बिरहोर टोला पहुंचे चिकित्सा प्रभारी, प्रसूता को दिया बेबी किट इटखोरी (चतरा) -* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुमित कुमार जयसवाल सोमवार को कटुवा बिरहोर टोला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसूता उर्मिला बिरहोरिन पति चाक बिरहोर को बेबी किट का वितरण किया और नवजात व प्रसूता की स्वास्थ्य जांच की। डॉ. जयसवाल ने बताया कि सीएचसी में उर्मिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया था। प्रसव के बाद फॉलोअप के लिए वे टोला पहुंचे हैं। वितरित बेबी किट में नवजात के लिए कपड़े, तौलिया, साबुन, तेल, मच्छरदानी जैसी जरूरी सामग्री है, जो संक्रमण से बचाव में मदद करती है। इस दौरान बिरहोर परिवारों को नवजात की देखभाल, टीकाकरण और स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अन्य परिवारों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया। मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, सीमांत बाउरी समेत अन्य मौजूद थे। यह दौरा आदिम जनजाति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की जमीनी पहल है।
बिरहोर टोला पहुंचे चिकित्सा प्रभारी, प्रसूता को दिया बेबी किट इटखोरी (चतरा) -* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुमित कुमार जयसवाल सोमवार को कटुवा बिरहोर टोला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसूता उर्मिला बिरहोरिन पति चाक बिरहोर को बेबी किट का वितरण किया और नवजात व प्रसूता की स्वास्थ्य जांच की। डॉ. जयसवाल ने बताया कि सीएचसी में उर्मिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया था। प्रसव के बाद फॉलोअप के लिए वे टोला पहुंचे हैं। वितरित बेबी किट में नवजात के लिए कपड़े, तौलिया, साबुन, तेल, मच्छरदानी जैसी जरूरी सामग्री है, जो संक्रमण से बचाव में मदद करती है। इस दौरान बिरहोर परिवारों को नवजात की देखभाल, टीकाकरण और स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अन्य परिवारों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया। मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, सीमांत बाउरी समेत अन्य मौजूद थे। यह दौरा आदिम जनजाति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की जमीनी पहल है।
- बिरहोर टोला पहुंचे चिकित्सा प्रभारी, प्रसूता को दिया बेबी किट इटखोरी (चतरा) -* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुमित कुमार जयसवाल सोमवार को कटुवा बिरहोर टोला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसूता उर्मिला बिरहोरिन पति चाक बिरहोर को बेबी किट का वितरण किया और नवजात व प्रसूता की स्वास्थ्य जांच की। डॉ. जयसवाल ने बताया कि सीएचसी में उर्मिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया था। प्रसव के बाद फॉलोअप के लिए वे टोला पहुंचे हैं। वितरित बेबी किट में नवजात के लिए कपड़े, तौलिया, साबुन, तेल, मच्छरदानी जैसी जरूरी सामग्री है, जो संक्रमण से बचाव में मदद करती है। इस दौरान बिरहोर परिवारों को नवजात की देखभाल, टीकाकरण और स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अन्य परिवारों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया। मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, सीमांत बाउरी समेत अन्य मौजूद थे। यह दौरा आदिम जनजाति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की जमीनी पहल है।1
- *सड़क दुर्घटना में घायल युवक के समुचित इलाज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोयला वाहनों का परिचालन रोका, 21 घंटे से जाम* सिमरिया सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के समुचित इलाज की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार शाम से सड़क पर उतर गए हैं। ग्रामीणों ने सिमरिया-टंडवा मुख्य पथ को जाम कर कोयला वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप करा दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।जाम के कारण दोनों ओर कोयला वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सिमरिया-टंडवा के साथ-साथ चतरा, बगरा और हजारीबाग पथ पर भी जाम का असर देखा जा रहा है। कोयला वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों का परिचालन हो रहा है, लेकिन यात्री बसों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोयला ढुलाई बंद होने से सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान बताया जा रहा है।सड़क जाम सोमवार शाम 7 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक यानी खबर लिखे जाने तक 21 घंटे से जारी है। ग्रामीणों में नाराजगी है कि 21 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।मालूम हो कि 19 अक्टूबर की सुबह सिमरिया-बगरा मुख्य पथ पर गोवा जैन पेट्रोल पंप के पास कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार बकचोम्मा गांव निवासी मो. शाहबाज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि डाड़ी निवासी मो. शाहबाज अंसारी पिता मासूक मियां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया था। फिलहाल वे एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं।परिजनों के अनुसार घायल के इलाज के लिए 3 लाख रुपये मुआवजा दिया गया था, लेकिन इतनी राशि से इलाज संभव नहीं है। घायल की एक टांग काटनी पड़ सकती है और एक आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई है।मौके पर मौजूद जेएलकेएम नेता मो. गुलाम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयला वाहनों की चपेट में आकर अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं और कई अपाहिज होकर बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे हैं। सरकार को केवल कोयले की ढुलाई और राजस्व की नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा की भी चिंता करनी चाहिए।ग्रामीणों ने मांग की है कि घायल को समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कोयला वाहनों के लिए अलग बाईपास सड़क बनाई जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक इलाज की व्यवस्था नहीं होती, कोयला वाहनों को नहीं चलने देंगे और धरना जारी रहेगा।1
- शांति क्लब कुब्बा ने पेनाल्टी शूटआउट में हुडमुड एकादश को हराया , फाइनल में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग से भिड़ेगी शांति क्लब कुब्बा पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को रोमांचक रहा। इसमें शांति क्लब कुब्बा ने हुडमुड एकादश को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसमें शांति क्लब कुब्बा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग ने कोराम्बे फाइटर्स को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग और शांति क्लब कुब्बा आमने-सामने होंगे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश्वर भुईंया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही इससे अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।1
- नीलांबर-पीतांबरपुर के लेस्लीगंज जैतूखाड़ गांव मे वर्षों से पुल की मांग अधूरी, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों का इलाज बना ग्रामीणों की चुनौती *नीलांबर-पीतांबरपुर के लेस्लीगंज जैतूखाड़ गांव मे वर्षों से पुल की मांग अधूरी, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों का इलाज बना ग्रामीणों की चुनौती* नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के जुरु पंचायत अंतर्गत जैतूखाड़ गांव के ग्रामीणों ने खुद अपनी समस्या दूर करने की पहल की है। ग्रामीणों ने निजी खर्च और श्रमदान से मलय नदी पर पाइप डालकर आवागमन सुगम बनाने का प्रयास किया है। ग्रामीणों के अनुसार,नदी पर पुल नहीं होने के कारण उन्हें वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण गांव का संपर्क मुख्य सड़क से कट जाता है। इससे बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जैतूखाड़ गांव तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है। पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों के पास एक ही रास्ता है। पुल नहीं होने के कारण बरसात में इस रास्ते से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग को लेकर कई बार पलामू उपायुक्त को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मजबूर होकर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से यह पहल की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मलय नदी पर स्थायी पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और रोजमर्रा के आवागमन में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल सके।2
- घर का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण, कपड़े और 8,500 रुपये नकद गायब,पूर्व में धमकी मिलने का भी आरोप,पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार रफीगंज थाना क्षेत्र के वाजित नीमा गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अमरेश कुमार पासवान ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात घर के बंद दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने सोने की बाली, छह ग्राम की सोने की अंगूठी, चांदी की तीन सेट पायल, पीतल के बर्तनों का सेट, साड़ी-कपड़े, 8,500 रुपये नकद और एक बक्सा चोरी कर लिया। घटना के बाद घर का सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़ित ने 15 अक्टूबर को रणधीर पासवान पर मोबाइल पर वॉयस मैसेज के माध्यम से धमकी देने का आरोप भी लगाया है। साथ ही, बाजार जाने के दौरान पूरे परिवार और खानदान को बर्बाद करने की धमकी मिलने की बात कही है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने इस मामले में कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। Bharat Crime Live News | भारत क्राइम लाइव न्यूज #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #औरंगाबाद #चोरीकीघटना #बाजीतनीमा #रफीगंजपुलिस #अपराधसमाचार #बिहारन्यूज #स्थानीयसमाचार1
- लातेहार सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा लातेहार सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी स्थित राज फ्यूल पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक लोहरा (हुटाप, चंदवा), पीयूष उरांव (चेतर, चंदवा) और जितेंद्र यादव (आन, चंदवा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पिछले शुक्रवार की देर शाम पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। घटना के बाद चंदवा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता पूर्व की कई घटनाओं में भी रही है। पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने का उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाकर चिमनी ईंट-भट्ठों और सरकारी योजनाओं से लेवी वसूलना था। उन्होंने बताया कि इस कांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- चौपारण की बदहाल सड़क 😱 आखिर कब होगा सुधार? | Ground Report चौपारण की बदहाल सड़क से लोग परेशान! आखिर कब जागेगा संबंधित विभाग? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- चतरा पुलिस का 'ऑपरेशन भरोसा' : 17 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा चलाए गए एक माह के विशेष 'ऑपरेशन भरोसा' अभियान के तहत 17 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने सनहा और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान चतरा सहित अन्य जिलों से ये मोबाइल बरामद किए गए। 25 अक्टूबर को समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में सत्यापन के बाद सभी मोबाइल मालिकों को सौंपे गए। इस मौके पर एसपी ने नागरिकों को CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई और लोगों से अपील की कि वे अपने परिचितों को भी इस बारे में जागरूक करें। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों ने चतरा पुलिस की सराहना की।1