पत्नी ने पति के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने पति को हिरासत मेंं लेकर की पूंछतांछ हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव में एक युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाकर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरु की है। पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में बताया गया है कि हेमा पुत्री राजा राम पाल की शादी 3 साल पहले जरिया थाना के पवई गांव निवासी मुकेश के साथ हुई थी। मुकेश अहमदाबाद में बरसाती बनाने के कारखाने में मजदूरी का कार्य करता है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति द्वारा घर खर्च न देने के कारण वह मायके में रह रही है। पत्नी ने पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर मारपीट करने की शिकायत की है। उपनिरीक्षक जगत नारायण ने बताया कि उसके पति को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। युवती को बुलाए जाने पर भी वह थाने नहीं आ रही है। जिससे युवती द्वारा लगाए गए आरोप संदिग्ध लग रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी ने पति के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने पति को हिरासत मेंं लेकर की पूंछतांछ हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव में एक युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाकर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरु की है। पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में बताया गया है कि हेमा पुत्री राजा राम पाल की शादी 3 साल पहले जरिया थाना के पवई गांव निवासी मुकेश के साथ हुई थी। मुकेश अहमदाबाद में बरसाती बनाने के कारखाने में मजदूरी का कार्य करता है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति द्वारा घर खर्च न देने के कारण वह मायके में रह रही है। पत्नी ने पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर मारपीट करने की शिकायत की है। उपनिरीक्षक जगत नारायण ने बताया कि उसके पति को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। युवती को बुलाए जाने पर भी वह थाने नहीं आ रही है। जिससे युवती द्वारा लगाए गए आरोप संदिग्ध लग रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- *बहुजन मुक्ति पार्टी मिशन 2027* आज दिनाँक 4 मई 2026 को नया पुरवा वार्ड -23 किदवई नगर मे बहुजन मुक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कैडर मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमे तमाम महिलाओ नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की! *नेतृत्व-* छेदी खोटे (अश्वनी), प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी उत्तरप्रदेश व राजकुमारी अम्मा ( महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष BMP), चंदा गौतम जिला सचिव महिला मोर्चा, सोनू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे1
- हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव में एक युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाकर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरु की है। पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में बताया गया है कि हेमा पुत्री राजा राम पाल की शादी 3 साल पहले जरिया थाना के पवई गांव निवासी मुकेश के साथ हुई थी। मुकेश अहमदाबाद में बरसाती बनाने के कारखाने में मजदूरी का कार्य करता है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति द्वारा घर खर्च न देने के कारण वह मायके में रह रही है। पत्नी ने पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर मारपीट करने की शिकायत की है। उपनिरीक्षक जगत नारायण ने बताया कि उसके पति को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। युवती को बुलाए जाने पर भी वह थाने नहीं आ रही है। जिससे युवती द्वारा लगाए गए आरोप संदिग्ध लग रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।1
- घाटमपुर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने अग्निशमन कर्मियों को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया है। यह सम्मान बीते दिनों हुए एक अग्निकांड के दौरान दिखाई गई बहादुरी के लिए प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार, दो अग्निशमन जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया था। उनकी इस असाधारण वीरता को देखते हुए व्यापार मंडल ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला मंत्री ललित सोनी, अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा और अमरनाथ गुप्ता ने इन जवानों का सम्मान किया। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे नायकों के काम को पहचान देना महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य अन्य सरकारी कर्मियों को भी निष्ठा और बहादुरी से काम करने के लिए प्रेरित करना है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि घाटमपुर क्षेत्र में इन जवानों की वीरता की चर्चा बताती है कि समाज आज भी सेवा और साहस की कद्र करता है।1
- *अपनों ने बेचा, प्यार ने छला... 'रेड लाइट' में घुटती जिंदगियां! यह उन महिलाओं और लड़कियों की कहानी जिन्होंने किसी के प्रेम फंस कर बेंच दिया गया और किसी मां ने ठुकरा दिया। किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर नरक की जिंदगी में ढकेल दिया गया। आज वो घुट कर जी रहीं। उनका क्या कसूर जाना पड़ेगा हबसी लोगों के पास।1
- रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर के रामा यूनिवर्सिटी में छात्रों की जायज मांगों को उठाने पर हुई दमनकारी कार्रवाई और फर्जी एफआईआर के खिलाफ आज 'छात्रसंघ बहाली मोर्चा' के बैनर तले छात्र नेताओं ने कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर में 'अनुच्छेद 19 की अस्थि कलश यात्रा' निकाली, जो शासन-प्रशासन द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी के दमन का प्रतीक बनी। विरोध का एक बेहद प्रभावशाली दृश्य तब देखने को मिला जब छात्र नेता अभिजीत राय ने अपने हाथों में जंजीरें डालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जंजीरों में बंधकर यह संदेश दिया कि आज के दौर में छात्र राजनीति और लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रशासन द्वारा बेड़ियों में जकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान जब छात्र इस अस्थि कलश को पुलिस प्रशासन को सौंपने पहुंचे, तो पुलिस ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया, जिससे छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। इस अवसर पर हाल ही में मुकदमे का सामना कर रहे छात्र नेता अनस साहू और अभिजीत राय ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान परिस्थितियां शहीद-ए-आजम भगत सिंह के दौर की याद दिलाती हैं। अनस साहू ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह पूंजीपति और दमनकारी शक्तियां भगत सिंह के समय में सक्रिय थीं, आज भी वही स्थिति है। उन्होंने कहा कि देश को अभी वह वास्तविक आजादी नहीं मिली है जिसका सपना क्रांतिकारियों ने देखा था; आज भी छात्र हितों को पूंजीपतियों के इशारों पर कुचला जा रहा है और पुलिस प्रशासन केवल उनके मोहरे के रूप में कार्य कर रहा है। रामा विश्वविद्यालय प्रशासन के लोग स्वयं बुलाते हैं जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग है और उसके एक दिन पाद छात्रों पर फर्जी मुकदमा कर दिया जाता है कार्यक्रम में मौजूद अमन यादव और अनुज त्रिपाठी ने भी पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना मौलिक अधिकार है, लेकिन रामा यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस की साठगांठ से छात्रों को अपराधी बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इन फर्जी मुकदमों से छात्र डरने वाले नहीं हैं और यह लड़ाई अब और तेज होगी। मोर्चा ने मांग रखी की फर्जी मुकदमा करने वालों पर सख्त कार्यवाही और फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए नहीं तो पुलिस हमारे छात्र प्रतिनिधि जो छात्रों का नेतृत्व करते हैं उनको गुंडा जिलाबदर और हिस्ट्रीशीटर बनाना चाहता है इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन और यात्रा में मुख्य रूप से शिव श्याम पाल, शुभम , आर्यन ठाकुर, वीर मिश्रा, आकर्षण यादव, कुशाग्र द्विवेदी, प्रिंस ठाकुर, अमन बाजपेई, ललक ठाकुर, अखिल सिंह, अनुज तिवारी,रुद्र,रोमन खान, शिव श्याम पाल और गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि यदि फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए और छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।3
- Post by Amit Singh1
- मौदहा/हमीरपुर। सोमवार को नायब तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए अवैध मोरम से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव के पास पकड़ लिया। ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए ट्रैक्टर का चालक रोहित पुत्र सरदार निवासी अछरौड़ (बांदा) बताया गया है, जबकि वाहन मालिक ज्ञान सिंह निवासी अछरौड़ है। क्षेत्र में लंबे समय से केन नदी के विभिन्न घाटों से बिना रॉयल्टी मोरम खनन का खेल जारी है, जिस पर प्रशासन की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने मध्य काल के महान सूरमा छत्रसाल बुन्देला की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महाराज छत्रसाल की देश के प्रति भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। ये सही मायने में बुन्देलखण्ड केसरी थे। ये बुन्देलखण्ड के संस्थापक भी थे। इनका जन्म 4 मई 1649 को टीकमगढ़ के मोर पहाड़ी में चम्पतराय और लालकुंवरि के घर हुआ था। 12 वर्ष में इनके ऊपर से माता पिता की छाया हट गयी थी। इन्होंने अपने जीवन काल में 52 युद्ध जीते। इन्होंने मुगल शासक औरंगजेब को हराया था। इनकी राजधानी पन्ना थी। इनके राज्य का विस्तार काफ़ी था। कालांतर में इनका 20 दिसंबर 1731 को निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में सिद्धा, महावीर प्रजापति, रिचा, दयाराम सोनकर, पंकज सिंह, भोलू सिंह, बाबूलाल, प्रेम, सागर, सतेन्द्र, अजय गुप्ता आदि शामिल रहे।1