मैथन भारी बारिश में डायवर्सन रोड टूटने से हजारों लोगों की परेशानी लगातार हो रही भारी बारिश के बीच डायवर्सन रोड का टूट जाना बेहद निंदनीय और गंभीर घटना है। डायवर्सन रोड टूटने से आम लोगों के आवागमन का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 50,000 लोगों तक पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। रास्ता बंद होने के कारण ऑटो और टेंपो चालकों की रोज़ी-रोटी पर भी सीधा असर पड़ा है। लोग बाइक और अन्य वाहनों से भी आसानी से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, इस समय मनसा पूजा का बड़ा पर्व होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैकल्पिक रास्ते और पानी की व्यवस्था की जाए तथा पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल किया जाए। जनता की परेशानी को नजरअंदाज न करें—तुरंत कार्रवाई करें। #भारीबारिश #पुलटूटा #जनसमस्या #पानीकीसमस्या #मनसापूजा #जनताकीआवाज #प्रशासन #आवागमनl
मैथन भारी बारिश में डायवर्सन रोड टूटने से हजारों लोगों की परेशानी लगातार हो रही भारी बारिश के बीच डायवर्सन रोड का टूट जाना बेहद निंदनीय और गंभीर घटना है। डायवर्सन रोड टूटने से आम लोगों के आवागमन का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 50,000 लोगों
तक पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। रास्ता बंद होने के कारण ऑटो और टेंपो चालकों की रोज़ी-रोटी पर भी सीधा असर पड़ा है। लोग बाइक और अन्य वाहनों से भी आसानी से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, इस समय मनसा पूजा का बड़ा पर्व होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़
गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैकल्पिक रास्ते और पानी की व्यवस्था की जाए तथा पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल किया जाए। जनता की परेशानी को नजरअंदाज न करें—तुरंत कार्रवाई करें। #भारीबारिश #पुलटूटा #जनसमस्या #पानीकीसमस्या #मनसापूजा #जनताकीआवाज #प्रशासन #आवागमनl
- झीलिया डायवर्सन फिर बारिश में बहा, 50 हजार लोगों पर पेयजल संकट; ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश* लोकेशन : निरस : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शंकर टॉकीज के समीप झीलिया पुल के पास बना डायवर्सन एक बार फिर मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ गया। डायवर्सन के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही जलापूर्ति पाइपलाइन भी बह गई, जिससे कुमारधुबी, शिब्लीबाड़ी, कालीमंडा, चिरकुंडा समेत आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति पाइप टूटने के कारण इलाके में पानी की समस्या बनी हुई थी। सोमवार को जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी की पहल पर उनके निजी खर्च से पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई थी। हालांकि, सोमवार रात हुई तेज बारिश ने डायवर्सन सड़क के साथ-साथ मरम्मत की गई पाइपलाइन को भी बहा दिया। इसके बाद क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने से मैथन-कुमारधुबी और चिरकुंडा के बीच आवागमन भी प्रभावित हुआ है। ऑटो और टोटो चालकों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बार-बार डायवर्सन और जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के लिए PHED, PWD विभाग और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन बार डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर पहल नहीं की गई। उनका यह भी कहना है कि स्थानीय स्तर के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना जरूरी नहीं समझा। लगातार बढ़ती परेशानी के बीच मंगलवार को बारिश के बावजूद ग्रामीण सड़क पर उतर आए। जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिब्लीबाड़ी पुराने चेकपोस्ट के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर PHED विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक दिन के भीतर जलापूर्ति पाइपलाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। वहीं, माले नेता नागेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यातायात और जलापूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो भाकपा माले के बैनर तले जोरदार आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों की नजर विभाग के आश्वासन पर है। अब देखना होगा कि एक दिन में जलापूर्ति बहाल होती है या फिर 50 हजार लोगों को पेयजल संकट से राहत के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।5
- गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के विद्यापति निवासी एक 40 वर्षीय महिला ने अपने गोतनी पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप1
- जामताड़ा में SIR की समीक्षा, सीईओ ने दिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष पुनरीक्षण के निर्देश जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर मंगलवार देर शाम परिसदन सभागार, जामताड़ा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने की। उन्होंने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र 08-नाला और 09-जामताड़ा के ईआरओ एवं एईआरओ से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों में समय पर नोटिस तामिला कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति की पात्रता का सत्यापन जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित मतदाता भारत का नागरिक हो, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो और संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र का निवासी हो। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। के. रवि कुमार ने आवेदन, दावा-आपत्ति, नोटिस एवं उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले का निष्पादन तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद स्पष्ट एवं सकारण आदेश के माध्यम से किया जाए। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर भी दिया जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नजरी नक्शे के सही सत्यापन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने ईआरओ को नजरी नक्शे के साथ गृह संख्या और नोशनल नंबर का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने का निर्देश दिया, ताकि एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में विभाजित न हों। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है। मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए और किसी भी शिकायत या समस्या का त्वरित एवं नियमानुसार समाधान किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर ईआरओ 08 नाला सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, ईआरओ 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के एईआरओ उपस्थित रहे।1
- जामताड़ा समाचार:24 घंटे से रुक-रुककर बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; धान किसानों के लिए बारिश बनी वरदान3
- तेज बारिश से धनबाद के जय प्रकाश नगर में मकान की दीवार भरभराकर गिरी, कई दोपहिया वाहन दबे धनबाद के जय प्रकाश नगर में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक मकान की भीगी हुई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उसके पास खड़ी कई मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास मौजूद लोगों में से किसी को चोट नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी नागरिक विकास साव ने बताया कि वह घटनास्थल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश से कमजोर हो चुकी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। देखते ही देखते मिट्टी, ईंट और मलबे के नीचे कई दोपहिया वाहन दब गए। उन्होंने बताया कि इस रास्ते का इस्तेमाल लोग शॉर्टकट के तौर पर करते हैं। डीनोबली स्कूल जाने वाले बच्चे, उनके अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक भी अक्सर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के गार्ड और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे मलबे और मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया। मलबा हटाने के दौरान कई दोपहिया वाहन उसके नीचे दबे मिले, जिनमें कुछ के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। स्कूल के गार्ड, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के प्रयास से रास्ते को जल्द साफ कर दिया गया, जिसके बाद वहां से आवागमन फिर से शुरू हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।2
- कर्माटांड़ शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया सावन का तीसरा सोमवार, भजन-कीर्तन और महाआरती के साथ हुआ प्रसादी का वितरण 1
- छाताबाद भू-धंसान पर कोयला भवन की वार्ता रही बेनतीजा पीड़ितों का दर्द और गुस्सा फिर आया सामने मुआवजा-पुनर्वास की मांग पर शहाबुद्दीन का आंदोलन तेज हक की लड़ाई में बोले—पीछे हटने का सवाल ही नहीं1
- मैथन भारी बारिश में डायवर्सन रोड टूटने से हजारों लोगों की परेशानी लगातार हो रही भारी बारिश के बीच डायवर्सन रोड का टूट जाना बेहद निंदनीय और गंभीर घटना है। डायवर्सन रोड टूटने से आम लोगों के आवागमन का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 50,000 लोगों तक पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। रास्ता बंद होने के कारण ऑटो और टेंपो चालकों की रोज़ी-रोटी पर भी सीधा असर पड़ा है। लोग बाइक और अन्य वाहनों से भी आसानी से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, इस समय मनसा पूजा का बड़ा पर्व होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैकल्पिक रास्ते और पानी की व्यवस्था की जाए तथा पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल किया जाए। जनता की परेशानी को नजरअंदाज न करें—तुरंत कार्रवाई करें। #भारीबारिश #पुलटूटा #जनसमस्या #पानीकीसमस्या #मनसापूजा #जनताकीआवाज #प्रशासन #आवागमनl3