logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमांपुर में 16 निर्धन कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह बैन्ड-बाजों संग बग्गी से निकली बरात विवाह समारोह में जोड़ों को आशीर्वाद देकर किया विदा अमांपुर । कस्बा में मां गायत्री जन कल्याण समिति ने श्री बांके बिहारी गार्डन में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। समारोह में 16 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक दूजे के हुए। नगर में बैन्ड-बाजों संग बग्गी से बरात निकाली गई। कस्बे में 16 दूल्हों की बरात एक साथ बैन्ड-बाजों के साथ निकाली गई। आयोजक एवं दूल्हा पक्ष से आए परिजन बराती बनकर साथ चल रहे थे। बरात आयोजन स्थल पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 16 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। मां गायत्री जन कल्याण समिति अमांपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वर - वधू को आशीर्वाद दिया। 16 जोड़ों का उनकी धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें विवाह मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण और पुष्प वर्षा के बीच 16 युगल विवाह बंधन में बंधे। इसके अलावा वधु को ग्रह उपयोग के लिए जरूरी सामग्री भी समिति द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान की गई। श्री बांके बिहारी गार्डन से घोड़ा बग्गी पर सवार 16 दूल्हों की बरात बैंड बाजों के साथ चली तो नजारा देखने लायक था। दूल्हों के परिवार के लोग रिश्तेदार और मित्र नाचते हुए चल रहे थे। सामूहिक विवाह संस्कार में कुमारी दानवती और अर्जुन, निशा और शिवम, राखी और अरुण कुमार,‌ दुर्वेश और केशव, दीक्षा और सुखबीर, फूला और शिवकांत, पूजा और मदन, दीक्षा और मनीष, सत्यवती और राजू,‌ कल्पना और शिवराज,‌ शिवानी और कन्ही, रजनेश और पवन कुमार, कान्ती और प्रेमकिशोर, शिवानी और बच्चन, नैना और सुरजीत, सपना और मोनू का हिन्दू रीति रिवाजों एवं भारतीय परम्परा के अनुसार गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के आचार्य गणों के द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। वर - वधू ने सात फेरे की रस्म अदा कर एक-दूसरे का हाथ थामा। इस अवसर पर निर्धन कन्याओं को उनके जरूरत का घरेलू सामान व उपहार आदि देकर विदा किया। वही कस्बे के महिला-पुरुष ने कन्यादान लिया। छोटे सिंह सोलंकी, ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह निर्धन व बेसहारा लोगों की सहायता करे। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राजकुमारी चौहान ने कहा कि बेटियो को थोड़ा सा परिवार और समाज का सहयोग मिल जाये तो परिणाम और अच्छे आ सकते है। इस मौके पर छोटे सिंह सोलंकी, बृजेश वशिष्ठ, विद्याराम शर्मा, नौबत सिंह, माधव मित्तल, हरिदत्त पालीवाल, जगदीश सोलंकी, वीरपाल सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता, हरिकिशोर मिश्रा, पुष्पेंद्र वर्मा, विजेन्द्र भारद्वाज, केन्द्र पाल सिंह, सुनील पालीवाल, अवधेश गुप्ता, सुशील देवी वशिष्ठ, रामा देवी, प्रदीप वशिष्ठ, मनोज गुप्ता, अमरीश सिंह सोलंकी, जगदीश शर्मा, शीलेन्द सिंह सोलंकी, राजबहादुर चौहान, ज्ञानेश वशिष्ठ, शीलेन्द कुमार मिश्रा, गौरव मिश्रा, प्रधान फूल सिंह, आचार्य हरिशंकर, मनोज वशिष्ठ, सुखवीर चौहान, चेतन गुप्ता, सर्वेश यादव, ज्ञानेश वशिष्ठ, मीना चौहान, बिजेश वर्मा, विनय सोलंकी, नरेश लोधी, आकाश गुप्ता सर्राफ, सरदार निर्मल सिंह, डाॅ पवन माथुर, दीपक सोलंकी, शिवम गुप्ता, सोनू गुप्ता, अनिल कुमार, मुनेंद्र राजपूत, रामेश्वर कुमार, पंकज राठौर, कुसुम वर्मा, गीता गुप्ता, कुसुमवीर यादव, रोहित माहेश्वरी आदि लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग
Social worker कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अमांपुर में 16 निर्धन कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह बैन्ड-बाजों संग बग्गी से निकली बरात विवाह समारोह में जोड़ों को आशीर्वाद देकर किया विदा अमांपुर । कस्बा में मां गायत्री जन कल्याण समिति ने श्री बांके बिहारी गार्डन में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। समारोह में 16 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक दूजे के हुए। नगर में बैन्ड-बाजों संग बग्गी से बरात निकाली गई। कस्बे में 16 दूल्हों की बरात एक साथ बैन्ड-बाजों के साथ निकाली गई। आयोजक एवं दूल्हा पक्ष से आए परिजन बराती बनकर साथ चल रहे थे। बरात आयोजन स्थल पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 16 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। मां गायत्री जन कल्याण समिति अमांपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों

ने वर - वधू को आशीर्वाद दिया। 16 जोड़ों का उनकी धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें विवाह मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण और पुष्प वर्षा के बीच 16 युगल विवाह बंधन में बंधे। इसके अलावा वधु को ग्रह उपयोग के लिए जरूरी सामग्री भी समिति द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान की गई। श्री बांके बिहारी गार्डन से घोड़ा बग्गी पर सवार 16 दूल्हों की बरात बैंड बाजों के साथ चली तो नजारा देखने लायक था। दूल्हों के परिवार के लोग रिश्तेदार और मित्र नाचते हुए चल रहे थे। सामूहिक विवाह संस्कार में कुमारी दानवती और अर्जुन, निशा और शिवम, राखी और अरुण कुमार,‌ दुर्वेश और केशव, दीक्षा और सुखबीर, फूला और शिवकांत, पूजा और मदन, दीक्षा और मनीष, सत्यवती और राजू,‌ कल्पना और

शिवराज,‌ शिवानी और कन्ही, रजनेश और पवन कुमार, कान्ती और प्रेमकिशोर, शिवानी और बच्चन, नैना और सुरजीत, सपना और मोनू का हिन्दू रीति रिवाजों एवं भारतीय परम्परा के अनुसार गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के आचार्य गणों के द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। वर - वधू ने सात फेरे की रस्म अदा कर एक-दूसरे का हाथ थामा। इस अवसर पर निर्धन कन्याओं को उनके जरूरत का घरेलू सामान व उपहार आदि देकर विदा किया। वही कस्बे के महिला-पुरुष ने कन्यादान लिया। छोटे सिंह सोलंकी, ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह निर्धन व बेसहारा लोगों की सहायता करे। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राजकुमारी चौहान ने कहा कि बेटियो को थोड़ा सा परिवार और समाज का सहयोग मिल जाये तो परिणाम और अच्छे

आ सकते है। इस मौके पर छोटे सिंह सोलंकी, बृजेश वशिष्ठ, विद्याराम शर्मा, नौबत सिंह, माधव मित्तल, हरिदत्त पालीवाल, जगदीश सोलंकी, वीरपाल सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता, हरिकिशोर मिश्रा, पुष्पेंद्र वर्मा, विजेन्द्र भारद्वाज, केन्द्र पाल सिंह, सुनील पालीवाल, अवधेश गुप्ता, सुशील देवी वशिष्ठ, रामा देवी, प्रदीप वशिष्ठ, मनोज गुप्ता, अमरीश सिंह सोलंकी, जगदीश शर्मा, शीलेन्द सिंह सोलंकी, राजबहादुर चौहान, ज्ञानेश वशिष्ठ, शीलेन्द कुमार मिश्रा, गौरव मिश्रा, प्रधान फूल सिंह, आचार्य हरिशंकर, मनोज वशिष्ठ, सुखवीर चौहान, चेतन गुप्ता, सर्वेश यादव, ज्ञानेश वशिष्ठ, मीना चौहान, बिजेश वर्मा, विनय सोलंकी, नरेश लोधी, आकाश गुप्ता सर्राफ, सरदार निर्मल सिंह, डाॅ पवन माथुर, दीपक सोलंकी, शिवम गुप्ता, सोनू गुप्ता, अनिल कुमार, मुनेंद्र राजपूत, रामेश्वर कुमार, पंकज राठौर, कुसुम वर्मा, गीता गुप्ता, कुसुमवीर यादव, रोहित माहेश्वरी आदि लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य सम्पन्न हुआ। मूर्ति स्थापना ऋतुराज चंचल के करकमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर विकास कुमार, अनुराग कुमार, विकास चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारे का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय और शिवमय बना रहा।
    1
    सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य सम्पन्न हुआ।
मूर्ति स्थापना ऋतुराज चंचल के करकमलों द्वारा की गई।
इस अवसर पर विकास कुमार, अनुराग कुमार, विकास चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारे का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया।
पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय और शिवमय बना रहा।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए। घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    2
    सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर
सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।
घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए।
घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है।
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सहसवान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया है तहसीलदार राकेश कुमार की अध्यक्षता में स्कूल के बच्चों को मिठाई वितरण की गई है जिसमें बच्चों ने बढ़-कर कर भाग लिया है वरिष्ठ लिपि अमर सिंह योगेश मनोज अंकित दीपक आदि लोग मौजूद रहे हैं
    2
    सहसवान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया है तहसीलदार राकेश कुमार की अध्यक्षता में स्कूल के बच्चों को मिठाई वितरण की गई है जिसमें बच्चों ने बढ़-कर कर भाग लिया है वरिष्ठ लिपि अमर सिंह योगेश मनोज अंकित दीपक आदि लोग मौजूद रहे हैं
    user_दीपक सक्सेना पत्रकार
    दीपक सक्सेना पत्रकार
    Sahaswan, Budaun•
    4 hrs ago
  • Uttar Pradesh: इटावा में मुस्लिम वोटरों के नाम नहीं हटाया तो BJP नेताओं ने BLO पर किया हमला. BLO अश्विनी कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट से मुसलमानों के नाम हटाने के लिए लोकल नेता दबाव बना रहे थे, जब उन्होंने मना किया तो उनसे मारपीट की गई. #UP #Etawah #BLO #AshwiniKumar #SadaaTimes
    1
    Uttar Pradesh: इटावा में मुस्लिम वोटरों के नाम नहीं हटाया तो BJP नेताओं ने BLO पर किया हमला.
BLO अश्विनी कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट से मुसलमानों के नाम हटाने के लिए लोकल नेता दबाव बना रहे थे, जब उन्होंने मना किया तो उनसे मारपीट की गई.
#UP #Etawah #BLO #AshwiniKumar #SadaaTimes
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • Post by Thakur Sobran singh ptrkar
    1
    Post by Thakur Sobran singh ptrkar
    user_Thakur Sobran singh ptrkar
    Thakur Sobran singh ptrkar
    Bilsi, Budaun•
    1 hr ago
  • Post by Abhinash
    1
    Post by Abhinash
    user_Abhinash
    Abhinash
    Electrician अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला खिजरगंज निवासी 20 वर्षीय युवक रहमान अंसारी पुत्र जमील उर्फ गुड्डू अंसारी की मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रहमान अंसारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से कासगंज से अपने घर लौट रहा था। कासगंज से निकलते ही अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और युवक के शव को घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। रहमान की मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
    3
    सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला खिजरगंज निवासी 20 वर्षीय युवक रहमान अंसारी पुत्र जमील उर्फ गुड्डू अंसारी की मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, रहमान अंसारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से कासगंज से अपने घर लौट रहा था। कासगंज से निकलते ही अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और युवक के शव को घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
रहमान की मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Thakur Sobran singh ptrkar
    1
    Post by Thakur Sobran singh ptrkar
    user_Thakur Sobran singh ptrkar
    Thakur Sobran singh ptrkar
    Bilsi, Budaun•
    1 hr ago
  • कासगंज के बारहद्वारी के समीप स्थित एचएमटी वॉच हाउस से दिन के उजाले में चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद #kasganj #voiceofkasganj #hamarakasganj #kasganjupdate #SPKasganj #dmkasganj #कासगंज #Ayushbhardwaj
    1
    कासगंज के बारहद्वारी के समीप स्थित एचएमटी वॉच हाउस से दिन के उजाले में चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
#kasganj #voiceofkasganj #hamarakasganj #kasganjupdate #SPKasganj #dmkasganj #कासगंज #Ayushbhardwaj
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.