logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महुवा में मतदाता जागरूकता को लेकर दिव्यांग मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित महुवा नगर पालिका क्षेत्र में लोकतंत्र में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महवा में स्वीप गतिविधियों का आयोजन निरंतर जारी है। यह संपूर्ण अभियान रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) प्रेमराज मीना एवं ईओ नगर पालिका राजेश मीना के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। बुधवार को दिव्यांग जनों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया मतदान केंद्रों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं,स्वीप कोऑर्डिनेटर रोहिताश कुमार शर्मा ने स्वीप कैलेंडर की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की सुगमता के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर: व्हीलचेयर एवं सुगम रैंप की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी। कतार में लगने से छूट व बैठने की विशेष सुविधा दी जाएगी, कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से गौरव अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित में चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं जेईएन पृथ्वीराज गुर्जर ने दिव्यांगों को प्रेरित करते हुए कहा— "लोकतंत्र में भागीदारी, हम सब की है जिम्मेदारी।" कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग मतदाताओं ने "हम मतदाता हैं, मतदान करेंगे" जोशीले उद्घोष के साथ मतदान जागरूकता रंगोली सजाई। इसके पश्चात जेईएन पृथ्वीराज गुर्जर ने सभी उपस्थित जनों को मतदान की शपथ दिलाई और ट्राइसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में रोहिताश शर्मा, महेन्द्र गुर्जर, हेमराज बैरवा, अरुण सिंह, आशीष गुर्जर, दीपक खोवाल, अल्का भारती, अमित, रक्षा शर्मा, श्रीमती अनीता अवस्थी, सीता अग्रवाल राहुल अवस्थी सहित दिव्यांग मतदाता ,आम नागरिक उपस्थित रहे lगुरुवार को बाल मनुहार "मम्मी पापा वोट जरुर दें" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

58 min ago
user_Ghanshyam Sharma
Ghanshyam Sharma
Local News Reporter महवा, दौसा, राजस्थान•
58 min ago

महुवा में मतदाता जागरूकता को लेकर दिव्यांग मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित महुवा नगर पालिका क्षेत्र में लोकतंत्र में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महवा में स्वीप गतिविधियों का आयोजन निरंतर जारी है। यह संपूर्ण अभियान रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) प्रेमराज मीना एवं ईओ नगर पालिका राजेश मीना के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। बुधवार को दिव्यांग जनों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया मतदान केंद्रों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं,स्वीप कोऑर्डिनेटर रोहिताश कुमार शर्मा ने स्वीप कैलेंडर की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की सुगमता के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर: व्हीलचेयर एवं सुगम रैंप की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी। कतार में लगने से छूट व बैठने की विशेष सुविधा दी जाएगी, कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से गौरव अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित में चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं जेईएन पृथ्वीराज गुर्जर ने दिव्यांगों को प्रेरित करते हुए कहा— "लोकतंत्र में भागीदारी, हम सब की है जिम्मेदारी।" कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग मतदाताओं ने "हम मतदाता हैं, मतदान करेंगे" जोशीले उद्घोष के साथ मतदान जागरूकता रंगोली सजाई। इसके पश्चात जेईएन पृथ्वीराज गुर्जर ने सभी उपस्थित जनों को मतदान की शपथ दिलाई और ट्राइसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में रोहिताश शर्मा, महेन्द्र गुर्जर, हेमराज बैरवा, अरुण सिंह, आशीष गुर्जर, दीपक खोवाल, अल्का भारती, अमित, रक्षा शर्मा, श्रीमती अनीता अवस्थी, सीता अग्रवाल राहुल अवस्थी सहित दिव्यांग मतदाता ,आम नागरिक उपस्थित रहे lगुरुवार को बाल मनुहार "मम्मी पापा वोट जरुर दें" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गोपालपुरा से राज राजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा हुई रवाना। जैकारों से गूंजा आसमान गोपालपुरा से कैला देवी की 16वीं पदयात्रा रवाना। टोडाभीम करौली ग्राम गोपालपुरा से राजराजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को जनप्रतिनिधि एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. भवी मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने राजराजेश्वरी कैला देवी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पदयात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए कैला देवी के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर टोडाभीम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मीणा, पंचायत समिति सदस्य दीपा मनीराम ठेकेदार खेड़ी, पूर्व सरपंच खेड़ी राम प्रसाद मीणा, शिवदयाल मीणा मेरेड़ा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हनुमान गोपालपुरा, समाजसेवी गोपाल मीणा, ओपी खेड़ी, भप्पूराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने माता कैला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर गोपालपुरा सहित आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल रहा।
    1
    गोपालपुरा से राज राजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा हुई रवाना। जैकारों से गूंजा आसमान 

गोपालपुरा से कैला देवी की 16वीं पदयात्रा रवाना।
टोडाभीम करौली
ग्राम गोपालपुरा से राजराजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को जनप्रतिनिधि एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. भवी मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पदयात्रा रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने राजराजेश्वरी कैला देवी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पदयात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए कैला देवी के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर टोडाभीम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मीणा, पंचायत समिति सदस्य दीपा मनीराम ठेकेदार खेड़ी, पूर्व सरपंच खेड़ी राम प्रसाद मीणा, शिवदयाल मीणा मेरेड़ा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हनुमान गोपालपुरा, समाजसेवी गोपाल मीणा, ओपी खेड़ी, भप्पूराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने माता कैला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर गोपालपुरा सहित आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल रहा।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज और कल में प्रत्याशी ले सकते हैं अपना आवेदन पत्र वापस सिकराय में 25 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी हैं। जिसके चलते आज और कल नामांकन वापस प्रत्याशी ले सकते हैं ऐसे में एसडीएम कार्यालय में दिनभर पुलिस के आला अधिकारी और दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद रहे इस दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशी भी मौजूद रहे जिनके मौजूदगी में उनके फार्म की जांच की गई ऐसे में अब लगभग 132 प्रत्याशी मैदान में है और आज और काल में अगर कोई प्रत्याशी अपना फार्म वापस लेता है तो और भी प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है।
    2
    आज और कल में प्रत्याशी ले सकते हैं अपना आवेदन पत्र वापस
सिकराय में 25 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी हैं। जिसके चलते आज और कल नामांकन वापस प्रत्याशी ले सकते हैं ऐसे में एसडीएम कार्यालय में दिनभर पुलिस के आला अधिकारी और दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद रहे इस दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशी भी मौजूद रहे जिनके मौजूदगी में उनके फार्म की जांच की गई ऐसे में अब लगभग 132 प्रत्याशी मैदान में है और आज और काल में अगर कोई प्रत्याशी अपना फार्म वापस लेता है तो और भी प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    15 hrs ago
  • सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य अभिनंदन समारोह.... ​हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बुधवार को एक विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी सेवाएं दे चुके सीबीएसई बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी मेडी निवासी लखन लाल मीना की गौरवपूर्ण सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित हुआ। ​समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी लखन लाल मीना एवं उनकी पत्नी का स्कूल के प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सेवानिवृत अधिकारी मीना एवं उनकी पत्नी के परिसर में आगमन पर विद्यालय निदेशक डॉक्टर बबलेश मीना, प्रिंसिपल सोनिया चौधरी, छात्र-छात्रा, स्टॉप ने गुलदस्ता भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि पंच पटेलों ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी मीना का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा और सम्मान पर आधारित स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी के सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, प्रशासनिक दक्षता और सीबीएसई सुधारों में उनकी भूमिका की सराहना की। ​समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी लखन लाल मीना ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि खेड़ा जैसे ग्रामीण आंचल में स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान से वे बेहद अभिभूत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ​कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    2
    सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य अभिनंदन समारोह....
​हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बुधवार को एक विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी सेवाएं दे चुके सीबीएसई बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी मेडी निवासी लखन लाल मीना की गौरवपूर्ण सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित हुआ।
​समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी लखन लाल मीना एवं उनकी पत्नी का स्कूल के प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सेवानिवृत अधिकारी मीना एवं उनकी पत्नी के परिसर में आगमन पर विद्यालय निदेशक डॉक्टर बबलेश मीना, प्रिंसिपल सोनिया चौधरी, छात्र-छात्रा, स्टॉप ने गुलदस्ता भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि पंच पटेलों ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी मीना का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा और सम्मान पर आधारित स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी के सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, प्रशासनिक दक्षता और सीबीएसई सुधारों में उनकी भूमिका की सराहना की। ​समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी लखन लाल मीना ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि खेड़ा जैसे ग्रामीण आंचल में स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान से वे बेहद अभिभूत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ​कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। नाजरिन ने कहा कि वह 10 वर्षों से पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत करती आ रही हैं, लेकिन इतनी लंबी मेहनत के बाद भी उन्हें पार्षद चुनाव का टिकट नहीं मिल सका
    1
    हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं।
हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं।
नाजरिन ने कहा कि वह 10 वर्षों से पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत करती आ रही हैं, लेकिन इतनी लंबी मेहनत के बाद भी उन्हें पार्षद चुनाव का टिकट नहीं मिल सका
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली। हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली।
    1
    हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया।
आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए।
कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली।
हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया।
आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए।
कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सैह गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन प्रकाश कटारा/कंट्री विजन/कुम्हेर  कुम्हेर। थाना क्षेत्र के गांव सैह में करीब दो माह से पेयजल व्यवस्था ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर, एसडीएम और जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आखिरकार ग्रामीणों को विरोध के लिए पानी की टंकी का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों के टंकी पर चढ़ने की सूचना के बावजूद चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण करीब पांच घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में जलदाय विभाग के दो कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। कनिष्ठ अभियंता ने 24 घंटे में नई मोटर लगाकर पेयजल व्यवस्था सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण टंकी से नीचे उतरे।पंचायत और जलदाय विभाग के बीच हैंडओवर को लेकर असमंजस जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि विभाग का अनुबंध 20 जुलाई को पूरा हो चुका है। नई व्यवस्था के तहत अब पानी की टंकी और पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। हालांकि ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक टंकी को हैंडओवर नहीं लिया गया है। इधर, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश गुर्जर का कहना है कि कार्य अधूरा होने के कारण पंचायत ने पानी की टंकी का हैंडओवर नहीं लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और ग्राम पंचायत के बीच जिम्मेदारी को लेकर चल रहे असमंजस का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है और करीब दो माह से पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
    1
    सैह गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन 
प्रकाश कटारा/कंट्री विजन/कुम्हेर 
कुम्हेर। थाना क्षेत्र के गांव सैह में करीब दो माह से पेयजल व्यवस्था ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर, एसडीएम और जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आखिरकार ग्रामीणों को विरोध के लिए पानी की टंकी का सहारा लेना पड़ा।
ग्रामीणों के टंकी पर चढ़ने की सूचना के बावजूद चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण करीब पांच घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में जलदाय विभाग के दो कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। कनिष्ठ अभियंता ने 24 घंटे में नई मोटर लगाकर पेयजल व्यवस्था सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण टंकी से नीचे उतरे।पंचायत और जलदाय विभाग के बीच हैंडओवर को लेकर असमंजस जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि विभाग का अनुबंध 20 जुलाई को पूरा हो चुका है। नई व्यवस्था के तहत अब पानी की टंकी और पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। हालांकि ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक टंकी को हैंडओवर नहीं लिया गया है।
इधर, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश गुर्जर का कहना है कि कार्य अधूरा होने के कारण पंचायत ने पानी की टंकी का हैंडओवर नहीं लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और ग्राम पंचायत के बीच जिम्मेदारी को लेकर चल रहे असमंजस का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है और करीब दो माह से पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
    user_प्रकाश कटारा कुम्हेर
    प्रकाश कटारा कुम्हेर
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026- सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026-
सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें।
उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
*मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
*आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 min ago
  • टोडाभीम। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में बुधवार को आमबस्ती के सहयोग से एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत मीणा, झारेड़ा हिण्डौन के रमसी मीणा तथा नांगलशेरपुर पार्टी के मेडिया सुरेश-रीतेश ने धार्मिक-पौराणिक रचनाओं के साथ समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर आधारित स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दंगल में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया। समापन अवसर पर ग्रामीण पंच-पटेलों ने सभी दंगल पार्टियों के मेडियाओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मीणा ने तीनों पार्टियों को एक-एक आधुनिक वाद्ययंत्र (डफ) भेंट किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    टोडाभीम। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में बुधवार को आमबस्ती के सहयोग से एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत मीणा, झारेड़ा हिण्डौन के रमसी मीणा तथा नांगलशेरपुर पार्टी के मेडिया सुरेश-रीतेश ने धार्मिक-पौराणिक रचनाओं के साथ समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर आधारित स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दंगल में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
समापन अवसर पर ग्रामीण पंच-पटेलों ने सभी दंगल पार्टियों के मेडियाओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मीणा ने तीनों पार्टियों को एक-एक आधुनिक वाद्ययंत्र (डफ) भेंट किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.