logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

live dekhe tantrik Baba Bangali ji ke Darbar me Pret atma

1 hr ago
user_/Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
/Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
Pujari Jaunpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago

live dekhe tantrik Baba Bangali ji ke Darbar me Pret atma

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • live dekhe tantrik Baba Bangali ji ke Darbar me Pret atma
    1
    live dekhe tantrik Baba Bangali ji ke Darbar me Pret atma
    user_/Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
    /Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
    Pujari Jaunpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Pratapgarh ki khabar aati Hai Krishna hotel per ek gadi chori Hui
    1
    Pratapgarh ki khabar aati Hai Krishna hotel per ek gadi chori Hui
    user_India India
    India India
    Singer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमारी भिंडी की खेती कैसी लगी जो अभी ७० दिन की हुई जिसकी उचाई ६ फीट
    1
    हमारी भिंडी की खेती कैसी लगी जो अभी ७० दिन की हुई जिसकी उचाई ६ फीट
    user_Sunil maurya urf chaudhari  sk
    Sunil maurya urf chaudhari sk
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सप्ताह के दिन मंगलवार को सुन्दर कांड आयोजित किया जाता है। जनपद जौनपुर तहसील केराकत के गाँव बम्बावन में, सप्ताह के दिन मंगलवार को सुन्दर कांड आयोजित किया जाता है। आप लोगो को बतादे कि ग्राम सभा बम्बावन में, मंगलवार दोपहर दो बजे से चार बजे तक सुन्दरकांड का आयोजन होता है। वही स्थानीय निवासी आलोक सिंह ने बताया कि हमारे गाँव सभा में,निरंतर बीते वर्षों से सप्ताह के मंगलवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक सुन्दरकांड आयोजित होता है। जो गोमती नदी तट घाट के समीप गुरु जी की कूटिया के नाम से बना है। जो श्री राम हनुमान श्री कृष्ण राधा का भी प्रतिमा मौजूद है। यह सुन्दरकांड यहा स्थानीय युवाओं के माध्यम से संपन्न होता है। यहाँ के स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कार्य की मांग किया कि, अभी तक यह कुटिया तक रास्ता ईट के खड़ेजे पर ही सिमीत है, जो वह भी ईट का खड़जा टूट चुका है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया आरसीसी सड़क के संबंध में।
    4
    सप्ताह के दिन मंगलवार को सुन्दर कांड आयोजित किया जाता है।
जनपद जौनपुर तहसील केराकत के गाँव बम्बावन में, सप्ताह के दिन मंगलवार को सुन्दर कांड आयोजित किया जाता है। 
आप लोगो को बतादे कि ग्राम सभा बम्बावन में, मंगलवार दोपहर दो बजे से चार बजे तक सुन्दरकांड का आयोजन होता है। वही स्थानीय निवासी आलोक सिंह ने बताया कि हमारे गाँव सभा में,निरंतर बीते वर्षों से सप्ताह के मंगलवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक सुन्दरकांड आयोजित होता है। जो गोमती नदी तट घाट के समीप गुरु जी की कूटिया के नाम से बना है। जो श्री राम हनुमान श्री कृष्ण राधा का भी प्रतिमा मौजूद है। यह सुन्दरकांड यहा स्थानीय युवाओं के माध्यम से संपन्न होता है। यहाँ के स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कार्य की मांग किया कि, अभी तक यह कुटिया तक रास्ता ईट के खड़ेजे पर ही सिमीत है, जो वह भी ईट का खड़जा टूट चुका है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया आरसीसी सड़क के संबंध में।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डीएम के पहले दौरे से बदलापुर में मचा हड़कंप, सेंटर सीज बदलापुर, जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के बदलापुर में पहले दौरे को लेकर मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिलाधिकारी ने बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। सीएचसी के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों तथा एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों का भी निरीक्षण किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ मेडिकल स्टोर और जांच केंद्र संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के दौरान एक एक्स-रे सेंटर और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने बदलापुर तहसील का भी औचक निरीक्षण किया। तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी से मिलने के लिए खड़े अधिवक्ताओं और फरियादियों को स्कॉर्ट टीम तथा स्थानीय पुलिस द्वारा रोके जाने पर तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। डीएम के अचानक निरीक्षण से पूरे तहसील और स्वास्थ्य विभाग में दिनभर हलचल बनी रही।
    4
    डीएम के पहले दौरे से बदलापुर में मचा हड़कंप, सेंटर सीज
बदलापुर, जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के बदलापुर में पहले दौरे को लेकर मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिलाधिकारी ने बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई।
सीएचसी के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों तथा एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों का भी निरीक्षण किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ मेडिकल स्टोर और जांच केंद्र संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के दौरान एक एक्स-रे सेंटर और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बदलापुर तहसील का भी औचक निरीक्षण किया। तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी से मिलने के लिए खड़े अधिवक्ताओं और फरियादियों को स्कॉर्ट टीम तथा स्थानीय पुलिस द्वारा रोके जाने पर तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। डीएम के अचानक निरीक्षण से पूरे तहसील और स्वास्थ्य विभाग में दिनभर हलचल बनी रही।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठे मासूम बच्चों को 'हट-हट-हट' कहकर कलेक्ट्रेट से भगाते दिखे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों पर पुलिस का सख्त रूप दिखा.
    1
    सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठे मासूम बच्चों को 'हट-हट-हट' कहकर कलेक्ट्रेट से भगाते दिखे
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों पर पुलिस का सख्त रूप दिखा.
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    17 min ago
  • सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस.. रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल। सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस.. रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल।
    1
    सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस..

रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल।
सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस..
रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    48 min ago
  • अचानक तहसील पहुंचे डीएम तो मचा हड़कंप, अधिवक्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक बदलापुर जौनपुर नैमिष टुडे ब्यूरो चीफ अरुण कुमार दुबे एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय से लेकर जनसुनवाई केंद्र तक डीएम ने खंगाली व्यवस्थाएं, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी बदलापुर, जौनपुर। मंगलवार दोपहर अचानक जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के बदलापुर तहसील पहुंचते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारी-कर्मचारी अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे डीएम ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों से लेकर लंबित मामलों तक की हकीकत परखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, जनसुनवाई केंद्र समेत कई कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित वादों और शिकायतों की स्थिति अधिकारियों से पूछी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं को लंबित रखने के बजाय निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं को रोका तो बढ़ा विवाद डीएम के निरीक्षण के दौरान उनसे मिलने के लिए कई अधिवक्ता और फरियादी तहसील परिसर में मौजूद थे। इसी बीच डीएम के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय पुलिस द्वारा भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने पर अधिवक्ताओं की पुलिस से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। कुछ देर के लिए तहसील परिसर में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद डीएम ने अपना निरीक्षण आगे जारी रखा। साफ-सफाई से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार उसका समाधान कराया जाए। सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अचानक निरीक्षण से पूरे दिन रही अफरा-तफरी डीएम के अचानक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते नजर आए। वहीं, डीएम के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक चर्चा का विषय बनी रही।
    1
    अचानक तहसील पहुंचे डीएम तो मचा हड़कंप, अधिवक्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक
बदलापुर जौनपुर नैमिष टुडे ब्यूरो चीफ अरुण कुमार दुबे 
एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय से लेकर जनसुनवाई केंद्र तक डीएम ने खंगाली व्यवस्थाएं, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी
बदलापुर, जौनपुर। मंगलवार दोपहर अचानक जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के बदलापुर तहसील पहुंचते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारी-कर्मचारी अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे डीएम ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों से लेकर लंबित मामलों तक की हकीकत परखी।
जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, जनसुनवाई केंद्र समेत कई कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित वादों और शिकायतों की स्थिति अधिकारियों से पूछी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं को लंबित रखने के बजाय निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
डीएम से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं को रोका तो बढ़ा विवाद
डीएम के निरीक्षण के दौरान उनसे मिलने के लिए कई अधिवक्ता और फरियादी तहसील परिसर में मौजूद थे। इसी बीच डीएम के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय पुलिस द्वारा भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने पर अधिवक्ताओं की पुलिस से कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। कुछ देर के लिए तहसील परिसर में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद डीएम ने अपना निरीक्षण आगे जारी रखा।
साफ-सफाई से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार उसका समाधान कराया जाए। सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अचानक निरीक्षण से पूरे दिन रही अफरा-तफरी
डीएम के अचानक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते नजर आए। वहीं, डीएम के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक चर्चा का विषय बनी रही।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.