तिरंगा हमारे गौरवशाली इतिहास,राष्ट्रीय स्वाभिमान और मजबूत राष्ट्र भावना का प्रतिनिधित्व करता है - रामलाल रौतेल अध्यक्ष अजजा आयोग अनूपपुर - हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर अनूपपुर में निकली राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण तिरंगा रैली हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज जिला मुख्यालय अनूपपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सामतपुर तिराहा से प्रारंभ होकर रैली रेलवे स्टेशन तक पहुंची। रैली में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। रैली का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से किया गया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ रैली में शामिल हुए। विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। तिरंगे के साथ निकली रैली ने जिलेवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत किया। रैली को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि निश्चित तौर पर आज हम सभी गौरवान्वित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ना तथा देश के प्रति गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से सम्मान और गर्व के साथ अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। रौतेल ने कहा कि भारत का तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज मात्र नहीं है, बल्कि यह देश की आस्था, संप्रभुता, एकता-अखंडता और करोड़ों देशवासियों के त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा हमारे गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय स्वाभिमान और मजबूत राष्ट्र भावना का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराएगा, तो यह देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर ने भी संबोधित किया। उन्होंने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने उपस्थित नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शपथ भी दिलाई। उपस्थितजनों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली में सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया।

- सावन की भक्ति में लीन हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दरबार में टेका माथा मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। सावन के पावन माह में आस्था, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और बाबा बासुकिनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। उन्होंने सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा की धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान शिव को अर्पित किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूरे भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बासुकिनाथ धाम पहुंचकर बाबा बासुकिनाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों धामों में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण नजर आया। सावन के अवसर पर शिवभक्तों की उमड़ी भीड़ के बीच मंत्री श्री जायसवाल भी पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना में लीन दिखाई दिए। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने बाबा भोलेनाथ के चरणों में छत्तीसगढ़ की समस्त जनता के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना हमें आस्था के साथ सेवा और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का विस्तार होगा।2
- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश पर मैदानी अमले द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर (बुढ़वा) एवं सथनी (बुढ़वा) में 170 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया। #शहडोल #shahdol1
- नर्मदा पुल के ऊपर आया पानी, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर ने लोगों को किया सतर्क, अनावश्यक रूप से पुल एवं नदी क्षेत्र में नहीं जाने की दी सलाह डिंडौरी, 09 अगस्त 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डिंडौरी में नर्मदा पुल के ऊपर से पानी आने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जलस्तर एवं मौके की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान नागरिक अनावश्यक रूप से नर्मदा नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी अथवा पानी के आसपास जाने से रोकने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए नागरिक किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। पुल के ऊपर पानी का बहाव होने की स्थिति में आवागमन करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि तेज बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से आमजन को संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी एवं पुल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।1
- हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी उमरिया 9 अगस्त -हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज तिरंगा रैली के साथ अभियान की शुरूआत हुई । उमरिया जिला मुख्यांलय में जिला प्रशासन व्दारा विशाल तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी । कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई । तिरंगा यात्रा में लोगो ने पूरे उत्सााह एवं उमंग के साथ भाग लिया। तिरंगा रैली में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्त सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभाई। रैली के माध्यम से आम जनों से अपने अपने घरो में 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने की अपील की गई। रैली स्टेडियम से आरंभ होकर अस्पताल तिराहा जय स्तंभ चौक, गांधी चौक, रणविजय चौक से होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची । रैली के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों , आम नागरिकों , पुलिस के जवानों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों व्दारा झंडा उंचा रहे हमारा जैसे नारों का उदघोष होता रहा । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है। हर घर तिरंगा अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम न बने हम सभी गलियों मोहल्लों और कालोनियों के हर घर पर तिरंगा लहराने का प्रण लें। तिरंगा हमारे स्वाभिमान का आधार और देश को विशेष पहचान दिलाने का माध्यम है। तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने कहा कि यह आजादी को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए जरूरी है कि युवाओं में देश प्रेम देश भक्ति हो। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को देश प्रेम और देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह डिप्टी, कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अखिलेश पाठक, उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ,श्री सुशील मिश्रा, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी, जिला शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र बड़करे सहित बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे ।1
- जीवन की बाल्यावस्था सबसे अच्छी रहती है जब तक बालक अबोध रहता है तब तक उसमें छल नहीं रहता है ।।।। यह एक बहुत ही भावनात्मक एवं बालपन अवस्था का दृश्य है क्योंकि जब बालक अबोध रहता है तब तक उसके मन में किसी भी व्यक्ति के लिए छल धोखा बेईमानी किसी के मन में कपट नहीं रहता है बाल्यावस्था जीवन की जीवन की सबसे अच्छी अवस्था होती है इस अवस्था से आदमी आगे तक जाता है एवं इस अवस्था में जैसे मुड़ता है वैसे ही बनता है आगे तक जाता है । यही चल कर जब आदमी बड़े हो जाते हैं उनमें अपनापन जाति पाती का भेद भावों और मन में छल हो जाता है ।4
- नर्मदा उद्गम से निकली आस्था की कांवड़‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठी अनूपपूर - सारस डोली के 51 शिवभक्त कांवरियों ने नर्मदा उद्गम कुंड से पवित्र जल लेकर शुरू की सात दिवसीय पदयात्रा कांवड़ यात्र मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रावण मास की पुण्य बेला में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को आस्था, भक्ति और शिव आराधना का अद्भुत दृश्य साकार हुआ। डिंडोरी जिले के सारस डोली से आए 51 शिवभक्त कांवरियों ने मां नर्मदा के पावन उद्गम कुंड से विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र नर्मदा जल अपनी कांवड़ में धारण किया और भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ सात दिवसीय पदयात्रा कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। प्रातः लगभग 10 बजे प्रारंभ हुई इस धार्मिक यात्रा में शिवभक्त कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कांवड़ में नर्मदा जल धारण किए श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय मां नर्मदा’ के जयघोष करते हुए भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। पूरी यात्रा श्रद्धा, संकल्प और शिवभक्ति की त्रिवेणी का अनुपम संगम बनी हुई है। कांवरिया दल द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ शिवलिंग, भगवान हनुमान जी महाराज, भगवान कार्तिकेय स्वामी तथा प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक प्रतिमाओं को सुसज्जित वाहन में विराजमान किया गया है। वाहन पर विराजित देव प्रतिमाओं के दर्शन तथा डीजे पर गूंजते मधुर भजन-कीर्तन से यात्रा मार्ग आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। नर्मदा उद्गम से जल धारण कर निकली यह कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि मां नर्मदा की पावन धाराओं को भगवान शिव के चरणों तक पहुंचाने वाली श्रद्धा और संकल्प की आध्यात्मिक यात्रा है। मान्यता है कि मां नर्मदा स्वयं भगवान शिव की आराध्या एवं शिव से अभिन्न रूप से जुड़ी पवित्र नदी हैं। इसी आस्था के साथ शिवभक्त नर्मदा जल को कांवड़ में धारण कर अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे हैं। सात दिवसीय पदयात्रा पूर्ण करने के उपरांत सारस डोली पहुंचकर कांवरिया दल द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर नर्मदा उद्गम से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-शांति, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की जाएगी। श्रावण मास में नर्मदा उद्गम की पावन धरती से प्रारंभ हुई यह यात्रा अमरकंटक की उस सनातन आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत स्वरूप है, जहां नर्मदा की कल-कल धारा और शिवभक्ति का जयघोष मिलकर भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित करते हैं। 51 शिवभक्तों का यह कांवड़ दल आस्था, अनुशासन और भक्ति के साथ अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है।1
- एनएच की स्ट्रीट लाइटें हुईं ‘गायब’, अंधेरे में जनता-कांग्रेस का सवाल, 20 फीट ऊंचाई से लाइटें उतरीं तो जिम्मेदारों को भनक तक क्यों नहीं लगी? मनेंद्रगढ़/एमसीबी। विकास और सुशासन के दावों के बीच मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की स्ट्रीट लाइटों के गायब होने का मामला अब सियासी तकरार का मुद्दा बन गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने सवाल उठाया कि बैकुंठपुर से मनेंद्रगढ़ की ओर आने वाले एनएच पर डिवाइडर की शुरुआत से नगर पालिका सीमा तक बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें गायब हैं। रात के समय मार्ग का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। मिश्रा ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि 20 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगी स्ट्रीट लाइटें आखिर जमीन पर आए बिना गायब कैसे हो गईं? यदि इन्हें हटाया गया या चोरी किया गया तो इसके लिए लिफ्टर अथवा बकेट वाहन की जरूरत पड़ी होगी। ऐसे में क्षेत्र में संचालित हाइड्रोलिक लिफ्टर वाहनों की जानकारी जुटाने और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने से सच्चाई सामने आ सकती है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में सरकारी संपत्ति गायब होने के बावजूद संबंधित विभाग को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी। क्या सरकारी संपत्ति की निगरानी केवल कागजों तक सीमित है? यदि चोरी हुई है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई और यदि किसी स्तर से लाइटें हटाई गईं तो इसकी अनुमति किसने दी? कांग्रेस नेताओं ने यह आशंका भी जताई कि कहीं किसी नगरीय निकाय की व्यवस्था संबंधी कमी को छिपाने के लिए एनएच की स्ट्रीट लाइटों को हटाने का प्रयास तो नहीं किया गया। हालांकि कांग्रेस ने इस पहलू को जांच का विषय बताते हुए कहा कि किसी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कांग्रेस नेता व्यंकटेश सिंह ने कहा कि एनएच जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था प्रभावित होना केवल सरकारी संपत्ति का मामला नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा से जुड़ा विषय है। वहीं महामंत्री स्नेहिल शुक्ला ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लाइटों का गायब होना सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि इतनी ऊंचाई पर लगी लाइटों को हटाने के लिए विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है। इसलिए क्षेत्र में संचालित लिफ्टर और बकेट वाहनों की जानकारी जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जानी चाहिए। पार्षद इमरान खान और यश ताम्रकार ने तत्काल गायब लाइटों को बरामद कर पुनः स्थापित कराने की मांग की। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, लिफ्टर वाहनों की पहचान की जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं, लाइटें हटाने वालों की पहचान की जाए और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए। साथ ही गायब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल पुनः स्थापित कराया जाए। सौरव मिश्रा ने कहा कि जनता को अंधेरे में छोड़कर विकास और सुशासन के दावों का क्या अर्थ है? उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी और इतनी बड़ी संख्या में लाइटें गायब होने के बावजूद जिम्मेदार तंत्र अब तक मौन क्यों रहा। इस दौरान सौरव मिश्रा, व्यंकटेश सिंह, स्नेहिल शुक्ला, रंजन शर्मा, अजीत सिंह, शुभम सिंह, यश ताम्रकार, पार्षद इमरान खान, रामगोपाल यादव, संजय यादव, दीपक श्रीवास्तव, आकाश सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।4
- चंदिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश का रेलवे स्टेशन के सुलभ कांप्लेक्स में काफी गंदगी का अंबार जिला मुख्यालय स्थित अंतर्गत उमरिया से 20 किलोमीटर दूर चंदिया रेलवे स्टेशन है जहां पर पब्लिक के लिए स्टेशन के बाहर जन सुविधा केंद्र बाथरूम बना हुआ है जहां पर रेलवे विभाग द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई नहीं की जाती है हर जगह गंदगी है बाथरूम में पानी की डालने की व्यवस्था नहीं है इसके साथ ही लैटिनो के नल में पानी नहीं है यह रेलवे की बहुत बड़ी लापरवाही है क्योंकि स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत आता है इसलिए जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जन सुविधा केंद्र बाथरूम में नियमित रूप से रेलवे विभाग को साफ सफाई किया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।4
- नर्मदा का रौद्र रूप :बस स्टैंड स्थित नर्मदा पुल डूबा, कई इलाकों का संपर्क टूटा; जोगीटिकरिया पुल जलमग्न होने से जबलपुर हाईवे बाधित जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नर्मदा नदी ने रविवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप नर्मदा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। पुल पर पानी आने के बाद देवरा ग्राम पंचायत, साकेतनगर और हंसनगर सहित नर्मदा पार के क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित हो गया है।2