Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो का संज्ञान लेकर स्टंट करने वाले लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया है। इस सम्बन्ध में श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी की वीडियो बाइट।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सोशल मीडिया पर निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो का संज्ञान लेकर स्टंट करने वाले लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया है। इस सम्बन्ध में श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी की वीडियो बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाने में दर्ज कराई शिकायत पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by Om prakash Rajput7
- ये वीडियो में जो टाइपिंग है उसे पढ़ो1
- मंझनपुर डायट मैदान | जनपद – कौशाम्बी | उत्तर प्रदेश महामंत्री ओमकार लहरी व सैकड़ों लोगो ने खून से लिखा पत्र, सरकार को सौंपा ज्ञापन भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आज मंझनपुर डायट मैदान, जनपद कौशाम्बी में UGC कानून के समर्थन में एक विशाल एवं ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस जनआंदोलन में हर गाँव, हर मोहल्ले और हर वर्ग से लोग बड़ी संख्या में मंझनपुर डायट मैदान पहुँचे और एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद की। यह कार्यक्रम नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी मजबूती और अनुशासन के साथ आंदोलन का नेतृत्व करते नज़र आए। कार्यक्रम से मंझनपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर हसन, को हाउस अरेस्ट कर लिया इसके साथ ही कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी उनके आवास पर ही डिटेन किया गया। इसके बावजूद आंदोलन की धार कमजोर नहीं पड़ी और कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक मज़बूत दिखाई दिया। और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने UGC कानून को लागू किए जाने की मांग को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का सबसे संवेदनशील और ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब महामंत्री ओमकार लहरी ने अपने खून से लिखा हुआ पत्र सरकार के नाम सौंपा। यह पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि उस संघर्ष, पीड़ा और अटूट संकल्प का प्रतीक था, जो न्याय की माँग को लेकर जनता के दिलों से निकलकर सड़कों तक पहुँचा। मंझनपुर डायट मैदान में5
- जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया मिशन शक्ति अभियान, किया जा रहा महिलाओं को जागरूक ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी... वृहस्पतिवार को जनपद कौशाम्बी के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज 5.0, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्पेशल टीमों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं-बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। थाना मोहब्बतपुर पइंसा के ग्राम मोहब्बतपुर अनेठा में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला सशक्तिकरण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।थाना महेवाघाट के मिशन शक्ति केंद्र में बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम, गुड टच-बैड टच, आत्म-सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। महिला थाना के कस्बा मंझनपुर क्षेत्र में एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नए आपराधिक कानून (BNS/BNSS), जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, गुड टच-बैड टच तथा महिला सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। थाना करारी के कस्बा करारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं को बाल विवाह निषेध, आत्म-सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर जागरूक किया गया।थाना कड़ाधाम के श्री कारी सैय्यद सिद्दीकी इंटर कॉलेज, चूहापीरान में बालिकाओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। थाना पश्चिम शरीरा के कस्बा पश्चिम शरीरा में मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमणशील होकर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म-सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया गया। थाना चरवा के मिशन शक्ति केंद्र में बाल विवाह रोकथाम, आत्म-सुरक्षा, साइबर जागरूकता, महिला सशक्तिकरण एवं विधिक सहायता संबंधी जानकारियाँ साझा की गईं।1
- *आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यशैली से ग्रामीण परेशान, वर्षों से बंद पड़ा केंद्र, जिम्मेदार मौन* कौशाम्बी। सिराथू विकास खंड के देवखरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति ने शासन की योजनाओं की हकीकत उजागर कर दी है। वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल कागजों में संचालित हो रहा है। न तो नन्हे मासूम बच्चों को पोषाहार मिल रहा है और न ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं दी जा रही हैं। केंद्र परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सिराथू की सीडीपीओ आंखें मूंदे बैठी हैं, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुजाता चौहान पर अधिकारियों की इतनी मेहरबानी क्यों बरती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी नौनिहाल बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषाहार को डकार रहे हैं और शासन की योजनाओं का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि देवखरपुर आंगनबाड़ी केंद्र की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और केंद्र को नियमित रूप से संचालित कराया जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब संज्ञान लेता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।1
- जिलाधिकारी की सराहनीय कार्य।1