logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोती बिगहा-अंबेडकर नगर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों के विरोध पर रोका गया कालीकरण कार्य मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत अंतर्गत मोती बिगहा पथ से अंबेडकर नगर पथ के अवशेष भाग में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। ग्रामीण कार्य विभाग, औरंगाबाद की देखरेख में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कालीकरण का काम बंद करवा दिया। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही संवेदक द्वारा प्राक्कलन के विपरीत काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद कथित अनियमितता जारी रही। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सड़क पर कालीकरण का कार्य पेवर मशीन से किया जाना निर्धारित है, लेकिन संवेदक द्वारा मशीन लगाए बिना मजदूरों से अलकतरा बिछाने का काम कराया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया। उन्होंने जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, कथित रूप से गलत तरीके से किए गए कालीकरण को हटाकर पेवर मशीन से दोबारा कार्य कराने तथा दोषी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। Bharat Crime Live News | भारत क्राइम लाइव न्यूज #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कनिर्माण #भ्रष्टाचार_का_आरोप #ग्रामीणकार्यविभाग #मोतीबिगहा #अंबेडकरनगर #संजीवकुमारसिंह #बिहारन्यूज #स्थानीयसमाचार

8 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
8 hrs ago

मोती बिगहा-अंबेडकर नगर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों के विरोध पर रोका गया कालीकरण कार्य मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत अंतर्गत मोती बिगहा पथ से अंबेडकर नगर पथ के अवशेष भाग में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। ग्रामीण कार्य विभाग, औरंगाबाद की देखरेख में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कालीकरण का काम बंद करवा दिया। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही संवेदक द्वारा प्राक्कलन के विपरीत काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद कथित अनियमितता जारी रही। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सड़क पर कालीकरण का कार्य पेवर मशीन से किया जाना निर्धारित है, लेकिन संवेदक द्वारा मशीन लगाए बिना मजदूरों से अलकतरा बिछाने का काम कराया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया। उन्होंने जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, कथित रूप से गलत तरीके से किए गए कालीकरण को हटाकर पेवर मशीन से दोबारा कार्य कराने तथा दोषी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। Bharat Crime Live News | भारत क्राइम लाइव न्यूज #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कनिर्माण #भ्रष्टाचार_का_आरोप #ग्रामीणकार्यविभाग #मोतीबिगहा #अंबेडकरनगर #संजीवकुमारसिंह #बिहारन्यूज #स्थानीयसमाचार

More news from बिहार and nearby areas
  • घर का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण, कपड़े और 8,500 रुपये नकद गायब,पूर्व में धमकी मिलने का भी आरोप,पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार रफीगंज थाना क्षेत्र के वाजित नीमा गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अमरेश कुमार पासवान ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात घर के बंद दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने सोने की बाली, छह ग्राम की सोने की अंगूठी, चांदी की तीन सेट पायल, पीतल के बर्तनों का सेट, साड़ी-कपड़े, 8,500 रुपये नकद और एक बक्सा चोरी कर लिया। घटना के बाद घर का सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़ित ने 15 अक्टूबर को रणधीर पासवान पर मोबाइल पर वॉयस मैसेज के माध्यम से धमकी देने का आरोप भी लगाया है। साथ ही, बाजार जाने के दौरान पूरे परिवार और खानदान को बर्बाद करने की धमकी मिलने की बात कही है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने इस मामले में कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। Bharat Crime Live News | भारत क्राइम लाइव न्यूज #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #औरंगाबाद #चोरीकीघटना #बाजीतनीमा #रफीगंजपुलिस #अपराधसमाचार #बिहारन्यूज #स्थानीयसमाचार
    1
    घर का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण, कपड़े और 8,500 रुपये नकद गायब,पूर्व में धमकी मिलने का भी आरोप,पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
रफीगंज थाना क्षेत्र के वाजित नीमा गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अमरेश कुमार पासवान ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात घर के बंद दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने सोने की बाली, छह ग्राम की सोने की अंगूठी, चांदी की तीन सेट पायल, पीतल के बर्तनों का सेट, साड़ी-कपड़े, 8,500 रुपये नकद और एक बक्सा चोरी कर लिया। घटना के बाद घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
पीड़ित ने 15 अक्टूबर को रणधीर पासवान पर मोबाइल पर वॉयस मैसेज के माध्यम से धमकी देने का आरोप भी लगाया है। साथ ही, बाजार जाने के दौरान पूरे परिवार और खानदान को बर्बाद करने की धमकी मिलने की बात कही है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने इस मामले में कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Bharat Crime Live News | भारत क्राइम लाइव न्यूज
#BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #औरंगाबाद #चोरीकीघटना #बाजीतनीमा #रफीगंजपुलिस #अपराधसमाचार #बिहारन्यूज #स्थानीयसमाचार
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा हाई स्कूल का ग्रिल तोड़कर बिजली की तार अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली हसपुरा बाजार स्थित हसपुरा हाई स्कूल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्रिल तोड़कर बिजली की तार चोरी कर ली।चोरों का आतंक इस कदर हसपुरा में बढ़ा हुआ है कि लोग दहशत में है
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा हाई स्कूल का ग्रिल तोड़कर बिजली की तार अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली
हसपुरा बाजार स्थित हसपुरा हाई स्कूल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्रिल तोड़कर बिजली की तार चोरी कर ली।चोरों का आतंक इस कदर हसपुरा में बढ़ा हुआ है कि लोग  दहशत में है
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • *सड़क दुर्घटना में घायल युवक के समुचित इलाज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोयला वाहनों का परिचालन रोका, 21 घंटे से जाम* सिमरिया सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के समुचित इलाज की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार शाम से सड़क पर उतर गए हैं। ग्रामीणों ने सिमरिया-टंडवा मुख्य पथ को जाम कर कोयला वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप करा दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।जाम के कारण दोनों ओर कोयला वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सिमरिया-टंडवा के साथ-साथ चतरा, बगरा और हजारीबाग पथ पर भी जाम का असर देखा जा रहा है। कोयला वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों का परिचालन हो रहा है, लेकिन यात्री बसों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोयला ढुलाई बंद होने से सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान बताया जा रहा है।सड़क जाम सोमवार शाम 7 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक यानी खबर लिखे जाने तक 21 घंटे से जारी है। ग्रामीणों में नाराजगी है कि 21 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।मालूम हो कि 19 अक्टूबर की सुबह सिमरिया-बगरा मुख्य पथ पर गोवा जैन पेट्रोल पंप के पास कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार बकचोम्मा गांव निवासी मो. शाहबाज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि डाड़ी निवासी मो. शाहबाज अंसारी पिता मासूक मियां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया था। फिलहाल वे एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं।परिजनों के अनुसार घायल के इलाज के लिए 3 लाख रुपये मुआवजा दिया गया था, लेकिन इतनी राशि से इलाज संभव नहीं है। घायल की एक टांग काटनी पड़ सकती है और एक आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई है।मौके पर मौजूद जेएलकेएम नेता मो. गुलाम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयला वाहनों की चपेट में आकर अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं और कई अपाहिज होकर बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे हैं। सरकार को केवल कोयले की ढुलाई और राजस्व की नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा की भी चिंता करनी चाहिए।ग्रामीणों ने मांग की है कि घायल को समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कोयला वाहनों के लिए अलग बाईपास सड़क बनाई जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक इलाज की व्यवस्था नहीं होती, कोयला वाहनों को नहीं चलने देंगे और धरना जारी रहेगा।
    1
    *सड़क दुर्घटना में घायल युवक के समुचित इलाज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोयला वाहनों का परिचालन रोका, 21 घंटे से जाम*
सिमरिया  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के समुचित इलाज की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार शाम से सड़क पर उतर गए हैं। ग्रामीणों ने सिमरिया-टंडवा मुख्य पथ को जाम कर कोयला वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप करा दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।जाम के कारण दोनों ओर कोयला वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सिमरिया-टंडवा के साथ-साथ चतरा, बगरा और हजारीबाग पथ पर भी जाम का असर देखा जा रहा है। कोयला वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों का परिचालन हो रहा है, लेकिन यात्री बसों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोयला ढुलाई बंद होने से सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान बताया जा रहा है।सड़क जाम सोमवार शाम 7 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक यानी खबर लिखे जाने तक 21 घंटे से जारी है। ग्रामीणों में नाराजगी है कि 21 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।मालूम हो कि 19 अक्टूबर की सुबह सिमरिया-बगरा मुख्य पथ पर गोवा जैन पेट्रोल पंप के पास कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार बकचोम्मा गांव निवासी मो. शाहबाज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि डाड़ी निवासी मो. शाहबाज अंसारी पिता मासूक मियां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया था। फिलहाल वे एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं।परिजनों के अनुसार घायल के इलाज के लिए 3 लाख रुपये मुआवजा दिया गया था, लेकिन इतनी राशि से इलाज संभव नहीं है। घायल की एक टांग काटनी पड़ सकती है और एक आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई है।मौके पर मौजूद जेएलकेएम नेता मो. गुलाम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयला वाहनों की चपेट में आकर अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं और कई अपाहिज होकर बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे हैं। सरकार को केवल कोयले की ढुलाई और राजस्व की नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा की भी चिंता करनी चाहिए।ग्रामीणों ने मांग की है कि घायल को समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कोयला वाहनों के लिए अलग बाईपास सड़क बनाई जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक इलाज की व्यवस्था नहीं होती, कोयला वाहनों को नहीं चलने देंगे और धरना जारी रहेगा।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बिरहोर टोला पहुंचे चिकित्सा प्रभारी, प्रसूता को दिया बेबी किट इटखोरी (चतरा) -* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुमित कुमार जयसवाल सोमवार को कटुवा बिरहोर टोला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसूता उर्मिला बिरहोरिन पति चाक बिरहोर को बेबी किट का वितरण किया और नवजात व प्रसूता की स्वास्थ्य जांच की। डॉ. जयसवाल ने बताया कि सीएचसी में उर्मिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया था। प्रसव के बाद फॉलोअप के लिए वे टोला पहुंचे हैं। वितरित बेबी किट में नवजात के लिए कपड़े, तौलिया, साबुन, तेल, मच्छरदानी जैसी जरूरी सामग्री है, जो संक्रमण से बचाव में मदद करती है। इस दौरान बिरहोर परिवारों को नवजात की देखभाल, टीकाकरण और स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अन्य परिवारों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया। मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, सीमांत बाउरी समेत अन्य मौजूद थे। यह दौरा आदिम जनजाति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की जमीनी पहल है।
    1
    बिरहोर टोला पहुंचे चिकित्सा प्रभारी, प्रसूता को दिया बेबी किट
इटखोरी (चतरा) -* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुमित कुमार जयसवाल सोमवार को कटुवा बिरहोर टोला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसूता उर्मिला बिरहोरिन पति चाक बिरहोर को बेबी किट का वितरण किया और नवजात व प्रसूता की स्वास्थ्य जांच की।
डॉ. जयसवाल ने बताया कि सीएचसी में उर्मिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया था। प्रसव के बाद फॉलोअप के लिए वे टोला पहुंचे हैं। वितरित बेबी किट में नवजात के लिए कपड़े, तौलिया, साबुन, तेल, मच्छरदानी जैसी जरूरी सामग्री है, जो संक्रमण से बचाव में मदद करती है।
इस दौरान बिरहोर परिवारों को नवजात की देखभाल, टीकाकरण और स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अन्य परिवारों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया।
मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, सीमांत बाउरी समेत अन्य मौजूद थे। यह दौरा आदिम जनजाति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की जमीनी पहल है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • सासाराम मल्टीपरपज हॉल में हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन! रोहतास : 27 अक्टूबर 2026। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मल्टीपर्पस हॉल,फजलगंज, सासाराम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,जिला विकास पदाधिकारी,ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं निदेशक एनईपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवा उत्सव के अंतर्गत पाँच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला,रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की पाँच विधाओं में कविता लेखन,समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत,चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। इन सभी विधाओं में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को राज्य-स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को राज्य-स्तरीय युवा उत्सव में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा।
    4
    सासाराम मल्टीपरपज हॉल में हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन!
रोहतास : 27 अक्टूबर 2026। 
जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मल्टीपर्पस हॉल,फजलगंज, सासाराम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,जिला विकास पदाधिकारी,ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं निदेशक एनईपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवा उत्सव के अंतर्गत पाँच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला,रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की पाँच विधाओं में कविता लेखन,समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत,चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। इन सभी विधाओं में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को राज्य-स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को राज्य-स्तरीय युवा उत्सव में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा।
    user_जितेंद्र कुमार तिवारी
    जितेंद्र कुमार तिवारी
    Voice of people सासाराम, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • नीलांबर-पीतांबरपुर के लेस्लीगंज जैतूखाड़ गांव मे वर्षों से पुल की मांग अधूरी, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों का इलाज बना ग्रामीणों की चुनौती *नीलांबर-पीतांबरपुर के लेस्लीगंज जैतूखाड़ गांव मे वर्षों से पुल की मांग अधूरी, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों का इलाज बना ग्रामीणों की चुनौती* नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के जुरु पंचायत अंतर्गत जैतूखाड़ गांव के ग्रामीणों ने खुद अपनी समस्या दूर करने की पहल की है। ग्रामीणों ने निजी खर्च और श्रमदान से मलय नदी पर पाइप डालकर आवागमन सुगम बनाने का प्रयास किया है। ग्रामीणों के अनुसार,नदी पर पुल नहीं होने के कारण उन्हें वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण गांव का संपर्क मुख्य सड़क से कट जाता है। इससे बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जैतूखाड़ गांव तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है। पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों के पास एक ही रास्ता है। पुल नहीं होने के कारण बरसात में इस रास्ते से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग को लेकर कई बार पलामू उपायुक्त को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मजबूर होकर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से यह पहल की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मलय नदी पर स्थायी पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और रोजमर्रा के आवागमन में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल सके।
    2
    नीलांबर-पीतांबरपुर के लेस्लीगंज जैतूखाड़ गांव मे वर्षों से पुल की मांग अधूरी, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों का इलाज बना ग्रामीणों की चुनौती
*नीलांबर-पीतांबरपुर के लेस्लीगंज जैतूखाड़ गांव मे वर्षों से पुल की मांग अधूरी, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों का इलाज बना ग्रामीणों की चुनौती*
नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के जुरु पंचायत अंतर्गत जैतूखाड़ गांव के ग्रामीणों ने खुद अपनी समस्या दूर करने की पहल की है। ग्रामीणों ने निजी खर्च और श्रमदान से मलय नदी पर पाइप डालकर आवागमन सुगम बनाने का प्रयास किया है।
ग्रामीणों के अनुसार,नदी पर पुल नहीं होने के कारण उन्हें वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण गांव का संपर्क मुख्य सड़क से कट जाता है। इससे बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
जैतूखाड़ गांव तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है। पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों के पास एक ही रास्ता है। पुल नहीं होने के कारण बरसात में इस रास्ते से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग को लेकर कई बार पलामू उपायुक्त को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मजबूर होकर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से यह पहल की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मलय नदी पर स्थायी पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और रोजमर्रा के आवागमन में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल सके।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    3 hrs ago
  • पटना, बिहार- जन सुराज की MLC प्रत्याशी दिव्या गौतम पहुंची काउंटिंग सेंटर
    1
    पटना, बिहार- जन सुराज की MLC प्रत्याशी दिव्या गौतम पहुंची काउंटिंग सेंटर
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    10 hrs ago
  • मोती बिगहा-अंबेडकर नगर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों के विरोध पर रोका गया कालीकरण कार्य मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत अंतर्गत मोती बिगहा पथ से अंबेडकर नगर पथ के अवशेष भाग में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। ग्रामीण कार्य विभाग, औरंगाबाद की देखरेख में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कालीकरण का काम बंद करवा दिया। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही संवेदक द्वारा प्राक्कलन के विपरीत काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद कथित अनियमितता जारी रही। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सड़क पर कालीकरण का कार्य पेवर मशीन से किया जाना निर्धारित है, लेकिन संवेदक द्वारा मशीन लगाए बिना मजदूरों से अलकतरा बिछाने का काम कराया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया। उन्होंने जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, कथित रूप से गलत तरीके से किए गए कालीकरण को हटाकर पेवर मशीन से दोबारा कार्य कराने तथा दोषी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। Bharat Crime Live News | भारत क्राइम लाइव न्यूज #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कनिर्माण #भ्रष्टाचार_का_आरोप #ग्रामीणकार्यविभाग #मोतीबिगहा #अंबेडकरनगर #संजीवकुमारसिंह #बिहारन्यूज #स्थानीयसमाचार
    1
    मोती बिगहा-अंबेडकर नगर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों के विरोध पर रोका गया कालीकरण कार्य
मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत अंतर्गत मोती बिगहा पथ से अंबेडकर नगर पथ के अवशेष भाग में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। ग्रामीण कार्य विभाग, औरंगाबाद की देखरेख में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कालीकरण का काम बंद करवा दिया।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही संवेदक द्वारा प्राक्कलन के विपरीत काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद कथित अनियमितता जारी रही।
संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सड़क पर कालीकरण का कार्य पेवर मशीन से किया जाना निर्धारित है, लेकिन संवेदक द्वारा मशीन लगाए बिना मजदूरों से अलकतरा बिछाने का काम कराया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया।
उन्होंने जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, कथित रूप से गलत तरीके से किए गए कालीकरण को हटाकर पेवर मशीन से दोबारा कार्य कराने तथा दोषी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
Bharat Crime Live News | भारत क्राइम लाइव न्यूज
#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कनिर्माण #भ्रष्टाचार_का_आरोप #ग्रामीणकार्यविभाग #मोतीबिगहा #अंबेडकरनगर #संजीवकुमारसिंह #बिहारन्यूज #स्थानीयसमाचार
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.