दुश्मन से मुकाबले की रणनीतियों पर आधारित वीडियो देख बालिकाओं ने जानी देश-सुरक्षा की बारीकियां संत कबीर नगर, क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री मती शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, धनघटा में छात्राओं को देश की सुरक्षा और रक्षात्मक कौशल के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने एक विशेष शैक्षणिक वीडियो को बेहद ध्यान से देखा, जिसमें दुश्मन के आक्रमण की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखते हुए रणनीति के तहत मुकाबला करने के तौर-तरीके सिखाए गए थे। वीडियो के माध्यम से छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में मानसिक दृढ़ता बनाए रखने, त्वरित निर्णय लेने और अपने देश की रक्षा के लिए अनुशासित रहने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बताया कि ऐसे वीडियो बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ उनमें आंतरिक साहस और सुरक्षात्मक जागरूकता पैदा करते हैं। इस जानकारी को पाकर छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह और देश के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। #SMDGirlsCollege #Dhanghata #SantKabirNagar #NationalSecurity #BetiBachaoBetiPadhao #YouthPower #DeshBhakti #StudentAwareness #UttarPradeshNews
दुश्मन से मुकाबले की रणनीतियों पर आधारित वीडियो देख बालिकाओं ने जानी देश-सुरक्षा की बारीकियां संत कबीर नगर, क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री मती शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, धनघटा में छात्राओं को देश की सुरक्षा और रक्षात्मक कौशल के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने एक विशेष शैक्षणिक वीडियो को बेहद ध्यान से देखा, जिसमें दुश्मन के आक्रमण की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखते हुए रणनीति के तहत मुकाबला करने के तौर-तरीके सिखाए गए थे। वीडियो के माध्यम से छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में मानसिक दृढ़ता बनाए रखने, त्वरित निर्णय लेने और अपने देश की रक्षा के लिए अनुशासित रहने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बताया कि ऐसे वीडियो बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ उनमें आंतरिक साहस और सुरक्षात्मक जागरूकता पैदा करते हैं। इस जानकारी को पाकर छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह और देश के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। #SMDGirlsCollege #Dhanghata #SantKabirNagar #NationalSecurity #BetiBachaoBetiPadhao #YouthPower #DeshBhakti #StudentAwareness #UttarPradeshNews
- मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा/तिरंगा रैली। संत कबीर नगर । मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी के नेतृत्व में *हर घर तिरंगा कार्यक्रम* के अंतर्गत आज जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में *कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय* *खलीलाबाद* में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदनी जी* द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को गर्व के साथ अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं को फ्लैग कोड आफ इंडिया 2002 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नारे, तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की कर्मचारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षकों के साथ छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।4
- दुश्मन से मुकाबले की रणनीतियों पर आधारित वीडियो देख बालिकाओं ने जानी देश-सुरक्षा की बारीकियां संत कबीर नगर, क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री मती शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, धनघटा में छात्राओं को देश की सुरक्षा और रक्षात्मक कौशल के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने एक विशेष शैक्षणिक वीडियो को बेहद ध्यान से देखा, जिसमें दुश्मन के आक्रमण की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखते हुए रणनीति के तहत मुकाबला करने के तौर-तरीके सिखाए गए थे। वीडियो के माध्यम से छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में मानसिक दृढ़ता बनाए रखने, त्वरित निर्णय लेने और अपने देश की रक्षा के लिए अनुशासित रहने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बताया कि ऐसे वीडियो बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ उनमें आंतरिक साहस और सुरक्षात्मक जागरूकता पैदा करते हैं। इस जानकारी को पाकर छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह और देश के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। #SMDGirlsCollege #Dhanghata #SantKabirNagar #NationalSecurity #BetiBachaoBetiPadhao #YouthPower #DeshBhakti #StudentAwareness #UttarPradeshNews1
- टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा,करीब 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद संतकबीरनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तस्कर टीशू पेपर की आड़ में उड़ीसा से पंजाब गांजे की खेप ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने बाइट के माध्यम से खुलासा किया। 🎥 देखिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की पूरी बाइट…1
- बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा गुरुवार को बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिला। तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल तिवारी, विधायक गणेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की प्रगति, शांति और एकता में अपना योगदान दे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना ही भारत को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमर राय रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, सेतवान राय, राम ललित चौधरी, श्याम करन सिंह, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, कौशलेश सिंह ‘दीपू’, अनिरुद्ध निषाद, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सत्यपाल पाल, आदित्य यादव ‘बागी’, जिला मंत्री अशोक यादव, अर्जुन चौधरी, उदय राजभर, सह संयोजक सतविंदर पाल ‘जज्जी’, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, साधना चौधरी, उषा पांडेय, राजकुमार चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, आनंद गौंड, मानवेन्द्र तिवारी, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, दामोदर पांडेय, मुरली जायसवाल, धनंजय पांडेय, डॉ. बंधु चौहान, शिवकुमार उपाध्याय एवं ब्रह्मानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।2
- महुली थाने का क्षेत्राधिकारी धनघटा ने किया आकस्मिक निरीक्षण लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, साफ-सफाई व्यवस्था पर जताई संतुष्टि संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बुधवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र ने थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों तथा विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग तथा थाना क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने पर जोर दिया। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने परिसर को इसी प्रकार स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगामी पर्वों, धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महुली सहित थाना पुलिस का समस्त बल मौजूद रहा। क्षेत्राधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।1
- गोरखपुर सहजनवा विधानसभा से प्रशांत त्रिपाठी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली गोरखपुर सहजनवा विधानसभा से प्रशांत त्रिपाठी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार और शिवकुमार तिवारी हत्याकांड को लेकर प्रशांत त्रिपाठी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर पत्र सौंपा। पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग। हत्याकांड की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग। पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह। जांच में आवश्यक वैधानिक आधार मिलने पर NSA के तहत कार्रवाई पर विचार करने की मांग। प्रशांत त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को न्याय एवं राहत दिलाने की मांग की।2
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल गोरखपुर में आज मानसून आ गया1
- *टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, उड़ीसा से पंजाब जा रही करीब 168 किग्रा अवैध गांजे की बरामदी (अनुमानित कीमत करीब रू 50 लाख) व 02 अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*1