Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर चीज महंगी है और महंगाई क्यों है क्योंकि कोई मुनाफा कमा रहा है। इस देश में एक ही संकट है वो है बीजेपी, बीजेपी हटेगी संकट हटेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ हर चीज महंगी है और महंगाई क्यों है क्योंकि कोई मुनाफा कमा रहा है। इस देश में एक ही संकट है वो है बीजेपी, बीजेपी हटेगी संकट हटेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ
Uttar pradesh ki takat
हर चीज महंगी है और महंगाई क्यों है क्योंकि कोई मुनाफा कमा रहा है। इस देश में एक ही संकट है वो है बीजेपी, बीजेपी हटेगी संकट हटेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ हर चीज महंगी है और महंगाई क्यों है क्योंकि कोई मुनाफा कमा रहा है। इस देश में एक ही संकट है वो है बीजेपी, बीजेपी हटेगी संकट हटेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हर चीज महंगी है और महंगाई क्यों है क्योंकि कोई मुनाफा कमा रहा है। इस देश में एक ही संकट है वो है बीजेपी, बीजेपी हटेगी संकट हटेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ हर चीज महंगी है और महंगाई क्यों है क्योंकि कोई मुनाफा कमा रहा है। इस देश में एक ही संकट है वो है बीजेपी, बीजेपी हटेगी संकट हटेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ1
- तीन घंटे की बारिश ने कालपी के कई मोहल्लों को बनाया टापू, रामगंज में बाढ़ जैसे हालात कालपी (जालौन)। कालपी नगर में बुधवार को हुई करीब तीन घंटे की तेज बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि मोहल्ला रामगंज में हालात बेहद खराब नजर आए। यहां सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगंज मोहल्ले में बारिश का पानी जमा होने से पूरा इलाका टापू जैसा नजर आया। कई रास्तों पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार इसी तरह की समस्या सामने आती है। कालपी में पहले भी बाढ़ और जलभराव के दौरान रामगंज समेत कई मोहल्लों में पानी पहुंचने की स्थिति सामने आ चुकी है। मौसम विभाग ने भी 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में आने वाले दिनों में नगर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव वाले इलाकों में तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।3
- 🎤आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक व दो अन्य लोग🖥️ जनपद औरैया से बड़ी खबर अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या के मामले मे पूर्व MLC कमलेश पाठक आज आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक के साथ दो अन्य लोग भी उनके साथ औरैया कोर्ट लाये गये है अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन के हत्या के मामले में कोर्ट में आज आना है फैसला । भारी सुरक्षा के साथ औरैया न्यायालय में पहुंचे कमलेश पाठक। 15 मार्च 2020 को शहर के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर में गोली मारकर की गई थी अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या । औरैया कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर का मामला रिपोर्ट -जनपद औरैया से soninews के लिये रामजी व्यास औरैया2
- यमुना के बढ़ते जलस्तर से कालपी में अलर्ट, 13 गांवों पर पैनी नजर प्रशासन ने कसी कमर: फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है नदी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ अलर्ट पर कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। किसी भी संभावित आपदा से निपटने और तटीय इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नदी के बहाव पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील 13 गांवों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि वर्तमान में यमुना का जलस्तर खतरे के बिंदु से नीचे है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इसके बावजूद, जलस्तर में अचानक उछाल की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता, जिसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, भोजन व राहत सामग्री वितरित करने तथा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए खाका तैयार है। किसी भी आपात स्थिति के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बैकअप पर रखा गया है। तटीय 13 गांवों में स्थिति, आवागमन और जलस्तर की पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल शासन-प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।1
- जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट!! कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच सड़क पर लात-घूसे चले और एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है2
- अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।1
- कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!! जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!1