दबंगई: हजारीबाग में पत्रकार और उनके पिता पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत दर्ज हजारीबाग: गोरहर थाना क्षेत्र बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पाण्डेय एवं उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम बेलकप्पी निवासी अश्विनी पाण्डेय और सुमित पाण्डेय (दोनों पिता आदित्य कुमार पाण्डेय) ने सूर्यकुंड धाम परिसर में अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी से वार कर दोनों पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। पत्रकार पियूष पाण्डेय ने बताया कि आरोपित दोनों भाई साइबर अपराध और चोरी-ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने अश्विनी पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। उन्हें आशंका है कि आरोपियों को शक है कि उन्होंने पुलिस को कुछ जानकारी दी है। इसी कारण उन्हें एक अन्य बहाने से बुलाकर अपने पिता के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।

- यह घटना माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में हुई। लेम्बो निवासी सरिता देवी (35) अपनी दो मासूम बेटियों के साथ डैम में कपड़े धोने गई थीं। कपड़े धोते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी की ओर बहने लगीं। मां को डूबता देख दोनों बेटियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण सरिता ने महसूस किया कि उनकी बेटियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगाकर दोनों बच्चियों को सुरक्षित किनारे की ओर धकेल दिया। बेटियां तो बच गईं, लेकिन सरिता खुद को नहीं बचा सकीं और गहरे पानी में डूब गईं। बच्चियों ने भागकर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सरिता का शव पानी से बाहर निकाला। सतगावां थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।1
- हजारीबाग: गोरहर थाना क्षेत्र बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पाण्डेय एवं उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम बेलकप्पी निवासी अश्विनी पाण्डेय और सुमित पाण्डेय (दोनों पिता आदित्य कुमार पाण्डेय) ने सूर्यकुंड धाम परिसर में अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी से वार कर दोनों पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। पत्रकार पियूष पाण्डेय ने बताया कि आरोपित दोनों भाई साइबर अपराध और चोरी-ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने अश्विनी पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। उन्हें आशंका है कि आरोपियों को शक है कि उन्होंने पुलिस को कुछ जानकारी दी है। इसी कारण उन्हें एक अन्य बहाने से बुलाकर अपने पिता के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।1
- डैम में डूबने से महिला की मौत, बेटियों को बचाते गंवाई जान कोडरमा (सतगावां): माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय सरिता देवी की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि कपड़े धोने के दौरान उनका पैर फिसल गया। मां को डूबता देख उनकी बेटियाँ बचाने दौड़ीं, तभी सरिता देवी ने साहस दिखाते हुए बेटियों को किनारे की ओर धकेल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। मृतका अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ गई हैं। इलाके में शोक का माहौल है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही, मूंग की फसल को भारी नुकसान। गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार साम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर मूंग की फसल को भारी क्षति पहुंची है, जिससे किसानों के बीच चिंता और मायूसी का माहौल है। अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई किसानों की फसल जमीन पर गिर गई जिससे किसानों को भारी नुक़सान होने की आशंका जताई जा रही है।1
- बारिश से बचने के लिए पुराने जर्जर भवन में छिपे थे 6 दोस्त लेकिन तभी हुई वज्रपात ने दो की ले ली जान। बुधवार को तेज बारिश और आंधी के साथ आसमान से बरपे कहर ने दो लोगों की जान ले ली। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के चंदौरी में बुधवार की शाम अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ हुई वज्रपात में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि चार युवक घायल हो गए हैं। मृतक चंदौरी निवासी स्व. प्रीतम तुरी का 24 वर्षीय पुत्र नूनमुनि कुमार और तनेश्वर उर्फ़ ठाकुर तुरी का 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार था। जबकि स्व. योधी तुरी का पुत्र राजू तुरी, खूबलाल रविदास का पुत्र चन्दन कुमार,प्रकाश रविदास का पुत्र दामोदर कुमार और आफ़ताब अंसारी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी साथी खेलने गए थे। तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए वे सभी चंदौरी नदी के तट पर स्थित पुराने जर्जर भवन में छिप गए। लेकिन इन्हे क्या मालूम था कि जिस जगह उन्होंने शरण ली वहीं आसमान से बरसी आकाशीय बिजली उनके लिए काल साबित हो गई। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार दयाल समेत स्थानीय लोग आनन - फानन में घायलों को चंदौरी के ही एक निजी क्लिनिक ले गए,जहाँ उनका इलाज किया गया। वहीं घायल दामोदर कुमार और नूनमुनि कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया। जहाँ चिकित्स्क ने नूनमुनि को मृत घोषित कर दिया जबकि दामोदर कुमार का इलाज जारी है। घटना की जानकारी पर तिसरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुरे इलाके में शोक का माहौल है।9
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा कार कोडरमा के तिलैया डैम से डालटेनगंज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। बारियातू थाना के सामने कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सकलदेव भारती (60), अनिल गिरी (40), जलेसर गिरी (12), अमित गिरी (13) और राकेश गिरी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए।1