Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोविंदपुर मे तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने मुंग की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही, मूंग की फसल को भारी नुकसान। गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार साम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर मूंग की फसल को भारी क्षति पहुंची है, जिससे किसानों के बीच चिंता और मायूसी का माहौल है। अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई किसानों की फसल जमीन पर गिर गई जिससे किसानों को भारी नुक़सान होने की आशंका जताई जा रही है।
Kanhai chaudhary
गोविंदपुर मे तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने मुंग की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही, मूंग की फसल को भारी नुकसान। गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार साम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर मूंग की फसल को भारी क्षति पहुंची है, जिससे किसानों के बीच चिंता और मायूसी का माहौल है। अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई किसानों की फसल जमीन पर गिर गई जिससे किसानों को भारी नुक़सान होने की आशंका जताई जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही, मूंग की फसल को भारी नुकसान। गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार साम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर मूंग की फसल को भारी क्षति पहुंची है, जिससे किसानों के बीच चिंता और मायूसी का माहौल है। अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई किसानों की फसल जमीन पर गिर गई जिससे किसानों को भारी नुक़सान होने की आशंका जताई जा रही है।1
- हिसुआ में अवैध पार्किंग वसूली का विरोध: ट्रक चालक पर हमला, घंटों सड़क जाम से बाजार ठप हिसुआ बाजार में अवैध पार्किंग वसूली को लेकर बुधवार सुबह बड़ा बवाल खड़ा हो गया। गया रोड से आ रहे धान लदे ट्रक चालक द्वारा जबरन पार्किंग शुल्क देने से इनकार करने पर कथित पार्किंग एजेंट और उसके सहयोगियों ने पीछा कर चालक के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के समीप ट्रक रोककर रुपये की मांग की गई थी, लेकिन चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इसके बाद आरोपियों ने बाइक से पीछा कर नवादा रोड स्थित बड़की पुल के पास ट्रक को रुकवाया और चालक पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रक की खिड़की तोड़कर चालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में घायल चालक की पहचान गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित चालक ने ट्रक बीच सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे हिसुआ बाजार में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सुबह-सुबह बाजार क्षेत्र में लंबा जाम लगने से आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जाम हटवाया और घायल चालक को अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने हिसुआ नगर परिषद और प्रशासन पर अवैध वसूली रोकने में लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने वेंडिंग जोन और बस पड़ाव के नाम पर हो रही जबरन वसूली पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- अकबरपुर प्रखंड, पचरुखी पंचायत मुहल्ला नेजामा के गली का ये हाल क्यों, कब तक इस गली का हाल बेहतर होगा? जबकि ये गली अकबरपुर बाज़ार जाने के लिए मुख्य गली है, इस गली से सटे मदरसा है और इस मदरसा में लाइब्रेरी भी है और यह मदरसा मतदान केंद्र भी है। मदरसे के बच्चों के साथ ही साथ उस मुहल्ले के बच्चों, बुजुर्गो,महिलाओं और राहगिरो के आवा-जाही में दुश्वारियां है पंचमुखी पंचायत के मुखिया को चाहिए के इस समस्या का समाधान निकाले।1
- नरहट प्रमुख पति व शिक्षक गणेश पासवान पर अनियमितता का आरोप, जांच की मांग जिले के नरहट प्रखंड में प्रमुख पति शिक्षक गणेश पासवान से जुड़े मामले को लेकर विवाद सामने आया है। जनता दल (यू) के जिला महासचिव अविनाश कुमार कश्यप उर्फ प्रमोद सिंह द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में नरहट के प्रमुख पति एवं शिक्षक गणेश पासवान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में कहा गया है कि गणेश पासवान सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और पंचायत समिति से जुड़े विकास कार्यों में अनियमितता बरत रहे हैं। आरोप है कि वे अधिकारियों व कर्मियों पर दबाव बनाकर अपने अनुसार कार्य करवाने की कोशिश करते हैं। आवेदन में बताया गया है कि प्रमुख पति गणेश पासवान रजौली प्रखंड में शिक्षक है उसके वाबजूद नरहट प्रखंड में अधिकांश समय डटे रह कर विभिन्न ऑफिस से कमीशन लेने के फेरा में रहते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है तथा चयन में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। आवेदनकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पंचायत समिति स्तर पर पारदर्शिता बनी रहे और विकास कार्य बाधित नही हो। प्रमुख पति के कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य गुस्से में हैं। उन्होंने बताया कि दस पंचायत समिति सदस्य का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर बीडीओ से शिकायत किया गया है। इसके साथ एक प्रति बीपीआरओ, थानाध्यक्ष को भी दिया है। चौदह पंचायत समिति वाला नरहट प्रखंड में दस समिति सदस्य नाराज दिख रहे हैं जिससे प्रखंड प्रमुख सुलेखा देवी की कुर्शी खतरे में दिख रही है। इस सम्बंध में बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- यह घटना माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में हुई। लेम्बो निवासी सरिता देवी (35) अपनी दो मासूम बेटियों के साथ डैम में कपड़े धोने गई थीं। कपड़े धोते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी की ओर बहने लगीं। मां को डूबता देख दोनों बेटियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण सरिता ने महसूस किया कि उनकी बेटियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगाकर दोनों बच्चियों को सुरक्षित किनारे की ओर धकेल दिया। बेटियां तो बच गईं, लेकिन सरिता खुद को नहीं बचा सकीं और गहरे पानी में डूब गईं। बच्चियों ने भागकर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सरिता का शव पानी से बाहर निकाला। सतगावां थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।1
- हजारीबाग: गोरहर थाना क्षेत्र बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पाण्डेय एवं उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम बेलकप्पी निवासी अश्विनी पाण्डेय और सुमित पाण्डेय (दोनों पिता आदित्य कुमार पाण्डेय) ने सूर्यकुंड धाम परिसर में अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी से वार कर दोनों पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। पत्रकार पियूष पाण्डेय ने बताया कि आरोपित दोनों भाई साइबर अपराध और चोरी-ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने अश्विनी पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। उन्हें आशंका है कि आरोपियों को शक है कि उन्होंने पुलिस को कुछ जानकारी दी है। इसी कारण उन्हें एक अन्य बहाने से बुलाकर अपने पिता के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।1
- डैम में डूबने से महिला की मौत, बेटियों को बचाते गंवाई जान कोडरमा (सतगावां): माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय सरिता देवी की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि कपड़े धोने के दौरान उनका पैर फिसल गया। मां को डूबता देख उनकी बेटियाँ बचाने दौड़ीं, तभी सरिता देवी ने साहस दिखाते हुए बेटियों को किनारे की ओर धकेल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। मृतका अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ गई हैं। इलाके में शोक का माहौल है।1
- माधोपुर में जंगली हाथियों का कहर, आक्रोशित ग्रामीणों ने SH-103 किया जाम, घंटों ठप रहा यातायात गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड के माधोपुर गांव में करीब एक महीने से जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों के तांडव से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। हाथियों द्वारा अब तक कई घरों को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है, खेतों में लगी गेहूं और गन्ने की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, वहीं जंगली हाथियों ने एक महिला और एक गाय की जान भी जा चुकी है। सोमवार देर रात एक बार फिर हाथियों ने गांव में उत्पात मचाया और स्टेट हाईवे-103 किनारे हनुमान मंदिर के समीप राजेश राजवंशी के घर को नुकसान पहुंचाया और घर में रखा अनाज भी चट कर गए। लगातार हो रही घटनाओं से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा। मंगलवार को ग्रामीणों ने माधोपुर गांव के समीप SH-103 को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक, यात्री वाहन, दोपहिया और तीनपहिया वाहनों के साथ-साथ बारात की गाड़ियां भी घंटों जाम में फंसी रहीं। शादी-विवाह के मौसम में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे, तो कुछ लोग तो सिर पर सामान उठाकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। हालांकि, इस दौरान ग्रामीणों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एम्बुलेंस को नहीं रोका और उसे तत्काल रास्ता दिया। ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि वन विभाग के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचें और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने का ठोस आश्वासन दें। सूचना मिलने पर वन विभाग के कई कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में रेंजर राकेश कुमार ने फोन पर बातचीत कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण मौके पर अधिकारियों की उपस्थिति की मांग करते रहे। करीब साढ़े चार घंटे तक जाम जारी रहा। अंततः अकबरपुर फॉरेस्टर ए. के. मिश्रा एवं नीतीश राज सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अब तक क्षतिग्रस्त सभी घरों की लिखित सूची मांगी। साथ ही सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने और टूटे हुए चापाकलों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बीते एक महीने में हाथियों ने लगभग 15 से 20 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अब लोग जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।1