लखीसराय बाढ़ राहत सामग्री वाहन को प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी लखीसराय। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जिला मुख्यालय परिसर से बाढ़ राहत सामग्री से लदे वाहनों को रवाना किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सह लखीसराय जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की मौजूदगी में राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगा, जहां जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।इस मौके पर प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
लखीसराय बाढ़ राहत सामग्री वाहन को प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी लखीसराय। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जिला मुख्यालय परिसर से बाढ़ राहत सामग्री से लदे वाहनों को रवाना किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सह लखीसराय जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की मौजूदगी में राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगा, जहां जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।इस मौके पर प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
- लखीसराय बाढ़ राहत सामग्री वाहन को प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी लखीसराय। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जिला मुख्यालय परिसर से बाढ़ राहत सामग्री से लदे वाहनों को रवाना किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सह लखीसराय जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की मौजूदगी में राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगा, जहां जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।इस मौके पर प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा चौक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों की समस्या सुनी वही अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की1
- शेखपुरा : ग्रामीणों ने मोटर चोरों को पकड़ा, पुलिस ने बचाई जान शेखपुरा: कोरमा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव के बघार में बिजली मोटर चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण दोनों युवकों के बाल मुंडवाकर गधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अपनी हिरासत में लेकर ग्रामीणों के आक्रोश से बचा लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान गगौर गांव निवासी ज्ञान बिंद के पुत्र रोहित कुमार और उमेश बिंद के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों शेखपुरा और लखीसराय जिले में बिजली मोटर चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और एसआई राजकिशोर पासवान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले पाली और लक्ष्मीपुर गांव से चोरी किए गए मोटर को शेखपुरा शहर के महादेव नगर स्थित कबाड़खाने में बेच दिया गया था। पुलिस ने वहां छापेमारी कर मोटर बरामद कर लिया है। पिटाई में घायल दोनों युवकों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।1
- लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हादसे में गई जान, राजकीय सम्मान के साथ किया गया सुपुर्द-ए-खाक वतन की हिफाजत करने वाले जवान शहीद, इलाके में शोक की लहर लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हादसे में गई जान, राजकीय सम्मान के साथ किया गया सुपुर्द-ए-खाक सिकंदरा। देश की सेवा में तैनात जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत खरडीह गांव निवासी सेना के जवान मोहम्मद मनीर लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जवान की शहादत की खबर मिलते ही खरडीह गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोगों में अपने लाल को खोने का गम और देश के लिए उनकी कुर्बानी पर गर्व दोनों दिखाई दिया। मृतक जवान की पहचान खरडीह गांव निवासी हाजी मोहम्मद मंसूर के पुत्र मोहम्मद मनीर के रूप में हुई है। बताया गया कि मोहम्मद मनीर वर्ष 2000 में थल सेना में भर्ती हुए थे। लंबे समय से सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद वर्तमान में वे लेह-लद्दाख में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे। सेना के सूबेदार मोहम्मद जावेद के अनुसार, ड्यूटी के दौरान एक हादसे में रोड कटर मशीन जवान मोहम्मद मनीर के पैर पर गिर गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सेना की ओर से घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर रात गांव पहुंचा पार्थिव शरीर शहीद जवान का पार्थिव शरीर शनिवार की देर रात फूलों से सजे शव वाहन से उनके पैतृक गांव खरडीह पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने वीर सपूत की अंतिम झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। महिलाओं के विलाप और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद भावुक हो उठा। शव को तिरंगे में लिपटा देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की जय और शहीद मोहम्मद मनीर अमर रहें के नारे लगाए। देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए जुटी रही। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सुपुर्द-ए-खाक रविवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों और सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीद मोहम्मद मनीर के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आसपास के लोग मौजूद रहे। इसके बाद खरडीह गांव स्थित कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई के समय मौजूद हर आंख नम थी। ग्रामीणों ने कहा कि मोहम्मद मनीर ने करीब ढाई दशक तक देश की सेवा की और अपनी ड्यूटी के दौरान जान गंवाकर अपने गांव और पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया। शहीद जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति समाज में कितना सम्मान है। ग्रामीणों ने सरकार से शहीद के परिवार को हरसंभव सहायता और सम्मान देने की मांग की। मुमताज की रिपोर्ट4
- शेखपुरा - शिक्षक दिवस पर विशेषरूप से तैयार किया गया विडियो एक बार अवश्य देखें. शिक्षक दिवस पर एक खास डॉक्यूमेंट्री फिल्म जो यह दिखाता है कि ग्रामीण लोग शिक्षक एवं एन कर्मचारी बनने के बाद या पहले क्या होता है एक बार अवश्य देखें1
- शिक्षक दिवस पर जमुई के डीएम श्री नवीन का बड़ा सम्मान-जिले के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित1
- बेगूसराय- लाखो थाना की पुलिस ने ऑपरेशन के तहत 03 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी लाखो थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 03 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.1
- अलीगंज बाजार की बदहाल सड़क पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों में रोपा धान नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन, अविलंब मरम्मत की मांग अलीगंज बाजार की बदहाल सड़क पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों में रोपा धान नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन, अविलंब मरम्मत की मांग अलीगंज से मुमताज। नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अलीगंज बाजार की मुख्य सड़क सहित आढ़ा एवं चंद्रदीप क्षेत्र में जर्जर सड़क और जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में जलजमाव के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान रोपकर सरकार एवं संबंधित विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और सरकार एवं संबंधित विभाग से सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्य मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि सड़क और खेत में अंतर करना मुश्किल हो गया है। बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि जर्जर नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग डबल इंजन की सरकार के विकास के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क जलमग्न हो जाती है और बीच सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, बावजूद इसके सड़क की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं है। उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायक पर भी जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया पर रील बनाने में व्यस्त हैं, जबकि आम जनता जर्जर सड़क पर आवागमन की समस्या झेल रही है। उन्होंने सरकार एवं संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि निंद्रा में सोई सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने को तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सड़क पर धान रोपकर किए गए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। प्रदर्शन में अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष अनिल दास, रंजीत सिंह, अवधेश यादव, मो. इत्तियाक, विक्रम सिंह, शंभू यादव, चंदेश्वर रविदास, अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।3