Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेखपुरा - शिक्षक दिवस पर विशेषरूप से तैयार किया गया विडियो एक बार अवश्य देखें. शिक्षक दिवस पर एक खास डॉक्यूमेंट्री फिल्म जो यह दिखाता है कि ग्रामीण लोग शिक्षक एवं एन कर्मचारी बनने के बाद या पहले क्या होता है एक बार अवश्य देखें
कुमार सुबिद
शेखपुरा - शिक्षक दिवस पर विशेषरूप से तैयार किया गया विडियो एक बार अवश्य देखें. शिक्षक दिवस पर एक खास डॉक्यूमेंट्री फिल्म जो यह दिखाता है कि ग्रामीण लोग शिक्षक एवं एन कर्मचारी बनने के बाद या पहले क्या होता है एक बार अवश्य देखें
More news from Bihar and nearby areas
- शेखपुरा - शिक्षक दिवस पर विशेषरूप से तैयार किया गया विडियो एक बार अवश्य देखें. शिक्षक दिवस पर एक खास डॉक्यूमेंट्री फिल्म जो यह दिखाता है कि ग्रामीण लोग शिक्षक एवं एन कर्मचारी बनने के बाद या पहले क्या होता है एक बार अवश्य देखें1
- शेखपुरा : ग्रामीणों ने मोटर चोरों को पकड़ा, पुलिस ने बचाई जान शेखपुरा: कोरमा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव के बघार में बिजली मोटर चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण दोनों युवकों के बाल मुंडवाकर गधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अपनी हिरासत में लेकर ग्रामीणों के आक्रोश से बचा लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान गगौर गांव निवासी ज्ञान बिंद के पुत्र रोहित कुमार और उमेश बिंद के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों शेखपुरा और लखीसराय जिले में बिजली मोटर चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और एसआई राजकिशोर पासवान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले पाली और लक्ष्मीपुर गांव से चोरी किए गए मोटर को शेखपुरा शहर के महादेव नगर स्थित कबाड़खाने में बेच दिया गया था। पुलिस ने वहां छापेमारी कर मोटर बरामद कर लिया है। पिटाई में घायल दोनों युवकों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।1
- माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलंत पशु चिकित्सालय का सुचारू एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।1
- लखीसराय बाढ़ राहत सामग्री वाहन को प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी लखीसराय। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जिला मुख्यालय परिसर से बाढ़ राहत सामग्री से लदे वाहनों को रवाना किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सह लखीसराय जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की मौजूदगी में राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगा, जहां जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।इस मौके पर प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1
- अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर मोकामा। अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने वाहन के कागजात, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। पुलिस का कहना है कि अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा चौक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों की समस्या सुनी वही अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की1
- शिक्षक दिवस पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में उत्सव का माहौल केक काटकर बच्चों ने मनाया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शेखपुरा. शिक्षक दिवस के अवसर पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक केक काटकर देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। पूरे संस्थान में शिक्षक दिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सेंटर संचालक एवं शिक्षक कंचन कुमार को कई आकर्षक उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। वहीं कंचन कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के लिए गर्व का पल तब आया जब फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई छात्र-छात्राओं ने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।शिक्षक दिवस के खास मौके पर सेंटर संचालक कंचन कुमार ने मेधावी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंचन कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में बच्चों की प्रतिभा को निखारना भी जरूरी है। संस्थान भविष्य में भी छात्रों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।1
- अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ से महज पच्चास मीटर की दूरी पर भ्रूण पड़ा मिला, स्थानीय ने बताया कि बिना प्रशासन की सूचना या देखरेख के सफाई कर्मी ने उसे गंगा की ओर ले जाकर फेंक दिया। यह एक साल में दूसरा मामला जब उसी स्थान पर भ्रूण मिला है। निजी क्लीनिक में धडल्ले से हो रहा भ्रूण हत्या1