देश की उन्नति के लिए राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी जरूरी-डॉ.पिंकी सिंह गुरसरांय(झांसी)- डॉ.राममनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय के सभागार में 14 सितंबर सोमवार को हिंदी दिवस समारोह बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।हिंदी भाषा को बढ़ावा देने हेतु हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में शीर्षक भारतीय समाज में हिंदी की उपयोगिता विषय को लेकर छात्राओं की निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।निबंध प्रतियोगिता में प्राची राजपूत प्रथम,काजल खातून द्वितीय एवं शिवानी खरे तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में काजल प्रथम सीमा द्वितीय एवं मांडवी तृतीय स्थान पर रही।इस अवसर पर डॉ.वीरेंद्र सिंह,डॉ.अजय प्रताप गौर,प्रीति अड़जरिया,आर पी निरंजन एवं गुलाबराय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। हिंदी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने कहा कि यह दिवस न केवल भाषा की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है बल्कि नई पीढ़ी को हिंदी के प्रति प्रेरित करता है जो व्यक्ति हिंदी जानता है वह पूरे भारत की यात्रा कर सकता है।राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।इस मौके पर डॉ. धीरज दीक्षित,नीलेश यादव,आर पी निरंजन,शारदा सिंह चौहान,डॉ.जय प्रताप सिंह,राम राजपूत,पूजा सोनी,रामलला यादव,दीपक यादव,बृजेंद्र कुमार प्रजापति आदि स्टाफ एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही।संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा ने किया एवं डॉ. आर पी निरंजन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
देश की उन्नति के लिए राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी जरूरी-डॉ.पिंकी सिंह गुरसरांय(झांसी)- डॉ.राममनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय के सभागार में 14 सितंबर सोमवार को हिंदी दिवस समारोह बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।हिंदी भाषा को बढ़ावा देने हेतु हिंदी
विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में शीर्षक भारतीय समाज में हिंदी की उपयोगिता विषय को लेकर छात्राओं की निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।निबंध प्रतियोगिता में प्राची राजपूत प्रथम,काजल खातून द्वितीय एवं शिवानी खरे तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में काजल प्रथम सीमा द्वितीय एवं मांडवी तृतीय स्थान पर रही।इस अवसर पर डॉ.वीरेंद्र सिंह,डॉ.अजय
प्रताप गौर,प्रीति अड़जरिया,आर पी निरंजन एवं गुलाबराय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। हिंदी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने कहा कि यह दिवस न केवल भाषा की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है बल्कि नई पीढ़ी को हिंदी के प्रति प्रेरित करता है जो व्यक्ति हिंदी जानता है वह पूरे भारत की यात्रा कर
सकता है।राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।इस मौके पर डॉ. धीरज दीक्षित,नीलेश यादव,आर पी निरंजन,शारदा सिंह चौहान,डॉ.जय प्रताप सिंह,राम राजपूत,पूजा सोनी,रामलला यादव,दीपक यादव,बृजेंद्र कुमार प्रजापति आदि स्टाफ एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही।संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा ने किया एवं डॉ. आर पी निरंजन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
- जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह ओजोन भी आवश्यक-डॉ.पिंकी सिंह छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश गुरसरांय(झांसी)। नगर के डॉ.राममनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय के सभागार में विश्व ओजोन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ओजोन परत हमारी धरती की प्राकृतिक ढाल है। इस ओजोन परत की रक्षा के लिए छात्राओं ने सैकड़ो की संख्या में पोस्टर व स्लोगन का निर्माण किया। इस मौके पर डॉ.धीरज दीक्षित,डॉ.अजय गौर,प्रीति अडजरिया एवं गुलाब राय शर्मा ने विचार व्यक्त किए। ओजोन दिवस को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह ओजोन भी आवश्यक है,ओजोन परत पृथ्वी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओजोन परत की रक्षा के लिए हम सभी को जागरूक रहना है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह,नीलेश यादव,आर पी निरंजन,शारदा सिंह चौहान,प्रीति अडजरिया,राम राजपूत,जय प्रताप सिंह,पूजा सोनी,रामलला यादव,दीपक यादव, अरविंद नामदेव,बृजेंद्र प्रजापति आदि समस्त स्टाफ एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा ने किया एवं डॉ.अजय प्रताप सिंह गौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।3
- टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झांसी टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झाँसी के टहरौली से छात्र के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कुछ युवकों ने निजी कोचिंग से एक नाबालिग छात्र को बाहर लाकर सड़क पर पीटा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई है। तस्वीरें टहरौली के बिजना रोड की बताई जा रही हैं, जहां एक निजी कोचिंग के बाहर कुछ युवक एक छात्र को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्र को सड़क पर पीटे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना करीब चार दिन पुरानी है। आरोप है कि छात्र को कोचिंग से बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और मारपीट के पीछे की पूरी वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हुई है। अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि छात्र के साथ मारपीट क्यों की गई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।1
- तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के पोस्टर पर विवाद. दुकान के पोस्टर में भगवान गणेश की मूर्ति को बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया. पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटाया. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान एम. जयंथ के रूप में हुई है. #TamilNadu #Tirunelveli #TirunelveliNews #GaneshChaturthi #LordGanesha तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के पोस्टर पर विवाद. दुकान के पोस्टर में भगवान गणेश की मूर्ति को बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया. पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटाया. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान एम. जयंथ के रूप में हुई है. #TamilNadu #Tirunelveli #TirunelveliNews #GaneshChaturthi #LordGanesha1
- टहरौली में भैंस चोरी का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से चोरी की भैंसें बरामद टहरौली। थाना टहरौली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो भैंसें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिकअप में भैंसों को लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिलोरी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी पिकअप वाहन से चोरी की भैंसें लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव और दिलीप उर्फ दीपू को पिकअप संख्या UP 93 T 1578 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंसें और 1,300 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने पुलिस कार्रवाई और चोरी की घटना के खुलासे की जानकारी दी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू, अश्वनी कुमार, गिरजेश सिंह, कांस्टेबल सुभाष कुमार और धर्मेन्द्र कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर पशुपालकों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर भैंस चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित साथियों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या चोरी के आरोपियों को संरक्षण देने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद पशुपालकों में राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि भैंस चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए मामले की तह तक पहुंचकर गिरोह से जुड़े संभावित अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर की जाए।1
- ADG कानपुर जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ का औचक निरीक्षण- SP ऑफिस में मचा हड़कंप, मीडिया से क्या कहा सुनिए!! जालौन अचानक पहुंची एडीजी कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ व आईजी आकाश कुलहरि, शाम को निर्धारित प्रोटोकॉल के विपरीत दोपहर में ही किया जालौन का दौरा, एसपी कार्यालय का एडीजी आईजी ने किया निरीक्षण, अपराध शाखा, परिवार परामर्श समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण, निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, एसपी कार्यालय में की जनसुनवाई, विभिन्न मामलों में मौके पर निस्तारण के निर्देश, थानाध्यक्षो को मौके से फोन लगाकर मामलों के निस्तारण के निर्देश, एडीजी व आईजी के औचक निरीक्षण से महकमे में हड़कम्प, मौके पर मौजूद रहे एसपी विनय कुमार व एएसपी डॉ ईशान सोनी!!1
- कोंच,दुकान खोलते ही सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर किराने की दुकान खोलते समय बोरी के पीछे बैठे सांप ने एक युवक की उंगली में काट लिया। सांप के डसने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी 37 वर्षीय नितेन्द्र राठौर पुत्र कमलेश कुमार किराने की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान वह सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी बीच दुकान में रखी एक बोरी के पीछे बैठे सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही नितेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नितेन्द्र को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी सांप को लेकर दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दुकान खोलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- सड़क किनारे बेसुध मिला सपेरा, टोकरी में बंद था कोबरा और हाथ में बंधा था बिसखापड़ टहरौली। कस्बे के बस स्टैंड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक सपेरा बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके पास जहरीले जीव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सपेरे की टोकरी में कोबरा सांप बंद था, जबकि एक बिसखापड़ा उसके हाथ में बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि सपेरा नशे की हालत में था। सड़क किनारे युवक को बेसुध अवस्था में और उसके पास जहरीले जीवों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विकास कुमार पुलिस टीम एवं डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायल-108 एंबुलेंस की मदद से बेसुध सपेरे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। वहीं पुलिस की मौजूदगी में कोबरा और बिसखापड़े को सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। जहरीले जीवों को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान काफी देर तक बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही।1
- झाँसी गरौठा बकरा चोरी करने निकले थे पुलिस ने तमंचे चाकू के साथ पकड़ लिया झांसी बकरा चोरी करने निकले थे, पुलिस ने तमंचे-चाकू के साथ पकड़ लिया झांसी के गरौठा में चोरों ने बकरा चोरी किया... लेकिन शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस बार बकरा उन्हें ही पुलिस तक पहुंचा देगा! घर के बाहर बंधा बकरा चोरी हुआ, पुलिस ने तलाश शुरू की और आखिरकार बकरा बरामद हो गया। साथ में दो कथित चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ है। मामला गरौठा के जलालपुरा गांव का है। .. 15 सितंबर की रात रामजीवन के घर के बाहर बंधा काला-सफेद बकरा अचानक गायब हो गया। मालिक ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी ठान लिया कि बकरा ढूंढकर ही दम लेंगे। पुलिस के मुताबिक, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर ने ऐसी सूचना दी कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां पुष्पेंद्र उर्फ बलूसे और किशनलाल चोरी हुए बकरे के साथ पकड़े गए। अब पुलिस ने बकरा तो बरामद कर लिया, लेकिन तलाशी ली तो मामला थोड़ा और दिलचस्प निकला। एक आरोपी के पास 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस, जबकि दूसरे के पास चाकू मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का बकरा, तमंचा, कारतूस, चाकू और बाइक बरामद कर ली है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।4