logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदा पुल के ऊपर आया पानी, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर ने लोगों को किया सतर्क, अनावश्यक रूप से पुल एवं नदी क्षेत्र में नहीं जाने की दी सलाह डिंडौरी, 09 अगस्त 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डिंडौरी में नर्मदा पुल के ऊपर से पानी आने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जलस्तर एवं मौके की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान नागरिक अनावश्यक रूप से नर्मदा नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी अथवा पानी के आसपास जाने से रोकने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए नागरिक किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। पुल के ऊपर पानी का बहाव होने की स्थिति में आवागमन करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि तेज बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से आमजन को संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी एवं पुल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

4 hrs ago
user_खमोद चंदेल
खमोद चंदेल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

नर्मदा पुल के ऊपर आया पानी, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर ने लोगों को किया सतर्क, अनावश्यक रूप से पुल एवं नदी क्षेत्र में नहीं जाने की दी सलाह डिंडौरी, 09 अगस्त 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डिंडौरी में नर्मदा पुल के ऊपर से पानी आने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जलस्तर एवं मौके की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान नागरिक अनावश्यक रूप से नर्मदा नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी अथवा पानी के आसपास जाने से रोकने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए नागरिक किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। पुल के ऊपर पानी का बहाव होने की स्थिति में आवागमन करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि तेज बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से आमजन को संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी एवं पुल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदा पुल के ऊपर आया पानी, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर ने लोगों को किया सतर्क, अनावश्यक रूप से पुल एवं नदी क्षेत्र में नहीं जाने की दी सलाह डिंडौरी, 09 अगस्त 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डिंडौरी में नर्मदा पुल के ऊपर से पानी आने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जलस्तर एवं मौके की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान नागरिक अनावश्यक रूप से नर्मदा नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी अथवा पानी के आसपास जाने से रोकने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए नागरिक किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। पुल के ऊपर पानी का बहाव होने की स्थिति में आवागमन करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि तेज बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से आमजन को संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी एवं पुल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    1
    नर्मदा पुल के ऊपर आया पानी, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर ने लोगों को किया सतर्क, अनावश्यक रूप से पुल एवं नदी क्षेत्र में नहीं जाने की दी सलाह
डिंडौरी, 09 अगस्त 2026।
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डिंडौरी में नर्मदा पुल के ऊपर से पानी आने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जलस्तर एवं मौके की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान नागरिक अनावश्यक रूप से नर्मदा नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी अथवा पानी के आसपास जाने से रोकने की अपील की गई।
उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए नागरिक किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। पुल के ऊपर पानी का बहाव होने की स्थिति में आवागमन करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि तेज बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मौके से आमजन को संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी एवं पुल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्वरोजगार योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में निपटाएं लंबित प्रकरण: सीईओ स्वरोजगार योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में निपटाएं लंबित प्रकरण: सीईओ डीएलसीसी की बैठक में बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश, पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले ऋण और योजनाओं का लाभ डिंडौरी, जिले में युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार और आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों और बैंकों के माध्यम से संचालित ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक उद्यम एवं स्वरोजगार योजना, पीएमएफएमई, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन विभाग की योजनाएं, पीएम स्वनिधि तथा आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। लंबित प्रकरणों को लेकर सख्त हुए सीईओ समीक्षा के दौरान सामने आए लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और भगवान बिरसा मुंडा आर्थिक कल्याण योजना के लंबित प्रकरणों का आगामी एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए पात्र हितग्राही लंबे समय से लाभ की प्रतीक्षा करते हैं। इसलिए फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की प्रवृत्ति समाप्त की जाए और पात्र प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजना का लाभ सीईओ ने अन्य योजनाओं में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और बैंकर्स से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि आवेदन से लेकर ऋण स्वीकृति और वितरण तक की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाएं केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता मिलना बेहद जरूरी है। बैंकर्स और विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी बैठक में योजनावार प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आवश्यक दस्तावेजों की कमी वाले प्रकरणों में हितग्राहियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री रविशंकर सहित जनजातीय कार्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एक सप्ताह में परिणाम दिखाने पर जोर डीएलसीसी बैठक में प्रशासन का स्पष्ट संदेश रहा कि सरकारी स्वरोजगार और आर्थिक कल्याण योजनाओं में पात्र हितग्राहियों के प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए। अब संबंधित विभागों और बैंकर्स के सामने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की जिम्मेदारी है, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।
    1
    स्वरोजगार योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में निपटाएं लंबित प्रकरण: सीईओ
स्वरोजगार योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में निपटाएं लंबित प्रकरण: सीईओ
डीएलसीसी की बैठक में बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश, पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले ऋण और योजनाओं का लाभ
डिंडौरी, 
जिले में युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार और आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों और बैंकों के माध्यम से संचालित ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक उद्यम एवं स्वरोजगार योजना, पीएमएफएमई, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन विभाग की योजनाएं, पीएम स्वनिधि तथा आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई।
लंबित प्रकरणों को लेकर सख्त हुए सीईओ
समीक्षा के दौरान सामने आए लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और भगवान बिरसा मुंडा आर्थिक कल्याण योजना के लंबित प्रकरणों का आगामी एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए पात्र हितग्राही लंबे समय से लाभ की प्रतीक्षा करते हैं। इसलिए फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की प्रवृत्ति समाप्त की जाए और पात्र प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजना का लाभ
सीईओ ने अन्य योजनाओं में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और बैंकर्स से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि आवेदन से लेकर ऋण स्वीकृति और वितरण तक की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाएं केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता मिलना बेहद जरूरी है।
बैंकर्स और विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी
बैठक में योजनावार प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आवश्यक दस्तावेजों की कमी वाले प्रकरणों में हितग्राहियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री रविशंकर सहित जनजातीय कार्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एक सप्ताह में परिणाम दिखाने पर जोर
डीएलसीसी बैठक में प्रशासन का स्पष्ट संदेश रहा कि सरकारी स्वरोजगार और आर्थिक कल्याण योजनाओं में पात्र हितग्राहियों के प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए। अब संबंधित विभागों और बैंकर्स के सामने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की जिम्मेदारी है, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नौरोजाबाद थाना तहसील नौरोजाबाद पोस्ट पिनोरा ग्राम पंचायत देवरी माजरा का है करवाही मग किया जाता है अजय राठौर पिता रामसेवक राठौर उनकी पत्नी और बेटी फसल उखल रही कम से कम लगभग 15000से 20000हजार नुकसान किए हैं इस पर अधिकारी कोई सुनवाई नहीं होती मजदूर हु मेरी मम्मी बिकलांग है पापा नही है मृत्यु हो गये है
    2
    नौरोजाबाद थाना तहसील नौरोजाबाद पोस्ट पिनोरा ग्राम पंचायत देवरी माजरा का है करवाही मग किया जाता है 
अजय राठौर पिता रामसेवक राठौर उनकी पत्नी और बेटी फसल उखल रही कम से कम लगभग 15000से 20000हजार नुकसान किए हैं इस पर अधिकारी कोई सुनवाई नहीं होती मजदूर हु मेरी मम्मी बिकलांग है पापा नही है मृत्यु हो गये है
    user_Sk
    Sk
    Farmer Nowrozabad, Umaria•
    23 hrs ago
  • पांच माह हो गए रेरा एमपी में मुख्य अध्यक्ष पद खाली हुए अभी तक कोई भी नया अध्यक्ष नहीं चुना गया ग्राहकों के लिए बनाए गए कानून जनता के काम नहीं आ रहा न्याय कैसे मिलेगा जनता को जब पद ही खाली होगा
    1
    पांच माह हो गए रेरा एमपी में मुख्य अध्यक्ष पद खाली हुए अभी तक कोई भी नया अध्यक्ष नहीं चुना गया ग्राहकों के लिए बनाए गए कानून जनता के काम नहीं आ रहा न्याय कैसे मिलेगा जनता को जब पद ही खाली होगा
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मेरी भांजी का बहुत प्यारा सा विडिओ अच्छा लगे तो जरूर लाइक करे 👌🏻😊❤️
    2
    मेरी भांजी का बहुत प्यारा सा विडिओ अच्छा लगे तो जरूर लाइक करे 👌🏻😊❤️
    user_PUBLIC MEDIA NEWS
    PUBLIC MEDIA NEWS
    Local News Reporter Anuppur, Madhya Pradesh•
    14 min ago
  • खेल-खेल में नौनिहाल सीख रहे अक्षर और गिनती, आंगनवाड़ी केंद्रों में तैयार हो रही भविष्य की मजबूत नींव खेल-खेल में नौनिहाल सीख रहे अक्षर और गिनती, आंगनवाड़ी केंद्रों में तैयार हो रही भविष्य की मजबूत नींव “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान से बच्चों में बढ़ रही सीखने की ललक, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और पोषण पर भी जोर डिंडौरी, डिंडौरी जिले के आंगनवाड़ी केंद्र अब नन्हे-मुन्नों के लिए सिर्फ पोषण और देखभाल का केंद्र नहीं, बल्कि खेल-खेल में सीखने और समझने की पहली पाठशाला बन रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के निर्देशन में “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के तहत बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) से जोड़ा जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की उम्र और उनकी सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए गतिविधि आधारित एवं रोचक शिक्षण पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है। बच्चे खेल और मनोरंजन के माध्यम से अक्षरों और संख्याओं की पहचान करना, रंगों को समझना, शब्दों का उच्चारण करना तथा अपनी भाषा में अभिव्यक्ति करना सीख रहे हैं। खेल बना पढ़ाई का माध्यम परियोजना डिंडौरी के बरबसपुर रैयत एवं सालीवाड़ा रैयत तथा परियोजना शहपुरा के वार्ड क्रमांक-2 स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। यहां बच्चों को ऐसी गतिविधियां कराई जा रही हैं, जिनमें पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी शामिल है। इससे बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह और जिज्ञासा बढ़ रही है। शिक्षा के साथ पोषण और स्वास्थ्य पर भी ध्यान अभियान के तहत बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के साथ-साथ उनके पोषण, स्वास्थ्य और समुचित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक रूप से भी मजबूत बनें। प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव विशेषज्ञों के अनुसार बचपन के शुरुआती वर्षों में मिलने वाला सीखने का अनुभव बच्चे के आगे के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल और गतिविधियों के माध्यम से दी जा रही शिक्षा बच्चों के लिए स्कूल जाने से पहले सीखने की मजबूत आधारशिला तैयार कर रही है। “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के जरिए डिंडौरी जिले में नौनिहालों को सीखने का आनंददायक वातावरण देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    खेल-खेल में नौनिहाल सीख रहे अक्षर और गिनती, आंगनवाड़ी केंद्रों में तैयार हो रही भविष्य की मजबूत नींव

खेल-खेल में नौनिहाल सीख रहे अक्षर और गिनती, आंगनवाड़ी केंद्रों में तैयार हो रही भविष्य की मजबूत नींव
“पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान से बच्चों में बढ़ रही सीखने की ललक, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और पोषण पर भी जोर
डिंडौरी,
डिंडौरी जिले के आंगनवाड़ी केंद्र अब नन्हे-मुन्नों के लिए सिर्फ पोषण और देखभाल का केंद्र नहीं, बल्कि खेल-खेल में सीखने और समझने की पहली पाठशाला बन रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के निर्देशन में “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के तहत बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) से जोड़ा जा रहा है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की उम्र और उनकी सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए गतिविधि आधारित एवं रोचक शिक्षण पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है। बच्चे खेल और मनोरंजन के माध्यम से अक्षरों और संख्याओं की पहचान करना, रंगों को समझना, शब्दों का उच्चारण करना तथा अपनी भाषा में अभिव्यक्ति करना सीख रहे हैं।
खेल बना पढ़ाई का माध्यम
परियोजना डिंडौरी के बरबसपुर रैयत एवं सालीवाड़ा रैयत तथा परियोजना शहपुरा के वार्ड क्रमांक-2 स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। यहां बच्चों को ऐसी गतिविधियां कराई जा रही हैं, जिनमें पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी शामिल है। इससे बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह और जिज्ञासा बढ़ रही है।
शिक्षा के साथ पोषण और स्वास्थ्य पर भी ध्यान
अभियान के तहत बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के साथ-साथ उनके पोषण, स्वास्थ्य और समुचित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक रूप से भी मजबूत बनें।
प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव
विशेषज्ञों के अनुसार बचपन के शुरुआती वर्षों में मिलने वाला सीखने का अनुभव बच्चे के आगे के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल और गतिविधियों के माध्यम से दी जा रही शिक्षा बच्चों के लिए स्कूल जाने से पहले सीखने की मजबूत आधारशिला तैयार कर रही है।
“पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के जरिए डिंडौरी जिले में नौनिहालों को सीखने का आनंददायक वातावरण देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नर्मदा का रौद्र रूप :बस स्टैंड स्थित नर्मदा पुल डूबा, कई इलाकों का संपर्क टूटा; जोगीटिकरिया पुल जलमग्न होने से जबलपुर हाईवे बाधित जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नर्मदा नदी ने रविवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप नर्मदा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। पुल पर पानी आने के बाद देवरा ग्राम पंचायत, साकेतनगर और हंसनगर सहित नर्मदा पार के क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित हो गया है।
    2
    नर्मदा का रौद्र रूप :बस स्टैंड स्थित नर्मदा पुल डूबा, कई इलाकों का संपर्क टूटा; जोगीटिकरिया पुल जलमग्न होने से जबलपुर हाईवे बाधित
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नर्मदा नदी ने रविवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप नर्मदा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। पुल पर पानी आने के बाद देवरा ग्राम पंचायत, साकेतनगर और हंसनगर सहित नर्मदा पार के क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित हो गया है।
    user_Neeraj rajak
    Neeraj rajak
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.