logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल के बाहर शिवसेना ने कराया निशुल्क नाश्ता, सैकड़ों लोगों ने किया हलवे का प्रसाद ग्रहण *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल के बाहर गुरुवार, 30 जुलाई को शिवसेना द्वारा आमजन एवं मरीजों के परिजनों के लिए निशुल्क नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस दौरान हलवे का प्रसाद तैयार कर आने-जाने वाले नागरिकों, मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नाश्ते का लाभ उठाया और शिवसेना की इस जनसेवा पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल, कांग्रेस जिला सचिव अचल सिंह बालिया, शिवसेना उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, पूर्व पार्षद सुरेश मेवाड़ा, युवा सेना तहसील प्रमुख देवेंद्र रावल, भीलवाड़ा नगर प्रमुख धनराज लोहार, महेश रावल, लोकेश कुमार, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

4 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
4 hrs ago

पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल के बाहर शिवसेना ने कराया निशुल्क नाश्ता, सैकड़ों लोगों ने किया हलवे का प्रसाद ग्रहण *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल के बाहर गुरुवार, 30 जुलाई को शिवसेना द्वारा आमजन एवं मरीजों के परिजनों के लिए निशुल्क नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस दौरान हलवे का प्रसाद तैयार कर आने-जाने वाले नागरिकों, मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नाश्ते का लाभ उठाया और शिवसेना की इस जनसेवा पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल, कांग्रेस जिला सचिव अचल सिंह बालिया, शिवसेना उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, पूर्व पार्षद सुरेश मेवाड़ा, युवा सेना तहसील प्रमुख देवेंद्र रावल, भीलवाड़ा नगर प्रमुख धनराज लोहार, महेश रावल, लोकेश कुमार, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल के बाहर शिवसेना ने कराया निशुल्क नाश्ता, सैकड़ों लोगों ने किया हलवे का प्रसाद ग्रहण *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल के बाहर गुरुवार, 30 जुलाई को शिवसेना द्वारा आमजन एवं मरीजों के परिजनों के लिए निशुल्क नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस दौरान हलवे का प्रसाद तैयार कर आने-जाने वाले नागरिकों, मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नाश्ते का लाभ उठाया और शिवसेना की इस जनसेवा पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल, कांग्रेस जिला सचिव अचल सिंह बालिया, शिवसेना उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, पूर्व पार्षद सुरेश मेवाड़ा, युवा सेना तहसील प्रमुख देवेंद्र रावल, भीलवाड़ा नगर प्रमुख धनराज लोहार, महेश रावल, लोकेश कुमार, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल के बाहर शिवसेना ने कराया निशुल्क नाश्ता, सैकड़ों लोगों ने किया हलवे का प्रसाद ग्रहण
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा, सिरोही। पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल के बाहर गुरुवार, 30 जुलाई को शिवसेना द्वारा आमजन एवं मरीजों के परिजनों के लिए निशुल्क नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस दौरान हलवे का प्रसाद तैयार कर आने-जाने वाले नागरिकों, मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नाश्ते का लाभ उठाया और शिवसेना की इस जनसेवा पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल, कांग्रेस जिला सचिव अचल सिंह बालिया, शिवसेना उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, पूर्व पार्षद सुरेश मेवाड़ा, युवा सेना तहसील प्रमुख देवेंद्र रावल, भीलवाड़ा नगर प्रमुख धनराज लोहार, महेश रावल, लोकेश कुमार, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • आबू रोड पंचायत समिति से जोड़ते हुए उपलागढ़ पंचायत से गोरिया प्ले गांव के एक वीडियो है गांव वासी मूल मूल सुविधा से वंचित देखने को मिल रहा है हमारे देश आजाद हुए जब तक अभी तक हमारे कुछ कावासाकियों को मदद नहीं मिली है और सरकार और सरपंच कोई अमेली वगैरा ध्यान नहीं दे रहे हैं इस गांव के लिए इसके लिए आपको क्या राय है मुझे जरूर बताइए कमेंट में
    1
    आबू रोड पंचायत समिति से जोड़ते हुए उपलागढ़ पंचायत से गोरिया प्ले गांव के एक वीडियो है गांव वासी मूल मूल सुविधा से वंचित देखने को मिल रहा है हमारे देश आजाद हुए जब तक अभी तक हमारे कुछ कावासाकियों को मदद नहीं मिली है और सरकार और सरपंच कोई अमेली वगैरा ध्यान नहीं दे रहे हैं इस गांव के लिए इसके लिए आपको क्या राय है मुझे जरूर बताइए कमेंट में
    user_Doarkmadm
    Doarkmadm
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर मानपुर में श्रद्धा का सैलाब, 60 नए शिष्यों को मिला गुरु मंत्र। आबूरोड। मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के श्री जनकपुरी जी महाराज ने बताया कि प्रातःकाल तीनों मंदिरों में देवी-देवताओं का पंचामृत अभिषेक, हवन-पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु पूजन के अवसर पर महाराज श्री ने 50 से 60 नए श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र देकर दीक्षा प्रदान की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
    4
    गुरु पूर्णिमा पर मानपुर में श्रद्धा का सैलाब, 60 नए शिष्यों को मिला गुरु मंत्र।
आबूरोड। मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के श्री जनकपुरी जी महाराज ने बताया कि प्रातःकाल तीनों मंदिरों में देवी-देवताओं का पंचामृत अभिषेक, हवन-पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु पूजन के अवसर पर महाराज श्री ने 50 से 60 नए श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र देकर दीक्षा प्रदान की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • BREAKING NEWS | जालौर भव्य जुलूस के साथ जालौर में चातुर्मास महापर्व का शुभारंभ, नागा बाबा हनुमान गिरी जी महाराज के सान्निध्य में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब जालौर, 29 जुलाई। जालौर शहर के ऐतिहासिक बागेश्वर महादेव मठ (लाल पोल) से बुधवार को ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे की गूंज के बीच भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर यह जुलूस कबूतरों की बावड़ी (डोली की जमीन) होते हुए सामतीपुरा रोड स्थित बागेश्वर मंदिर पहुंचा, जहां परम पूज्य नागा बाबा श्री हनुमान गिरी जी महाराज के सान्निध्य में चातुर्मास महापर्व का विधिवत शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग "हर-हर महादेव" के जयघोष और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर 1008 नरसिंह गिरि महाराज, रमेश गिरि महाराज, बलदेव गिरी, फक्कड़ बाबा रघुनंदन गिरि सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सामतीपुरा रोड स्थित बागेश्वर मंदिर परिसर में शुरू हुए चातुर्मास महापर्व के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मठाधीश श्री प्रेम गिरि जी महाराज ने बताया कि प्रतिदिन साधना, ध्यान, सत्संग, कथा-श्रवण, भजन-कीर्तन, महाआरती तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था रहेगी। जालौर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर नागा बाबा श्री हनुमान गिरी जी महाराज एवं अन्य संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संतों ने अपने संदेश में चातुर्मास के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से संयम, सेवा, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समाचार नेशन ब्यूरो चीफ – जालौर
    1
    BREAKING NEWS | जालौर
भव्य जुलूस के साथ जालौर में चातुर्मास महापर्व का शुभारंभ, नागा बाबा हनुमान गिरी जी महाराज के सान्निध्य में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
जालौर, 29 जुलाई। जालौर शहर के ऐतिहासिक बागेश्वर महादेव मठ (लाल पोल) से बुधवार को ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे की गूंज के बीच भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर यह जुलूस कबूतरों की बावड़ी (डोली की जमीन) होते हुए सामतीपुरा रोड स्थित बागेश्वर मंदिर पहुंचा, जहां परम पूज्य नागा बाबा श्री हनुमान गिरी जी महाराज के सान्निध्य में चातुर्मास महापर्व का विधिवत शुभारंभ हुआ।
शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग "हर-हर महादेव" के जयघोष और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर 1008 नरसिंह गिरि महाराज, रमेश गिरि महाराज, बलदेव गिरी, फक्कड़ बाबा रघुनंदन गिरि सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामतीपुरा रोड स्थित बागेश्वर मंदिर परिसर में शुरू हुए चातुर्मास महापर्व के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मठाधीश श्री प्रेम गिरि जी महाराज ने बताया कि प्रतिदिन साधना, ध्यान, सत्संग, कथा-श्रवण, भजन-कीर्तन, महाआरती तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था रहेगी।
जालौर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर नागा बाबा श्री हनुमान गिरी जी महाराज एवं अन्य संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संतों ने अपने संदेश में चातुर्मास के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से संयम, सेवा, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
समाचार नेशन
ब्यूरो चीफ – जालौर
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया प्रेस नोट तत्काल प्रकाशन हेतु तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए। जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    1
    जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
प्रेस नोट
तत्काल प्रकाशन हेतु
तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी
जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग
मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए।
जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • BREAKING NEWS | जालौर गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर के मठ-मंदिरों में उमड़ी आस्था, गुरु पूजन कर भक्तों ने लिया आशीर्वाद जालौर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जालौर शहर सहित पूरे जिले में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न मठों, अखाड़ों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जालौर शहर के तिलक द्वार के अंदर स्थित भैरवनाथ अखाड़े में पीर गंगा नाथ जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अखाड़ा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान किया और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, मलकेश्वर मठ में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया तथा धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इसी प्रकार लेटा स्थित पिपलेश्वर महादेव मठ में महंत श्री श्री 1008 रणछोड़ भारती जी महाराज, लोगों ने आशीर्वाद लिया. , श्री श्री 1008 सेवाभारती जी महाराज के सान्निध्य में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण भी किया गया। श्री श्रवणभारती जी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और सम्मान व्यक्त करने का पावन अवसर है। गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। जिलेभर के प्रमुख मठों और मंदिरों में दिनभर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग, आरती एवं प्रसादी वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्तिमय वातावरण ने पूरे जिले को धर्ममय बना दिया। समाचार नेशन ब्यूरो चीफ – जालौर
    1
    BREAKING NEWS | जालौर
गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर के मठ-मंदिरों में उमड़ी आस्था, गुरु पूजन कर भक्तों ने लिया आशीर्वाद
जालौर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जालौर शहर सहित पूरे जिले में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न मठों, अखाड़ों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जालौर शहर के तिलक द्वार के अंदर स्थित भैरवनाथ अखाड़े में पीर गंगा नाथ जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अखाड़ा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान किया और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वहीं, मलकेश्वर मठ में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया तथा धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
इसी प्रकार लेटा स्थित पिपलेश्वर महादेव मठ में महंत श्री श्री 1008 रणछोड़ भारती जी महाराज, लोगों ने आशीर्वाद लिया.
, श्री श्री 1008 सेवाभारती जी महाराज के सान्निध्य में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण भी किया गया।
श्री श्रवणभारती जी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और सम्मान व्यक्त करने का पावन अवसर है। गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।
जिलेभर के प्रमुख मठों और मंदिरों में दिनभर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग, आरती एवं प्रसादी वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्तिमय वातावरण ने पूरे जिले को धर्ममय बना दिया।
समाचार नेशन
ब्यूरो चीफ – जालौर
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सुमेरपुर में मिनी ट्रक-बाइक में टक्कर, दंपती गंभीर घायल सुमेरपुर। नगर के जाखामाता मंदिर के पास बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी गांव निवासी सूरमाराम पुत्र भूराराम अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ बाइक से सुमेरपुर से बिरामी मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह जाखामाता मंदिर के पास सामने से आए मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हेलमेट भी उछलकर गिर गया। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। सूरमाराम मुंह के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी पत्नी गीतादेवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है।
    2
    सुमेरपुर में मिनी ट्रक-बाइक में टक्कर, दंपती गंभीर घायल 
सुमेरपुर। नगर के जाखामाता मंदिर के पास बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी गांव निवासी सूरमाराम पुत्र भूराराम अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ बाइक से सुमेरपुर से बिरामी मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह जाखामाता मंदिर के पास सामने से आए मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हेलमेट भी उछलकर गिर गया। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। सूरमाराम मुंह के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी पत्नी गीतादेवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.