaun #orai #madhaugarh #viral
    user_ABHISHEK CHAUDHARY
    ABHISHEK CHAUDHARY
    Farmer माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.